महमूदाबाद में चला बुलडोजर अभियान: बस स्टैंड और रामकुंड चौराहे से अतिक्रमण साफ, ठेला व्यापारियों को सख्त चेतावनी महमूदाबाद में चला बुलडोजर अभियान: बस स्टैंड और रामकुंड चौराहे से अतिक्रमण साफ, ठेला व्यापारियों को सख्त चेतावनी संवाददाता ,,नरेश गुप्ता महमूदाबाद। सीतापुर शुक्रवार दोपहर तहसील प्रशासन और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बस स्टैंड चौराहा और रामकुंड चौराहा पर व्यापक अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेले, अस्थायी दुकानें और अवैध कब्जों को हटाकर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया। अभियान की अगुवाई करते हुए तहसीलदार अनिल कुमार और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पवन किशोर ने मौके पर मौजूद लोगों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भविष्य में दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण या ठेले लगाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ चालान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से भी आमजन को जागरूक करते हुए निर्देश जारी किए। ठेला व्यापारियों को साफ तौर पर कहा गया कि वे केवल बरदही बाजार में चिन्हित स्थान पर ही अपने ठेले लगाएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई तय है। इस दौरान पुलिस बल भी पूरी मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सका। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां यातायात में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, वहीं अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है।

- जानकारी के अनुसार, लाइनमैन खंभे पर चढ़कर बिजली लाइन की मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिससे वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया। ⚡ करंट लगते ही लाइनमैन गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा सिधौली क्षेत्र में हुआ। 🚨 लापरवाही पर सवाल बिना शटडाउन के काम कराया गया अचानक बिजली चालू कर दी गई सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक 👉 हाल के दिनों में इसी क्षेत्र में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में गुस्सा और डर दोनों बढ़ रहा है। 😢 स्थानीय लोगों में आक्रोशघटना के बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी देखी गई और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी है। 📢 निष्कर्षयह हादसा साफ दिखाता है कि बिजली विभाग की लापरवाही कितनी खतरनाक हो सकती है। समय रहते सुरक्षा नियमों का पालन न किया जाए तो ऐसी घटनाएं बार-बार होती रहेंगी।1
- बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के बसरा गांव में शुक्रवार दोपहर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के कारण खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली, जिससे किसानों को संभलने का मौका नहीं मिला। आग की लपटें दूर-दूर तक फैल गईं और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1
- *लखनऊ ब्रेकिंग* हाई कोर्ट से कूदने का प्रयास करती महिला। हाथ में नवजात बच्चा। पूरी जानकारी की पड़ताल की जा रही है कि ये महिला कौन है और कहां से आई है तथा किस वजह से कोर्ट की छत पर पहुंची। बहरहाल महिला को बच्चे के साथ देख हर किसी को बेचैनी हो रही है कि कुछ अनहोनी न हो जाए।1
- Post by Sandeep Kumar Patrakaar2
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ कानपुर। शहर के बर्रा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बर्रा विश्वबैंक E-ब्लॉक के उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मोर्चा खोलते हुए जीनियस कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में गड़बड़ी और अधिक बिल आने की समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान हैं। इसी को लेकर नाराज लोग बर्रा थाने पहुंचे और कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कराकर दोषी कंपनी पर सख्त कार्रवाई की जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। फिलहाल, मामले में प्रशासन की ओर से जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।1
- Post by Anoopshukla2
- Post by Sandeep Pasi1
- ■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■■ दरभंगा से अमृतसर जा रही ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला ने रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रेल मंत्री से मांग की है कि ट्रेन में जितनी सीटें उपलब्ध हों, उतने ही टिकट जारी किए जाएं। महिला का कहना है कि जब टिकट अधिक संख्या में बेचे जाते हैं तो यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिलती, जिससे सफर बेहद परेशान करने वाला हो जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर अतिरिक्त टिकट जारी किए जाते हैं तो यात्रियों को सीट की उचित व्यवस्था भी दी जानी चाहिए। इस मुद्दे को लेकर महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग भी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और रेलवे की टिकट व्यवस्था में सुधार की मांग कर रहे1