सफाई कर्मियों को मेयर व सशक्त स्थायी समिति व नगर आयुक्त ने किया सम्मानित, बोले- आपकी सेवा मानवता की सेवा* गयाजी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गया नगर निगम की ओर से रविवार को नगर निगम कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया है। ये सभी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सहित सफाई कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में 12 महिला और 19 पुरुष समेत कुल 31 सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि सफाई कर्मियों की सेवा मानवता की सेवा है। कड़ाके की गर्मी हो, बारिश हो या प्रतिकूल परिस्थितियां, सफाई कर्मी लगातार शहर की स्वच्छता के लिए काम करते हैं। कोरोना काल में भी सफाई कर्मियों ने योद्धाओं की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की मेहनत और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि गया नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार में लगातार तीन बार से पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी सफाई योद्धाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने भी सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तीसरे दिन सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया है। उन्होंने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ गयाजी के निर्माण में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। सफाई कर्मियों की मेहनत के कारण शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है। सफाई कर्मी एक दिन भी काम न करें तो शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और जगह-जगह गंदगी व दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए उनके योगदान को सम्मान देना पूरे शहर की जिम्मेदारी है। इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार, शुभम कुमार, चन्द्र मोहन उर्फ चिंटू सहित अन्य मौजूद थे।
सफाई कर्मियों को मेयर व सशक्त स्थायी समिति व नगर आयुक्त ने किया सम्मानित, बोले- आपकी सेवा मानवता की सेवा* गयाजी। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गया नगर निगम की ओर से रविवार को नगर निगम कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया है। ये सभी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण सहित सफाई कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस कार्यक्रम में 12 महिला और 19 पुरुष समेत कुल 31 सफाई कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि सफाई कर्मियों की सेवा मानवता की सेवा है। कड़ाके की गर्मी हो, बारिश हो या प्रतिकूल परिस्थितियां, सफाई कर्मी लगातार शहर की स्वच्छता के लिए काम करते हैं। कोरोना काल में भी सफाई कर्मियों ने योद्धाओं की तरह अपनी जिम्मेदारी निभाई थी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की मेहनत और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों के अथक
प्रयासों का ही परिणाम है कि गया नगर निगम को स्वच्छता के क्षेत्र में बिहार में लगातार तीन बार से पहला स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने सभी सफाई योद्धाओं का उत्साहवर्धन करते हुए इसी तरह जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की है। सशक्त स्थायी समिति के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने भी सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफाई कर्मियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। नगर आयुक्त डॉ. गगन ने कहा कि ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तीसरे दिन सफाई कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया है। उन्होंने सफाई कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ गयाजी के निर्माण में सफाई कर्मियों का योगदान अतुलनीय है। सफाई कर्मियों की मेहनत के कारण शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिल रहा है। सफाई कर्मी एक दिन भी काम न करें तो शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और जगह-जगह गंदगी व दुर्गंध की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसलिए उनके योगदान को सम्मान देना पूरे शहर की जिम्मेदारी है। इस दौरान स्वच्छता पदाधिकारी चंदन कुमार, शुभम कुमार, चन्द्र मोहन उर्फ चिंटू सहित अन्य मौजूद थे।
- गया नगर निगम गयाजी द्वारा 31 सफाई योद्धाओं को किया गया सम्मानित,12 मातृशक्ति एवं 19 पुरुष कर्मी हुए सम्मानित।1
- नगर निगम में मेयर, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य व नगर आयुक्त ने सफाई जमादारों के साथ की बैठक, कहा- लाखों तीर्थयात्रियों के बीच गयाजी की स्वच्छता का संदेश जाए पितृपक्ष मेला में मुकम्मल हो सफाई व्यवस्था, सफाई जमादारों को दिलाया गया "स्वच्छता का संकल्प'* गयाजी। पितृपक्ष मेला में सफाई व्यवस्था को मुकम्मल रखने के लिए नगर निगम ने तैयारी और तेज कर दी है। रविवार को अवकाश के बावजूद नगर निगम कार्यालय खुला रहा है। मेयर डॉ. वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव और नगर आयुक्त डॉ. गगन ने सभी सफाई जमादारों के साथ बैठक कर मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की है। इस बैठक में नगर निगम के सफाई कर्मियों और विभिन्न एजेंसियों के सफाई जमादार मौजूद रहे। मेयर ने सभी जमादारों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पितृपक्ष मेला में देश-विदेश से लाखों की संख्या में तीर्थयात्री गयाजी पहुंचते हैं। ऐसे में मेला क्षेत्र की स्वच्छता नगर निगम के लिए बड़ी जिम्मेदारी और चुनौती है। इस चुनौती को सफाई कर्मियों की मेहनत और बेहतर समन्वय से पूरा करना है। *हाथ उठाकर दिलाया 'स्वच्छता का संकल्प'* इस बैठक के दौरान मेयर, नगर आयुक्त, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और सफाई जमादारों ने हाथ उठाकर स्वच्छता का संकल्प लिया। सभी ने एक स्वर में नारा लगाया— “स्वच्छ हो गयाजी, स्वच्छ हो पितृपक्ष।” सभी को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने कहा कि पितृपक्ष मेला के दौरान सफाई व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि देश-विदेश से आने वाले तीर्थयात्री गयाजी से स्वच्छता का अच्छा संदेश लेकर लौटें। नगर आयुक्त डॉ. गगन कुमार ने कहा कि मेला के दौरान सफाई व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी जमादार अपने-अपने क्षेत्र में सफाई कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर लगातार निगरानी करें। मेला क्षेत्र में गंदगी जमा नहीं होने दी जाएगी और सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने भी सभी को “स्वच्छ हो गयाजी, स्वस्थ हो पितृपक्ष” का संकल्प दिलाया है। *सफाई व्यवस्था से बनेगा गयाजी की पहचान का संदेश : मोहन श्रीवास्तव* सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पितृपक्ष मेला गयाजी की पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु यहां की व्यवस्था को देखते हैं। ऐसे में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए। सभी जमादार अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी पूरी तत्परता से निभाएं और एक-दूसरे के साथ समन्वय बनाकर काम करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सफाई कर्मियों की मेहनत से ही पितृपक्ष मेला के दौरान गयाजी को स्वच्छ और सुंदर रखा जा सकेगा।2
- अतरी थाना पर युवक ने लगाया गंभीर आरोप, बालू माफियाओ से साठ गाठ का आरोप1
- रफीगंज में स्वच्छता कर्मियों ने संभाला मोर्चा, चिन्हित स्थलों से हटाया गया वर्षों से जमा कचरा रफीगंज प्रखंड की कई पंचायतों में रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट की विशेष सफाई कराई गई। ग्राम पंचायत बलार के पड़रिया, भदुकी कला पंचायत के अकौनी-खैरा तथा कोटवारा पंचायत के गरबा गांव में लंबे समय से जमा कचरे को स्वच्छता कर्मियों ने हटाया। अभियान के दौरान चिन्हित स्थलों से कचरा हटाकर आसपास के क्षेत्र की भी साफ-सफाई की गई। साथ ही ग्रामीणों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ब्लैक स्पॉट को पूरी तरह स्वच्छ कर वहां दोबारा कचरा जमा होने से रोकना है। कार्यक्रम का संचालन बलार की स्वच्छता पर्यवेक्षिका बिना कुमारी, भदुकी कला के स्वच्छता पर्यवेक्षक संटू कुमार और कोटवारा के स्वच्छता पर्यवेक्षक अनिल कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।1
- मंझवे में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा, श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की खबर बिहार : नवादा खबर। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में 17 सितंबर गुरुवार को रेलवे हाल्ट स्थित विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई। रेलवे हौकर चाय, इडली ,मूंगफली,पान सीक्रेट, गुटखा ,आइसक्रीम, खिलौने, बेचने वाले ने चंदा इकट्ठा कर विश्वकर्मा जी का प्रतिमा स्थापित किया। विश्वकर्मा जी को विधि पूर्वक से पूजा अर्चना किया। विश्वकर्मा मंडप को रंग-बिरंगे लाइट और फूलों से सजाया गया। इस शुभ अवसर पर संस्कृति कार्यक्रम आयोजन किया गया। 20 सितंबर रविवार को रात में मंझवे बाजार,राष्ट्रीय उच्च पथ 82 से होते हुए रेलवे लाइन के किनारे तालाब में विश्वकर्मा की प्रतिमा को विसर्जन किया गया। विश्वकर्मा की प्रतिमा रथ पर स्थापित थे। रात को रंग-बिरंगे लाइट और फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया। विश्वकर्मा जी का रथ आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। श्रद्धालु दुर -दराज से आकर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे थे। श्रद्धालुओं ने विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे के धुन पर खूब डांस करते नजर आ रहे थे। विश्वकर्मा समिति के सदस्य राजेंद्र प्रीतम गुड्डू राहुल संतोष रोहित कुमार ,प्रमोद चौरसिया गरीबन कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।1
- जहानाबाद : जलभराव बना हादसों की वजह, फौलादपुर बाजार में पलटा ई-रिक्शा। जहानाबाद - जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड स्थित फौलादपुर बाजार में सड़क पर जमा पानी के कारण एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, स्थानीय लोगों की तत्परता से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार की सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क और जलभराव के कारण यहां अक्सर छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए कई बार जिला प्रशासन से शिकायत की गई,लेकिन अब तक कोई स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। लोगों ने सड़क की जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।1
- गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुद्धगेरे स्थित कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। गया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुद्धगेरे स्थित कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के स्टॉक रूम में चोरी के बाद कर्मचारियों के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है।सोसाइटी के सचिव विकास कुमार उर्फ विकास माली ने आरोप लगाया है कि पहले उनके स्टॉक रूम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और विरोध करने या पूछताछ करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर सचिव और सोसाइटी से जुड़े लोगों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।यदि आप इस खबर या घटना के बारे में और अधिक जानना चाहते हैं, तो मैं आपकी सहायता कर सकता हूँ:1
- स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। - डा मनीष पंकज मिश्रा सेवा पखवाड़ा के तहत नूतन नगर कालीबाड़ी में चला स्वच्छता अभियान गया जी।भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा के तहत नूतन नगर कालीबाड़ी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई है। उन्होंने झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और आसपास बिखरे प्लास्टिक व कचरे को एकत्र कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है।अभियान के दौरान प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प भी लिया गया है। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन या अभियान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की दैनिक जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, दुकान और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प ले तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डाले, तो पूरे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गया जी धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। ऐसे में शहर की स्वच्छता यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के सामने गया की सकारात्मक पहचान प्रस्तुत करती है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि पर्यटक गया से स्वच्छता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश लेकर लौटें।उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की कि स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दें और अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में निरंतर योगदान करें। स्वच्छ गया, जी सुंदर गया जी यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी और संकल्प है। स्वच्छता अभियान में शामिल ,राणा रणजीत सिंह,सुनील सिन्हा,सुनील बम्बईया,गोपाल प्रसाद यादव,भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर,विजय प्रसाद उर्फ काला नाग,कुंदन सिंह,बबलू गुप्ता,महेश यादव,भोला सरकार,चिंता देवी,मनीता देवी सहित उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए हैं।3
- रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हुई बस गया से बरामद, 84 घंटे में पुलिस ने की कार्रवाई रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के समीप से चोरी हुई बस को पुलिस ने करीब 84 घंटे के अंदर गया जिले से बरामद कर लिया। बस मालिक सलैया थाना क्षेत्र के बसंत गांव निवासी मोहम्मद रिजवान ने 19 सितंबर को कासमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, 16 सितंबर की शाम करीब छह बजे बस संख्या BR 02PB 6451 को खैरा-फिरोज पेट्रोल पंप के समीप खड़ा किया गया था। अगले दिन 17 सितंबर की सुबह करीब छह बजे जब बस मालिक वहां पहुंचे तो बस गायब मिली। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि विनय यादव नामक व्यक्ति बस लेकर गया है। मामले की सूचना मिलते ही कासमा थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने पेट्रोल पंप और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को गया जिले के बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खनजहापुर से बरामद कर लिया। कासमा थानाध्यक्ष अक्षयवर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1