Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना पुलिस की कार्यवाही
सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
दमोह हटा सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना पुलिस की कार्यवाही
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई दमोह-- कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई!1
- दमोह/हटा, में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: SP आनंद कलादगी के निर्देशन में NDPS एक्ट में कार्रवाई, 3 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त* दमोह/हटा, में नशे के सौदागरों पर शिकंजा: SP आनंद कलादगी के निर्देशन में NDPS एक्ट में कार्रवाई, 3 किलो 980 ग्राम गांजा जब्त* हटा थाना पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: यात्री प्रतीक्षालय में छिप रहे तस्करों को दबोचा,1
- पं. मनोज देवलिया ने कार्यक्रम बताया आम जनता के पैसों के दुरपयोग, कहा यह सरकार की तानाशाही और हिटलर शाही दमोह में धूमधाम के साथ मनाया गया पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस, कीर्ति स्तंभ चौक से लेकर घंटाघर तक जलाए गए 10 हजार दीप पं. मनोज देवलिया ने कार्यक्रम बताया आम जनता के पैसों के दुरपयोग, कहा यह सरकार की तानाशाही और हिटलर शाही1
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने देशी कट्टा सहित आरोपी को दबोचाथाना हटा अंतर्गत ग्राम रसीलपुर ,रोड पर हाथ में कट्टा लेकर घूम रहा था आरोपी, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई l दमोह/हटा l पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि(IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के निर्देशन एवं हटा एसडीओपी केपी सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी सुधीर बेगी के नेतृत्व में हटा थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रसीलपुर में एक युवक को देशी 12 बोर कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बरामद कट्टे की कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 17 सितंबर 2026 को पुलिस टीम शासकीय वाहन से क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान चंडीजी मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रसीलपुर में लालू अहिरवार के घर के सामने मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में देशी कट्टा लेकर गाली-गलौज करते हुए घूम रहा है, जिसे समय रहते नहीं पकड़ा गया तो वह किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस टीम तत्काल मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंची। वहां मेन रोड पर एक व्यक्ति हाथ में लोहे का देशी 12 बोर कट्टा लिए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और कट्टे की जांच की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक कुर्मी पिता नारायण कुर्मी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम रसीलपुर थाना हटा बताया। पुलिस द्वारा आरोपी से कट्टा रखने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं होना पाया गया। इसके बाद आरोपी के कब्जे से देशी 12 बोर कट्टा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,000 रुपए है, विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी आलोक कुर्मी के विरुद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया, आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया, जहां उसे हवालात में रखा गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे विवेचना की जा रही है। उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगवान दास दाहिया, आरक्षक राम सींग आदि की टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित पकड़ने में सफलता हासिल की गई।1
- गांव-गांव अवैध शराब की पैकारियां, जिम्मेदार खामोश! खुलेआम शराब बिक्री के आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई की उठाई मांग कटनी जिले के रीठी क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब की पैकारियां संचालित होने के आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाइसेंसी शराब दुकानें होने के बावजूद गांवों में गली-गली शराब पहुंच रही है, जिससे सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है। बड़गांव, सलैया, खम्हरिया, मुहांस, देवरी कला, देवगांव, हरदुआ, भरतपुर, गुरजी, बरहटा, खिरवा, डांग, सिमड़ारी, हथकुरी, हरद्वारा और उमरिया सहित कई गांवों में अवैध शराब बिक्री की शिकायतें सामने आ रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कार्रवाई के नाम पर कभी-कभार छोटे प्रकरण दर्ज कर खानापूर्ति कर दी जाती है, जबकि बड़े स्तर पर चल रही कथित पैकारियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से गांवों में अवैध शराब की बिक्री की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- नायक की भूमिका में नजर आए कलेक्टर हटा में सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण की जांच की घटिया निर्माण पर नाराजगी जताई दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव आज हटा क्षेत्र भृमण पर पहुंचे इस दौरान कलेक्टर ने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण का जायजा लिया यहां कलेक्टर नायक की भूमिका में नजर आए घटिया निर्माण कार्य की आशंका और शिकायतों के मद्देनजर कलेक्टर ने मौके पर ही दीवारों की प्लास्टर खुदाई टाइल्स और प्लेटफार्म की खुदाई कर जांच की जिसमे कई खामियां उजागर हुई1
- दमोह पटेरा में चोरी के बाद स्पेशल डॉग की मदद से जांच शुरू1
- हटा में कलेक्टर ने खुदाई कर जांचा सांदीपिनी विद्यालय का निर्माण, नायक फिल्म की तर्ज पर किया औचक निरीक्षण दमोह/हटा। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव शुक्रवार को हटा क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांदीपिनी विद्यालय भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों और घटिया निर्माण की आशंका पर कलेक्टर ने मौके पर ही सख्ती दिखाई। उन्होंने दीवारों के प्लास्टर की खुदाई कराकर निर्माण सामग्री की स्थिति देखी। इसके साथ ही टाइल्स और प्लेटफार्म की भी खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की गई। मौके पर निर्माण कार्य में कई खामियां सामने आने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा स्वयं मौके पर निर्माण की परतें खुलवाकर जांच किए जाने से अधिकारियों और निर्माण एजेंसी में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की बात कही।1
- वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष के जंगल की जमीन पर खेती की तैयारी पर कार्रवाई! 15 दिनों से चल रही झाड़ियों की सफाई रोकी, पुलिस-SAF के साथ वन विभाग ने दी समझाइश रीठी। वन परिक्षेत्र रीठी की बीट नैगवा के कक्ष क्रमांक RF-131 में वन भूमि पर अतिक्रमण की तैयारी का मामला सामने आया। सूखा, हाथीभार, कछरगांव और केवलरहा के कुछ ग्रामीणों द्वारा करीब 15 दिनों से लेंटाना व अन्य झाड़ियों की सफाई कर खेती की तैयारी की जा रही थी। 17 सितंबर को वन विभाग, पुलिस और SAF की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया। वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार के मार्गदर्शन में IFS कार्तिकेय भट्ट की मौजूदगी में ग्रामीणों को वन भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की समझाइश दी गई। वन विभाग के अनुसार, कुछ बाहरी लोगों द्वारा ग्रामीणों को गुमराह करने की जानकारी भी सामने आई। RFO महेश पटेल ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1