logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, हटेगा फर्जी इंद्राज परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच एवं सीमांकन के दिए निर्देश कुशीनगर।जनपद के विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं ग्राम सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि से फर्जी इंद्राज हटाकर पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे भविष्य में शासन की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए इसका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने ग्राम पट्टन स्थित गाटा संख्या-59मि एवं गाटा संख्या-8 (कुल लगभग 78 एकड़) तथा ग्राम सोनबरसा स्थित गाटा संख्या-156 (लगभग 21 एकड़) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पूर्व में एक प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि ग्राम पट्टन की उक्त भूमि का अधिकांश भाग वर्तमान में भूमिधरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, जबकि वर्ष 1323 फसली बंदोबस्त के अभिलेखों में दोनों गाटे धूस (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज थे। वहीं ग्राम सोनबरसा का गाटा संख्या-156 वर्तमान में खाली है तथा अभिलेखों में धूस के नाम से दर्ज है। मामले की विस्तृत जांच कर फर्जी इंद्राज निरस्त कराने तथा भूमि को पुनः धूस के रूप में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, ड्रोन सर्वे, सीमांकन, अभिलेखीय विवरण एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयुक्त पाई जाती है, तो इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Raju Dubey
Raju Dubey
Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
a304edc4-0a78-45cc-b0d5-e948402ec868

100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, हटेगा फर्जी इंद्राज परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों की जांच एवं सीमांकन के दिए निर्देश कुशीनगर।जनपद के विकास को गति देने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए तहसील हाटा के ग्राम पट्टन एवं ग्राम सोनबरसा में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित की है। इस भूमि से फर्जी इंद्राज हटाकर पुनः सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे भविष्य में

a2d3c052-7f46-42ce-9b7c-20d3d58d55d7

शासन की महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के लिए इसका उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने ग्राम पट्टन स्थित गाटा संख्या-59मि एवं गाटा संख्या-8 (कुल लगभग 78 एकड़) तथा ग्राम सोनबरसा स्थित गाटा संख्या-156 (लगभग 21 एकड़) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि पूर्व में एक प्रकरण की जांच में यह तथ्य सामने आया था कि ग्राम पट्टन की उक्त भूमि का अधिकांश भाग वर्तमान में भूमिधरी के रूप में प्रयोग किया जा रहा है, जबकि वर्ष

f8264b61-9142-42fb-8094-4070046a6479

1323 फसली बंदोबस्त के अभिलेखों में दोनों गाटे धूस (सरकारी भूमि) के रूप में दर्ज थे। वहीं ग्राम सोनबरसा का गाटा संख्या-156 वर्तमान में खाली है तथा अभिलेखों में धूस के नाम से दर्ज है। मामले की विस्तृत जांच कर फर्जी इंद्राज निरस्त कराने तथा भूमि को पुनः धूस के रूप में दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान भूमि की वर्तमान स्थिति, ड्रोन सर्वे, सीमांकन, अभिलेखीय विवरण एवं उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि

25070910-492d-4b7d-898a-81eec9083c63

भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों का गहन परीक्षण कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए, ताकि शासन स्तर पर प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराई जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि यह भूमि प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए उपयुक्त पाई जाती है, तो इससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी तथा स्थानीय नागरिकों को रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य विकासात्मक योजनाओं का व्यापक लाभ प्राप्त होगा। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अवैध पिस्टल के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना तरयासुजान क्षेत्र से 04 नफर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    चोरी की चार मोटरसाइकिल व एक अवैध पिस्टल के साथ चार शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
कुशीनगर में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना तरया सुजान पुलिस की टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना तरयासुजान क्षेत्र से 04 नफर वाहन चोरो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार अदद चोरी की मोटरसाइकिल व एक अदद अवैध पिस्टल मय 01 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • आई कैन न्यूज /पडरौना, कुशीनगर l अंदर-अंदर जाना है, खूबसूरत अंडरपास हमारा है, यह धरती पडरौना की है, विकास का गुणगान करना हमारा है। जिस देश में गंगा बहती है, वह पडरौना का अंडरपास हमारा है! विकास दिखे या न दिखे, उसकी तस्वीर दिखाना हमारा काम है; पडरौना की मिट्टी से जुड़े हैं हम, विकास की गाथा गाना हमारा पैदाइशी काम है! 😄 पडरौना बढ़े, आगे बढ़े— यही हमारा सपना, यही हमारा अभिमान है। 🙏
    1
    आई कैन न्यूज /पडरौना, कुशीनगर l
अंदर-अंदर जाना है, खूबसूरत अंडरपास हमारा है,
यह धरती पडरौना की है, विकास का गुणगान करना हमारा है।
जिस देश में गंगा बहती है,
वह पडरौना का अंडरपास हमारा है!
विकास दिखे या न दिखे,
उसकी तस्वीर दिखाना हमारा काम है;
पडरौना की मिट्टी से जुड़े हैं हम,
विकास की गाथा गाना हमारा पैदाइशी काम है! 😄
पडरौना बढ़े, आगे बढ़े—
यही हमारा सपना, यही हमारा अभिमान है। 🙏
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • देवरिया में निपुण संकल्प कार्यशाला, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण देवरिया। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और NIPUN Plus App के उपयोग की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया।
    1
    देवरिया में निपुण संकल्प कार्यशाला, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
देवरिया। बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिले में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षकों को नई शिक्षण तकनीकों और NIPUN Plus App के उपयोग की जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देकर बच्चों की सीखने की क्षमता में सुधार किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा देने का संकल्प लिया।
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुशीनगर एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    कुशीनगर 
एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुशीनगर 
एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदलीं... रातभर चला रेस्क्यू, सुबह तीनों मासूमों की लाश बरामद हो गई है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया ताल ड्रेन में शुक्रवार शाम डूबी तीन मासूम बच्चियों में से आज सुबह तीनों का शव बरामद कर लिया गया हैं। पुलिस तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.