राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर “माय भारत” का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित युवाओं को तकनीकी नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए किया प्रेरित मुंडावर कस्बे के सराय रोड स्थित दीप विजन शिक्षण संस्थान में सोमवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित “माय भारत” के तत्वावधान में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में माय भारत वालंटियर अभिषेक कौशिक ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर तकनीकी उन्नति और डिजिटल सहभागिता का युग है। ऐसे समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने “माय भारत” प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों और कौशल विकास से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी योजनाओं और पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को तकनीकी जागरूकता, डिजिटल सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रणदीप यादव, प्राचार्य पूनम यादव, युवा नेता शेखर चौहान तथा सूरजमल चेतना फाउंडेशन के सत्येंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय तकनीकी दिवस पर “माय भारत” का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित युवाओं को तकनीकी नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए किया प्रेरित मुंडावर कस्बे के सराय रोड स्थित दीप विजन शिक्षण संस्थान में सोमवार को खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन संचालित “माय भारत” के तत्वावधान में राष्ट्रीय तकनीकी दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी नवाचार, डिजिटल सशक्तिकरण तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के
प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में माय भारत वालंटियर अभिषेक कौशिक ने विद्यार्थियों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान दौर तकनीकी उन्नति और डिजिटल सहभागिता का युग है। ऐसे समय में युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने “माय भारत” प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों और कौशल विकास से जुड़े अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में माय भारत
पोर्टल पर पंजीकरण कर सामाजिक सरोकारों एवं राष्ट्रहित से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी योजनाओं और पोर्टल से संबंधित जानकारी प्राप्त कर उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को तकनीकी जागरूकता, डिजिटल सहभागिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक रणदीप यादव, प्राचार्य पूनम यादव, युवा नेता शेखर चौहान तथा सूरजमल चेतना फाउंडेशन के सत्येंद्र चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
- शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।3
- युवा भगत सिंह सेना के 20वें रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, प्रदेशाध्यक्ष ने किया 54वीं बार रक्तदान, 20वें विशाल रक्तदान शिविर में महिलाओं की भागीदारी ने बढ़ाया उत्साह, मानव सेवा का दिया प्रेरणादायक संदेश जसाई। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा रविवार को 20वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संगठन के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं, ग्रामीणों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम निदेशक विरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध करवाना और युवाओं में सेवा भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है, आपके कुछ मिनट किसी की पूरी जिंदगी बचा सकते हैं।” शिविर की सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि युवा भगत सिंह सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष विरेन्द्र पंडित ने स्वयं 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं को मानव सेवा का संदेश दिया। वहीं उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान कर महिलाओं को सामाजिक कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भगत सत्यवान श्योराण, महन्त मुकेश भगत और दारासिंह मौजूद रहे। इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी, दारासिंह ठेकेदार काकर दोपा और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि युवा भगत सिंह सेना भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा और मानव कल्याण से जुड़े अभियान लगातार चलाती रहेगी।1
- वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान वीरू सरपंच ने 54वीं बार किया रक्तदान, पत्नी आरती शर्मा ने भी दिया मानवता को जीवनदान मुंडावर/जसाई (खैरथल-तिजारा): समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पित संगठन युवा भगत सिंह सेना द्वारा आयोजित 20वें विशाल रक्तदान शिविर में सेवा का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और जसाई सरपंच वीरेंद्र उर्फ वीरू शर्मा के जन्मदिवस पर आयोजित इस शिविर में न केवल जनसैलाब उमड़ा, बल्कि खुद वीरेंद्र पंडित ने 54वीं बार रक्तदान कर युवाओं के सामने एक नई मिसाल पेश की। दंपत्ति ने पेश की सेवा की मिसाल शिविर की सबसे खास और प्रेरणादायक बात यह रही कि प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र पंडित के साथ उनकी धर्मपत्नी आरती शर्मा ने भी रक्तदान किया। उन्होंने इस माध्यम से समाज की महिलाओं को सामाजिक कार्यों और जीवन रक्षक अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। "रक्तदान महादान: आपके कुछ मिनट, किसी की पूरी जिंदगी" इस अवसर पर वीरू सरपंच ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। आपके द्वारा दिया गया रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। शिविर में कुल 63 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। मुख्य अतिथियों की उपस्थिति कार्यक्रम में आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे: भगत सत्यवान श्योराण (जीतपुरा धाम) महन्त मुकेश भगत दारासिंह ठेकेदार (काकर दोपा) इसके अलावा दुष्यंत यादव, युवराज यादव, मोनू यादव, केसरी सिंह, नरेन्द्र यादव, सत्यनारायण शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र डबास, विक्की चौधरी, राहुल चौधरी और जोगेन्द्र औला सहित अनेक गणमान्य लोग और युवा शक्ति उपस्थित रही। गोलाहेड़ा धाम पर रहा उत्साह का माहौल जोतराम बाबा के पावन स्थान, गोलाहेड़ा धाम पर सुबह से ही रक्तदाताओं का तांता लगा रहा। 'समस्त युवा शक्ति' के सहयोग से आयोजित इस 20वें शिविर ने यह साबित कर दिया कि क्षेत्र का युवा समाज सेवा के लिए पूरी तरह जागरूक है। राठ ब्लड सेंटर, बहरोड़ की टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य सुचारू रूप से संपन्न किया।4
- नई दिल्ली में केंद्रीय बल कर्मचारियों के लिए एम्स अस्पताल में एक विशेष विंग का उद्घाटन किया गया है। अब केंद्रीय बल के जवान और दिल्ली पुलिस के कर्मी भी यहाँ अपना इलाज करवा सकेंगे।1
- अलवर अस्पताल में कुत्तों का आतंक जिला कलेक्टर अर्तिका शुक्ला ने किया औचत निरीक्षण निरीक्षण के दौरान परिजनों ने अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों को लेकर की थी शिकायत अस्पताल के वार्डों में घूम रहे थे आवारा कुत्ते जिला कलेक्टर के निरीक्षण के बाद को पकड़ने का कार्य किया गया1
- विराटनगर पुलिस थाने के SHO ने कहा टैक्टर की कोई रॉयल्टी रसीद नहीं थी, पूर्व विधायक इंद्राज गुर्जर के आरोपों पर खुलकर बोलें1
- रेवाड़ी के वार्ड नंबर 12 स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बूथ पर फर्जी वोटों को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- अलवर के नीमराना स्थित रोडवाल टोल प्लाजा पर स्थानीय ग्रामीणों और टोल प्रबंधन के बीच टोल में छूट को लेकर विवाद गहरा गया है। रविवार को प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी, जिसके बाद टोल संचालक से हाथापाई हुई और उसके कपड़े फट गए। दो दिन में समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।4