logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा का बढ़ा मान: बीएसए (पीजी) कॉलेज की छात्रा मोहिनी शर्मा ने जीते तीन स्वर्ण पदक मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा की छात्रा मोहिनी शर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मोहिनी शर्मा को एलएलबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्न स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया— रामेश्वर प्रसाद बागला स्वर्ण पदक (एलएलबी तृतीय वर्ष में सर्वोच्च स्थान) पं. मोतीलाल नेहरू स्वर्ण पदक (एलएलबी मुख्य परीक्षा में सर्वोच्च स्थान) मो. सैफुल्ला खान स्मृति स्वर्ण पदक (एलएलबी 2026 की समेकित परीक्षा में सर्वोच्च स्थान मिला है, इस उपलब्धि से बीएसए (पीजी) कॉलेज और पूरे मथुरा जनपद का गौरव बढ़ा है। दीक्षांत समारोह के बाद मथुरा कचहरी में अधिवक्ता नरेंद्र पाली ने मोहिनी शर्मा का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

2 hrs ago
user_Murli Thakur Reporter
Murli Thakur Reporter
Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मथुरा का बढ़ा मान: बीएसए (पीजी) कॉलेज की छात्रा मोहिनी शर्मा ने जीते तीन स्वर्ण पदक मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के 92वें दीक्षांत समारोह में बीएसए (पीजी) कॉलेज, मथुरा की छात्रा मोहिनी शर्मा ने शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। मोहिनी

शर्मा को एलएलबी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निम्न स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया— रामेश्वर प्रसाद बागला स्वर्ण पदक (एलएलबी तृतीय वर्ष में सर्वोच्च स्थान) पं. मोतीलाल नेहरू स्वर्ण पदक (एलएलबी मुख्य परीक्षा में सर्वोच्च स्थान) मो. सैफुल्ला खान स्मृति स्वर्ण पदक (एलएलबी 2026 की समेकित परीक्षा में

सर्वोच्च स्थान मिला है, इस उपलब्धि से बीएसए (पीजी) कॉलेज और पूरे मथुरा जनपद का गौरव बढ़ा है। दीक्षांत समारोह के बाद मथुरा कचहरी में अधिवक्ता नरेंद्र पाली ने मोहिनी शर्मा का पटका पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 8 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण मथुरा वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 8 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 2 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए
    4
    मथुरा नगर निगम में लगाया गया संभव दिवस 8 शिकायतों में से 2 का तत्काल निस्तारण मथुरा
वृंदावन नगर निगम ने मंगलवार को संभव दिवस जनसुनवाई का आयोजन किया इस दौरान कुल 8 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 2 का तत्काल निस्तारण कर दिया गया जनसुनवाई भूतेश्वर स्थित मुख्यालय कार्यालय में आयोजित की गई भूतेश्वर नगर निगम कार्यालय में मथुरा वृंदावन नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं नगर निगम के सभी विभागाध्यक्ष भी इस दौरान उपस्थित रहे भूतेश्वर जोन में सर्वाधिक 8 शिकायतें दर्ज की गईं इनमें अतिक्रमण स्ट्रीट लाइट बिजली खंभे में केबल बदलने सफाई सीवर समस्या हैंडपंप रीबोरिंग हैंडपंप स्थापना और निर्माण से संबंधित थीं इनमें 2 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जिला मथुरा थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश लोगों ने ली उमस भरी गर्मी से राहत
    1
    जिला मथुरा थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार सुबह से हुई झमाझम बारिश लोगों ने ली उमस भरी गर्मी से राहत
    user_मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा से लक्ष्मण सिंह पत्रकार
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • महावन श्रवण मास में शिवमन्दिरो को ओर जाने वाले मार्गों पर नहीं रहेगा अतिक्रमण श्रावण मास में होने वाली शिव मंदिर ऑन की भीड़ का आने वाले कांवरियों को असुविधा ना हो उसके दृष्टिगत एसडीएम महावन क्षेत्रकारी महावन द्वारा सभी मार्गों से अतिक्रमण हटाए तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चिंता हरण महादेव मंदिर तक आने वाले मार्ग पर कांवरियों के लिए अलग चलने की लिए व्यवस्था करवाई
    1
    महावन श्रवण मास में शिवमन्दिरो को ओर जाने वाले मार्गों पर नहीं रहेगा अतिक्रमण 
श्रावण मास में होने वाली शिव मंदिर ऑन की भीड़ का आने वाले कांवरियों को असुविधा ना हो उसके दृष्टिगत एसडीएम महावन क्षेत्रकारी महावन द्वारा सभी मार्गों से अतिक्रमण हटाए तहसील क्षेत्र के अंतर्गत चिंता हरण महादेव मंदिर तक आने वाले मार्ग पर कांवरियों के लिए अलग चलने की लिए व्यवस्था करवाई
    user_Rajesh dabbu
    Rajesh dabbu
    महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Narendra
    1
    Post by Narendra
    user_Narendra
    Narendra
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • गांव अमीरपुर के प्रवेश द्वार पर जल भराव की समस्या। गाँव अमीरपुर के प्रवेश द्वार पर जल भरावकी समस्या विगत 5 वर्षों से चली आ रही है जिसके प्रवेश द्वार से लगता है एक सरकारी विद्यालय है आए दिन बारिश के समय पर वह विद्यालय बंद रहता है जिसे बच्चों की पढ़ाई पर बहुत असर पड़ता है।उत्तर प्रदेश सरकार से यह विनम्र निवेदन है कि हमारे गांव की इस जल भराव की समस्या का समाधान किया जाए और उच्चाधिकारियो को भेज कर इसकी जांच कराई जाए ताकि आम जनजीवन प्रभावित ना हो और बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड ना हो
    3
    गांव अमीरपुर के प्रवेश द्वार पर जल भराव की समस्या।
गाँव अमीरपुर के प्रवेश द्वार पर जल भरावकी समस्या विगत 5 वर्षों से चली आ रही है जिसके प्रवेश द्वार से लगता है एक सरकारी विद्यालय है आए दिन बारिश के समय पर वह विद्यालय बंद रहता है जिसे बच्चों की पढ़ाई पर बहुत असर पड़ता है।उत्तर प्रदेश सरकार से यह विनम्र निवेदन है कि हमारे गांव की इस जल भराव की समस्या का समाधान किया जाए और उच्चाधिकारियो को भेज कर इसकी जांच कराई जाए ताकि आम जनजीवन प्रभावित ना हो और बच्चों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड ना हो
    user_Manish sikarwar
    Manish sikarwar
    Social worker महावन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मथुरा में संविदा बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा साथी की मौत पर काम बंद उग्र आंदोलन की चेतावनी ​मथुरा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के दक्षिणांचल अध्यक्ष गणेश तोमर ने एक संविदा बिजली कर्मचारी की मौत और अधिकारियों के ढुलमुल रवैये को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है उन्होंने अधिकारियों पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए दक्षिणांचल आगरा मंडल व आसपास के जिलों समेत पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी है ​गणेश तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक संविदा साथी की आकस्मिक मौत से सभी कर्मचारी स्तब्ध और बेहद दुखी हैं जिस तरह से 9 हजार से 10 हजार प्रति माह के मामूली वेतन पर संविदा कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है वह सरासर अन्याय है उन्होंने कहा कर्मचारी अपनी बाइक अपना मोबाइल रिचार्ज और पेट्रोल लगाकर 24 घंटे ड्यूटी करते हैं तकनीकी काम होने के बावजूद बिचौलियों की वजह से कर्मचारियों से लेबर का अनुबंध कराकर काम लिया जा रहा है यह बात सरकार तक पहुँचने ही नहीं दी जा रही है ​यूनियन नेता ने आरोप लगाया कि जब वे इस दुखद घटना के संबंध में बात करने उच्च अधिकारियों के पास गए तो अधिकारियों ने उनसे मुलाकात तक नहीं की और न ही दफ्तर से बाहर निकले अधिकारियों के इस नकारात्मक रवैये से नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है मृतक कर्मचारी के परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित उचित मुआवजा बीमा राशि पेंशन व अन्य सभी नियमानुसार सुविधाएँ तुरंत दी जाएँ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट या एफआईआर का अनावश्यक बहाना बनाकर मामले को न लटकाया जाए घटना के जिम्मेदार लोगों दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ​गणेश तोमर ने कहा कि मथुरा में कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर सामूहिक इस्तीफे की तैयारी शुरू कर दी है यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो फिरोजाबाद आगरा हाथरस फर्रुखाबाद कन्नौज एटा सहित पूरे दक्षिणांचल और आवश्यकता पड़ने पर पूरे उत्तर प्रदेश के संविदा बिजली कर्मचारी काम बंद कर व्यापक आंदोलन करेंगे
    4
    मथुरा में संविदा बिजली कर्मचारियों का फूटा गुस्सा साथी की मौत पर काम बंद उग्र आंदोलन की चेतावनी
​मथुरा उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के दक्षिणांचल अध्यक्ष गणेश तोमर ने एक संविदा बिजली कर्मचारी की मौत और अधिकारियों के ढुलमुल रवैये को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है उन्होंने अधिकारियों पर कर्मचारियों के शोषण का आरोप लगाते हुए दक्षिणांचल आगरा मंडल व आसपास के जिलों समेत पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी है ​गणेश तोमर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक संविदा साथी की आकस्मिक मौत से सभी कर्मचारी स्तब्ध और बेहद दुखी हैं जिस तरह से 9 हजार से 10 हजार प्रति माह के मामूली वेतन पर संविदा कर्मचारियों से काम लिया जा रहा है वह सरासर अन्याय है उन्होंने कहा कर्मचारी अपनी बाइक अपना मोबाइल रिचार्ज और पेट्रोल लगाकर 24 घंटे ड्यूटी करते हैं तकनीकी काम होने के बावजूद बिचौलियों की वजह से कर्मचारियों से लेबर का अनुबंध कराकर काम लिया जा रहा है यह बात सरकार तक पहुँचने ही नहीं दी जा रही है ​यूनियन नेता ने आरोप लगाया कि जब वे इस दुखद घटना के संबंध में बात करने उच्च अधिकारियों के पास गए तो अधिकारियों ने उनसे मुलाकात तक नहीं की और न ही दफ्तर से बाहर निकले अधिकारियों के इस नकारात्मक रवैये से नाराज होकर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है मृतक कर्मचारी के परिवार को सरकार द्वारा निर्धारित उचित मुआवजा बीमा राशि पेंशन व अन्य सभी नियमानुसार सुविधाएँ तुरंत दी जाएँ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट या एफआईआर का अनावश्यक बहाना बनाकर मामले को न लटकाया जाए घटना के जिम्मेदार लोगों दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ​गणेश तोमर ने कहा कि मथुरा में कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार कर सामूहिक इस्तीफे की तैयारी शुरू कर दी है यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो फिरोजाबाद आगरा हाथरस फर्रुखाबाद कन्नौज एटा सहित पूरे दक्षिणांचल और आवश्यकता पड़ने पर पूरे उत्तर प्रदेश के संविदा बिजली कर्मचारी काम बंद कर व्यापक आंदोलन करेंगे
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • IGRS शिकायतों के भ्रामक निस्तारण एवं निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु । सेवा में, माननीय मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ। माननीय अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। माननीय अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन। माननीय मंडलायुक्त, आगरा मंडल, आगरा। माननीय जिलाधिकारी, मथुरा। माननीय मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा। विषय: ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, जनपद मथुरा में जनसमस्याओं, IGRS शिकायतों के भ्रामक निस्तारण एवं निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र। महोदय, सविनय निवेदन है कि हम ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, विकास खण्ड नन्दगांव, जनपद मथुरा के निवासी हैं। ग्राम की आबादी लगभग 6,000–7,000 है। ग्रामवासी लंबे समय से पेयजल, सड़क, सार्वजनिक संस्थानों की सुविधाओं तथा अन्य विकास संबंधी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत करते रहे हैं। इन समस्याओं के संबंध में IGRS पोर्टल पर अनेक शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें शिकायत संख्या 40014526020447, 40014526020010, 40014526019000, 40014526022291, 40014526017103, 40014526012912, 40014526010836, 40014526010818, 40014526014382, 40014525001533 एवं 92614500017221 प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायत संख्या 40014525006566, 40014525001536, 60000250172236 एवं 50000250172236 भी दर्ज कराई गई हैं। इन शिकायतों के निस्तारण में कई मामलों में परस्पर विरोधी एवं भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। एक ओर रिपोर्ट में ग्राम में पेयजल संकट न होने की बात कही गई, जबकि दूसरी ओर चार स्थानों पर नई पानी की टंकियां स्थापित करने का प्रस्ताव दर्शाया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रस्तुत आख्या और वास्तविक स्थिति में अंतर है। ग्रामीणों का कहना है कि वास्तविक समस्याओं का समाधान किए बिना शिकायतों का निस्तारण दर्शाया गया है। जनहित के मुद्दे उठाने वाले लोगों पर दबाव का वातावरण भी महसूस किया जाता है, जिससे ग्रामीण खुलकर अपनी समस्याएं रखने में संकोच करते हैं। अतः श्रीमान से विनम्र निवेदन है कि— उपरोक्त सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। IGRS शिकायतों के निस्तारण में प्रस्तुत विरोधाभासी एवं भ्रामक आख्या की जांच कराई जाए। संबंधित विभागों को ग्राम की पेयजल, सड़क, सफाई एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं। शिकायतकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकें। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके स्तर से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कराकर ग्रामवासियों को न्याय दिलाने की कृपा की जाएगी। भवदीय, विष्णु सिंह यदुवंशी ग्राम – कमई तहसील – गोवर्धन विकास खण्ड – नन्दगांव जनपद – मथुरा (उ.प्र.) मोबाइल – 9557130102
    4
    IGRS शिकायतों के भ्रामक निस्तारण एवं निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु ।
सेवा में,
माननीय मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ।
माननीय अपर मुख्य सचिव, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
माननीय अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन।
माननीय मंडलायुक्त, आगरा मंडल, आगरा।
माननीय जिलाधिकारी, मथुरा।
माननीय मुख्य विकास अधिकारी, मथुरा।
विषय: ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, जनपद मथुरा में जनसमस्याओं, IGRS शिकायतों के भ्रामक निस्तारण एवं निष्पक्ष जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने हेतु प्रार्थना-पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हम ग्राम कमई, तहसील गोवर्धन, विकास खण्ड नन्दगांव, जनपद मथुरा के निवासी हैं। ग्राम की आबादी लगभग 6,000–7,000 है। ग्रामवासी लंबे समय से पेयजल, सड़क, सार्वजनिक संस्थानों की सुविधाओं तथा अन्य विकास संबंधी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के समक्ष शिकायतें प्रस्तुत करते रहे हैं।
इन समस्याओं के संबंध में IGRS पोर्टल पर अनेक शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें शिकायत संख्या 40014526020447, 40014526020010, 40014526019000, 40014526022291, 40014526017103, 40014526012912, 40014526010836, 40014526010818, 40014526014382, 40014525001533 एवं 92614500017221 प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त मार्ग निर्माण से संबंधित शिकायत संख्या 40014525006566, 40014525001536, 60000250172236 एवं 50000250172236 भी दर्ज कराई गई हैं।
इन शिकायतों के निस्तारण में कई मामलों में परस्पर विरोधी एवं भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई हैं, जिससे जांच की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न उठते हैं। एक ओर रिपोर्ट में ग्राम में पेयजल संकट न होने की बात कही गई, जबकि दूसरी ओर चार स्थानों पर नई पानी की टंकियां स्थापित करने का प्रस्ताव दर्शाया गया। इससे स्पष्ट है कि प्रस्तुत आख्या और वास्तविक स्थिति में अंतर है।
ग्रामीणों का कहना है कि वास्तविक समस्याओं का समाधान किए बिना शिकायतों का निस्तारण दर्शाया गया है। जनहित के मुद्दे उठाने वाले लोगों पर दबाव का वातावरण भी महसूस किया जाता है, जिससे ग्रामीण खुलकर अपनी समस्याएं रखने में संकोच करते हैं।
अतः श्रीमान से विनम्र निवेदन है कि—
उपरोक्त सभी मामलों की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
IGRS शिकायतों के निस्तारण में प्रस्तुत विरोधाभासी एवं भ्रामक आख्या की जांच कराई जाए।
संबंधित विभागों को ग्राम की पेयजल, सड़क, सफाई एवं अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।
शिकायतकर्ताओं एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकें।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके स्तर से निष्पक्ष जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कराकर ग्रामवासियों को न्याय दिलाने की कृपा की जाएगी।
भवदीय,
विष्णु सिंह यदुवंशी
ग्राम – कमई
तहसील – गोवर्धन
विकास खण्ड – नन्दगांव
जनपद – मथुरा (उ.प्र.)
मोबाइल – 9557130102
    user_Vishnu Jadon
    Vishnu Jadon
    Design engineer गोवर्धन, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मथुरा ब्रेकिंग: कृष्णा नगर के किंग क्वीन कॉफी कैफे में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग मथुरा ब्रेकिंग: कृष्णा नगर के किंग क्वीन कॉफी कैफे में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
    1
    मथुरा ब्रेकिंग: कृष्णा नगर के किंग क्वीन कॉफी कैफे में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
मथुरा ब्रेकिंग: कृष्णा नगर के किंग क्वीन कॉफी कैफे में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग
    user_Pandit Rahul brijwasi
    Pandit Rahul brijwasi
    Mathura, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.