logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एसडीएम बदलने के बाद भी नहीं थमी अवैध कब्जों की रफ्तार_ नोटिस और शिकायतों के बावजूद नाले-होलिका स्थल पर खुलेआम निर्माण जारी_ प्रयागराज।बारा तहसील में राजस्व का सिस्टम सुधारने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने तहसीलदार रोशनी सोलंकी और पूर्व एसडीएम प्रेरणा गौतम को हटाया और गणेश कनौजिया को तहसील की कमान सौंपी। नए एसडीएम ने कुर्सी संभालते ही कुछ छुटपुट भूमाफियाओं और ओवरलोड गाड़ियों पर छापे मारे। लेकिन चार्ज लेने के कुछ ही दिन बाद सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण शुरू हो गया। नौढिया उपरहार की होलिका की जमीन हो या हिनौती पांडेय का सरकारी नाला, हर जगह कब्जाधारियों ने काम शुरू कर दिया। लोगों का आरोप है कि अब रसूखदार माफियाओं का बोलबाला फिर बढ़ गया है। तहसील में राजस्व व्यवस्था आखिर क्यों पटरी पर नहीं आ रही? बड़े कब्जाधारियों पर कार्रवाई का प्लान क्या है? ग्रामीणों ने बताया कि सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण की सूचना कई बार उपजिलाधिकारी गणेश कनौजिया को दी गई। मगर उप जिला अधिकारी को बताने के बाद भी अवैध निर्माण पर ब्रेक नहीं लगा। सारी शिकायतें साहब की मेजों पर ही दम तोड़ गईं। *_नौढिया उपरहार में आस्था की जमीन पर छत_* शंकरगढ़ के नौढिया उपरहार में गाटा संख्या 278 पारंपरिक होलिका दहन स्थल है। उसी सार्वजनिक जमीन पर अब पक्का निर्माण चल रहा है। ग्रामीण शालेन्द्र सिंह के मुताबिक आस्था से जुड़ी जमीन पर लिंटर पड़ गया, लेकिन तहसील से कोई देखने तक नहीं आया। गांव वाले पूछ रहे हैं कि धार्मिक जगह पर कब्जा हो रहा है तो जिम्मेदार चुप क्यों हैं और कहां है? *_हिनौती पांडेय में नाले पर दीवार_* शंकरगढ़ के पास हिनौती पांडेय मौजा में गाटा संख्या 88 सरकारी नाला दर्ज है। लेखपाल ने काम रोकने को कहा, फिर भी नाले पर पक्की दीवार खड़ी होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि एसडीएम गणेश कनौजिया को मामले की जानकारी दी गई, मगर मौके पर कोई ठोस असर नहीं पड़ा। पिछली एसडीएम और तहसीलदार ने इस नाले को खाली कराने का आदेश जारी किया था, जो अब फाइलों में बंद पड़ा है। ओवरलोड ट्रकों पर एक्शन लेकर चर्चा में आए एसडीएम की सरकारी नदी, नाले और सार्वजनिक जमीनों को लेकर बेरुखी से लोग नाराज हैं। सवाल उठ रहा है कि छोटे मामलों में सख्ती दिखाने वाले अफसर बड़े कब्जाधारियों से नजरें क्यों चुरा रहे हैं? क्या तहसील से ही माफियाओं को सह मिल रही है? लोगों ने कब्जे हटवाकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

2 hrs ago
user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्रामीणों का कहना है राजस्व विभाग का लेखपाल भूमाफियाओं को करवा रहा है कब्जा और गरीबों को दे रहा है धमकी भूमाफियाओं पर नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई जो निर्माण अभी भी चालू है कौशांबी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत जमलामऊ गांव में सरकारी खेल मैदान व तालाबी (तलाबी) नंबर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग के लेखपाल द्वारा कब्जा हटवाने के बजाय गरीबों को ही बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं राजस्व विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।
    1
    ग्रामीणों का कहना है राजस्व विभाग का लेखपाल भूमाफियाओं को करवा रहा है कब्जा और गरीबों को दे रहा है धमकी
भूमाफियाओं पर नहीं कर रहा है कोई कार्रवाई जो निर्माण अभी भी चालू है
कौशांबी जिले के थाना कोखराज क्षेत्र अंतर्गत जमलामऊ गांव में सरकारी खेल मैदान व तालाबी (तलाबी) नंबर की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्व विभाग के लेखपाल द्वारा कब्जा हटवाने के बजाय गरीबों को ही बुलडोजर चलाने की धमकी दी जा रही है, जिससे गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं राजस्व विभाग की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    19 min ago
  • Post by Rajan mishra
    1
    Post by Rajan mishra
    user_Rajan mishra
    Rajan mishra
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • वाह रे मिश्रीलाल सेठ आपने* कमाल ही कर दिया पांचो पांडव मिलकर के करछना के धरती का नाम कर दिया वाह रे भोले बाबा यह क्या अजब कर दिया ना नेताजी का ध्यान ना समाजसेवियो का ध्यान सिर्फ भोले बाबा के चरणों में और 21 कन्याओं के चरणों में ध्यान देने वाला यह परिवार
    1
    वाह  रे  मिश्रीलाल सेठ आपने* कमाल ही कर दिया पांचो पांडव मिलकर के करछना के धरती का नाम कर दिया वाह रे भोले बाबा यह क्या अजब कर दिया 
ना नेताजी का ध्यान ना समाजसेवियो का ध्यान सिर्फ भोले बाबा के चरणों में और 21 कन्याओं के चरणों में ध्यान देने वाला यह परिवार
    user_Rahul Mishra Ak News
    Rahul Mishra Ak News
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बहादुर बेटी का शक्ति-प्रदर्शन गोरखपुर में ज्वैलरी शोरूम में 2 लुटेरे ग्राहक बनकर आये और बिक्री के दौरान 20 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भागने लगे. शोरूम पर बैठी ज्वैलर की बेटी ने साहस दिखाया और लुटेरों का पीछा किया. एक लुटेरे को उसने पकड़ा और दबोचकर सड़क पर गिरा लिया. उसकी पिटाई भी की. मार खाकर लुटेरा और तेजी से भाग गया. बेटी ने भी दूर तक उसे छकाया.लुटेरे से भिड़ने के दौरान बेटी के हाथ में चोट भी लगी है।
    1
    बहादुर बेटी का शक्ति-प्रदर्शन
गोरखपुर में ज्वैलरी शोरूम में 2 लुटेरे ग्राहक बनकर आये और बिक्री के दौरान 20 ग्राम सोने के जेवर लूटकर भागने लगे. शोरूम पर बैठी ज्वैलर की बेटी ने साहस दिखाया और लुटेरों का पीछा किया.
एक लुटेरे को उसने पकड़ा और दबोचकर सड़क पर गिरा लिया. उसकी पिटाई भी की. मार खाकर लुटेरा और तेजी से भाग गया. बेटी ने भी दूर तक उसे छकाया.लुटेरे से भिड़ने के दौरान बेटी के हाथ में चोट भी लगी है।
    user_Umesh chandra patrkar
    Umesh chandra patrkar
    Advertising Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Vaibhav Yadav India Tv
    1
    Post by Vaibhav Yadav India Tv
    user_Vaibhav Yadav India Tv
    Vaibhav Yadav India Tv
    Photographer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मेजा तहसील अन्तर्गत मांडा ब्लांक के हंडिया गांव की घटना है जिसमें देख सकते हैं कैसे दबंग लोग सरकारी चक मार्ग पर अतिक्रमण कर लोगों को मारने पिटने की कोशिश कर रहे हैं जबकि मामला जिला अधिकारी प्रयागराज के संज्ञान में है उसे खाली कराने का आदेश भी हो गया है उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वहां जाकर उसे खाली कराया जाय
    1
    मेजा तहसील अन्तर्गत मांडा ब्लांक के हंडिया गांव की घटना है जिसमें देख सकते हैं कैसे दबंग लोग सरकारी चक मार्ग पर अतिक्रमण कर लोगों को मारने पिटने की कोशिश कर रहे हैं जबकि मामला जिला अधिकारी प्रयागराज के संज्ञान में है उसे खाली कराने का आदेश भी हो गया है उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वहां जाकर उसे खाली कराया जाय
    user_Krishna murari
    Krishna murari
    Farmer मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    1
    Post by Ptrkar deepak Shukla meja
    user_Ptrkar deepak Shukla meja
    Ptrkar deepak Shukla meja
    Court reporter मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    1
    Post by दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    user_दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    दैनिक राष्ट्रीय जगत न्यूज संपा
    मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.