Shuru
Apke Nagar Ki App…
आरक्षण पर बहस तेज: गंगाराम वर्मा बोले देश में सदियों तक जारी रहना चाहिए आरक्षण।
आपकी ताकत अयोध्या
आरक्षण पर बहस तेज: गंगाराम वर्मा बोले देश में सदियों तक जारी रहना चाहिए आरक्षण।
- Gaurav Vermaसोहावल, अयोध्या, उत्तर प्रदेशआभार आपका 🙏🙏🙏10 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- प्रभावित परिवारों की होगी पुर्नवास की व्यवस्था-वेद प्रकाश गुप्ता। चौदह कोसी मार्ग में हुई कार्रवाई के प्रभावितों से मिले विधायक, पुर्नवास को लेकर बुधवार को फिर से जिलाधिकारी से करेंगे मुलाकात। अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की गई थी। कार्रवाई मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर हुई कार्रवाई को देखा है। इसमें कुछ ऐसी कार्रवाई भी हुई है, जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास की व्यवस्था कराई जाएगी। जिनकी दुकानें कार्रवाई में प्रभावित हुई हैं, उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक होगी। इसमें प्रभावित परिवारों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई किए जाने से पहले प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग का निर्माण पूरा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है, लेकिन घटना से प्रभावित परिवारों को हुई परेशानी का उन्हें दुख है। अब प्रभावित लोगों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मौके पर मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, मुरारी सिंह यादव, प्रीति चौहान सहित अन्य प्रभावित परिवारों के लोग मौजूद रहे।1
- भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी : पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी : पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात! 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे |1
- प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी के जन्मदिवस पर गूंजा ब्राह्मण उत्थान का संकल्प सम्मान समारोह में शिक्षा, रोजगार, संस्कार और सामाजिक एकजुटता को लेकर उठी आवाज (हैरिंग्टनगंज/अयोध्या) विश्व ब्राह्मण परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रविनंदन त्रिपाठी के जन्मदिवस के अवसर पर परिषद कार्यालय में आयोजित बधाई एवं सम्मान समारोह महज जन्मदिवस का आयोजन बनकर नहीं रहा, बल्कि ब्राह्मण समाज के उत्थान, एकजुटता और सामाजिक जिम्मेदारी को लेकर महत्वपूर्ण संदेश देने वाला कार्यक्रम बन गया। परिषद पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान करते हुए उनके दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। समारोह में अयोध्या जनपद के वार्तालोक नेटवर्क हिंदी समाचार पत्र के संपादक राम धीरज पाठक, वेद प्रकाश तिवारी, दिनेश गौड़ सहित अन्य पत्रकार साथियों ने भी रविनंदन त्रिपाठी का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित लोगों के बीच मिठाई वितरित की और समाजहित में संगठन की भूमिका को लेकर अपने विचार रखे। रविनंदन त्रिपाठी ने कहा कि जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत खुशी का अवसर नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को दोहराने का दिन है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का वास्तविक उत्थान केवल नारों और आयोजनों से नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, संस्कार, संगठन और सेवा के क्षेत्र में ठोस पहल से होगा। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए समाज के सक्षम लोगों को आगे आना चाहिए। यही ही नहीं उन्होंने युवाओं से नशे और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर शिक्षा, तकनीकी कौशल और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए महिलाओं का सम्मान, युवाओं को अवसर और बुजुर्गों का संरक्षण बेहद जरूरी है। उन्होंने ब्राह्मण समाज में आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करने पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में आगामी दिनों में शिक्षा शिविर, रक्तदान अभियान, वृक्षारोपण तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे सामाजिक कार्यक्रम चलाने की बात कही गई। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज को केवल एक मंच पर जोड़ना नहीं, बल्कि जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा होना होना चाहिए। समारोह में जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मोनज मिश्रा, उपाध्यक्ष रिंकू पाण्डेय, लवलेश मिश्रा, मानस तिवारी, राजू दुबे, अशोक प्रधान, अभिषेक भद्र सिंह प्रधान, पत्रकार राजेश तिवारी, पत्रकार राकेश मिश्रा सहित अन्य पत्रकार रहे मौजूद जन्मदिवस समारोह के बहाने ब्राह्मण समाज के उत्थान और सेवा का जो संदेश सामने आया, उसने संगठन की आगामी सामाजिक भूमिका को लेकर नई उम्मीद जगाई। ब्यूरो रिपोर्ट4
- रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप, महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार रास्ते पर दीवार खड़ी करने का आरोप, महिला ने एसडीएम से लगाई गुहार सोहावल, अयोध्या। तहसील सोहावल क्षेत्र के ग्राम रामनगर चौराहा निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर सार्वजनिक/आवागमन के रास्ते पर अतिक्रमण कर दीवार खड़ी करने का आरोप लगाया है। महिला ने उपजिलाधिकारी सोहावल को प्रार्थना पत्र देकर रास्ता खुलवाने और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, श्रीमती तारावती पत्नी महिराम ने आरोप लगाया कि विपक्षी दान बहादुर पुत्र कैलाशराम व रेखा पत्नी दान बहादुर द्वारा रास्ते पर मिट्टी डालकर कब्जे का प्रयास किया गया। महिला का कहना है कि पूर्व में शिकायत के बाद प्रशासन के निर्देश पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया था।महिला ने आरोप लगाया कि अब पुनः रास्ते पर दीवार का निर्माण शुरू कर दिया गया है। करीब तीन-चार फुट दीवार खड़ी किए जाने से उसके आवागमन का रास्ता प्रभावित हो गया है। विरोध करने पर विवाद की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी जताई गई है।पीड़िता ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर रास्ते पर किए जा रहे निर्माण को रुकवाने तथा अतिक्रमण हटवाने की मांग की है।1
- प्रभावित परिवारों की होगी पुर्नवास की व्यवस्था: वेद प्रकाश गुप्ता प्रभावित परिवारों की होगी पुर्नवास की व्यवस्था: वेद प्रकाश गुप्ता *- चौदह कोसी मार्ग में हुई कार्रवाई के प्रभावितों से मिले विधायक* *- पुर्नवास को लेकर बुधवार को फिर से जिलाधिकारी से करेंगे मुलाकात* अयोध्या। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग निर्माण की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों से मंगलवार को विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुलाकात की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की स्थिति की जानकारी ली और प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत की। विधायक ने बताया कि प्रभावित परिवारों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की गई थी। कार्रवाई मानकों के अनुरूप नहीं किए जाने के आरोपों को लेकर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी पूरे मामले की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर हुई कार्रवाई को देखा है। इसमें कुछ ऐसी कार्रवाई भी हुई है, जिसे टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावित परिवारों के पास रहने की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए आवास की व्यवस्था कराई जाएगी। जिनकी दुकानें कार्रवाई में प्रभावित हुई हैं, उनके पुनर्वास की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिलाधिकारी के साथ दोबारा बैठक होगी। इसमें प्रभावित परिवारों से जुड़े सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। विधायक ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की कार्रवाई किए जाने से पहले प्रभावित लोगों को इसकी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि चौदह कोसी परिक्रमा से पहले मार्ग का निर्माण पूरा करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है, लेकिन घटना से प्रभावित परिवारों को हुई परेशानी का उन्हें दुख है। अब प्रभावित लोगों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। देवकाली मंडल अध्यक्ष हेमंत जायसवाल ने बताया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। मौके पर मनोज जायसवाल, प्रकाश गुप्ता, प्रांशु अग्रवाल, मुरारी सिंह यादव, प्रीति चौहान सहित अन्य प्रभावित परिवारों के लोग मौजूद रहे।1
- नियुक्ति के बाद लोहिया भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला और महानगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। अयोध्या,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मंजूरी के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने श्याम कृष्ण श्रीवास्तव को पार्टी का अयोध्या महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही चंद्र यादव को उपाध्यक्ष और हामिद जाफर मीसम को महासचिव बनाया गया है।नियुक्ति के बाद लोहिया भवन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला और महानगर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने महानगर कमेटी पर विश्वास जताते हुए उन्हें, महासचिव हामिद जाफर मीसम और उपाध्यक्ष चंद्र यादव को एक साथ जिम्मेदारी सौंपी है, इसके लिए वह उनका आभार व्यक्त करते हैं।उन्होंने पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और समर्थन से ही उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी मिली है।उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में पूरा उत्साह है। महानगर के सभी साथी पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेंगे और अयोध्या विधानसभा सीट जीतेंगे।4
- बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के निर्माता- निर्देशक और कलाकारों की पूरी मंडली पहुंंची अयोध्या तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास पूरी मंडली को साथ लेकर करवाए दर्शन सभी ने मंदिर परिसर के समस्त निर्माण को जिज्ञासा पूर्वक देखा फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या आना मेरे लिए भावुक पल- अनुप्रिया नागर। अयोध्या। नीब करोरी बाबा के जीवन पर बनी बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के निर्माता- निर्देशक और कलाकारों की पूरी मंडली आज बाईस सितम्बर मंगलवार को प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन करने भव्य दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंची। तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज पूरी मंडली को साथ लेकर दर्शन कराने आए। सभी मंदिर परिसर के समस्त निर्माण को जिज्ञासा पूर्वक देखा। फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या पहुंचीं है अनुप्रिया नागर। संतों से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद,अनुप्रिया नागर बोलीं फिल्म की सफलता के बाद अयोध्या आना मेरे लिए भावुक पल। पूरा हुआ एक सर्किल,हनुमान अंश की सफलता को अनुप्रिया नागर ने बताया हनुमान जी की कृपा, गुरुजी से मिली हनुमान जी से की भेंट।1
- सपा के पूर्व मंत्री तेजनरायण पाण्डेय ने कालातीत अखिलेश यादव से पीड़ितो की बात। अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर पीड़ितों की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से करायी बात!!14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण में घर व दुकान गिराए जाने के मामले में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम,उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव ने महानगर कमेटी के साथ पीड़ितों से मुलाकात कर उनका दर्द सुना सपा प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया पूर्व मंत्री पवन पांडे ने पूर्व सभासद मुरारी यादव की सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता करायी, इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा 11 घर व दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला जो दुखद है भाजपा नेता मुरारी यादव जो भारतीय जनता पार्टी के ही सभासद रहे उनके घर पर बिना नोटिस बुलडोजर चला दिया, एक परिवार के घर शादी थी उसको बिना बताये घर गिरा दिया सारे जेवरात उसी में दब गए जो दुखद है सारी बातों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत करा दिया है इनकी इस लड़ाई में पूरी समाजवादी पार्टी इनके साथ खड़ी है और आखिरी दम तक खड़ी रहेगी, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व भाजपा सभासद मुरारी यादव सहित जितने भी घर गिराए गए वो गैर कानूनी तरीके से गिराए गए मामला न्यायालय में होने के बावजूद घर गिराए गए, पूर्व सभासद मुरारी यादव को कस्टडी में ले लिया जब उनका घर टूट चुका तब छोड़ा ये तानाशाही है जब भाजपा के सभासद की भाजपा नहीं है तो आम जनता की क्या होगी, समाजवादी पार्टी मांग करती है पीड़ितों को पुनः मकान दिया जाए और जिस तरह से बुलडोजर के बाद वहां लूट हुई है जनरेटर, एoसी0 ,उठा ले गए उनपर अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाए!इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, महासचिव हामिद जाफर मीसम उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल, संजय सिंह, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, भानु प्रताप सिंह, अनिल यादव, सभा प्रदेश सचिव देवा श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, अभय द्विवेदी, इत्यादि लोग मौजूद थे!!1
- स्वर्गीय मित्रसेन यादव की स्मृति में सेवा का संकल्प, प्रयास ट्रस्ट के शिविर में उमड़ा जनसैलाब! विचार गोष्ठी के साथ निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण, रक्तदान शिविर का आयोजन (बीकापुर/अयोध्या) पूर्व सांसद एवं जननायक स्वर्गीय मित्रसेन यादव की स्मृति में बीकापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित दुर्गावती मैरिज लॉन में प्रयास ट्रस्ट अयोध्या की ओर से विचार गोष्ठी, निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर तथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया वहीं रक्तदान शिविर में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। कार्यक्रम में स्वर्गीय मित्रसेन यादव के सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पर विस्तार से चर्चा की गई वक्ताओं ने कहा कि मित्रसेन यादव ने अपना सार्वजनिक जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, वंचितों और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद करने में समर्पित किया। उन्होंने राजनीति को सत्ता और पद का साधन नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनने का माध्यम माना सामाजिक न्याय, सादगी और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जननायक मित्रसेन यादव का संघर्ष केवल राजनीतिक क्षेत्र तक सीमित नहीं था, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के सम्मान और अधिकारों से भी जुड़ा था। उनके विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में उनकी जनसेवा की विरासत को याद करते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया गया। प्रयास ट्रस्ट अयोध्या के अध्यक्ष राम अवध यादव ने कहा कि स्वर्गीय मित्रसेन यादव की पुण्य स्मृति में आयोजित यह कार्यक्रम समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया और मानव सेवा के कार्यों में आगे आने की अपील की। ट्रस्ट की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया जांच के बाद आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी उपलब्ध कराया गया। रक्तदान शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों के अनुसार, बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम में स्वर्गीय मित्रसेन यादव के ज्येष्ठ पुत्र डीआईजी अरविंद सेन यादव, सुपौत्र ब्लॉक प्रमुख हैरिग्टनगंज अंकुर सेन यादव, प्रधान धर्मपाल यादव, रघुराज यादव, शिवकुमार यादव, अरुण यादव, संजय कुमार, बंसीलाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। आयोजन के अंत में जनसेवा और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। ब्यूरो रिपोर्ट4