Shuru
Apke Nagar Ki App…
Sunil Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर/खतौली खतौली में इंदिरा मूर्ति के पास निशा जैन पत्नी दीपक जैन से सम्मोहित कर हड़प लिये कानों के कुंडल। पुलिस जांच में जुटी। दो दिन पहले मीरापुर थाना क्षेत्र में भी हो चुकी हे इस तरह की घटना पुलिस ने किया था कालनेमी को गिरफ्तार1
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में मंगलवार को मुजफ्फरनगर के जैन औषधालय, प्रेमपुरी में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया! सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा हिंदू समाज की एकता पर बल देते हुए जनसंख्या बढ़ाने और जातियों में न बंटने का संकल्प दिलाया गया! इस दौरान संघ के 'पंच परिवर्तन सहित इतिहास और उद्देश्यों पर भी विस्तृत प्रकाश डाला गया! सम्मेलन का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की संघ के कारण ही आज हम हिंदू होने पर गर्व कर सकते हैं यदि संघ ना होता तो तिलक और जनेऊ का सम्मान नहीं बचता! उन्होंने सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि छुआछुत से हिंदू समाज को नुकसान हो रहा है! पीठाधीश्वर योग आश्रम बघरा स्वामी यशवीर महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि मुसलमानों द्वारा अनेक प्रकार के जिहाद चलाए जा रहे हैं अब भिक्षा जिहाद भी सामने आया है इसमें कुछ लोग पहचान बदलकर हिंदुओं को ठगने का काम कर रहे हैं! उन्होने हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने का आहवान किया! उन्होने अपने संबोधन में कहा कि धर्म के आधार पर पहले ही भारत 1947 में बंट चुका है! कुछ लोग धर्म के आधार पर पहले ही पाकिस्तान ले चुके है अब भारत केवल राम कृष्ण का देश है हिन्दू ही भारत के मूल निवासी है! जिला प्रचारक निपेंद्र ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का एकमात्र ऐसा संगठन है जो 100 वर्ष बाद भी पूर्ण रूप से सक्रिय है और अनुशासित है! उन्होंने समाज की एकता पर बल देते हुए कहा कि समाज की एकता के द्वारा ही आज राम मंदिर का निर्माण संभव हो पाया है तथा आए हुए हजारों व्यक्तियों को पंच परिवर्तन पर चलकर समाज निर्माण का संकल्प दिलवाया! कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती शिशु मन्दिर एवं एस एस डी पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए! हरिनाम संकीर्तन के गायकों ने बहुत ही सुंदर भजन गाकर सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया वेदांशी जी एड द्वारा वंदे मातरम का पाठन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश कौशिक ने जबकि संचालन अनिल तायल एवं सीताराम ने संयुक्त रूप से किया! कार्यक्रम की व्यवस्था में मुख्य रूप से अशोक, मनोज गर्ग, संजय गर्ग, योगेश मित्तल, दीपक मित्तल,शलभ गर्ग, निशांत भटनागर, राजीव चंदा, सुशील प्रजापति, नरेन्द्र वर्मा, संजय मित्तल, शिवम तायल एड, डॉ अनुज पचीसिया, वैभव गुप्ता, मनोज गोयल, सचिन सैनी, उत्कर्ष गर्ग, रोहित जैन, सचिन कुमार, जयवीर सिंह, दिनेश बंसल, अभिलक्ष मित्तल, राजीव शर्मा, बीना त्यागी, कुसुम, दुलारी मित्तल, अमित तिवारी आदि उपस्थित रहे।1
- मुजफ्फरनगर: पचेण्डा रोड स्थित रजवाहे की पुलिया पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोनू कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी बच्चन सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। युवक के पास चाकू मिला और हाथ की नस कटी पाई गई। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।*3
- जनपद मुजफ्फरनगर के थाना शाहपुर पुलिस द्वारा महिला को घायल करने व उसकी 04 वर्षीय बच्ची की हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार।* गिरफ्तार अभियुक्ता के कब्जे/निशांदेही से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू बरामद।3
- *मोबाइल चार्जर ने लाखो का सामान जलाकर किया खाक ** मुज़फ्फरनगर थाना खालापार के मोहल्ला किदवई नगर में मोबाइल चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में भयंकर आग लग गई घर में रखा कीमती सामान जलकर खाक हो गया आग इतनी भयंकर थी कि घर की दीवारों में भी दरारें पड़ गई मोहल्ला वासियों ने काफी मशक्क़त के बाद आग पर काबू किया1
- मुज़फ्फरनगर, 17 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना चरथावल पुलिस ने एक गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के सघन पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या-01, मुज़फ्फरनगर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट वाद संख्या 1353/11/23, धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित अभियुक्त रवि पुत्र मामू, निवासी महाबलीपुर, थाना चरथावल, जिला मुज़फ्फरनगर (उम्र लगभग 32 वर्ष) को मुखबिर की सूचना पर दधेडू चौकी के पास सड़क से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त के विरुद्ध अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आपराधिक विवरण वाद संख्या: 1353/11/23 धारा: 128 सीआरपीसी न्यायालय: अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संख्या-01, मुज़फ्फरनगर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 श्री निक्की माहोर हे0का0 787 जोगिन्दर नागर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।2
- जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु मिली 10 नई गाडियां ( 09 पीआरवी स्कार्पियो गाड़ियां व 01 बुलेरो) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना । जनपद मुजफ्फरनगर पुलिस को आपातकालीन सेवा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु कुल 10 नई गाड़ियां प्राप्त हुईं, जिनमें 09 स्कॉर्पियो वाहन (पीआरवी-Police Response Vehicle) एवं 01 बोलेरो वाहन शामिल हैं। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फीता काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर उक्त वाहनों को किया रवाना इस अवसर पर एसएसपी ने बताया कि नई पीआरवी गाड़ियों के शामिल होने से आपातकालीन सूचनाओं पर पुलिस की प्रतिक्रिया समय (Response Time) में और अधिक सुधार होगा तथा जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वाहनों का सदुपयोग करते हुए जनता को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इन अत्याधुनिक वाहनों में आवश्यक संचार उपकरण, सायरन, फ्लैश लाइट तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे आपदा, दुर्घटना, अपराध या अन्य आपात स्थितियों में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्यवाही कर सकेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।1
- 17.02.2026 को समय करीब 02.00 बजे कॉलर समीर निवासी बसीकलां थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गयी कि अज्ञात द्वारा कॉलर के पड़ोसी इमरान की पत्नी फिर्दोष को चाकू मारकर घायल कर दिया गया तथा उनकी 04 वर्षीय बच्ची को गायब कर दिया है । सूचना पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बसंल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह, थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थाल का निरीक्षण किया गया । बच्ची, आंगन में रखे पानी के टैंक में ऊपर तैरती हुई मिली । थाना शाहुपुर पुलिस द्वारा घायल फिर्दोष एवं बच्ची को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर चिकित्सकों द्वारा बच्ची को मृत घोषित कर दिया तथा फिर्दोष उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिंक टीम मौके पर मौजूद है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिनस्थों को घटना से सम्बन्धित प्रत्येक बिंदू की गहनता से जांच करने हेतु निर्देशित किया गया है तथा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया है । महोदय द्वारा पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है ।4