सांवेर राम मंदिर की दान भूमि पर कब्जे का आरोप, नक्शे में गड़बड़ी का खुलासा — सांवेर में भड़का आक्रोश सांवेर राम मंदिर की दान भूमि पर कब्जे का आरोप, नक्शे में गड़बड़ी का खुलासा — सांवेर में भड़का आक्रोश सांवेर। नगर के वार्ड क्रमांक 3 में डाक बंगले के सामने स्थित लोहार परिवार द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दान में दी गई भूमि (सर्वे नंबर 51) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस मामले में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले बैठक आयोजित कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई और जनआंदोलन की चेतावनी दी गई। समाजजनों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सांवेर को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि रिकॉर्ड में हेरफेर कर सर्वे नंबर 51 की भूमि में कूटरचना कर नक्शा बदलवाया गया और अवैध रूप से सर्वे नंबर 50/423/1/1 दर्ज करवा लिया गया। जबकि वास्तविक रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे नंबर 50 डाक बंगले से संबंधित भूमि है और सर्वे नंबर 51 मंदिर निर्माण के लिए छोड़ी गई भूमि है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 1925-26 के बंदोबस्त रिकॉर्ड में सर्वे नंबर 51 की कुल भूमि लगभग 5.22 एकड़ दर्ज है, जबकि वर्तमान रिकॉर्ड में इसे अलग-अलग हिस्सों में दिखाया गया है, जिसमें 51/1/1 निजी नामों पर, 51/1/2 शासकीय विकास खंड तथा कुछ हिस्सा शासकीय सड़क के रूप में दर्ज है। समाजजनों का आरोप है कि इसी रिकॉर्ड में हेरफेर कर लगभग 0.598 हेक्टेयर भूमि को अवैध रूप से सर्वे नंबर 50 में दर्शा दिया गया, जिससे मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की साजिश रची गई। आवेदन में यह भी बताया गया है कि इस भूमि से संबंधित मामला व्यवहार न्यायालय सांवेर में प्रकरण क्रमांक आरसीएस 140/2022 के रूप में विचाराधीन है, जिसमें नगर परिषद, कलेक्टर इंदौर और तहसीलदार भी पक्षकार हैं। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा प्रशासन की नाक के नीचे जमीन पर कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। सर्व हिंदू समाज ने आरोप लगाया कि जिला स्तर पर शिकायतों की जांच में भी नक्शे में गड़बड़ी सही पाई गई, फिर भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर नगर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए वार्डों में टोलियां बनाकर घर-घर संपर्क किया जाएगा और नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से पवन पंवार, चंद्रप्रकाश भाटी, जितेंद्र “बब्बी”, आशीष जैन, कुंदन करड़वाल, संतोष गोड, संजय पटेल, राजेश लोहार, अजय पंवार, जगदीश शर्मा, नरेंद्र सालवी, इंद्रेश चावड़ा, नरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
सांवेर राम मंदिर की दान भूमि पर कब्जे का आरोप, नक्शे में गड़बड़ी का खुलासा — सांवेर में भड़का आक्रोश सांवेर राम मंदिर की दान भूमि पर कब्जे का आरोप, नक्शे में गड़बड़ी का खुलासा — सांवेर में भड़का आक्रोश सांवेर। नगर के वार्ड क्रमांक 3 में डाक बंगले के सामने स्थित लोहार परिवार द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए दान में दी गई भूमि (सर्वे नंबर 51) को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। इस मामले में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले बैठक आयोजित कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई गई और जनआंदोलन की चेतावनी दी गई। समाजजनों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सांवेर को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि
रिकॉर्ड में हेरफेर कर सर्वे नंबर 51 की भूमि में कूटरचना कर नक्शा बदलवाया गया और अवैध रूप से सर्वे नंबर 50/423/1/1 दर्ज करवा लिया गया। जबकि वास्तविक रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे नंबर 50 डाक बंगले से संबंधित भूमि है और सर्वे नंबर 51 मंदिर निर्माण के लिए छोड़ी गई भूमि है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 1925-26 के बंदोबस्त रिकॉर्ड में सर्वे नंबर 51 की कुल भूमि लगभग 5.22 एकड़ दर्ज है, जबकि वर्तमान रिकॉर्ड में इसे अलग-अलग हिस्सों में दिखाया गया है, जिसमें 51/1/1 निजी नामों पर, 51/1/2 शासकीय विकास खंड तथा कुछ हिस्सा शासकीय सड़क के रूप में दर्ज है। समाजजनों का आरोप है कि इसी
रिकॉर्ड में हेरफेर कर लगभग 0.598 हेक्टेयर भूमि को अवैध रूप से सर्वे नंबर 50 में दर्शा दिया गया, जिससे मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की साजिश रची गई। आवेदन में यह भी बताया गया है कि इस भूमि से संबंधित मामला व्यवहार न्यायालय सांवेर में प्रकरण क्रमांक आरसीएस 140/2022 के रूप में विचाराधीन है, जिसमें नगर परिषद, कलेक्टर इंदौर और तहसीलदार भी पक्षकार हैं। इसके बावजूद कब्जाधारियों द्वारा प्रशासन की नाक के नीचे जमीन पर कार्य किया जा रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। सर्व हिंदू समाज ने आरोप लगाया कि जिला स्तर पर शिकायतों की जांच में भी नक्शे में गड़बड़ी सही पाई गई, फिर भी अब तक किसी
प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस मुद्दे पर नगर में व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए वार्डों में टोलियां बनाकर घर-घर संपर्क किया जाएगा और नगरवासियों व जनप्रतिनिधियों से मिलकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। समाजजनों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से पवन पंवार, चंद्रप्रकाश भाटी, जितेंद्र “बब्बी”, आशीष जैन, कुंदन करड़वाल, संतोष गोड, संजय पटेल, राजेश लोहार, अजय पंवार, जगदीश शर्मा, नरेंद्र सालवी, इंद्रेश चावड़ा, नरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
- पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपने ही सेवादारों की पर्ची खोल दी, कहा– हमारे यहां मालपानी अच्छा मिलता है इसलिए बनते हैं सेवादार और कुछ लौंडे तो लौंडियाबजी के लिए सेवादार बन रहे हैं, अब जब पंडित जी को इतना सब कुछ पता है तो ऐसे सेवादारों को बाहर कर दो क्योंकि हो सकता है कभी कोई ऐसा सेवादार किसी के साथ छेड़खानी कर दे, और फिर इन्हें बदनामी का दाग झेलना पड़े आपकी क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं 👇1
- इंदौर में एक ऑटो चालक की सतर्कता से 18 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए। ऑटो चालक की समझदारी और जागरूकता से पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।1
- इंदौर में उत्साह के आगे धरे रह गए सुरक्षा इंतज़ाम! लोगों के जोश और भारी भीड़ के सामने प्रशासन के लगाए गए बैरिकेट्स भी टिक नहीं पाए। हजारों की संख्या में लोग राजवाड़ा पहुंचने के लिए उमड़ पड़े, जिससे कई जगह सुरक्षा इंतज़ाम बिखरते नजर आए। भीड़ के दबाव में बैरिकेट्स की हालत खराब हो गई और व्यवस्था संभालना प्रशासन के लिए चुनौती बन गया। देखिए मौके का LIVE वीडियो — कैसे उत्साह के आगे धरे रह गए सारे सुरक्षा प्रबंध!1
- This is the situation of muslim living Uttam Nagar is the new definition of justice?1
- इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जूनियर डॉक्टरों (JUDA) ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को जूडा के बैनर तले डॉक्टरों ने एक विशाल बाइक रैली निकाली, जो एमवाई अस्पताल से शुरू होकर एमजीएम और एमटीएस होते हुए वापस एमवाई अस्पताल पर समाप्त हुई। प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का मुख्य आरोप है कि वर्ष 2021 में सरकार के साथ हुए समझौते के तहत उनके मानदेय में सालाना 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि होनी थी, जिसे अब तक लागू नहीं किया गया है। जूडा अध्यक्ष डॉ. अंशुल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों जैसे दिल्ली और राजस्थान में जूनियर डॉक्टरों का मानदेय 1 लाख रुपये से अधिक है, जबकि मध्य प्रदेश में यह अब भी 70 से 80 हजार रुपये के बीच अटका हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीनों का एरियर भी बकाया है। डॉक्टरों का कहना है कि वे पिछले एक साल से सरकार को पत्र और ईमेल के माध्यम से अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। भोपाल में भी इसी तरह का आंदोलन जारी है। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे।1
- आखिरी लोक अदालत है इसलिए उन्होंने इंदौर के नागरिक को से अपील की की अपने जलकर व संपत्ति कर का इस लोक अदालत में भुगतान करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें1
- देवास से (साजिद अली)✍️ यह तस्वीर शहर के रेवा बाग स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है। शाम करीब 5:30 बजे बच्चों को लगने वाली वैक्सीन का डब्बा लावारिस हालत में पड़ा मिला, जबकि केंद्र बंद होने का समय 6:30 बजे है। गौरतलब है कि इन वैक्सीन को विशेष तापमान में सुरक्षित रखना आवश्यक होता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इतनी संवेदनशील दवाओं को इस तरह असुरक्षित क्यों छोड़ा गया? यदि इस लापरवाही के कारण कल को किसी बच्चे के साथ कोई हादसा होता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?1
- इंदौर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर जतिन शुक्ला पहुंचे क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी (क्राइम) के सामने जतिन शुक्ला ने कहा —“मुझसे गलती हुई है, मैं पहले भी माफी मांग चुका हूं। मेरा उद्देश्य इंदौर शहर या किसी भी व्यक्ति का अपमान करने का नहीं था।” उन्होंने इंदौर के सांसद शंकर लालवानी से भी माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। इस पूरे मामले के बाद अब उनका माफी मांगने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखें जतिन शुक्ला का माफी मांगने वाला वीडियो1