Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में श्री गोपाल सेवा संस्थान द्वारा सेवानिवृत्त समाजसेवी राम आसरे गुप्ता का भव्य अभिनंदन किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और शॉल भेंट कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना हुई, साथ ही समिति के नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समिति के जनहित और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
कुमार सुनील
औरैया में श्री गोपाल सेवा संस्थान द्वारा सेवानिवृत्त समाजसेवी राम आसरे गुप्ता का भव्य अभिनंदन किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और शॉल भेंट कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना हुई, साथ ही समिति के नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समिति के जनहित और जरूरतमंदों की सेवा के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 17 मई को गोपाल वाटिका में होगा वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। जिला प्रभारी आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीएसए विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता मौजूद रहेंगे, जबकि शुभारंभ एमएलसी सलिल बिश्नोई करेंगे। आयोजन में वैश्य समाज के बुजुर्गों, महिलाओं, सभासदों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में रमन पोरवाल, नरेश चंद्र शिवहरे, राजीव पोरवाल रानू, विनय पुरवार, कपिल गुप्ता, अनूप गुप्ता, मनीष पुरवार हीरु समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग उपस्थित रहे। संचालन आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।1
- औरैया प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई प्रेस संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश जिला कार्यालय में संपन्न हुई, बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री श्री के.के. चतुर्वेदी ने की, बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने एवं पत्रकार हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने सर्वसम्मति से श्री मंजुल पांडेय को औरैया जनपद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो0 तारिक जकी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजनी वाजपेई एवं प्रदेश संगठन मंत्री के.के. चतुर्वेदी के अनुमोदन पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई, नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मंजुल पांडेय से अपेक्षा व्यक्त की गई कि वह संगठन की निष्ठा, गरिमा एवं पत्रकारों के हितों को प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे, बैठक में अनेक पत्रकारों की उपस्थिति रही और सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।1
- सीएनजी गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे केंटर का नेशनल हाइवे बकेवर बाईपास पर गैस पाइप फटने से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई बकेवर:पेट्रोलपम्प पर सीएनजी गैस की आपूर्ति लेकर जा रहे केंटर का नेशनल हाइवे बकेवर बाईपास पर गैस पाइप फटने से हाइवे पर अफरा तफरी मच गई।करीब आधा घण्टा तक एक साइड से वाहनों का आवागमन वाधित रहा।पुलिस ने दो सौ मीटर पहले वाहनों को रुकवा दिया। पुराने मुगल रोड से वाहनों का गुजारा गया।मैकेनिक के आकर सही करने के बाद कानपुर आगरा नेशनल हाइवे पर वाहनों का आवागमन 30 मिंट बाद सामान्य हो सका।1
- ग्राम दौलतपुर निवासी बुजुर्ग ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा आरोपियों की नहीं हो रही गिरफ्तारी, सुरक्षा की मांग फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी लखन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज है। मगर पुलिस उस पर कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोप लगाया कि नामजद आरोपी अब उसे धमकियां भी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जान माल की सुरक्षा किए जाने की मांग की है।1
- 17 मई को गोपाल वाटिका में होगा वैश्य एकता परिषद का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को श्री गोपाल वाटिका आश्रम, नारायनपुर में जिलाध्यक्ष विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 17 मई को आयोजित होने वाले प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के वाइस चांसलर डॉ. संजीव गुप्ता शामिल होंगे, जबकि शुभारंभ एमएलसी सलिल बिश्नोई करेंगे। कार्यक्रम में वैश्य समाज के बुजुर्गों, वृद्ध महिलाओं, सभासदों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे ने समाज के सभी लोगों से सम्मेलन में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। बैठक में रमन पोरवाल, राजीव पोरवाल रानू, कपिल गुप्ता, मनीष पुरवार, प्रशांत पोरवाल मोनू समेत बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग मौजूद रहे।1
- औरैया में गायत्री नगर से धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा कलश यात्रा, औरैया में भक्ति का अद्भुत नज़ारा, कलश यात्रा से भागवत कथा का आरंभ औरैया के गायत्री नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में नाचते-गाते श्रद्धालुओं के भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कथा व्यास सतीश जी महाराज ने भागवत कथा का महत्व बताया, वहीं आंशु जी महाराज ने श्रीराम कथा के माध्यम से मर्यादा का संदेश दिया।1
- सेवानिवृत्ति साथी व समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का अभिनंदन किया गया।* *सेवानिवृत्ति साथी व समिति की सदस्यता ग्रहण करने वाले नए सदस्यों का अभिनंदन किया गया।* श्री गोपाल सेवा संस्थान उ०प्र० के तत्वाधान में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 10 मई-2026 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे गोपाल वाटिका आश्रम, औरैया में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, समारोह के अंतर्गत विगत 30 अप्रैल-2026 को नगर पालिका परिषद, औरैया के जल-कल विभाग से सम्मानपूर्वक सेवानिवृत हुए समिति के सक्रिय सदस्य समाजसेवी श्री राम आसरे गुप्ता के सामाजिक जीवन व उनके कार्यकाल सेवा की चर्चा करते हुए समारोह में मौजूद लोगों द्वारा उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई व उनको अंग वस्त्र, मोती माला, शॉल, व स्मृति चिन्ह व माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया गया। उसके उपरांत समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा संचालित जनहित व वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा में हाथ बटॉने हेतु समिति की वार्षिक सदस्यता ग्रहण करने वाले सम्मानित सदस्यों का भी अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर हृदय से जोरदार अभिनंदन किया गया। समारोह को फूलगंज संस्कृतिक समिति के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, शिक्षक प्रशांत अवस्थी आदि वक्ताओं ने संस्था द्वारा संचालित यमुना तट, जनहित व जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कार्यों की सराहना की। समारोह में प्रमुख रूप से महिला शक्ति कंचन व लवी, श्री गोपाल सेवा संस्थान उ०प्र० के प्रांतीय अध्यक्ष समाजसेवी रमन पोरवाल, शेखर गुप्ता, विनय पुरवार, मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रशांत पोरवाल (मोनू), विनोद कुमार पोरवाल, मनीष पुरवार (हीरु), संतोष कुशवाहा, संजय अग्रवाल, आदित्य कुमार पोरवाल, विपिन पोरवाल (बंटू), नरेश चंद्र शिवहरे, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), भाजपा नेता कपिल गुप्ता, सचिन कुमार पोरवाल, शिक्षक अनूप गुप्ता, योगेंद्र सिंह कुक्कू ठाकुर, हरिओम गुप्ता (बॉस), अनिल पुरवार, संजू पुरवार सतीश चंद्र आदि आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे, समारोह का संचालन समिति के संस्थापक "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया।3
- 20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें औरैया। द केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन औरैया (रजि.) ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, नकली दवाओं के कारोबार और बड़े कॉर्पोरेट्स द्वारा भारी छूट दिए जाने के विरोध में 20 मई 2026 को देशव्यापी दवा दुकान बंदी का ऐलान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि बंदी का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना है। 20 मई को देशभर में बंद रहेंगी दवा दुकानें औरैया। द केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन औरैया (रजि.) ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, नकली दवाओं के कारोबार और बड़े कॉर्पोरेट्स द्वारा भारी छूट दिए जाने के विरोध में 20 मई 2026 को देशव्यापी दवा दुकान बंदी का ऐलान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि बंदी का उद्देश्य छोटे व्यापारियों और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा करना है।1