जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक व जनसुनवाई आयोजित रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक व जनसुनवाई आयोजित ब्यावर में जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति, ब्यावर की नियमित मासिक बैठक एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, ब्यावर द्वारा की गई। इस दौरान सभी ब्लॉक एवं उपखण्ड कार्यालयों से अधिकारी वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से बैठक से जुड़े। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि सतर्कता समिति की बैठक में कुल 22 परिवादों पर चर्चा की गई, जिनमें से 6 परिवादों का निस्तारण किया गया। निस्तारित प्रकरणों में दिव्यांग पेंशन आवेदन में आ रही तकनीकी समस्या का समाधान, अंबेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने, नया कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा रोड लाइट संबंधी समस्या का निराकरण सहित अन्य मामलों का समाधान किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 19 परिवाद प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र एवं प्रभावी रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त श्री श्रवण राम, तहसीलदार श्री हनुत सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक व जनसुनवाई आयोजित रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति की मासिक बैठक व जनसुनवाई आयोजित ब्यावर में जिला जन अभाव-अभियोग एवं सतर्कता समिति, ब्यावर की नियमित मासिक बैठक एवं जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, ब्यावर द्वारा की गई। इस दौरान सभी ब्लॉक एवं उपखण्ड कार्यालयों से अधिकारी वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के माध्यम से बैठक से जुड़े। अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि सतर्कता समिति की बैठक में कुल 22 परिवादों पर चर्चा की गई, जिनमें से 6 परिवादों का निस्तारण किया गया। निस्तारित प्रकरणों में
दिव्यांग पेंशन आवेदन में आ रही तकनीकी समस्या का समाधान, अंबेडकर अंतर्जातीय विवाह योजना के अंतर्गत लाभ दिलाने, नया कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने तथा रोड लाइट संबंधी समस्या का निराकरण सहित अन्य मामलों का समाधान किया गया। शेष प्रकरणों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जनसुनवाई में कुल 19 परिवाद प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई कर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को उन्हें शीघ्र एवं प्रभावी रूप से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर परिषद आयुक्त श्री श्रवण राम, तहसीलदार श्री हनुत सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक एवं उपखण्ड स्तर के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
- रायपुर क्षेत्र के रेल मंगरा गांव में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, चिकित्सा टीम ने दी सेवाएं रायपुर के अंतर्गत चल रहे 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रायपुर क्षेत्र में आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविर रेल मंगरा में आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए जांच, उपचार एवं बचाव की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रायपुर डॉक्टर मोनिका नेहरा के निर्देशन में चिकित्सा टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर में डॉक्टर नरेशकुमार कुमावत कैम्प प्रभारी , राम चन्द्र पटेल वरिष्ठ टीबी पर्यवेक्षक , हिना सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी , कैलाशी परिहार, निरमा तंवर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, कोमल कंवर, नन्दिनी आशा सहयोगिनी, विनोद चौधरी (Radiographer) , राजेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में सीएमएचओ कार्यालय ब्यावर से मेडिकल वेन में एक्सरे की मशीन से टीबी स्क्रीनिंग हेतु ग्रामीणों के एक्सरे किए गए व टीबी के लक्षण जैसे लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना आदि के बारे में जानकारी दी और समय पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया। साथ ही संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें आगे की जांच एवं उपचार हेतु चिन्हित किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता (DBT) प्रदान की जा रही है। इसके तहत मरीजों के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जाती है ताकि वे बेहतर पोषण प्राप्त कर सकें। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान भी चलाया और लोगों को बताया कि टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते मरीज समय पर इलाज ले और दवा का नियमित सेवन करे। शिविर में कालू राम सरपंच प्रशासक, राजू राम, उमा राम समाज सेवक, आदि ग्रामीण वासियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाना तथा आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।1
- बालोतरा/पचपदरा। बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी के मुख्य CGU (Coker Gas Unit) प्लांट में लगी, जहां से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठती नजर आईं। घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। रिफाइनरी के भीतर मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि आग को अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोका जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इस घटना की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि मंगलवार, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए यहां आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। वहीं, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।1
- Post by Aims media1
- Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान1
- प्रधानमंत्री के आने से पहले , रिफाइनरी में भीषण आग CDU यूनिट में आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया, बड़ी संख्या में दमकल वाहन आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हुए हैं, रिफाइनरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है, यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब कल प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण प्रस्तावित है और आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री का भी रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम है, घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.1
- रियाँ बड़ी अटलपंत के तहत पूर्व में सी सी रोड़ एवम नाला निर्माण का कार्य सम्पूर्ण होने के परच्यात नालो को खुला रखने के कारण आज माल से लदा चौपहिया वहान नाले मे उतरने से बड़ी दुर्घटना टली सार्वजनिक निर्माण विभाग की लापरवाही |4
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी आत्म निर्भर भारत की आवश्यकता पर डाला प्रकाश पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ शुभारंभ पाली 20 अप्रैल । श्रीमती चीमबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक निजी एवं सरकारी विद्यालय के संस्था प्रधानों की पाली ब्लॉक स्तरीय सत्रारंभ वाकपीठ का शुभारंभ सोमवार को हुआ । प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने वाकपीठ की महत्ता पर अपने विचार रखते हुए इसे विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति का सशक्त मंच बताया ।पूर्व विधायक मुख्य अतिथि ज्ञानचंद पारख एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा थे। पारख ने वोकल फॉर लोकल एवं स्वदेशी सामग्री के उपयोग पर विशेष जोर देते हुए आत्मनिर्भर भारत की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। बोहरा ने देश के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।वाकपीठ में विभिन्न वक्ताओं ने अपनी प्रभावशाली वार्ताएं दीं, जिनमें डॉ. भेराराम प्रजापत, अनुराग चतुर्वेदी, हितेश रामावत, दिनेश त्रिवेदी एवं रतन सिंह प्रमुख रहे। वाकपीठ में सेवानिवृत हो चुके एवं होने वाले प्रधानाचार्य रीता परिहार ,सरोज अग्रवाल , राधेश्याम सोनी, सोहन सिंह राजपुरोहित,राणाराम कुमावत का माला ,अभिनंदन पत्र से सम्मान किया गया। इस अवसर पर सचिव शिवराम, बसंत परिहार, यजुवेंद्र खेमलानी, जयपाल, रविंद्र सिंह, मोहन भाटी, विजय शर्मा, शंकरलाल सोनी, नीतू जालवाल,अल्का भाटी, गीता गुप्ता, कनीजा बानो,दलपत रांकावत, धर्मेंद्र पलारिया, दिनेश लड्डा, रतन बरूपाल, लेखनी शर्मा,संजीव शर्मा सहित ब्लॉक पाली के संस्था प्रधान उपस्थित रहे ।1
- ब्रेकिंग न्यूज | पचपदरा रिफाइनरी हादसा 🔥 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले बड़ी घटना सामने आई है। पचपदरा स्थित रिफाइनरी के CDU/VDU यूनिट साइड पर एक्सचेंजर फटने से भीषण आग लग गई। 🚒 मौके पर दर्जनों फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। 😨 हादसे के बाद HRRL प्रबंधन और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ⚠️ आग कितनी भयावह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लगातार प्रयास के बावजूद अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। 👉 फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 👉 प्रशासन द्वारा आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। 📍 घटना की अपडेट के लिए जुड़े रहें... #BreakingNews #Pachpadra #RefineryFire #HRRL #RajasthanNews1
- Post by Aims media1