हाइटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव ने मंगलवार सुबह आठ बजे बिजली के हाइटेंशन लाइन के तार आपस में लड़ गए।तारों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते तपनी गांव निवासी किसान मुन्ने खां पुत्र हकीम खां के गेहूं की फसल की अपनी चपेट में ले लिया।विकराल हुई आग से गेहूं की फसल धूंधूंकर जलने लगी।आग की सूचना पर आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव,प्रधान धर्मपाल यादव,महेश,मकबूल खान,शीबू खान, छोटू सिंह,अय्यूब,मकबूल खान,सलीम खान समेत सैकड़ो किसानो ने पेड़ की टहनियों और ट्रैक्टर से गेहूं की फसल की जुताई कर आग पर किसी तरह काबू पाया।लेकिन तब तक किसान मुन्ने खां की तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझने के बाद आसपास के किसानों ने राहत की सांस ली। जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव ने बताया कि गेहूं की फसल में आग लगने से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।किसान मुन्ने खां का करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।फोन लगाने के बाद भी दमकल की टीम नहीं पहुंची।
हाइटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख। फतेहपुर जनपद के ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव ने मंगलवार सुबह आठ बजे बिजली के हाइटेंशन लाइन के तार आपस में लड़ गए।तारों से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते तपनी गांव निवासी किसान मुन्ने खां पुत्र हकीम खां के गेहूं की फसल की अपनी चपेट में ले लिया।विकराल हुई आग से गेहूं की फसल धूंधूंकर जलने लगी।आग की सूचना पर आसपास के किसानों में हड़कंप मच गया।जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव,प्रधान धर्मपाल यादव,महेश,मकबूल खान,शीबू खान, छोटू सिंह,अय्यूब,मकबूल खान,सलीम खान समेत सैकड़ो किसानो ने पेड़ की टहनियों और ट्रैक्टर से गेहूं की फसल की जुताई कर आग पर किसी तरह काबू पाया।लेकिन तब तक किसान मुन्ने खां की तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग बुझने के बाद आसपास के किसानों ने राहत की सांस ली। जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव ने बताया कि गेहूं की फसल में आग लगने से तीन बीघे गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई।किसान मुन्ने खां का करीब 70 हजार रुपए का नुकसान हो गया है।फोन लगाने के बाद भी दमकल की टीम नहीं पहुंची।
- Post by डॉ फूल सिंह लोधी पूर्व सैनिक समाज सेवा3
- Post by Vinod shriwastva1
- बाबा भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा निकालकर मनाई गईं जयंती छोटे राज्यों के मजबूत हिमायती थे बाबा साहेब: प्रवीण पाण्डेय बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने बाबा साहेब की जयंती पर नमन किया खागा फतेहपुर ::- इस वक़्त की बड़ी खबर से आपको रूबरू करवा दें की फतेहपुर जनपद के नगर पंचायत खागा मे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई जा रही हैँ बहुजन समाज पार्टी के युवा नेता विनोद गौतम के नेतृत्व मे निकाली गईं शोभा यात्रा इस शोभा यात्रा मे महिलाओ की उपस्थित रही। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के तत्वाधान में मंगलवार को भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्रवीण पाण्डेय ने कहा कि बाबा साहेब छोटे राज्यों के मजबूत हिमायती थे। उनका सारा जीवन सामाजिक समरसता एवं समाज में राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक लोकतंत्र के प्रस्थापना हेतू समर्पित रहा। उन्हे संविधान के शिल्पकार और समतामूलक समाज के सृजनकर्ता हमेशा याद किया जाएगा। बाबा साहेब के कृतित्व-व्यक्तित्व के बखान के साथ ही उनके पदचिह्नों का अनुसरण और उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। बाबा साहेब ने सदैव जाति-पांति से उठकर देश हित में निर्णय लिया और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए तीन मंत्र शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो के जरिए ही हम लोग समृद्ध भारत एवं लोकतंत्र की रक्षा कर सकते हैं। बाबा साहेब ने भारतीय संविधान में हर वर्ग व समुदाय के लोगों को ध्यान में रखते हुए विभिन्नता में एकता का परिचय दिया है। सभी वर्ग-समुदाय के लोगों के हक व अधिकार देते हुए सम्मान से जीने का अधिकार दिया।4
- Post by Kattar ambedkarvadi satyam cha1
- रायबरेली:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने डीसीएम में मारी टक्कर,डीसीएम में बैठे दो दर्जन से अधिक लोग हुए घायल,घायलों में 6 लोगों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल जिला अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा इलाज एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार और यातायात प्रभारी विनय तिवारी के दावों व चेकिंग अभियान की खुली पोल डग्गामार वाहनों से आज भी ढोए जा रहे लोग डग्गामार वाहनों से हो सकती है बढ़ी घटनालापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर क्या होगी कार्रवाई शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिपुला चौराहे की बताई जा रही घटना सभी घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज1
- मामला मरका थाना क्षेत्र के चरका खदान का है। जहां फतेहपुर जनपद के राधा नगर थाना क्षेत्र के बलियापुर गांव के रहने वाले सुरेंद्र साहू पुत्र शिव कुमार साहू उम्र करीब 26 वर्ष यह बीती रात्रि अपने ट्रैक्टर मालिक के साथ मरका थाना क्षेत्र के चरका गांव के यमुना नदी खदान पर गया था। तभी लोगों के अनुसार ट्रैक्टर खड़ा करके सड़क के किनारे सो रहा था। तभी कोई अज्ञात ट्रैक्टर ने रौंदते हुए निकल गया, जैसे ही आज मंगलवार की सुबह लोगों ने देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू सुबह करीब 7:00 बजे लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टर द्वारा देखते ही परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचे, और जहां देखा तो पूरे परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वही मौके पर मरका थाना पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बांदा भेज दिया है। वहीं पुलिस के द्वारा इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है, जानकारी के अनुसार मृतक की एक पुत्र व एक पुत्री है। वही इस घटना को देखते हुए मृतक की पत्नी ज्योति देवी सहित पूरे परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।1
- Post by Vinod shriwastva1
- रायबरेली। ऐहार ग्राम सभा में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव के नेतृत्व में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिसमें बाबा साहब के विचारों और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर इंद्रेश कुमार यादव, राजू (क्षेत्र पंचायत सदस्य), हरचंदपुर 179 से सपा विधायक राहुल लोधी, सत्येश गौतम सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया।1
- बबेरू कस्बे के मर्का तिराहा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क पर आज मगलवार की सुबह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई, अन्य राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारी ने पहुंच कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया है। जिसमें बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी, पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, जयकरण श्रीवास सपा विधानसभा अध्यक्ष लाखन निषाद, नगर अध्यक्ष दिलीप सोनी वरुण यादव, अखिलेश पाल शनि पटेल विधायक शुभम कश्यप सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचकर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई, उसके बाद विधायक विशंभर सिंह यादव के द्वारा आश्रम पद्धति विद्यालय पर पहुंचकर बच्चों को फल वितरण किया। उसके बाद मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे से जयकरण श्रीवास जी की अगुवाई में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष पर भव्य शोभायात्रा कस्बे में निकाली गई, जिसमें शोभा यात्रा में झांकी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, कांशीराम, छत्रपाल शाहू जी महाराज, सहित अन्य महापुरुषों की चित्र मौजूद रही, वही मुख्य चौराहे में शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी, पूर्व मंत्री शिव शंकर पटेल जिला पंचायत सदस्य रजनी यादव के द्वारा शोभायात्रा का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था कराई गई, वही शोभायात्रा में सुरक्षा को देखते हुए बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार शर्मा,उपनिरीक्षक निरीक्षक देवीदीन, विजय बहादुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। *संवाददाता-अखिलेश पासवान*1