एसी की जाली में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार एसी की जाली में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के निर्देशानुसार अवैध नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस टीम ने एक आरोपी को 14.97 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री फैजल खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जब थाना शहर महेंद्रगढ़ पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम के संबंध में क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि संदीप निवासी नांगल हरनाथ, हाल निवासी रतन कॉम्प्लेक्स, पुराना नारनौल रोड, महेंद्रगढ़ अपने रतन कॉम्प्लेक्स स्थित तीसरी मंजिल के फ्लैट में अवैध नशीला पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर उसकी खरीद-फरोख्त करता है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर फ्लैट के अंदर एक व्यक्ति मिला, जिसे पुलिस टीम ने तत्परता से काबू कर लिया। नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम संदीप निवासी नांगल हरनाथ, हाल निवासी रतन कॉम्प्लेक्स, पुराना नारनौल रोड, महेंद्रगढ़ बताया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद व्यक्तियों को तलाशी प्रक्रिया में गवाह बनने के लिए शामिल किया। नियमानुसार फ्लैट की तलाशी लेने पर वहां लगे एसी की जाली से एक मोमी पॉलीथिन बरामद हुई। पॉलीथिन को खोलकर जांच करने पर उसमें हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर पॉलीथिन सहित बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन 14.97 ग्राम पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से उक्त नशीले पदार्थ के संबंध में लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन आरोपी कोई वैध लाइसेंस अथवा परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर महेंद्रगढ़ में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। महेंद्रगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति के नशे की खरीद-फरोख्त अथवा किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में शामिल होने की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। आपकी सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। आइए, मिलकर महेंद्रगढ़ को नशा व अपराध मुक्त बनाने में सहयोग करें।

- महेंद्रगढ़ जिला पुलिस और कमांडो टीम की संयुक्त करवाहीl रेवाडी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचारl1
- एसी की जाली में छिपाकर रखा था नशीला पदार्थ, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार1
- नारनौल के हुडीना को मिली बड़ी सौगात, जन औषधि केंद्र का भव्य उद्घाटन1
- Raksha Bandhan – A Celebration of Love, Respect & Humanity 🌿1
- " वीडियो नोएडा के सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स अपार्टमेंट का है.. महिला सशक्तिकरण की प्रतीक ये महिला सिक्योरिटी गार्ड्स से नाराज हैं.. शायद फ्लैट नंबर 906 में रहती हैं.. इसीलिए बार-बार कह रही है 906 से पंगा मत लेना.. अखिलेश यादव को भी गाली दे रही हैं.. ये भी कह रही हैं कि डीजीपी से मुँह पर चप्पल मरवाऊंगी.. नोट- वीडियो में इस कथित मॉडर्न महिला द्वारा भयंकर गाली गलौज किया गया है...... इसलिए मना करने से तो कोई फायदा है नही....सुनोगे तो सब लोग जरूर " वीडियो नोएडा के सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स अपार्टमेंट का है.. महिला सशक्तिकरण की प्रतीक ये महिला सिक्योरिटी गार्ड्स से नाराज हैं.. शायद फ्लैट नंबर 906 में रहती हैं.. इसीलिए बार-बार कह रही है 906 से पंगा मत लेना.. अखिलेश यादव को भी गाली दे रही हैं.. ये भी कह रही हैं कि डीजीपी से मुँह पर चप्पल मरवाऊंगी.. नोट- वीडियो में इस कथित मॉडर्न महिला द्वारा भयंकर गाली गलौज किया गया है...... इसलिए मना करने से तो कोई फायदा है नही....सुनोगे तो सब लोग जरूर1
- व्यापारियों से मारपीट मामलों में महेंद्रगढ़ पुलिस का परह।र। छह आरोपी गिरफ्तार। महेंद्रगढ़ ,रेवाड़ी न्यूज़।1
- जेल आदमी को काटती है, और परिवार उसकी सजा भुगतता है।🙏🏻😢 #instagram #viralvideos #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢʀᴇᴇʟs #rakshabandhan #jail जेल आदमी को काटती है, और परिवार उसकी सजा भुगतता है।🙏🏻😢 #instagram #viralvideos #ᴛʀᴇɴᴅɪɴɢʀᴇᴇʟs #rakshabandhan #jail1
- 3 दिन पहले की लव मैरिज होटल में कांड करते पकड़े पति-पत्नी1