logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के सिकन्द्राबाद में गंग नहर स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव आश्रम पर रविवार को सत्संग भवन का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। आश्रम में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी 15 जुलाई से 21 जुलाई तक भव्य धर्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आश्रम में चारों वेदों की स्थापना, 1108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा के मूल पाठ, नित्य रुद्राभिषेक और सत्संग का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन, यानी 15 जुलाई को सुबह 8 बजे आश्रम से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो भराना गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आश्रम तक पहुंचेगी। पं. आशीष उपाध्याय के अनुसार, इस नवनिर्मित सत्संग भवन का निर्माण सिकंदराबाद के प्रसिद्ध यश राज हॉस्पिटल के डॉक्टर नरेश शर्मा की माता जी ने कराया है। रविवार को डॉ. नरेश शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ आश्रम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह ऐसा पहला आश्रम होगा जहां चारों वेदों की स्थापना, सत्यनारायण कथा के मूल पाठ और नित्य रुद्र अभिषेक का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में यजमान बनने के लिए श्रद्धालु आश्रम सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं। इस पावन अवसर पर वेद मूर्ति स्वामी फलारी महाराज, आश्रम पीठाधीश्वर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह योगेंद्र शर्मा, सिकंदराबाद खंड संघ चालक मनोज पावड़िया, कैप्टन खेमचंद, वृहम सिंह भगत, प्रमोद गिरी, धर्मेंद्र प्रधान, संजय नेता, प्रमोद महासय, पवन गुरु, रोहित, पिंटू, डिप्टी, राजू तवर, अशोक और जीते समेत भारी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_Rajesh Bisht
Rajesh Bisht
Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
3 hrs ago
56b3348b-32dd-42ef-9d9b-24572c589736

उत्तर प्रदेश के सिकन्द्राबाद में गंग नहर स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव आश्रम पर रविवार को सत्संग भवन का विधिवत पूजन संपन्न हुआ। आश्रम में गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी 15 जुलाई से 21 जुलाई तक भव्य धर्म महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आश्रम में चारों वेदों की स्थापना, 1108 श्री सत्यनारायण व्रत कथा के मूल पाठ, नित्य रुद्राभिषेक और सत्संग का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन, यानी 15 जुलाई को सुबह 8 बजे आश्रम से एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो भराना गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस आश्रम तक पहुंचेगी। पं. आशीष उपाध्याय के अनुसार, इस नवनिर्मित सत्संग भवन का निर्माण सिकंदराबाद के प्रसिद्ध यश राज हॉस्पिटल के डॉक्टर नरेश शर्मा की माता जी ने कराया है। रविवार को डॉ. नरेश शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ आश्रम पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह ऐसा पहला आश्रम होगा जहां चारों वेदों की स्थापना, सत्यनारायण कथा के मूल पाठ और नित्य रुद्र अभिषेक का आयोजन एक साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में यजमान बनने के लिए श्रद्धालु आश्रम सेवा समिति से संपर्क कर सकते हैं। इस पावन अवसर पर वेद मूर्ति स्वामी फलारी महाराज, आश्रम पीठाधीश्वर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला सहकार्यवाह योगेंद्र शर्मा, सिकंदराबाद खंड संघ चालक मनोज पावड़िया, कैप्टन खेमचंद, वृहम सिंह भगत, प्रमोद गिरी, धर्मेंद्र प्रधान, संजय नेता, प्रमोद महासय, पवन गुरु, रोहित, पिंटू, डिप्टी, राजू तवर, अशोक और जीते समेत भारी संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • भिवानी में ओबीसी ब्रिगेड के अध्यक्ष राजेंदर तंवर ने आंदोलन को लेकर हुंकार भरी है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस दिन सभी सड़कों पर उतर आएंगे, उसी दिन यह आंदोलन पूरी तरह सफल हो जाएगा।
    1
    भिवानी में ओबीसी ब्रिगेड के अध्यक्ष राजेंदर तंवर ने आंदोलन को लेकर हुंकार भरी है। उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस दिन सभी सड़कों पर उतर आएंगे, उसी दिन यह आंदोलन पूरी तरह सफल हो जाएगा।
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • रोहतक के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान (पाड़ा मोहल्ला) में रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और पीजीआईएमएस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान कुल 198 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें डॉक्टरों द्वारा उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर के मुख्य अतिथि पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने ओरल हेल्थ पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मुंह और दांतों की सही देखभाल पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ओरल हेल्थ ही सभी बीमारियों का द्वार है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच करवाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिविर में आए गंभीर मरीजों को आगे के बेहतर उपचार के लिए पीजीआईएमएस रेफर किया जाएगा। पीजीआईडीएस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मंजूनाथ बी.सी. ने बताया कि शिविर में डेंटल बस के माध्यम से मरीजों के दांतों का उपचार किया गया। दांतों के इलाज के साथ ही यहां ब्लड शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की जांच की गई और विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के आयोजक श्री ईश्वर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ इस अवसर पर पौधारोपण और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    1
    रोहतक के गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल, कायस्थान (पाड़ा मोहल्ला) में रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और पीजीआईएमएस रोहतक के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर के दौरान कुल 198 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें डॉक्टरों द्वारा उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

शिविर के मुख्य अतिथि पीजीआईएमएस के निदेशक डॉ. एस.के. सिंघल ने ओरल हेल्थ पर विशेष जोर देते हुए कहा कि मुंह और दांतों की सही देखभाल पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि ओरल हेल्थ ही सभी बीमारियों का द्वार है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच करवाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि शिविर में आए गंभीर मरीजों को आगे के बेहतर उपचार के लिए पीजीआईएमएस रेफर किया जाएगा।

पीजीआईडीएस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मंजूनाथ बी.सी. ने बताया कि शिविर में डेंटल बस के माध्यम से मरीजों के दांतों का उपचार किया गया। दांतों के इलाज के साथ ही यहां ब्लड शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन की जांच की गई और विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम के आयोजक श्री ईश्वर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ इस अवसर पर पौधारोपण और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी, चिकित्सक और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_FojiNews24
    FojiNews24
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • भिवानी के नवोदय स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र दीपांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद छात्र के परिवार ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि छात्र की हत्या की गई है।
    1
    भिवानी के नवोदय स्कूल में 10वीं कक्षा के छात्र दीपांशु की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से सनसनी फैल गई है। इस घटना के बाद छात्र के परिवार ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का साफ तौर पर कहना है कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है, बल्कि छात्र की हत्या की गई है।
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • रेवाड़ी की ऐतिहासिक ब्रास मार्केट में व्यापारी पूरी तरह से टैक्स भरने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। यहां की जर्जर सड़कें, सीवर व्यवस्था की बदहाली और जलभराव की गंभीर समस्या व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। पूरा टैक्स चुकाने के बाद भी सुविधाएं अधूरी रहने से परेशान व्यापारियों ने अब इस ऐतिहासिक बाजार में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की जोरदार मांग उठाई है।
    1
    रेवाड़ी की ऐतिहासिक ब्रास मार्केट में व्यापारी पूरी तरह से टैक्स भरने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं से महरूम हैं। यहां की जर्जर सड़कें, सीवर व्यवस्था की बदहाली और जलभराव की गंभीर समस्या व्यापारियों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। पूरा टैक्स चुकाने के बाद भी सुविधाएं अधूरी रहने से परेशान व्यापारियों ने अब इस ऐतिहासिक बाजार में मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की जोरदार मांग उठाई है।
    user_JPH NEWS HARYANA
    JPH NEWS HARYANA
    Court reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भिवानी पहुंची हैं।
    1
    स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भिवानी पहुंची हैं।
    user_J D Duggal
    J D Duggal
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • हरियाणा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने अपना एक बयान दिया है।
    1
    हरियाणा के पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने अपना एक बयान दिया है।
    user_Jitender Bhardwaj
    Jitender Bhardwaj
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • "काम नारियल फोड़ने से नहीं, करने से होगा"—इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने रविवार को चरखी दादरी के कोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संजय रामफ़ल ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं, केवल डस्टबिन का ही उपयोग करें तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल औपचारिकताएं निभाने या प्रतीकात्मक कार्यक्रम करने से बदलाव नहीं आता, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर काम करने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है। इस अभियान के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने संजय रामफल की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियानों से जुड़े रहने का भरोसा दिया।
    4
    "काम नारियल फोड़ने से नहीं, करने से होगा"—इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता संजय रामफल ने रविवार को चरखी दादरी के कोर्ट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

संजय रामफ़ल ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं, केवल डस्टबिन का ही उपयोग करें तथा दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल औपचारिकताएं निभाने या प्रतीकात्मक कार्यक्रम करने से बदलाव नहीं आता, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर काम करने से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होता है।

इस अभियान के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने भी स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने संजय रामफल की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वच्छता अभियानों से जुड़े रहने का भरोसा दिया।
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हरियाणा के भिवानी में ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा के महासचिव मुक्तयार सिंह सदर ने एचपीएससी (HPSC) आंदोलन को लेकर तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने इस आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे लेकर आड़े हाथों लिया है।
    1
    हरियाणा के भिवानी में ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा के महासचिव मुक्तयार सिंह सदर ने एचपीएससी (HPSC) आंदोलन को लेकर तीखा रुख अपनाया है। उन्होंने इस आंदोलन को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए गंभीर सवाल उठाए हैं और इसे लेकर आड़े हाथों लिया है।
    user_DHAKAD HAI HARYANA
    DHAKAD HAI HARYANA
    Media house भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.