सीधी में 'बीज माफिया' पर सर्जिकल स्ट्राइक: व्यापारियों ने घेरा, पुष्पराज मिश्र की रणनीति ने मिर्जापुर के सौदागर को किया ढेर! यूपी से लाई जा रही थी नकली धान की खेप, भदौरा के व्यापारियों ने बिछाया जाल। समाजसेवी पुष्पराज मिश्र की अगुवाई में हुई बड़ी कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे। मड़वास पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज की FIR; जब्त हुआ माल। विंध्य बलराम: ब्यूरो चीफ, सीधी] सीधी। विंध्य की धरा पर किसानों के हक को डकारने वाले अवैध बीज माफियाओं के खिलाफ अब व्यापारियों ने ही 'युद्ध' का बिगुल फूंक दिया है। जिले के भदौरा क्षेत्र में व्यापारियों की सजगता और समाजसेवी पुष्पराज मिश्र की कूटनीतिक रणनीति ने उत्तर प्रदेश से संचालित हो रहे एक बड़े फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यूपी के मिर्जापुर से अवैध तरीके से लोकल पैकिंग की धान खपाने आए एक सौदागर को व्यापारियों ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर दबोच लिया। : पुष्पराज मिश्र का मास्टरस्ट्रोक: जब 'शिकारी' खुद बन गया 'शिकार' अवैध बीज के इस काले कारोबार की सूचना जैसे ही भदौरा के सजग व्यापारियों को मिली, उन्होंने बिना देर किए समाजसेवी और व्यवसायी पुष्पराज मिश्र से संपर्क साधा। मिश्र ने व्यापारियों के साथ मिलकर एक ऐसी गुप्त रणनीति तैयार की कि आरोपी हेमंत सिंह (निवासी मिर्जापुर) को भनक तक नहीं लगी। जैसे ही आरोपी भोला प्रसाद गुप्ता नामक व्यक्ति को नकली माल बेचने पहुँचा, वहाँ पहले से मुस्तैद पुष्पराज मिश्र और व्यापारियों की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। यह कार्रवाई जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है कि कैसे एक समाजसेवी की सूझबूझ ने करोड़ों के संभावित फर्जीवाड़े को रोक दिया। : व्यापारियों का 'एकजुट' प्रहार; दीप्ति, होम लाइक और राज बीज भंडार ने दिखाया दम इस पूरे घटनाक्रम में भदौरा के बीज विक्रेताओं ने अनुकरणीय साहस का परिचय दिया। दीप्ति बीज भंडार, होम लाइक बीज भंडार, गुरु बीज भंडार और राज बीज भंडार के संचालकों ने एकजुट होकर माफिया का मुकाबला किया। व्यापारियों की इस हिम्मत को देखकर उमा प्रताप सिंह करचुली और पवन कृषि सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुँचकर उनका समर्थन किया। व्यापारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सीधी के किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। : मड़वास पुलिस का शिकंजा; FIR दर्ज होते ही माफिया जगत में हड़कंप व्यापारियों की सूचना पर तत्काल डायल 100 मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। मड़वास थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हेमंत सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 0173/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 और बीज नियंत्रण आदेश 1983 के उल्लंघन के तहत कठोर कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी के पास से जब्त मोटरसाइकिल और धान के पैकेटों के जरिए इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। संपादकीय टिप्पणी: किसानों के हित में व्यापारियों और समाजसेवियों की यह जुगलबंदी जिले में एक नई क्रांति का आगाज है। विंध्य बलराम न्यूज इस तरह के साहसी कार्यों की सराहना करता है।
सीधी में 'बीज माफिया' पर सर्जिकल स्ट्राइक: व्यापारियों ने घेरा, पुष्पराज मिश्र की रणनीति ने मिर्जापुर के सौदागर को किया ढेर! यूपी से लाई जा रही थी नकली धान की खेप, भदौरा के व्यापारियों ने बिछाया जाल। समाजसेवी पुष्पराज मिश्र की अगुवाई में हुई बड़ी कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे। मड़वास पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दर्ज की FIR; जब्त हुआ माल। विंध्य बलराम: ब्यूरो चीफ, सीधी] सीधी। विंध्य की धरा पर किसानों के हक को डकारने वाले अवैध बीज माफियाओं के खिलाफ अब व्यापारियों ने ही 'युद्ध' का बिगुल फूंक दिया है। जिले के भदौरा क्षेत्र में व्यापारियों की सजगता और समाजसेवी पुष्पराज मिश्र की कूटनीतिक रणनीति ने उत्तर प्रदेश से संचालित हो रहे एक बड़े फर्जीवाड़ा गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यूपी के मिर्जापुर से अवैध तरीके से लोकल पैकिंग की धान खपाने आए एक सौदागर को व्यापारियों ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर दबोच लिया। : पुष्पराज मिश्र का मास्टरस्ट्रोक: जब 'शिकारी' खुद बन गया 'शिकार' अवैध बीज के इस काले कारोबार की सूचना जैसे ही भदौरा के सजग व्यापारियों को मिली, उन्होंने बिना देर किए समाजसेवी और व्यवसायी पुष्पराज मिश्र से संपर्क साधा। मिश्र ने व्यापारियों के साथ मिलकर एक ऐसी गुप्त रणनीति तैयार की कि आरोपी हेमंत सिंह (निवासी मिर्जापुर) को भनक तक नहीं लगी। जैसे ही आरोपी भोला प्रसाद गुप्ता नामक व्यक्ति को नकली माल बेचने पहुँचा, वहाँ पहले से मुस्तैद पुष्पराज मिश्र और व्यापारियों की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। यह कार्रवाई जिले में चर्चा का
विषय बनी हुई है कि कैसे एक समाजसेवी की सूझबूझ ने करोड़ों के संभावित फर्जीवाड़े को रोक दिया। : व्यापारियों का 'एकजुट' प्रहार; दीप्ति, होम लाइक और राज बीज भंडार ने दिखाया दम इस पूरे घटनाक्रम में भदौरा के बीज विक्रेताओं ने अनुकरणीय साहस का परिचय दिया। दीप्ति बीज भंडार, होम लाइक बीज भंडार, गुरु बीज भंडार और राज बीज भंडार के संचालकों ने एकजुट होकर माफिया का मुकाबला किया। व्यापारियों की इस हिम्मत को देखकर उमा प्रताप सिंह करचुली और पवन कृषि सेवा केंद्र के प्रतिनिधियों ने भी मौके पर पहुँचकर उनका समर्थन किया। व्यापारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सीधी के किसानों के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। : मड़वास पुलिस का शिकंजा; FIR दर्ज होते ही माफिया जगत में हड़कंप व्यापारियों की सूचना पर तत्काल डायल 100 मौके पर पहुँची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। मड़वास थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी हेमंत सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 0173/2026 दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 और बीज नियंत्रण आदेश 1983 के उल्लंघन के तहत कठोर कार्रवाई की है। पुलिस अब आरोपी के पास से जब्त मोटरसाइकिल और धान के पैकेटों के जरिए इस नेटवर्क के मुख्य सरगनाओं तक पहुँचने की कोशिश कर रही है। संपादकीय टिप्पणी: किसानों के हित में व्यापारियों और समाजसेवियों की यह जुगलबंदी जिले में एक नई क्रांति का आगाज है। विंध्य बलराम न्यूज इस तरह के साहसी कार्यों की सराहना करता है।
- Post by Rajendra rajak1
- रीवा बिछिया थाना अंतर्गत सोमवार कि रात रीठी गांव के पास गांजा सहित ₹6 लोगों को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने बताया कि सीधी जिले से दो लग्जरी गाड़ियां रीठी गांव के तालाब के पास गांजा डिलीवरी देने के लिए खड़े हुए थे मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा घेराबंदी की गई गाड़ी में बैठे हुए लोगों की तलाशी ली गई और जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें 28 किलो गांजा बरामद किया गया बताया गया कि अतुल पटेल आशीष पटेल सुशील जायसवाल राजा जायसवाल उड़ीसा से गांजा लेकर आए हुए थे जहां उन्हें उत्तर प्रदेश के बांदा गांजा भेजना था बांदा से आए हुए राधेश्याम कश्यप बांदा उत्तर प्रदेश अनुज निषाद को गाडी सहित गिरफ्तार किया गया जहां उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है बताया गया कि विगत कई वर्ष से लगातार गांजा की तस्करी कर रहे थे सूत्रों की माने तो रीढी गांव के पास किसी गांजा तस्कर को भी गांजा दिया जाना था बिछिया थाना क्षेत्र के रीठी गांव में गांजा की तस्करी की जा रही है पुलिस द्वारा आज तक कार्रवाई नहीं की गई है तो वहीं दूसरी और महसाँव जयसवालों द्वारा गांजा की तस्करी की जा रही है पुलिस के इशारे पर अवैध गांजा का कारोबार फल फूल रहा है पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है3
- Post by Bablu Namdev1
- Post by पब्लिक मीडिया न्यूज़ चैनल1
- Singrauli RTO विभाग द्वारा नियमो की अनदेखी करने वाले वाहनों पर तावड़ तोड़ की गई कार्यवाही1
- Post by User39431
- बृजेश भैया के तिलक में सभी अपने लोगों से मिलन हुआ, हंसी-खुशी और प्यार भरे पलों ने दिन को यादगार बना दिया 💐✨1
- हत्यारे ने हत्या कर नीले ड्रम में डाला शव - तीन बच्चों की मां के एक तरफा प्यार में पागल सनकी आशिक के करतूत से इलाके में मची दहशत, 11साल के बच्चे का गला रेत कर हत्या , नीले ड्रम में मिला शव, मम्मी से शादी करना चाहता था आरोपी, इसलिए बेटे को उतारा मौत के घाट। मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक सनकी आशिक जो तीन बच्चो की मां पर फिदा था जब महिला ने विरोध किया तो उसने उसके 11 वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत छिपाने के इरादे से बच्चे के शव को एक नीले ड्रम में डाल कर घर में ताला लगा दिया, इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान शिवराज रजक (पुत्र रमेश रजक), उम्र 11 वर्ष, निवासी नयागांव थाना सभापुर के रूप में हुई है, जो फिलहाल संतोष विश्वकर्मा के यहां अपने माता पिता के साथ किराए से रह रहा था। घटना आज दोपहर करीब 3:30 बजे बैंक कॉलोनी, सतना में हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी मथुरा रजक (उम्र 45 वर्ष), निवासी बस स्टैंड सतना का मृतक के मां से विवाद चल रहा था वो उसकी मां से जबरन शादी करना चाहता था इसी बात को लेकर वो मां को ही मारने पहुंचा था मां नहीं मिली तो बच्चे का हसिया से गला रेत कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को पास में ही एक ड्रम में बंद कर दिया ओर घर पर बाहर से ताला लगा दिया घटना की जानकारी मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। बाइट - मृतिका की बहन। बाइट मृतक की मां बाइट एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल3