टीकमगढ़ जिले में गेंहूं खरीदी में हो रही लूट की जिम्मेदार सरकार है -- भारतीय किसान संघ मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन टीकमगढ़ 11 मई भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ के द्वारा जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि के नेतृत्व में गेंहूं खरीदी में किसानों के नाम पर कई तरह से गेंहूं व पैसे लिए जा रहे है। किसानों की इसी समस्या को लेकर लेकर आज एक ज्ञापन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव व एक ज्ञापन जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम संयुक्त कलेक्टर एस. के. तोमर को सौंपा गया। इस दौरान भारतीय किसान के पदाधिकारियों सहित कई किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि -- जिले में कई किसान स्लॉट बुकिंग नही होने के कारण अपना गेंहूं बेच नही पा रहे हैं, इस समस्या शीघ्र हल किया जाए। स्लॉट बुकिंग की समय सीमा तथा खरीद की समय सीमा बढ़ाई जाए। पराली / नरवाई जलाने के नाम पर किसानों पर प्रकरण दर्ज करने व जुर्माना लगाने का दमन चक्र बंद किया जाए। जिले के कई केंद्रों से तुलाई के नाम पर अधिक गेंहूं लिया जा रहा है, जिसकी सतत निगरानी की जाए व दोषियों पर कार्यवाही की जाए। टीकमगढ़ जिले के जिन केंद्र पर गेँहू में छन्ना लगाकर सेम्पल फेल किए जा रहे इसे बंद कराया जाए। खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। केंद्रों से गेंहूं का परिवहन शीघ्र कराया जाए जिससे किसानों का भुगतान शीघ्र हो सके। जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी कराई जाए। किसानों के खेत का मृदा परीक्षण कराया जाए, जिससे खेत में पोषक तत्व की कमी की जानकारी किसानों को हो सके। खरीफ सीजन के बीज की आपूर्ति 15 जून तक की जाए। टीकमगढ़ जिले का प्राकृतिक व जैविक हाट बाजार प्रशासन की उपेक्षा के कारण शिथिल होता जा रहा है, जबकि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि किसान प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं, इस पर प्रशासन को निर्देशित किया जाए। प्राथमिक सहकारी समिति लिधौरा व बम्हौरी बराना में अधिक तौल व अतिरिक्त गेंहूं भी लिया जा रहा है, इसकी जांच कराई जाए व दोषियों पर कार्यवाही की जाए। जिन किसानों के गेंहूं की तुलाई हो गई और स्लॉट निकल जाने के कारण कम्प्यूटर में दर्ज नही हो पाने के कारण उन किसानों के स्लॉट डिलीट करा व नया स्लॉट बुक कराकर गेंहूं बुक कराया जाए। किसान संघ ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मांग की है कि सभी केंद्रों पर तौल में 50 किलो पर 600 ग्राम से 900 ग्राम तक अधिक गेहूं टूट फूट के नाम पर लिया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर अवैध रूप से गेंहूं वसूली, पानी पिलाने के नाम पर 5 किलो, चौकीदार के नाम पर 5 किलो, सेम्पल के नाम पर 3 किलो, तौल के बाद दाने के नाम पर 10- 15 किलो अनाज लेते है, इन पर कार्यवाही की जाए व वसूली बंद की जाए। उपार्जन केंद्र कुमरऊ खिरिया में किसान महेश लोधी, हल्काई लोधी, सोमवती पाल इन किसानों के गेंहूं की तुलाई हो चुकी है और स्लॉट की दिनांक निकलने के कारण किसान का गेंहूं चढ़ा नही है, उन किसानों के स्लॉट डिलीट कर दोबारा बुक किए जाए व गेंहूं तुलवाया जाए। जिले के सभी केंद्रों से समय पर परिवहन न होने के कारण किसानों को भुगतान में विलंब हो रहा है जिसे शीघ्र कराया जाए। गेहूं उपार्जन केंद्रों पर अवैध रूप से किसानों से एक क्विंटल पर एक किलो गेहूं व कुछ केंद्रों पर पल्लेदारी के नाम पर पैसे लिए जा रहे है इसकी जांचकर रोक लगाई जाए। कृषि उपज मंडी टीकमगढ़ में गेंहूं खरीदी में व्यापारियों द्वारा गेंहूं भाव की एक साथ बोली नही लगाए जाने से किसानों को जबरन कम रेट पर गेंहूं बेचना पड़ रहा है। जो बोली नही लगा रहे ऐसे व्यापारियों का लाइसेंस रद्द किए जाए। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान संघ की जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, बृजेश कुमार पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, बखत सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, दिगोड़ा तहसील उपाध्यक्ष ग्पासीलाल रैकवार, किशोरी अहिरवार, तहसील कार्यकारिणी सदस्य डरू रजक, मलखान राजपूत, रामकिशन प्रजापति, धर्मदास प्रजापति, रमुआ कुशवाहा, सोबरन यादव घनश्याम रैकवार, रामदीन रैकवार, गब्बर सिंह घोष, गोपाल यादव सहित किसान मौजूद रहे।
टीकमगढ़ जिले में गेंहूं खरीदी में हो रही लूट की जिम्मेदार सरकार है -- भारतीय किसान संघ मुख्यमंत्री व कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन टीकमगढ़ 11 मई भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रांत जिला टीकमगढ़ के द्वारा जिलाध्यक्ष शिवमोहन गिरि के नेतृत्व में गेंहूं खरीदी में किसानों के नाम पर कई तरह से गेंहूं व पैसे लिए जा रहे है। किसानों की इसी समस्या को लेकर लेकर आज एक ज्ञापन प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव व एक ज्ञापन जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम संयुक्त कलेक्टर एस. के. तोमर को सौंपा गया। इस दौरान भारतीय किसान के पदाधिकारियों सहित कई किसान मौजूद रहे। भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई कि -- जिले में कई किसान स्लॉट बुकिंग नही होने के कारण अपना गेंहूं बेच नही पा रहे हैं, इस समस्या शीघ्र हल किया जाए। स्लॉट बुकिंग की समय सीमा तथा खरीद की समय सीमा बढ़ाई जाए। पराली / नरवाई जलाने के नाम पर किसानों पर प्रकरण दर्ज करने व जुर्माना लगाने का दमन चक्र बंद किया जाए। जिले के कई केंद्रों से तुलाई के नाम पर अधिक गेंहूं लिया जा रहा है, जिसकी सतत निगरानी की जाए व दोषियों पर कार्यवाही की जाए। टीकमगढ़ जिले के जिन केंद्र पर गेँहू में छन्ना लगाकर सेम्पल फेल किए जा रहे इसे बंद कराया जाए। खरीफ फसलों के लिए उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। केंद्रों से गेंहूं का परिवहन शीघ्र कराया जाए जिससे किसानों का भुगतान शीघ्र हो सके। जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी कराई जाए। किसानों के खेत का मृदा परीक्षण कराया जाए, जिससे खेत में पोषक तत्व की कमी की जानकारी किसानों को हो सके। खरीफ सीजन के बीज की आपूर्ति 15 जून तक की जाए। टीकमगढ़ जिले का प्राकृतिक व जैविक हाट बाजार प्रशासन की उपेक्षा के कारण शिथिल होता जा रहा है, जबकि केंद्र व राज्य सरकार की मंशा है कि किसान प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं, इस पर प्रशासन को निर्देशित किया जाए। प्राथमिक सहकारी समिति लिधौरा व बम्हौरी बराना में अधिक तौल व अतिरिक्त गेंहूं भी लिया जा रहा है, इसकी जांच कराई जाए व दोषियों पर कार्यवाही की जाए। जिन किसानों के गेंहूं की तुलाई
हो गई और स्लॉट निकल जाने के कारण कम्प्यूटर में दर्ज नही हो पाने के कारण उन किसानों के स्लॉट डिलीट करा व नया स्लॉट बुक कराकर गेंहूं बुक कराया जाए। किसान संघ ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय से मांग की है कि सभी केंद्रों पर तौल में 50 किलो पर 600 ग्राम से 900 ग्राम तक अधिक गेहूं टूट फूट के नाम पर लिया जा रहा है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर अवैध रूप से गेंहूं वसूली, पानी पिलाने के नाम पर 5 किलो, चौकीदार के नाम पर 5 किलो, सेम्पल के नाम पर 3 किलो, तौल के बाद दाने के नाम पर 10- 15 किलो अनाज लेते है, इन पर कार्यवाही की जाए व वसूली बंद की जाए। उपार्जन केंद्र कुमरऊ खिरिया में किसान महेश लोधी, हल्काई लोधी, सोमवती पाल इन किसानों के गेंहूं की तुलाई हो चुकी है और स्लॉट की दिनांक निकलने के कारण किसान का गेंहूं चढ़ा नही है, उन किसानों के स्लॉट डिलीट कर दोबारा बुक किए जाए व गेंहूं तुलवाया जाए। जिले के सभी केंद्रों से समय पर परिवहन न होने के कारण किसानों को भुगतान में विलंब हो रहा है जिसे शीघ्र कराया जाए। गेहूं उपार्जन केंद्रों पर अवैध रूप से किसानों से एक क्विंटल पर एक किलो गेहूं व कुछ केंद्रों पर पल्लेदारी के नाम पर पैसे लिए जा रहे है इसकी जांचकर रोक लगाई जाए। कृषि उपज मंडी टीकमगढ़ में गेंहूं खरीदी में व्यापारियों द्वारा गेंहूं भाव की एक साथ बोली नही लगाए जाने से किसानों को जबरन कम रेट पर गेंहूं बेचना पड़ रहा है। जो बोली नही लगा रहे ऐसे व्यापारियों का लाइसेंस रद्द किए जाए। ज्ञापन देने वालों में भारतीय किसान संघ की जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, बृजेश कुमार पाठक, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, बखत सिंह यादव, तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोत्रिय, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, दिगोड़ा तहसील उपाध्यक्ष ग्पासीलाल रैकवार, किशोरी अहिरवार, तहसील कार्यकारिणी सदस्य डरू रजक, मलखान राजपूत, रामकिशन प्रजापति, धर्मदास प्रजापति, रमुआ कुशवाहा, सोबरन यादव घनश्याम रैकवार, रामदीन रैकवार, गब्बर सिंह घोष, गोपाल यादव सहित किसान मौजूद रहे।
- मध्य प्रदेश के ओरछा में चोरों ने दो सूने मकानों को निशाना बनाया, जिससे पॉश कॉलोनी में दहशत फैल गई। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से गुस्साए लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है, क्योंकि अब तक कई मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है।1
- टीकमगढ़ के अस्पताल तिराहे पर हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों से विधायक यादवेंद्र सिंह ने मुलाकात की। विधायक ने कर्मचारियों को फ्रूटी पिलाई और घोषणा की कि उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं। इसके बाद सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।1
- भाजपा नेता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध कर विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह विरोध दर्शाता है कि उन्हें क्षेत्र का विकास रास नहीं आ रहा, जबकि भाजपा सरकार ने बुंदेलखंड की तस्वीर बदली है।1
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का हरियाणा मंच पर जोरदार स्वागत किया गया। इस भव्य स्वागत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह और नया जोश देखने को मिला।1
- मध्य प्रदेश के घुवारा में कलेक्टर पार्थ जायसवाल द्वारा नल खनन प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद, खनन माफिया खुलेआम अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। प्रशासन की ढिलाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इन माफियाओं को किसका संरक्षण प्राप्त है और उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।2
- भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने बुंदेलखंड में सिंचाई परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण का विरोध करने पर कांग्रेस पर विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि २००३ से पहले कांग्रेस शासन में बुंदेलखंड सूखा और बेरोजगारी से जूझ रहा था, जबकि अब भाजपा सरकार ने सिंचाई और रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं। यादव ने कांग्रेस के इस विरोध को क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी अरुचि बताया।1
- टीकमगढ़ जिले की पलेरा पुलिस ने कार्रवाई कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को पकड़ा, केस दर्ज1
- निवाड़ी जिले के ओरछा स्थित नए रेलवे अंडरपास में एक ट्रैक्टर पलट गया। इस हादसे के चलते लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- टीकमगढ़ किला स्थित हजरत सैयद पैड़ा वाले बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन हर साल की तरह इस बार भी हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की मिसाल बना। रातभर चली महफिल-ए-शमा कव्वाली में अंतरराष्ट्रीय कव्वाल नुसरत कादरी ने अपने कलामों से समां बांध दिया।1