logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुर्थी–किलाड़ बस सेवा ठप, ग्रामीणों में रोष; महिलाओं ने सुनाई आपबीती। कृष्ण चंद राणा पांगी न्यूज़ टुडे। जनजातीय क्षेत्र पांगी में पुर्थी–किलाड़ बस रूट बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत पुर्थी की वार्ड पंच गीता कुमारी सहित स्थानीय महिलाओं ने इस मुद्दे को उठाते हुए प्रशासन से जल्द बस सेवा बहाल करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा गत वर्ष दिसंबर-जनवरी माह तक इस रूट पर नियमित बस सेवा संचालित की जा रही थी, लेकिन बर्फबारी के कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। अब मौसम साफ होने के बावजूद इस रूट पर बस सेवा शुरू नहीं की गई है, जबकि अन्य रूटों पर बसें चल रही हैं। पुर्थी पंचायत के अंतर्गत थांदल, पुर्थी, आजोग, छऊ समेत कई गांवों के लोगों को रोजमर्रा के काम, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में मिंधल, पुर्थी और शौर पंचायतों के लिए केवल एक ही बस चलाई जा रही है, जो शौर-सुगलवास से ही यात्रियों से भर जाती है, जिससे पुर्थी, मिंधल, चैरी और बंगलू क्षेत्रों के यात्री बस में सवार नहीं हो पाते। स्थानीय महिलाओं के बयान प्रियंका ने बताया कि बस सेवा बंद होने से उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भी घंटों पैदल चलना पड़ रहा है। “सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। निगमजैसे पहले तीनों पंचायतों के लिए अलग अलग बसे चलाता था उसी तरह से बसे शुरू करें। बावली ने कहा कि एक ही बस होने के कारण अक्सर उन्हें सफर से वंचित रहना पड़ता है। “बस पहले ही भर जाती है, हमारे गांव तक पहुंचते-पहुंचते उसमें जगह नहीं बचती है जिसके कारण नौकरी पेशा लोग, कॉलेज जाने वाले छात्र और आई टी आई करने वाले व अन्य काम से जाने वाले रह जाते हैं।  रंजना का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए समय पर किलाड़ पहुंचना मुश्किल हो गया है। “बीमार लोगों को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचा पाते, जिससे खतरा बढ़ जाता है बीमार व्यक्ति का समय पर ईलाज नहीं हो पाता हैं। वहीं वार्ड पंच गीता कुमारी ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पहले तीनों पंचायतों के लिए अलग-अलग बसें चलाई जाती थीं, जिससे लोगों को काफी सुविधा रहती थी। “अब एक ही बस से काम नहीं चल रहा है, इसलिए पुर्थी–किलाड़ बस सेवा को जल्द से जल्द बहाल किया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन और एचआरटीसी से मांग की है कि क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए शीघ्र इस रूट पर बस सेवा शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। आवासीय आयुक्त पांगी अमन दीप सिंह ने बताया पुर्थी पंचायत की वार्ड पंच गीता कुमारी ने बस सेवा चालू करने को लेकर पत्र दिया अड्डा प्रभारी पांगी को बस सेवा शुरू करने के लिए लिख दिया है जल्द बस सेवा शुरू कर दी जाऐगी।

10 hrs ago
user_PANGI NEWS TODAY
PANGI NEWS TODAY
Insurance Agent पांगी, चंबा, हिमाचल प्रदेश•

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • 🔱 चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे 🔱 देवभूमि चंबा ने एक बार फिर इतिहास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया 🙏 करीब 1000 वर्षों पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अवशेषों के चंबा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौगान मैदान में वेद मंत्रों, भक्ति और ध्यान की ऊर्जा ने हर दिल को छू लिया ❤️ 🕉️ गुरुकुल के नन्हे वेद बटुकों के मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण 🕉️ सामूहिक ध्यान और सत्संग में श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक सुकून 🕉️ “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा चंबा हुआ भक्तिमय आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा 💫 👉 10 दिवसीय हिमाचल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आस्था की अलख जगाएगी 👉 कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला होते हुए नाहन तक पहुंचेगा यह पावन कारवां 🌄 चौगान—जहां शिव का पहला पड़ाव माना जाता है—आज फिर दिव्यता से भर उठा - 🙏 आइए, हम भी इस आध्यात्मिक जागरण का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें
    1
    🔱 चंबा के ऐतिहासिक चौगान में गूंजे “हर-हर महादेव” के जयकारे 🔱
देवभूमि चंबा ने एक बार फिर इतिहास और आस्था के अद्भुत संगम का साक्षी बनकर पूरे वातावरण को शिवमय कर दिया 🙏
करीब 1000 वर्षों पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य अवशेषों के चंबा पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौगान मैदान में वेद मंत्रों, भक्ति और ध्यान की ऊर्जा ने हर दिल को छू लिया ❤️
🕉️ गुरुकुल के नन्हे वेद बटुकों के मंत्रोच्चारण से गूंजा वातावरण
🕉️ सामूहिक ध्यान और सत्संग में श्रद्धालुओं ने पाया आत्मिक सुकून
🕉️ “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा चंबा हुआ भक्तिमय
आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के मार्गदर्शन में आयोजित यह भव्य कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का प्रतीक बनकर उभरा 💫
👉 10 दिवसीय हिमाचल सोमनाथ ज्योतिर्लिंग यात्रा अब प्रदेश के विभिन्न जिलों में आस्था की अलख जगाएगी
👉 कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कुल्लू, सोलन, शिमला होते हुए नाहन तक पहुंचेगा यह पावन कारवां
🌄 चौगान—जहां शिव का पहला पड़ाव माना जाता है—आज फिर दिव्यता से भर उठा
-
🙏 आइए, हम भी इस आध्यात्मिक जागरण का हिस्सा बनें और अपनी संस्कृति से जुड़ें
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • https://www.facebook.com/share/r/1CjCtjWkEn/
    1
    https://www.facebook.com/share/r/1CjCtjWkEn/
    user_Ravi thukral
    Ravi thukral
    Video Creator Bhuntar, Kullu•
    8 hrs ago
  • बंगाणा, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाम लाल चौधरी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग टूर्नामेंट में नेशनल टेक्निकल ऑफिसियल (मुख्य रेफरी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता 04 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक Shivaji University, Kolhapur द्वारा आयोजित की जा रही है। शाम लाल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रेफरी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें खेल को एक नए दृष्टिकोण से देखने और तकनीकी नियमों के निष्पक्ष संचालन में योगदान देने का अवसर देगा। इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
    1
    बंगाणा, हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि एनआईएस प्रशिक्षित कोच शाम लाल चौधरी को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल कयाकिंग एवं कैनोइंग टूर्नामेंट में नेशनल टेक्निकल ऑफिसियल (मुख्य रेफरी) के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। यह प्रतियोगिता 04 अप्रैल से 08 अप्रैल 2026 तक Shivaji University, Kolhapur द्वारा आयोजित की जा रही है।
शाम लाल चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मुख्य रेफरी के रूप में कार्य करना उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि यह अनुभव उन्हें खेल को एक नए दृष्टिकोण से देखने और तकनीकी नियमों के निष्पक्ष संचालन में योगदान देने का अवसर देगा।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 42 विश्वविद्यालयों के करीब 2000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खेल प्रेमियों और विश्वविद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज घाटी की अति दुर्गम पंचायतों गाड़ा पारली,देहूरी धार और शेंशर की समस्याओं को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल ठाकुर ने DC कुल्लू से मुलाकात की तथा क्षेत्र की शिक्षा स्वास्थ्य योजना सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने की मांगों को उठाया
    1
    रिपोर्ट 2 अप्रैल बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज घाटी की अति दुर्गम पंचायतों गाड़ा पारली,देहूरी धार और शेंशर की समस्याओं को लेकर पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मपाल ठाकुर ने DC कुल्लू से मुलाकात की तथा क्षेत्र की शिक्षा स्वास्थ्य योजना सहित अन्य जरूरतों को पूरा करने की मांगों को उठाया
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    23 hrs ago
  • ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित एक दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदार विनोद की दुकान के अंदर भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर दिखाई दिया। सांप चुपचाप दुकानदार की कुर्सी के पीछे बैठा हुआ था । जैसे ही विनोद की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों को दूर रहने को कहा और मामले की सूचना रामपुर के स्नेक कैचर को दी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर जितेंद्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बड़ी सावधानी और सूझबूझ के साथ रसल वाइपर को रेस्क्यू किया। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन जितेंद्र ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि रसल वाइपर बेहद जहरीला और आक्रामक स्वभाव का सांप होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले तो वे झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं। सही समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचाई जा सकती है।
    1
    ऊना के पीरनिगाह रोड़ स्थित एक दुकान में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकानदार विनोद की दुकान के अंदर भारत के सबसे खतरनाक सांपों में से एक रसल वाइपर दिखाई दिया। सांप चुपचाप दुकानदार की कुर्सी के पीछे बैठा हुआ था । जैसे ही विनोद की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आसपास के लोगों को दूर रहने को कहा और मामले की सूचना रामपुर के स्नेक कैचर को दी। सूचना मिलते ही स्नेक कैचर जितेंद्र मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने बड़ी सावधानी और सूझबूझ के साथ रसल वाइपर को रेस्क्यू किया। इस दौरान दुकान के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन जितेंद्र ने सभी को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। कुछ समय की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया और बाद में उसे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। जितेंद्र ने बताया कि रसल वाइपर बेहद जहरीला और आक्रामक स्वभाव का सांप होता है, जिसका जहर इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को सांप काट ले तो वे झाड़-फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में न पड़ें, बल्कि तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर इलाज करवाएं। सही समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से जान बचाई जा सकती है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां 🚨 Triple Riding पर पुलिस सख्त | फिर भी लापरवाह युवा
    1
    हमीरपुर में ट्रैफिक नियमों की उड़ रही धज्जियां 🚨 Triple Riding पर पुलिस सख्त | फिर भी लापरवाह युवा
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • विवादित सड़क पर फिर हो रहा घटिया काम, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल उपमंडल बंगाणा के तहत बंगाणा तुतडु सड़क पर पैच वर्क सही तरीके से नहीं हो रहा #बंगाणा #सड़क #कुटलैहड़ #तूतडु #hamarabharatnews
    1
    विवादित सड़क पर फिर हो रहा घटिया काम, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 
उपमंडल बंगाणा के तहत बंगाणा तुतडु सड़क पर पैच वर्क सही तरीके से नहीं हो रहा 
#बंगाणा #सड़क #कुटलैहड़ #तूतडु #hamarabharatnews
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    3 hrs ago
  • घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल : प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इसके उपरांत मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने रक्तदान किया। मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    घुमारवीं (बिलासपुर), 02 अप्रैल : प्रदेश सरकार के नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं के गांव चुवाड़ी स्थित बल्ली मंदिर परिसर में आमजन के साथ सादगीपूर्ण ढंग से अपना 54वां जन्मदिन मनाया।
इस दौरान उन्होंने ने धर्मपत्नी सोनिका धर्माणी संग स्थानीय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
इसके उपरांत मंत्री ने कार्यकर्ताओं और लोगों के साथ केक भी काटा। कार्यक्रम के दौरान उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।
मंत्री राजेश धर्माणी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश भर से मिल रही शुभकामनाओं और बधाइयों के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे प्रदेश के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमारवीं ने  बल्ली मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 65 लोगों ने  रक्तदान किया। 
मंत्री राजेश धर्माणी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत भी किया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.