logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना में सगे चाचा ने की हैवानियत की हदें पार, दोस्तों संग 3 साल की भतीजी से किया गैंगरेप; एम्स के ICU में मासूम बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक तीन साल की मासूम बच्ची, जिसे अभी ठीक से बोलना भी नहीं आता था, वह अपनों की ही हैवानियत का शिकार हो गई। शुक्रवार की रात एक सगे चाचा ने अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मासूम बच्ची पटना एम्स के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। सोते समय घर से उठा ले गया सगा चाचा घटना शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे की है। मासूम बच्ची अपने घर में बेखबर सो रही थी। उसी समय उसका 22 वर्षीय सगा चाचा, जो स्मैक के नशे का आदी बताया जा रहा है, घर में दाखिल हुआ। उसने सो रही मासूम को गोद में उठाया और घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान खेत में ले गया। वहां उसके दो अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। इन दरिंदों ने मिलकर उस नन्ही जान के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

15 hrs ago
user_Jignesh patel
Jignesh patel
Patna Rural, Bihar•
15 hrs ago

पटना में सगे चाचा ने की हैवानियत की हदें पार, दोस्तों संग 3 साल की भतीजी से किया गैंगरेप; एम्स के ICU में मासूम बिहार की राजधानी पटना के परसा बाजार इलाके से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। एक तीन साल की मासूम बच्ची, जिसे अभी ठीक से बोलना भी नहीं आता था, वह अपनों की ही हैवानियत का शिकार हो गई। शुक्रवार की रात एक सगे चाचा ने अपने नशेड़ी दोस्तों के साथ मिलकर अपनी ही भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मासूम बच्ची पटना एम्स के आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। सोते समय घर से उठा ले गया सगा चाचा घटना शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे की है। मासूम बच्ची अपने घर में बेखबर सो रही थी। उसी समय उसका 22 वर्षीय सगा चाचा, जो स्मैक के नशे का आदी बताया जा रहा है, घर में दाखिल हुआ। उसने सो रही मासूम को गोद में उठाया और घर से करीब 500 मीटर दूर एक सुनसान खेत में ले गया। वहां उसके दो अन्य दोस्त पहले से मौजूद थे। इन दरिंदों ने मिलकर उस नन्ही जान के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

  • user_Sachin Jain
    Sachin Jain
    जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश
    uske. hath. per. kat. do
    7 hrs ago
  • user_Anandraj Raj
    Anandraj Raj
    Nagod, Satna
    aisi gandi karne Wale chacha ko nahin ho sakta ho to Kasai hai aise log ko jaen samvad to Koi suna
    9 hrs ago
  • user_User7364
    User7364
    Bihpur, Bhagalpur
    😡
    6 hrs ago
  • user_Sachin Jain
    Sachin Jain
    जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश
    🙏
    7 hrs ago
  • user_Sachin Jain
    Sachin Jain
    जमाई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश
    💣
    7 hrs ago
  • user_MDBASIR
    MDBASIR
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार
    😤
    9 hrs ago
More news from बिहार and nearby areas
  • #पटना सिटी बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के द्वारा उन्हें कृपाण, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरी। इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया एवं उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए। #ApnaCityTakNews #PatnaCity #bihar #patna
    1
    #पटना सिटी बिहार के नव नियुक्त राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन आज तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए। तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह जी के द्वारा उन्हें सिरोपा भेंट किया गया। तख्त साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के द्वारा उन्हें कृपाण, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
तख्त साहिब के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही ने बताया कि माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने आज तख्त साहिब में हाजरी भरी। इस मौके पर उन्होंने गुरबाणी कीर्तन भी श्रवण किया एवं उन्हें गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन भी करवाए गए।
#ApnaCityTakNews #PatnaCity #bihar #patna
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • Patna चली #धाई धाई गो#लियां पैजामा गांव में दो बीगहा जमीन #विवाद को लेकर इलाके में #दहशत
    1
    Patna चली #धाई धाई गो#लियां पैजामा गांव में दो बीगहा जमीन #विवाद को लेकर इलाके में #दहशत
    user_Samrat Magadh News
    Samrat Magadh News
    Voice of people पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना -धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर पंचायत के मानिक बिगहा गांव में तेज हवा के कारण आग लगने से 60 बिहार गेहूं जलकर रख हो गई 6 अप्रैल 2026 को तेज हवा के कारण 30-40 एकड़ (करीब 60 बीघा) गेहूं की फसल जल गई, जिससे विनय कुमार सिंह सहित कई किसानों को भारी नुकसान हुआ।लखन प्रसाद  देवेंद्र प्रताप पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद बलेशबर दास पिता स्वर्गीय जगी गोप शैलेन्द्र कुमार पिता स्वर्गीय डोमन महतो शिदेशवर प्रसाद पिता स्वर्गीय गणपत महतो अनेकों गण  कि फसल जल का राख हो गई ब्राह्मण कहना है कि आज का रौद्र रूप इतना तेज था कि कोई बुझाने के लिए फसल के पास नहीं जा रहे थे ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां खेत में पहुंची और आग पर काबू पाया गया ।
    1
    पटना -धनरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत विजयपुर पंचायत के मानिक बिगहा गांव में तेज हवा के कारण आग लगने से 60 बिहार गेहूं जलकर रख हो गई
6 अप्रैल 2026 को तेज हवा के कारण 30-40 एकड़ (करीब 60 बीघा) गेहूं की फसल जल गई, जिससे विनय कुमार सिंह सहित कई किसानों को भारी नुकसान हुआ।लखन प्रसाद  देवेंद्र प्रताप पिता स्वर्गीय जगदीश प्रसाद बलेशबर दास पिता स्वर्गीय जगी गोप शैलेन्द्र कुमार पिता स्वर्गीय डोमन महतो शिदेशवर प्रसाद पिता स्वर्गीय गणपत महतो अनेकों गण  कि फसल जल का राख हो गई ब्राह्मण कहना है कि आज का रौद्र रूप इतना तेज था कि कोई बुझाने के लिए फसल के पास नहीं जा रहे थे ग्रामीणों की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां खेत में पहुंची और आग पर काबू पाया गया ।
    user_International 24*7
    International 24*7
    Photographer पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • Post by Vijay kumar
    1
    Post by Vijay kumar
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    8 hrs ago
  • पटना। रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम में नगर निगम, आपूर्ति, विद्युत, परिवहन, कृषि तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई करेंगे। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े कुल 136 गैस वितरक कार्यरत हैं। प्रशासन के अनुसार इनमें इंडियन ऑयल के 73, भारत पेट्रोलियम के 40 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 23 वितरक शामिल हैं। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि पटना जिले में प्रतिदिन करीब 35 हजार गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते छह दिनों में बड़ी संख्या में बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क कर सकते हैं। मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    1
    पटना। रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। इस टीम में नगर निगम, आपूर्ति, विद्युत, परिवहन, कृषि तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो संयुक्त रूप से निगरानी और कार्रवाई करेंगे।
जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े कुल 136 गैस वितरक कार्यरत हैं। प्रशासन के अनुसार इनमें इंडियन ऑयल के 73, भारत पेट्रोलियम के 40 और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 23 वितरक शामिल हैं।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर ने बताया कि पटना जिले में प्रतिदिन करीब 35 हजार गैस सिलेंडरों की जरूरत होती है, जिसकी आपूर्ति सुचारू रूप से की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि बीते छह दिनों में बड़ी संख्या में बुकिंग दर्ज की गई है, जिससे मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी तरह की समस्या या शिकायत होने पर उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क कर सकते हैं। मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    user_Patna News by sk
    Patna News by sk
    Local News Reporter पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    8 hrs ago
  • गोपालपुर थाना क्षेत्र केपैजवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी इलाके में मचा अफरा तफरी का माहौल बन गया घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गई। गोलीबारी कि घटना में एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
    1
    गोपालपुर थाना क्षेत्र केपैजवा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी इलाके में मचा अफरा तफरी का माहौल बन गया  घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने में जुट गई। गोलीबारी कि घटना में एक राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
    user_अवनीश कुमार
    अवनीश कुमार
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • पटना में गूंजे ‘निशांत कुमार ज़िंदाबाद’ के नारे! राजधानी की सड़कों पर अचानक उठा ये शोर सिर्फ कार्यकर्ताओं का उत्साह है या बिहार की राजनीति में किसी नए चेहरे की एंट्री का संकेत—इस पर चर्चा तेज है। राजनीति में नेतृत्व का बदलाव कभी अचानक नहीं होता, उसकी हलचल सबसे पहले नारों में दिखती है। निशांत कुमार के समर्थन में बढ़ती आवाज़ें बता रही हैं कि शायद पार्टी के भीतर या मैदान में, एक नया चेहरा धीरे-धीरे खुद को स्वीकार करवाने की कोशिश में है। फिलहाल, पटना की हवा बस इतना कह रही है—“आहट हो चुकी है, इंतज़ार बस औपचारिक एलान का है।”
    1
    पटना में गूंजे ‘निशांत कुमार ज़िंदाबाद’ के नारे!
राजधानी की सड़कों पर अचानक उठा ये शोर सिर्फ कार्यकर्ताओं का उत्साह है या बिहार की राजनीति में किसी नए चेहरे की एंट्री का संकेत—इस पर चर्चा तेज है।
राजनीति में नेतृत्व का बदलाव कभी अचानक नहीं होता, उसकी हलचल सबसे पहले नारों में दिखती है।
निशांत कुमार के समर्थन में बढ़ती आवाज़ें बता रही हैं कि शायद पार्टी के भीतर या मैदान में, एक नया चेहरा धीरे-धीरे खुद को स्वीकार करवाने की कोशिश में है।
फिलहाल, पटना की हवा बस इतना कह रही है—“आहट हो चुकी है, इंतज़ार बस औपचारिक एलान का है।”
    user_श्री प्रताप सिंह
    श्री प्रताप सिंह
    अल्पसंख्यक अध्यक्ष Patna Rural, Bihar•
    12 hrs ago
  • राजीव नगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 3 दबोचे गए पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती और सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर बड़ी कार्रवाई की। तलाशी के क्रम में कार से कुल 181.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें कट सॉलिड पत्थर, शुद्ध स्मैक और कट डस्ट स्मैक पाउडर शामिल है। इसके साथ ही एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुश्री दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर वाहन को रोका गया था। जांच में नशे का यह बड़ा खेप बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। #PatnaNews #पटनासिटी #shataknews #patnacity #facebookviral #Crime
    1
    राजीव नगर में पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से भारी मात्रा में स्मैक बरामद, 3 दबोचे गए
पटना के राजीव नगर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती और सघन वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर बड़ी कार्रवाई की। तलाशी के क्रम में कार से कुल 181.94 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसमें कट सॉलिड पत्थर, शुद्ध स्मैक और कट डस्ट स्मैक पाउडर शामिल है। इसके साथ ही एक कार और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मौके से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुश्री दिव्यांजलि जायसवाल ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर वाहन को रोका गया था। जांच में नशे का यह बड़ा खेप बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
#PatnaNews #पटनासिटी #shataknews #patnacity #facebookviral #Crime
    user_APNA CITY TAK NEWS
    APNA CITY TAK NEWS
    पटना ग्रामीण, पटना, बिहार•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.