Shuru
Apke Nagar Ki App…
लोकेशन- उमरिया पाली रिपोर्ट-हेमंत कुमार नेत्रहीन युवक ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, पेंशन और आवास घोटाले का आरोप उमरिया जिला के बिरसिंहपुर पाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खोल खरहा निवासी लंमू बैगा नेत्रहीन युवक अपनी गंभीर समस्याओं को लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचा। युवक ने शिकायत की कि उसे पिछले 8 महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे उसका जीवन यापन कठिन हो गया है। साथ ही उसने आरोप लगाया कि “सचिन” नामक व्यक्ति ने उससे ₹25,000 लेकर प्रधानमंत्री आवास में खिड़की और दरवाजे लगाने का वादा किया, लेकिन काम नहीं किया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर राखी सहाय ने युवक की समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
पत्रकारिता
लोकेशन- उमरिया पाली रिपोर्ट-हेमंत कुमार नेत्रहीन युवक ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार, पेंशन और आवास घोटाले का आरोप उमरिया जिला के बिरसिंहपुर पाली जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम खोल खरहा निवासी लंमू बैगा नेत्रहीन युवक अपनी गंभीर समस्याओं को लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचा। युवक ने शिकायत की कि उसे पिछले 8 महीनों से पेंशन नहीं मिल रही है, जिससे उसका जीवन यापन कठिन हो गया है। साथ ही उसने आरोप लगाया कि “सचिन” नामक व्यक्ति ने उससे ₹25,000 लेकर प्रधानमंत्री आवास में खिड़की और दरवाजे लगाने का वादा किया, लेकिन काम नहीं किया। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर राखी सहाय ने युवक की समस्या को गंभीरता से सुना और जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। यह मामला प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Sumit Singh Chandel1
- Post by Ashok Sondhiya1
- Post by पंडित कृष्णा मिश्रा पत्रकार (दैनिक संवाद ज्योति स्थानीय संपादक)1
- आज दिनांक 29/04/2026 दिन बुधवार को दक्खिनी माता मंदिर में निकासी हेतु शांति पाठ एवं हवन पूजन किया गया दक्खिनी माता मंदिर के प्रमुख पंडा नन्दू निषाद द्वारा हवन यज्ञ में दक्खिनी माता मंदिर परिसर में पंडा नन्दू निषाद'/रमेश निषाद'/राकेश निषाद'/एवं समस्त खिरहनी फाटक निवासी उपलब्ध रहे दक्खिनी माता मंदिर में अगला निकासी कार्यक्रम दिनांक 01/05/2026 दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगा आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर राकेश निषाद (पत्रकार) #7509747686 #श्रद्धा #भक्ति #आस्था #विश्वास1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी में ‘मौत का कुआं’ बना खुदाई स्थल, तांबे की लूट से शासन को करोड़ों का नुकसान! 🚨 कटनी। मिशन चौक पुलिया के पास सीवर लाइन खुदाई के दौरान निकली महंगी तांबे की केबल की खुलेआम लूट ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार यह केबल BSNL की बताई जा रही है, जिसे पिछले तीन दिनों से सैकड़ों लोग काट-काटकर बेच रहे हैं। 👉 मौके पर हालात इतने भयावह हैं कि यह खुदाई स्थल अब “मौत का कुआं” बन चुका है। 👉 गहरा और खुला गड्ढा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है—कभी भी किसी की जान जा सकती है। ⚠️ खुलेआम लूट का खेल सैकड़ों लोग, जिनमें बच्चे भी शामिल धारदार हथियारों से तांबे की तार काटी जा रही दिनभर जलाकर कबाड़ियों को बेचा जा रहा मौके पर ना पुलिस, ना सुरक्षा व्यवस्था 💰 भारी नुकसान इस अवैध लूट से शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सरकारी संपत्ति को दिनदहाड़े लूटा जा रहा है और जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन है। 🔥 सबसे बड़ा सवाल आखिर प्रशासन कब जागेगा? क्या किसी बड़ी दुर्घटना या मौत का इंतजार किया जा रहा है? 📢 जनता की सीधी मांग तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए खुदाई स्थल को सुरक्षित किया जाए तांबे की चोरी पर तुरंत रोक लगे दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो 👉 अगर अभी भी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला बड़ी जनहानि और करोड़ों के घोटाले में बदल सकता है। कटनी में चल रही यह लूट और लापरवाही—अब बर्दाश्त के बाहर है!2
- रीठी थाना के सामने आज पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था — “हमारा लक्ष्य : सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात” पुलिस टीम ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए बताया कि तेज रफ्तार न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकती है। 👉 तेज रफ्तार के तीन ‘ईनाम’ दुर्घटना चोट जान का नुकसान 👉 संदेश साफ है: “धीरे चलें – सुरक्षित चलें” और साथ ही एक मजबूत अपील की गई — “मत करो इतनी मस्ती, जिंदगी नहीं है सस्ती” यह अभियान अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में चलाया गया। साथ ही डॉ. संतोष डहरिया एवं SDOP मुख्यालय के मार्गदर्शन में इसे सफल बनाया गया। रीठी थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहन चालकों की जांच करते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट और जरूरी दस्तावेजों की भी जांच की। 🔴 पुलिस की अपील: यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। “आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है”1
- सतना जिले के मनकहरी क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जोरदार प्रहार किया है। संयुक्त टीम की रेड में करीब 11 कुंटल गांजा बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 💥 कई थानों की पुलिस ने मारा छापा सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यह खेप बड़े स्तर पर सप्लाई के लिए लाई गई थी। 📹 VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल इस पूरी कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारी मात्रा में गांजा और पुलिस की कार्रवाई साफ देखी जा सकती है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा तेज हो गई है। 🔍 बड़े नेटवर्क का शक इतनी बड़ी मात्रा में गांजा मिलने के बाद पुलिस को अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और कुछ संदिग्धों की तलाश भी की जा रही है। 👉 पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।1
- *कांग्रेस विधायक दल द्वारा महिलाओं को तत्काल प्रभाव से वर्तमान सीटों पर 33% आरक्षण देने के लिए लाए गए अशासकीय संकल्प को सरकार द्वारा स्वीकार न करना यह स्पष्ट करता है कि भाजपा की मंशा महिला सशक्तिकरण नहीं, बल्कि केवल राजनीतिक दिखावा है।* *महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से उठाते हुए कांग्रेस विधायक दल ने सदन से वॉकआउट किया।*1
- *शहर के हृदय स्थल घंटाघर में स्थित हनुमान मंदिर के सामने की शराब दुकान को लेकर बजरंग दल का हल्ला बोल* *24 घंटे का अल्टीमेटम नहीं हटी शराब दुकान तो होगा उग्र आंदोलन प्रदर्शन*4