logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिंगरौली जिले के वलियरी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रेत परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगा दी। कलेक्टर गौरव वैनल के निर्देशन में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने जेसीबी की मदद से उस मार्ग को दोबारा अवरुद्ध कर दिया जिसका उपयोग अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था, साथ ही मौके पर मौजूद रेत के स्टॉक को भी निष्क्रिय कर दिया गया। कार्रवाई के संबंध में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि मौके पर कोई ट्रैक्टर या अवैध रेत परिवहन करता हुआ वाहन नहीं मिला। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रेत उत्खनन या परिवहन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, राजस्व संरक्षण और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग की इस सक्रियता से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

10 hrs ago
user_Arvind Kumar Mishra
Arvind Kumar Mishra
Singrauli, Madhya Pradesh•
10 hrs ago

सिंगरौली जिले के वलियरी क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध रेत परिवहन की शिकायत मिलने पर खनिज विभाग ने कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगा दी। कलेक्टर गौरव वैनल के निर्देशन में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विभागीय टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने जेसीबी की मदद से उस मार्ग को दोबारा अवरुद्ध कर दिया जिसका उपयोग अवैध परिवहन के लिए किया जा रहा था, साथ ही मौके पर मौजूद रेत के स्टॉक को भी निष्क्रिय कर दिया गया। कार्रवाई के संबंध में खनिज अधिकारी सुश्री आकांक्षा पटेल ने बताया कि मौके पर कोई ट्रैक्टर या अवैध रेत परिवहन करता हुआ वाहन नहीं मिला। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रेत उत्खनन या परिवहन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके विरुद्ध खनिज नियमों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा, राजस्व संरक्षण और अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए जिले में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। विभाग की इस सक्रियता से अवैध रेत कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनभद्र के दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि और सुबह चोरों ने लगातार दो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है। रात के करीब एक से दो बजे के बीच एक अज्ञात युवक ने एम्बुलेंस 108 और 102 की टीम के रेस्ट रूम में घुसकर दोनों टीमों के सीयूजी (CUG) मोबाइल और 102 एम्बुलेंस चालक अजीत का निजी सैमसंग मोबाइल चुरा लिया। इसके तुरंत बाद, सुबह करीब 6 बजे वही चोर दोबारा अस्पताल के जनरल वार्ड में घुसा और चार्जिंग पर लगा मरीज के परिजन चंद्र प्रकाश (निवासी ग्राम बैना तेंदुअल, थाना बभनी) का नया ओप्पो (OPPO A79 5G) मोबाइल लेकर फरार हो गया। इन चोरियों के कारण क्षेत्र की एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। सीयूजी मोबाइल गायब होने से एम्बुलेंस सेवाओं की रूटिंग और कॉल डिस्पैचिंग अचानक बंद हो गई, जिससे कई आपातकालीन कॉल रुक गईं या उनमें देरी हुई। हालांकि रूट ऑफिस द्वारा सीधे संपर्क कर कुछ चुनिंदा मरीजों को ही सेवाएं दी जा रही हैं, लेकिन आम मरीजों को तत्काल मदद पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना रात में ही 108 एम्बुलेंस चालक विजय राजभर और अन्य लोगों ने 112 पुलिस को दी थी। एम्बुलेंस टीम ने लखनऊ ऑफिस को भी सूचित किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर डीसीएफ कालोनी वार्ड नंबर 5 में तलाश की, लेकिन चोर द्वारा सिम निकाल देने के कारण ट्रेसिंग नहीं हो सकी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों से पहचान कराने के बाद टीम ग्राम बिड़र में संदिग्ध युवक के घर भी पहुंची, मगर वह वहां नहीं मिला। इसके बाद दुद्धी कोतवाली में तहरीर दी गई। इस दौरान वार्ड बॉय रोहित, एम्बुलेंस चालक हीरालाल, विजय राजभर, ईएमटी दीपक और चालक बृजेश समेत कई लोग मौजूद रहे। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच शुरू कर संदिग्ध आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
    4
    सोनभद्र के दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार-गुरुवार की मध्यरात्रि और सुबह चोरों ने लगातार दो बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है। रात के करीब एक से दो बजे के बीच एक अज्ञात युवक ने एम्बुलेंस 108 और 102 की टीम के रेस्ट रूम में घुसकर दोनों टीमों के सीयूजी (CUG) मोबाइल और 102 एम्बुलेंस चालक अजीत का निजी सैमसंग मोबाइल चुरा लिया। इसके तुरंत बाद, सुबह करीब 6 बजे वही चोर दोबारा अस्पताल के जनरल वार्ड में घुसा और चार्जिंग पर लगा मरीज के परिजन चंद्र प्रकाश (निवासी ग्राम बैना तेंदुअल, थाना बभनी) का नया ओप्पो (OPPO A79 5G) मोबाइल लेकर फरार हो गया।

इन चोरियों के कारण क्षेत्र की एम्बुलेंस सेवाओं के संचालन पर बहुत बुरा असर पड़ा है। सीयूजी मोबाइल गायब होने से एम्बुलेंस सेवाओं की रूटिंग और कॉल डिस्पैचिंग अचानक बंद हो गई, जिससे कई आपातकालीन कॉल रुक गईं या उनमें देरी हुई। हालांकि रूट ऑफिस द्वारा सीधे संपर्क कर कुछ चुनिंदा मरीजों को ही सेवाएं दी जा रही हैं, लेकिन आम मरीजों को तत्काल मदद पाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

घटना की सूचना रात में ही 108 एम्बुलेंस चालक विजय राजभर और अन्य लोगों ने 112 पुलिस को दी थी। एम्बुलेंस टीम ने लखनऊ ऑफिस को भी सूचित किया और मोबाइल लोकेशन के आधार पर डीसीएफ कालोनी वार्ड नंबर 5 में तलाश की, लेकिन चोर द्वारा सिम निकाल देने के कारण ट्रेसिंग नहीं हो सकी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्थानीय लोगों से पहचान कराने के बाद टीम ग्राम बिड़र में संदिग्ध युवक के घर भी पहुंची, मगर वह वहां नहीं मिला। इसके बाद दुद्धी कोतवाली में तहरीर दी गई। इस दौरान वार्ड बॉय रोहित, एम्बुलेंस चालक हीरालाल, विजय राजभर, ईएमटी दीपक और चालक बृजेश समेत कई लोग मौजूद रहे। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की विस्तृत जांच शुरू कर संदिग्ध आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सोनभद्र के नगवा ब्लॉक स्थित चेरुई सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया खाद को लेकर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 'पेड़ है तो प्राण है' अभियान के तहत सभी किसान परिवारों को सैकड़ों फलदार पौधे वितरित किए गए, जिसके बाद किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में इकट्ठा हुए किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर आवाज उठाई। प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार पूरे देश के किसानों की खेती-बारी इसलिए चौपट कर रही है ताकि जब किसान खेती छोड़ दें, तो इसे अपने मित्र अडानी को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा कि अडानी की नजर कृषि जगत पर कुदृष्टि की तरह है और मोर्चा किसानों का ऐसा शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं, 'पेड़ हैं तो प्राण हैं' अभियान के जिला संयोजक रामसुरत सिंह खरवार ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे किसान विरोधी, आदिवासी विरोधी और जल-जंगल-जमीन की दुश्मन करार दिया। मोर्चा संयोजक ने जिलाधिकारी से बेहद स्पष्ट शब्दों में आग्रह किया है कि वे सभी सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण करें और सभी किसान परिवारों को उनके रकबे के आधार पर ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर दीपक गोण, विकास जायसवाल, उमा पाण्डेय, पिन्टू जायसवाल, रामबहाल खरवार, आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, विजय चौहान, दिनेश चेरो सहित सैकड़ों किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    2
    सोनभद्र के नगवा ब्लॉक स्थित चेरुई सहकारी समिति पर डीएपी और यूरिया खाद को लेकर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। 'पेड़ है तो प्राण है' अभियान के तहत सभी किसान परिवारों को सैकड़ों फलदार पौधे वितरित किए गए, जिसके बाद किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में इकट्ठा हुए किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर आवाज उठाई।

प्रदर्शन के दौरान संदीप मिश्रा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार पूरे देश के किसानों की खेती-बारी इसलिए चौपट कर रही है ताकि जब किसान खेती छोड़ दें, तो इसे अपने मित्र अडानी को सौंप दिया जाए। उन्होंने कहा कि अडानी की नजर कृषि जगत पर कुदृष्टि की तरह है और मोर्चा किसानों का ऐसा शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं, 'पेड़ हैं तो प्राण हैं' अभियान के जिला संयोजक रामसुरत सिंह खरवार ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए इसे किसान विरोधी, आदिवासी विरोधी और जल-जंगल-जमीन की दुश्मन करार दिया।

मोर्चा संयोजक ने जिलाधिकारी से बेहद स्पष्ट शब्दों में आग्रह किया है कि वे सभी सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण करें और सभी किसान परिवारों को उनके रकबे के आधार पर ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर दीपक गोण, विकास जायसवाल, उमा पाण्डेय, पिन्टू जायसवाल, रामबहाल खरवार, आकाश चौहान, सत्रुधन बिन्द, विजय चौहान, दिनेश चेरो सहित सैकड़ों किसान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश में तीन साला पूजा के बाद झमाझम बारिश हुई है। इस बारिश को किसानों ने देवताओं का आशीर्वाद माना है।
    1
    उत्तर प्रदेश में तीन साला पूजा के बाद झमाझम बारिश हुई है। इस बारिश को किसानों ने देवताओं का आशीर्वाद माना है।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    19 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर में प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भक्ति भाव के साथ सकुशल संपन्न हो गई है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद नजर आया, जिसके चलते पूरी रथ यात्रा सुरक्षा के साथ अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई।
    1
    मिर्ज़ापुर में प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भक्ति भाव के साथ सकुशल संपन्न हो गई है। इस धार्मिक आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और मुस्तैद नजर आया, जिसके चलते पूरी रथ यात्रा सुरक्षा के साथ अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोनभद्र में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया है। जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में राम-जानकी मंदिर के पास सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधानसभा अध्यक्ष से अपना बयान वापस लेने की मांग की। समाजवादी पार्टी ने इस बयान को दानदाताओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए सरकार पर भी तीखा निशाना साधा है।
    1
    सोनभद्र में समाजवादी पार्टी ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया है। जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में राम-जानकी मंदिर के पास सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधानसभा अध्यक्ष से अपना बयान वापस लेने की मांग की। समाजवादी पार्टी ने इस बयान को दानदाताओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए सरकार पर भी तीखा निशाना साधा है।
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन    #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    1
    #कृपया 1 ₹ #दान #अवश्य करें #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #गुप्त_नवरात्रि_मंगलकामना  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन 

  #srilaprabhupada #iskcontemple #reels  #harharmahadev #vrindavandham #krishnajanmashtami #murlidhar #sanatandharma #shyam #shrikrishna #viral
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सोनभद्र की घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 423वें दिन में पहुंच गया है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं। इसके साथ ही जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि आगामी 12 और 13 सितंबर को रामनगर वाराणसी में महापंचायत संपन्न होगी।
    3
    सोनभद्र की घोरावल तहसील के ग्राम पंचायत भैसवार में किसानों का धरना 423वें दिन में पहुंच गया है। इस धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा कर रहे हैं।

इसके साथ ही जिला अध्यक्ष बिरजू कुशवाहा ने बताया कि आगामी 12 और 13 सितंबर को रामनगर वाराणसी में महापंचायत संपन्न होगी।
    user_Brijesh kumar singh
    Brijesh kumar singh
    Court reporter घोरावल, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.