हजारीबाग पुलिस की नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों से 14 तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों से 14 तस्कर गिरफ्तार 128 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर, गांजा, 64 हजार नकद, 18 बाइक व चार कार जब्त; कई आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास (खबरें हजारीबाग की) हजारीबाग जिले में नशाखोरी और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। छापेमारी के दौरान तीन युवक वाहन छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए, जिसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को इस क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कटकमदाग क्षेत्र से करीब 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपये नकद, सात मोटरसाइकिल, दो स्विफ्ट कार, दो माप-तौल मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। लोहसिंघना थाना क्षेत्र में चलाए गए अभियान में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहां से करीब 17 ग्राम ब्राउन शुगर, दो किलोग्राम गांजा, 47 हजार रुपये नकद, एक सफारी वाहन, एक ब्रेजा कार और तीन मोबाइल जब्त किए गए। ईचाक थाना क्षेत्र में डायल 100 से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यहां से सात ग्राम ब्राउन शुगर और सात मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि कुछ गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उदय कुमार उर्फ नवल दांगी के विरुद्ध चतरा और बड़कागांव थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। इरफान अंसारी उर्फ जिगर के खिलाफ लोहसिंघना थाना में तीन और बबलु कुमार के खिलाफ कोर्रा थाना में दो मामले पहले से दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार (कटकमदाग), निशांत केरकेट्टा (लोहसिंघना), गौतम कुमार (ईचाक), वेद प्रकाश पांडेय (पेलावल ओपी) तथा तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
हजारीबाग पुलिस की नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों से 14 तस्कर गिरफ्तार हजारीबाग में नशे के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई, तीन थाना क्षेत्रों से 14 तस्कर गिरफ्तार 128 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर, गांजा, 64 हजार नकद, 18 बाइक व चार कार जब्त; कई आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास (खबरें हजारीबाग की) हजारीबाग जिले में नशाखोरी और मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने कटकमदाग, लोहसिंघना और ईचाक थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, नकद राशि, वाहन और अन्य उपकरण
बरामद किए गए हैं। कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम सुलताना स्थित डीपो शीट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। छापेमारी के दौरान तीन युवक वाहन छोड़कर भागने लगे, जिन्हें पीछा कर दबोच लिया गया। पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम सामने आए, जिसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए कुल छह लोगों को इस क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। कटकमदाग क्षेत्र से करीब 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपये नकद, सात मोटरसाइकिल, दो स्विफ्ट कार, दो माप-तौल मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए। लोहसिंघना थाना
क्षेत्र में चलाए गए अभियान में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। यहां से करीब 17 ग्राम ब्राउन शुगर, दो किलोग्राम गांजा, 47 हजार रुपये नकद, एक सफारी वाहन, एक ब्रेजा कार और तीन मोबाइल जब्त किए गए। ईचाक थाना क्षेत्र में डायल 100 से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यहां से सात ग्राम ब्राउन शुगर और सात मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि कुछ गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उदय कुमार उर्फ नवल दांगी के विरुद्ध चतरा और बड़कागांव थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पांच मामले दर्ज हैं। इरफान अंसारी उर्फ
जिगर के खिलाफ लोहसिंघना थाना में तीन और बबलु कुमार के खिलाफ कोर्रा थाना में दो मामले पहले से दर्ज हैं। इस पूरी कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक शाहिद रजा, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार (कटकमदाग), निशांत केरकेट्टा (लोहसिंघना), गौतम कुमार (ईचाक), वेद प्रकाश पांडेय (पेलावल ओपी) तथा तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई को जिले में नशे के नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है।
- खाता संख्या 16 प्लॉट नंबर 817 जोकि मेरा खतियानी जमीन हैं इस जमीन को बेचने वाले और खरीदने वाले सावधान हों जाये दलालों से सावधान रहें1
- हजारीबाग: शहर में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान अव्यवस्थित खुदाई से उत्पन्न यातायात संकट पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी Aditya Pandey ने मंगलवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अभियंता को फटकार लगाई और तत्काल व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया।1
- Post by Boltajharkhand1
- gajab ka Jan samarthan1
- हजारीबाग इचाक प्रखंड के लुनदरू बसरिया पंचायत में एक परिवार में चल रहे भूमी विवाद में फैसला करने पहुँचे मुखिया,,सरपंच,,सदर,, सेक्रेटरी सहित 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया जिसको लेकर मदरसे में मुस्लिम क़ौम ने उस व्यक्ति के खिलाफ एवं उसके परिवार के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा देने का फैसला लिया गया,,2
- हजारीबाग का मेयर कैसा हो , छठी छाप अरविंद राणा के जैसा हो, आप सभी शहर/नगर वासियो का मुहर कहा लगेगा, अरबिंद राणा का चुनाव चिन्ह क्रमांक 2 छठी छाप पर , अबकी बार शहरवासियो का मेयर होगा, किसी बडे कम्पनी का नही ?1
- मेयर प्रत्याशी झारखण्ड आंदोलनकारी विनोद भगत के कार्यालय का उद्घाटन,जीत के बाद मेयर खुद घर घर जायेंगे1
- Post by Dabang bihari Pandey ji1