Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौनपुर की बेटी का कमाल: केराकत तहसील की राजिता सिंह बनीं PCS अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर! गर्व का पल! जनपद जौनपुर केराकत तहसील का नाम रोशन करते हुए, एसडी पब्लिक स्कूल, हुरहुरी की संचालिका रेखा सिंह की होनहार पुत्री राजिता सिंह ने PCS 2024 परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। राजिता की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जौनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने साबित कर दिया कि सपने सच होते हैं।
Jitendra bahadur Dubey
जौनपुर की बेटी का कमाल: केराकत तहसील की राजिता सिंह बनीं PCS अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर! गर्व का पल! जनपद जौनपुर केराकत तहसील का नाम रोशन करते हुए, एसडी पब्लिक स्कूल, हुरहुरी की संचालिका रेखा सिंह की होनहार पुत्री राजिता सिंह ने PCS 2024 परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है। राजिता की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे जौनपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर उन्होंने साबित कर दिया कि सपने सच होते हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- Post by गजेन्द्र कुमार सिंह1
- Post by Dharmendra Giri1
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन वं क्षेत्राधिकारी महोदय सदर जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तेजीबाजार थाना हाजा पर पंजीकृत मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस से सम्बन्धित अज्ञात अभियुक्तगणों के सुरागरसी पतारसी में अल्हदिया बाजार में मामूर थे कि जरिए मुखबिर खास के सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 29.03.2026 को बीती रात्रि में जो चोर मैजिक वाहन से जनरेटर चोरी करने आये थे एवं आहट पाने पर एक व्यक्ति को गोली मार कर मौके से भाग गये थे । वे सभी अभियुक्त अपने अन्य साथियो के साथ पुनः घटना करने हेतु सिकरारा की तरफ से कंधी चौराहे से होते हुए शेखपुर नहर रोड पकड़कर बदलापुर की तरफ घटना में प्रयुक्त मैजिक व दो मोटरसाइकिल से जा रहे है । यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है, उक्त सूचना पर विश्वास कर पहले से क्षेत्र मे मामूर पुलिस बल को तलब कर शेखपुर बगीचे के पास मुखबिर खास के साथ बाग में मौजूद आम के पेड़ की ओट मे छिपकर कंधीकला की तरफ से आने वाली गाड़ियों का इंतजार करने लगे, थोड़ी ही देर के बाद कंधीकला की तरफ से दो मोटरसाइकिल के लाइट व उसके पीछे एक चार पहिया की लाइट दिखायी पड़ी, हम पुलिस बल द्वारा एकाएक बाग से रोड पर आकर उक्त वाहनों को टार्च से रोकने का इशारा किया गया तो उक्त लोग घबरा गये और उक्त तीनो गाड़ियां अचानक रूकी और मैजिक में से दो व्यक्ति व दोनों मोटरसाइकिल सवार चालक तेजी से रोड के किनारे की तरफ हड़बड़ाहट मे गाड़ी छोड़कर भागे और गहरे नहर के गढ्ढे में गिर गये और एक अभियुक्त अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा । पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गई तो एक व्यक्ति के पास एक देशी पिस्टल .32 बोर व एक जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद हुआ । अभियुक्तगण को आज दिनांक 29.03.26 को समय करीब 22.10 बजे गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- 1. टाइगर उर्फ विशाल गौतम पुत्र अजीत उर्फ कल्लू निवासी सिकरारा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर। 2. संदीप पुत्र सुभाष चन्द्र निवासी सिकारारा थाना सिकरारा जौनपुर। 3. दुर्गेश गौतम पुत्र राम मूरत गौतम निवासी सिकरारा थाना सिकरारा जनपद जौनपुर। पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस. थाना तेजीबाजार, जौनपुर। आपराधिक इतिहास- 1. मु0अ0सं0-116/2026 धारा- 303(2) बी.एन.एस. थाना सिकरारा, जौनपुर। 2. मु0अ0सं0-52/2026 धारा-307, 62, 109 बी.एन.एस. थाना तेजीबाजार, जौनपुर। बरामदगी का विवरण- 1. एक पिस्टल 32 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर 2. एक मैजिक 3. दो मोटरसाइकिल गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण- 1. थानाध्यक्ष सतेन्द्र भाई पटेल थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 2. उ.नि. जय प्रकाश सिंह थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 3. उ.नि. राकेश प्रताप सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 4. हे.का. लवकुमार सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 5. हे.का. विजय कुमार यादव, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 6. हे.का. सतीश सिंह, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 7. का. मशकूर अहमद, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 8. का. रत्नेश कुमार, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 9. का. शशांक त्रिवेदी, थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर 10. का0 अमरजीत यादव थाना तेजीबाजार जनपद जौनपुर1
- हमारा गांव शेरपुर छित्तूपुर जो कि जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र में पड़ता है यहां पर ग्राम प्रधान द्वारा सोलिंग का काम चल रहा है यह रोड बार बार बरसात में बह जाता है इसलिए अबकी बार डमरू वाले ईंटों से रोड बन रहा है मजबूती के साथ देखना ये है कि ये कितने साल चलता है1
- उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के नए नियम के तहत, अधिकारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों का फोन 10 मिनट के अंदर उठाना अनिवार्य होगा। यदि कॉल नहीं उठाई जाती है या सुनवाई नहीं होती है, तो शिकायत सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाएगी और संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- जौनपुर के बख्सा थाना क्षेत्र के गढासेनी गांव मे एक युवक की नदी मे डूब कर मौत हो गयी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। #varanasi varanasi varanasi News varanasi local News1
- 🔥 हुकुलगंज में दबंगई का लाइव तमाशा: चाट दुकान पर हमला, CCTV में कैद गुंडागर्दी वाराणसी। शहर के हुकुलगंज इलाके में रविवार को खुलेआम दबंगई का नजारा देखने को मिला, जहां कुछ मनबढ़ युवकों ने एक चाट दुकान पर जमकर हंगामा, तोड़फोड़ और मारपीट की। घटना सांस्कृतिक संकुल के पास की बताई जा रही है, जिसने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। दुकानदार दिनेश गुप्ता के मुताबिक, कुछ युवक दुकान पर आए और बर्गर लेने के बाद अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो मामला तेजी से बढ़ गया और युवक मारपीट पर उतारू हो गए। 👀 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया: युवकों ने दुकान के बाहर रखा डस्टबिन उठाकर अंदर फेंक दिया दुकान में बैठे ग्राहकों को भी चोटें आईं बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों को भी गालियां दी गईं सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि आरोपियों ने खुद को किसी संस्था का मंडल प्रभारी बताते हुए दुकानदार को धमकी दी— “दुकान हटा लो, वरना अंजाम बुरा होगा…” 📹 CCTV में कैद पूरी वारदात घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। 🚨 पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 👉 बड़ा सवाल: क्या अब वाराणसी में छोटे दुकानदार भी सुरक्षित नहीं हैं? दबंगई के इस खुले खेल पर कब लगेगी लगाम?1