बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस.... नरेश उर्फ नीलू यादव बंडोल /सिवनी बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र को मिली प्रोत्साहन राशि बंडोल/सिवनी_ सिवनी जिले के बांकी स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बाकी ग्राम के स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों द्वारा भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल प्रांगण में देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र शिवम जंघेला को ₹3,500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष 2027 के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा भी की गई। प्रथम पुरस्कार ₹3,100, द्वितीय ₹2,100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1,100 प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष “जय हिंद, जय भारत” के साथ हुआ।
बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस.... नरेश उर्फ नीलू यादव बंडोल /सिवनी बांकी ग्राम में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्र को मिली प्रोत्साहन राशि बंडोल/सिवनी_ सिवनी जिले के बांकी स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बाकी ग्राम
के स्कूल में छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों द्वारा भव्य एवं आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल प्रांगण में देशभक्ति से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम
स्थान हासिल करने वाले छात्र शिवम जंघेला को ₹3,500 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आगामी वर्ष 2027 के परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा भी की गई। प्रथम पुरस्कार ₹3,100, द्वितीय
₹2,100 तथा तृतीय पुरस्कार ₹1,100 प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के जयघोष “जय हिंद, जय भारत” के साथ हुआ।
- कैम्प ऑफिस में कलेक्टर नेहा मीना ने किया ध्वजारोहण.... सिवनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने कैम्प ऑफिस में ध्वजारोहण किया। इसके बाद अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन किया। उन्होंने राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए पूरी निष्ठा से दायित्वों के निर्वहन का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- चौरई नगर पालिका कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ गरिमामय ध्वजारोहण चौरई नगर पालिका कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ गरिमामय ध्वजारोहण।1
- तिरंगे और देशभक्ति के रंग में रंगा कटंगी, गांधी चौक में मुख्य समारोह, बच्चों की प्रभात फेरी से गूंजा वंदे मातरम1
- मानव अधिकार मिशन टीम द्वारा परासिया रोड पर स्थित जिला कार्यालय में तिरंगा फहराया, देशवासियों को दी शुभकामनाएं छिंदवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे परासिया रोड स्थित ब्लैक बैरी शोरूम के पीछे, मानव अधिकार मिशन टीम के मीटिंग हॉल के सामने तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र उइके, डॉक्टर असलम - जिला महासचिव, नसीम पाशा - जिला उपाध्यक्ष, नईम खान - जिला मीडिया प्रभारी, मोहम्मद मंसूर, यासीन खान, नदीम कुरैशी, राहुल लोखंडे, फिरोज खान सहित मानव अधिकार मिशन टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ। मानव अधिकार मिशन टीम द्वारा परासिया रोड पर स्थित जिला कार्यालय में तिरंगा फहराया, देशवासियों को दी शुभकामनाएं छिंदवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे परासिया रोड स्थित ब्लैक बैरी शोरूम के पीछे, मानव अधिकार मिशन टीम के मीटिंग हॉल के सामने तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में मानव अधिकार मिशन टीम के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता व संप्रभुता का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र उइके, डॉक्टर असलम - जिला महासचिव, नसीम पाशा - जिला उपाध्यक्ष, नईम खान - जिला मीडिया प्रभारी, मोहम्मद मंसूर, यासीन खान, नदीम कुरैशी, राहुल लोखंडे, फिरोज खान सहित मानव अधिकार मिशन टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ।1
- पीड़ित पति के कानूनी अधिकार क्या क्या है । Husband Without Alimony Divorce kab le sakta h | Talak 13 पीड़ित पति के कानूनी अधिकार क्या क्या है । Husband Without Alimony Divorce kab le sakta h | Talak 131
- झाबुआ पावर प्लांट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस झाबुआ पावर प्लांट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस घंसौर। घंसौर तहसील स्थित झाबुआ पावर प्लांट, बरेला में आज 15 अगस्त 2026, दिन शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का संदेश दिया गया। समारोह में सुरक्षा एवं कर्मचारियों की परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में प्लांट के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।1
- कान्हीवाड़ा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरपंच ने किया ध्वजारोहण कान्हीवाड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कान्हीवाड़ा में राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। ग्राम पंचायत सरपंच महोदया ने तिरंगा फहराया, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे कान्हीवाड़ा क्षेत्र में उत्साह और देशभक्ति का माहौल नजर आया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।1
- Seoni News: बच्चों संग सहभोज में शामिल हुईं कलेक्टर, विशेष भोज से बढ़ी स्वतंत्रता दिवस की खुशियां1
- 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का चौरई से सीधा प्रसारण CTV लाइव डिजिटल न्यूज़ चौरई में आज़ादी का जश्न, तिरंगे के रंग में रंगा शहर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चौरई में आयोजित भव्य समारोह का सीधा प्रसारण CTV Digital News पर।3