बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत भव्य जागरूकता, संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित।* ❇️ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं से संवाद कर उन्हे सम्मानित किया गया।* अवगत कराना है कि आज दिनांक 17.04.2026 को मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज, मुजफ्फरनगर में एक भव्य जागरूकता,संवाद एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ0 नीलम राय, नगरपालिका मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप व पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा प्रतिभाग किया गया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीराम कालेज व पुलिस मार्डन स्कूल की छात्राओं द्वारा मनमोहक सास्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुती दी गयी। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों (खेल, शिक्षा, चिकित्सा, योग आदि) में उत्कृष्ट/उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं तथा महिला सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिला पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा समाज में उनकी सहभागिता को सुदृढ़ करना है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि महिलाएं आज प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं और पुलिस विभाग महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति सजग रहने, किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही डा0 नीलम राय द्वारा उपस्थित छात्राओं/महिलाओं को दुर्गासप्तसती के माध्यम से नारी शक्ति के सही अर्थों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी खतौली श्री रामआशीष यादव, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्रीमती रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी सुश्री ऋषिका सिंह, महिला थाना प्रभारी श्रीमती संगीता डागर, थाना प्रभारी मंसूरपुर श्री आनन्द देव मिश्रा, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी श्रीमती ज्योति तोमर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सुरक्षा के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। *सम्मानित की गयी महिलाएं/महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण* *1.* श्रीमंती वृन्दा शर्मा *2.* श्रीमती मीना सिंघल *3.* श्रीमती राखी सूर्यदेव *4.* श्रीमती सविता वर्मा *5.* श्रीमती विनिता गोयल *6.* म0है0का0 99 कुसुम *7.* म0का0 1339 ज्योति *8.* म0का0 1127 गुंजा *9.* म0का0 745 कोमल *10.* मा0 का0 219 रविता *11.* म0का0 1570 आशा *12.* म0का0 544 सोनिका

- मुजफ्फरनगर. चरथावल विधायक पंकज मलिक का मजदूरों के समर्थन में बड़ा बयान, बोले—विधानसभा में उठाएंगे आवाज मुजफ्फरनगर के चरथावल क्षेत्र से विधायक पंकज मलिक मजदूरों से मिलने जाते समय जोशीले अंदाज़ में नजर आए। इस दौरान उन्होंने मजदूरों की समस्याओं को लेकर खुलकर बात की और उनका हक दिलाने का भरोसा दिलाया। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि मजदूर वर्ग समाज की रीढ़ है और उनकी अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मजदूरों से जुड़े सभी मुद्दों को वह मजबूती के साथ विधानसभा में उठाएंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनके इस बयान से मौके पर मौजूद मजदूरों में उत्साह देखने को मिला।1
- मुजफ्फरनगर मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का प्रयास लाया रंग मलिन बस्ती जनकपुरी में गरीब बच्चों को मिला शिक्षा का अधिकार पढ़ाई हुई शुरू क्षेत्रीय पढ़े लिखे लोगों ने भी बच्चों को पढ़ाना किया शुरू क्षेत्रवासियों ने जमकर लगाए मंत्री कपिलदेव अग्रवाल जिंदाबाद के नारे इससे पहले भी भोपा रोड के बागड़ीयो के बच्चों की पढ़ाई कराई थीं मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने शुरू1
- मुजफ्फरनगर: पत्रकारों के हक में निर्णायक लड़ाई का ऐलान, एडीजी मेरठ को सौंपा जाएगा ज्ञापन मुजफ्फरनगर। संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को अब बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा और इसके खिलाफ संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा। सरताज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही मेरठ एडीजी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा, निष्पक्ष कार्य करने की स्वतंत्रता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग प्रमुख रूप से रखी जाएगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस महत्वपूर्ण ज्ञापन कार्यक्रम में वह स्वयं मौजूद रहेंगे और प्रशासन के सामने पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि पत्रकारों के हक और सम्मान की निर्णायक लड़ाई की शुरुआत है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते पत्रकारों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो संयुक्त पत्रकार महासभा बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। इस घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों और पत्रकारों में जोश और एकजुटता का माहौल है। सभी ने एक स्वर में कहा कि अब पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा संवाददाता शफीक राजपूत की रिपोर्ट1
- मुज़फ्फरनगर पुलिस का ऐलान अब खैर नहीं मॉडिफाइड साइलेंसर बाईक और मिस्त्री की1
- Post by Aviraj Rathi1
- *धरे रह गए सब आदर्शवाद- 60000 रुपए की रिश्वत लेते महिला SDM गिरफ्तार..* राजस्थान के करौली जिले के नादौती में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई में SDM काजल मीणा, रीडर दिनेश कुमार सैनी और UDC प्रवीण धाकड़ को ₹60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों किया गया है गिरफ्तार..... जमीन के बंटवारे के मामले में मांगी गई थी यह रिश्वत.. ट्रैप के दौरान तीनों को कार्यालय से पकड़ा गया, कार्रवाई में रिश्वत की रकम के अलावा करीब ₹4 लाख नकद भी बरामद हुए, मामले की जांच जारी है... एसडीएम काजल की अभी सिर्फ यह दूसरी पोस्टिंग ही थी और दूसरी पोस्टिंग में ही रिश्वत लेते धर ली गईं।1
- Post by Vijay rathi1
- मुजफ्फरनगर के सरवट रोड स्थित कच्ची सड़क मदीना चौक पर नईम पुत्र अय्यूब की क्लासिक कन्फैक्शनरी की दुकान में लगी, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर पाया काबू, कुछ सामान जलकर हुआ राख1
- पुलिस मामले की जांच में जुटी है1