*हैडलाइन* *पीएम मोदी के विजन से 60 साल पुराना सपना साकार : किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के ऐतिहासिक MoA पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया आभार, बोले- शेखावाटी का जल-संकट होगा खत्म* *हैडलाइन : 6 दशक बाद किशाऊ परियोजना को मिली गति, ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर से शेखावाटी सहित राजस्थान को मिलेगा जल-संकट से स्थायी समाधान* **जयपुर,संवाददाता* *राजेश चौधरी** *Mob. 9983-919191* राजस्थान सहित 6 राज्यों के लिए जल-सुरक्षा को मजबूत करने वाली *'किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना'* के ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री *श्री भजनलाल शर्मा* ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नई दिल्ली में माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से 6 राज्यों की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि छह दशकों से अधिक समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का आगे बढ़ना देश में राज्यों के बीच जल प्रबंधन को लेकर सहकारी संघवाद, आपसी सहमति, सहयोग और समन्वय की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। किशाऊ परियोजना से राजस्थान, विशेषकर *शेखावाटी क्षेत्र* में जल-सुरक्षा सुदृढ़ होगी तथा सिंचाई व पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी। यह परियोजना जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन के साथ करोड़ों लोगों के जीवन और आजीविका को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस ऐतिहासिक परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी और केन्द्रीय मंत्रियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया है। --- *संवाददाता : राजेश चौधरी, जयपुर (राज.)* *मो. 9983919191*
*हैडलाइन* *पीएम मोदी के विजन से 60 साल पुराना सपना साकार : किशाऊ बहुउद्देश्यीय परियोजना के ऐतिहासिक MoA पर CM भजनलाल शर्मा ने जताया आभार, बोले- शेखावाटी का जल-संकट होगा खत्म* *हैडलाइन : 6 दशक बाद किशाऊ परियोजना को मिली गति, ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर से शेखावाटी सहित राजस्थान को मिलेगा जल-संकट से स्थायी समाधान* **जयपुर,संवाददाता* *राजेश चौधरी** *Mob. 9983-919191* राजस्थान सहित 6 राज्यों के लिए जल-सुरक्षा को मजबूत करने वाली *'किशाऊ बहु-उद्देशीय परियोजना'* के ऐतिहासिक MoA पर हस्ताक्षर होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री *श्री भजनलाल शर्मा* ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी,
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज नई दिल्ली में माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की अध्यक्षता तथा केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी की गरिमामयी उपस्थिति में सर्वसम्मति से 6 राज्यों की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर हस्ताक्षर हुए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि छह दशकों से अधिक समय से लंबित इस महत्वाकांक्षी परियोजना का आगे बढ़ना देश में राज्यों
के बीच जल प्रबंधन को लेकर सहकारी संघवाद, आपसी सहमति, सहयोग और समन्वय की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। किशाऊ परियोजना से राजस्थान, विशेषकर *शेखावाटी क्षेत्र* में जल-सुरक्षा सुदृढ़ होगी तथा सिंचाई व पेयजल की उपलब्धता बढ़ेगी। यह परियोजना जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन के साथ करोड़ों लोगों के जीवन और आजीविका को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस ऐतिहासिक परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जी ने समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी और केन्द्रीय मंत्रियों का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया है। --- *संवाददाता : राजेश चौधरी, जयपुर (राज.)* *मो. 9983919191*
- *हैडलाइन* *PM मोदी के 25 साल के जनसेवा संकल्प को समर्पित होगा सेवा पखवाड़ा : CM भजनलाल शर्मा बोले- 17 सितंबर को हर घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीप’, विकसित राजस्थान के लिए करें सेवा का संकल्प* *हैडलाइन : PM मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, CM भजनलाल शर्मा ने किया ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाने का आह्वान* *जयपुर,संवाददाता राजेश चौधरी* Mob.-9983-919191 आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित *‘सेवा संकल्प अभियान’* सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प है। मुख्यमंत्री *श्री भजनलाल शर्मा जी* ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान के माध्यम से प्रदेशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के साथ आमजन को सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, इस अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं और सेवा, सुशासन एवं संवेदनशीलता के माध्यम से विकसित एवं आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में अपना योगदान दें। वहीं राष्ट्रसेवा को जीवन का परम ध्येय मानकर जनकल्याण और राष्ट्रनिर्माण के संकल्प के साथ निरंतर समर्पित रहने वाले प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने *‘आशीर्वाद का दीप’* प्रज्वलित करने की अपील की है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक अपने घर पर एक दीप जलाकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना करें। यह दीप राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण और विकसित भारत के संकल्प के प्रति हमारी शुभेच्छाओं का प्रतीक बने। #SevaSankalpAbhiyan #SewaKiKahaani #AshirwadKaDiya *संवाददाता : राजेश चौधरी, जयपुर (राज.)* *मो. 9983919191*4
- Hiring Job Title : Calling Work Digital Skill Company / Shop : LeadsGuru Affiliated Digital Marketing, Jaipur, Rajasthan Job Field : Work From Home Salary Offered : 35000,50000 Locality : All INDIA Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher कम्पनी आपको हर रोज 15 से 20 नंबर दिए जाएंगे उन पर कॉल करके कंपनी की जानकारी देना होगा।2
- ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है सांसद कुमारी शैलजा यह बिल्कुल सही मांग है और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी स्पष्ट कहा है कि ठेका प्रथा समाप्त होनी चाहिए।जो कर्मचारी दिन-रात मेहनत करता है, उसके हिस्से में आखिर क्या आता है? भाजपा सरकार सफाई कर्मचारियों की गरीबी और मजबूरी का फायदा उठा रही है। उनसे संवाद नहीं किया जाता और यदि बातचीत होती भी है तो किए गए वादे पूरे नहीं किए जाते। किसी कर्मचारी का मन नहीं करता कि वह मजबूर होकर कूड़े के बीच बैठकर आंदोलन करे। परिस्थितियां उन्हें ऐसा करने के लिए विवश कर रही हैं। सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करे और सफाई कर्मचारियों को नियमित कर उन्हें उचित वेतन, सम्मान और अधिकार दे।जो कर्मचारी हमारे शहरों को स्वच्छ रखने का सबसे कठिन कार्य करते हैं, यदि सरकार उन्हें ही सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा नहीं दे सकती, तो बड़ी-बड़ी बातें करने का क्या अर्थ है आज सफाई व्यवस्था प्रभावित होने से जगह-जगह कचरा और गंदगी बढ़ रही है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा। सरकार को जिद छोड़कर कर्मचारियों से सार्थक बातचीत करनी चाहिए और उनकी जायज मांगों का तत्काल समाधान करना चाहिए।1
- फतेहाबाद सिविल अस्पताल में स्टाफ की घोर लापरवाही: मरीज परेशान, व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल1
- राष्ट्रवादी मित्र संगठन द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर शुरू टोहाना। विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रवादी मित्रगण, टोहाना की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर टोहाना के जगदम्बे ब्लड बैंक में लगाया जा रहा है। राष्ट्रवादी मित्रगण के सदस्य कुश भार्गव और देवेंद्र बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उनका लक्ष्य अधिक से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करना है, ताकि जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके। रक्तदान महादान है और इससे बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं है। कुश भार्गव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश को नई दिशा दी है। उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की कामना को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। उन्होंने नगर के युवाओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में भागीदार बनें।1
- ईरान* *उड़ान के दौरान Boeing 737 में आई गंभीर खराबी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी* *ईरान* *उड़ान के दौरान Boeing 737 में आई गंभीर खराबी, यात्रियों में मची अफरा-तफरी* ईरान की Sepehran Airlines के Boeing 737 विमान में उड़ान के दौरान एक टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने की खबर है। विमान को आपात स्थिति में मशहद वापस लौटना पड़ा। वीडियो फुटेज में यात्रियों को घबराकर प्रार्थना करते और चीखते हुए देखा जा सकता है। यात्रियों को लगा कि उनकी जान गंभीर खतरे में है। घटना में विमान को काफी नुकसान पहुंचने की सूचना है।1
- PM मोदी के जन्मदिन पर 76 किलो दूध से खास सम्मान, देखिए वीडियो1
- लुधियाना में MG Windsor EV से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है. चालक का दावा है कि कार अपने आप लॉक हो गई और बिना ड्राइवर के चलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. फिलहाल कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है. जांच के बाद ही घटना की असली वजह साफ हो पाएगी.1