लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र सभा के दौरान भारी हंगामा! NSUI vs ABVP: आमने-सामने टकराए छात्र, प्रोफेसर पर मारपीट का गंभीर आरोप #Apkiawajdigital लखनऊ विश्वविद्यालय का कैंपस एक बार फिर विवादों में घिर गया। छात्र सभा के आयोजन के दौरान NSUI (कांग्रेस छात्र विंग) और ABVP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच शुरू हुई तीखी नोकझोंक जल्द ही जोरदार विवाद और धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। "NSUI और समाजवादी छात्र सभा" से जुड़े छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने छात्र पर हाथ उठाया और मारपीट की। इस आरोप ने विवाद को और तूल दे दिया। दूसरी ओर, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। यह घटना लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति की तनावपूर्ण स्थिति को एक बार फिर उजागर करती है, जहां छोटी-छोटी बातें भी बड़े संघर्ष में बदल जाती हैं। क्या यह विवाद और बढ़ेगा या शांत हो जाएगा? स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र सभा के दौरान भारी हंगामा! NSUI vs ABVP: आमने-सामने टकराए छात्र, प्रोफेसर पर मारपीट का गंभीर आरोप #Apkiawajdigital लखनऊ विश्वविद्यालय का कैंपस एक बार फिर विवादों में घिर गया। छात्र सभा के आयोजन के दौरान NSUI (कांग्रेस छात्र विंग) और ABVP के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच शुरू हुई तीखी नोकझोंक जल्द ही जोरदार विवाद और धक्का-मुक्की में बदल गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। "NSUI और समाजवादी छात्र सभा" से जुड़े छात्रों ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर ने छात्र पर हाथ उठाया और मारपीट की। इस आरोप ने विवाद को और तूल दे दिया। दूसरी ओर, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा कर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। यह घटना लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति की तनावपूर्ण स्थिति को एक बार फिर उजागर करती है, जहां छोटी-छोटी बातें भी बड़े संघर्ष में बदल जाती हैं। क्या यह विवाद और बढ़ेगा या शांत हो जाएगा? स्थिति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
- #Apkiawajdigital लखनऊ, 7 फरवरी: गोमती नगर के भरवारा इलाके में एक बार फिर विवादों में घिरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने नगर निगम की टीम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। आरोप है कि विधायक ने अपने मैरिज हॉल के बाहर 6 फीट चौड़े नाले की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा है। जब नगर निगम की टीम बुलडोजर सहित कार्रवाई के लिए पहुंची, तो विधायक ने फोन पर लेखपाल को तीखी गालियां दीं और धमकाया कि "नौकरी मुश्किल कर दूंगा"। इतना ही नहीं, महिला पार्षद को भी अपशब्द कहे गए, जिसका ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद नगर निगम की टीम बिना कोई कार्रवाई किए मौके से लौट आई, जिससे इलाके में आक्रोश और सवाल खड़े हो गए हैं। विधायक बेदी राम ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए दावा किया कि वायरल ऑडियो में उनकी आवाज नहीं है और कार्रवाई का कोई आधार नहीं बनता। वहीं, प्रभावित पार्षद और कर्मचारी अब मेयर से शिकायत करने की तैयारी में जुट गए हैं। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब विधायक बेदी राम पहले से ही नीट पेपर लीक मामले में चर्चा में हैं और उनके खिलाफ विभिन्न स्तर पर जांच चल रही है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा जमाना और अधिकारी-कर्मचारियों को धमकाना अब आम बात हो गई है? नगर निगम प्रशासन की चुप्पी और टीम का पीछे हटना इस पूरे प्रकरण को और गंभीर बना रहा है। प्रशासन से अब सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है, ताकि कानून सबके लिए बराबर लागू हो और अवैध कब्जाधारियों को संरक्षण न मिले।1
- बांदा में GIC ग्राउंड पर यूजीसी के कानून का विरोध प्रदर्शन । UGC बिल वापस लो।1
- बांदा ग्राम जमालपुर में आज भव्य कलशयात्रा का हुआ आयोजन जिसको लेकर शिवचरण शुक्ला प्रधान प्रतिनिधि की नातिन नैंसी शुक्ला ने मीडिया को दी जानकारी1
- बाँदा मे गुमशुदा हुवे बच्चे का शव खेतो मे मिला परिवार मे मचा कोहराम1
- #नरैनी मैं #बंबा ताला बी अच्छे से देखभाल हो रही है और आप लोग बताओ कि आप लोग आए हो कि नहीं आए यह जगह में और हमें #फेसबुक पर #फॉलो #करें #Saifraja सर्च करें तो नाम आ जाएगा1
- ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब कभी गांव की जरूरतों के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन अब गंदगी और लापरवाही के चलते पूरी तरह बेकार हो गया है। न तो सफाई की व्यवस्था है और न ही अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई होती दिख रही है।1
- बांदा (बबेरु) से बड़ी खबर बबेरु कस्बे में 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी बांदा जनपद के थाना बबेरु क्षेत्र अंतर्गत एक 27 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान महिला का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर उसकी डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। परिजनों व स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है, तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच पूरी होने का इंतजार किया जाए।1
- बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बाबा का 'पीला पंजा' एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान एक जर्जर मकान को ढहाते समय पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह पोकलैंड मशीन पर आ गिरी। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले हादसे में मशीन का चालक मलबे के नीचे दब गया, जिसे देख मौके पर मौजूद प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूल गए। लाइव कैमरे में कैद हुई तबाही घटना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पोकलैंड मशीन जैसे ही मकान के एक हिस्से पर प्रहार करती है, पूरी दो मंजिला इमारत अचानक असंतुलित होकर सीधे मशीन के केबिन पर गिर जाती है। धूल के गुबार के बीच सिर्फ लोगों की चीखें सुनाई दे रही थीं। अफसरों ने खुद संभाला मोर्चा हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद एसडीएम और सीओ सौरभ सिंह ने हिम्मत दिखाई और बिना वक्त गंवाए बचाव कार्य शुरू कराया। अफरा-तफरी के बीच दूसरी जेसीबी मशीनों को बुलाया गया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत और मलबे को हटाने के बाद घायल चालक को लहूलुहान हालत में बाहर निकाला गया। अस्पताल में जंग लड़ रहा है चालक प्रशासनिक तत्परता के चलते चालक को तत्काल एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है। हालांकि हादसा बेहद बड़ा था, लेकिन चमत्कारिक रूप से चालक की जान बच गई। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति है और प्रशासन सुरक्षा मानकों को लेकर जांच की बात कह रहा है।4
- मौदहा हमीरपुर प्रदेश सरकार जहां महिला सुरक्षा के नाम पर मिशन शक्ति सहित अन्य जागरूकता अभियान चला रही है तो वहीं कोतवाली के निकट चर्च के आसपास बन चुके कोचिंग हब के आसपास सारा दिन शोहदे छात्रों से छेड़छाड़ करते हैं शुक्रवार शाम भी ऐसे ही मामले को लेकर चाकू बाजी की घटना सामने आई है बहन से छेड़छाड़ को मना करने पर शोहदे ने भाई के ऊपर तबा तोड़ चाकुओं से किया हमला युवक गंभीर रूप से घायल मौजूद लोगों ने युवक को सीएससी मौदहा में कराया भर्ती युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर1