वीआईपी कल्चर पर सवाल: नेताओं की निजी गाड़ियां टोल फ्री, फिर सेना के जवानों से क्यों लिया जाता है टोल टैक्स? टोल प्लाजा पर सेना के अधिकारियों और कर्मचारियों से टोल टैक्स वसूले जाने और जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली असीमित छूट को लेकर सामाजिक स्तर पर बड़ी बहस छिड़ गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क नियम 2008 के तहत सांसदों और विधायकों को उनके निजी वाहनों पर भी टोल से छूट प्राप्त है, जबकि सेना के जवानों को केवल 'ऑन-ड्यूटी' या सैन्य वाहनों में होने पर ही यह छूट मिलती है। आम नागरिकों का कहना है कि नेता चाहे निजी यात्रा पर हों या राजनीतिक काम से, उन्हें हर जगह वीआईपी दर्जा और टोल से छूट मिलती है, जबकि उनके भत्ते और सुविधाएं जनता के टैक्स के पैसे से दी जाती हैं। दूसरी ओर देश की सुरक्षा में तैनात सैनिकों को 'ऑफ-ड्यूटी' बताकर टोल वसूला जाता है। लोगों की मांग है कि या तो नेताओं का वीआईपी कल्चर खत्म किया जाए या फिर देश के जवानों को भी हर परिस्थिति में टोल फ्री की सुविधा दी जाए। #VIPCulture #TollPlazaRules #IndianArmy #PublicDemand #BreakingNews #ATNNews #atnnews #atn #ATNNEWSTV

- *ब्रेकिंग न्यूज़ शाहजहानाबाद* *ताज कॉलोनी में बारिश का पानी बना मुसीबत, सड़क पर जलभराव से रास्ता ब्लॉक* भोपाल के शाहजहानाबाद क्षेत्र स्थित ताज कॉलोनी में तेज बारिश के बाद सड़क पर भारी जलभराव हो गया है। पानी सड़क पर जमा होने से आवागमन का रास्ता पूरी तरह बाधित होने की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के बीच जलभराव ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। *स्थान ताज कॉलोनी, शाहजहानाबाद, भोपाल*1
- आम जनता से सवाल पूछते हैं किसकी जिम्मेदारी है मेरी आपकी या उनकी जिन पर आप विश्वास कर कर उन्हें विजय बनाते हैं या प्रशासन की यह नगर निगम की अब मुझे अपनी आंखों पर से घोड़े वाली पट्टी हटाना है ताकि मैं सब जगह देख सकूं भोपाल टॉकीज के कब्रिस्तान में इतना पानी भरा हुआ है की आधे से ज्यादा इंसान डूब जाए1
- मानसरोवर धाम भोपाल लाखों श्रद्धालुओं ने किया अभिषेक आज ही दर्शन करने जाए मानसरोवर धाम1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भानपुर क्षेत्र में बने शबरी नगर के रहवासियों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है2
- *नीम पीपल बरगद के पेड़ों को तोड़कर हो रहा है सीवेज लाइन डालने का कार्य.* *पेड़ों को नुकसान पहुंचाएं नुकसान पहुंचने पर पेड़ों को बचाने पेड़ों के आगे बैठ जाएंगे सुपरवाइजर बोला बैठ जाओ अभी बैठ जाओ.* *पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों को कोई डर नहीं रहा.* *अमृत 2 योजना के अंतर्गत सीवेज लाइन डालने के लिए भोपाल अरविंद विहार में पेड़ों को तोड़कर नुकसान पहुंचाया जा रहा है नगर निगम एवं जिम्मेदार कंपनी के ठेकेदार महोदय को बताने के बाद भी पेड़ों का नुकसान नहीं रुका कृपया पेड़ों को बचाकर ही कार्य किया जाए हर जगह पेड़ों को नुकसान करके विकास नहीं होना चाहिए जिम्मेदार अधिकारी देखें वार्ड नंबर 55 जोन नंबर 13 में यह क्षेत्र आता है.* उमाशंकर तिवारी 98260509191
- *ब्रेकिंग न्यूज़ VIP रोड पर रफ्तार का कहर* *भोपाल* कोहेफिज़ा थाना क्षेत्र के *VIP रोड पर तेज बारिश के बीच एक काली SUV अनियंत्रित होकर पलट गई।* बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में एक युवक और युवती सवार थे। प्रारंभिक जानकारी में तेज रफ्तार के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ने की बात सामने आ रही है। हादसे की सूचना मिलते ही *सब इंस्पेक्टर रुद्र प्रताप सिंह* पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जांच शुरू की। तेज बारिश के बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। *हादसा आखिर कैसे हुआ, इसकी असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी।*1