मंडलायुक्त द्वारा चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित संरक्षित क्षेत्र पर महत्वपूर्ण बैठक एवं निरीक्षण करते हुए दिए आवश्यक निर्देश फरवरी 2026 को चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित संरक्षित क्षेत्र की सुरक्षा, संवर्धन एवं समग्र विकास हेतु मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा मेजा तहसील परिसर में एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा एवं स्थानीय विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। बैठक में वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग, भू सुधार विभाग, राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पर्यटन विभाग, इक्रीसैट (ICRISAT) एवं विश्व वन्यजीव कोष (WWF) के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। चर्चा का मुख्य केंद्र चांद खमरिया कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र की स्थापना, विस्तार एवं संरक्षण से संबंधित मुद्दे रहे। वन विभाग के डीएफओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान में यह क्षेत्र 126 हेक्टेयर भूमि पर घोषित है, जिसमें कृष्ण मृग जैसे दुर्लभ वन्यजीवों का संरक्षण किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र की स्थापना प्रक्रिया, शामिल भूमि के विवरण एवं अब तक की प्रगति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मंडलायुक्त ने बैठक में कई ठोस निर्देश जारी किए, जो क्षेत्र के संरक्षण एवं विकास को गति प्रदान करेंगे राजस्व विभाग एवं मेजा एसडीएम को निर्देशित किया गया कि आरक्षित क्षेत्र की 126 हेक्टेयर भूमि को नक्शे पर तथा स्थलीय निरीक्षण के माध्यम से चिन्हांकित कर वन विभाग को सुरक्षित हस्तगत करें। ग्राम समाज की अन्य उपलब्ध भूमि को भी शीघ्र चिन्हांकित एवं सीमांकित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्राम विकास विभाग द्वारा पूरे क्षेत्र की मजबूत बाउंड्री का निर्माण किया जा सके। बैठक के उपरांत मंडलायुक्त ने कृष्ण मृग आरक्षित क्षेत्र का व्यक्तिगत भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने विचरण करते कृष्ण मृगों को देखा एवं स्थलीय स्थिति का जायजा लिया।स्थलीय निरीक्षण के आधार पर मंडलायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निम्नलिखित तात्कालिक कार्यों के लिए निर्देश दिए क्षेत्र में जल स्रोतों के विकास हेतु तालाबों का निर्माण कराया जाए। वर्षा जल संचयन एवं भू-जल स्तर पुनर्भरण के लिए बंधियों का निर्माण सुनिश्चित किया जाए। घास के मैदान विकसित करने एवं वृक्षारोपण हेतु उपयुक्त पौधे लगाए जाएं। पूरे आरक्षित क्षेत्र की सीमा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, जिसमें बाड़बंदी, निगरानी एवं अतिक्रमण रोकथाम शामिल हो। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति की समीक्षा के लिए शीघ्र ही अगली बैठक आयोजित की जाएगी। यह पहल प्रयागराज जनपद में वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन की दिशा में एक मील का पत्थर सिद्ध होगी, जो स्थानीय समुदायों के सहयोग से कृष्ण मृग जैसे संकटग्रस्त प्रजातियों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।

- **कानपुर जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज दोपहर किया पिएचसी उत्तरीपुरा का औचक निरीक्षण जिसमें मेडिकल ऑफिसर सहित चार स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित बता दे कि अनुपस्थित पाए गए सभी कर्मियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए !* *कासिम अब्बास राष्ट्रीय समाचार पत्र उम्मीद का किनारा* 🖊️1
- मध्यप्रदेश के खजुराहो में लव जिहाद का मामला सामने आया है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने अपना कैफे में छापा मारा और उसके अंदर से बंद रूम नंबर 205 को खुलवाया जिसमें मुस्लिम युवक शकील ने काफी देर में दरवाजा खोला। कमरे की अलमारी के भीतर नाबालिग युवती मिली। इसके बाद कार्यकताओं ने उसके पिटाई की और कपड़े उतारकर जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उसके मोबाइल में कई लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो हैं और लड़कियां उसे छोड़ने की गुहार लगा रही हैं। घटना के बाद से खजुराहो में सनसनी फैली हुई है। #MP #khajuraho #LoveJihad #muslim #hindu #police #hotel1
- Post by Journalist Satish Chandra1
- तोहे #खोजी कहा मैया #पतवार बिना डुबे #मझधार बिचे #नेइया #देवी गीत #वायरल गीत #वायरल_विडिओ #viralvideo #trendingreels #dharmendra_halchal #pryagraj #गायक_धर्मेंद्र_हलचल #Devigeet1
- प्रयागराज: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। कक्षा 10 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च तक चलेंगी,जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित होंगी। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा हैं।1
- Post by शुरू शुरू पब्लिक न्यूज़1
- अजुहा (कौशाम्बी): प्रयागराज-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर के सैनी इलाके में लोंहदा मोड़ के समीप मंगलवार देर रात ज्वलनशील पदार्थ से लदा एक तेज रफ्तार टैंकर बिजली के पोल से टकराकर पलट गया और आग का गोला बन गया। हादसे के बाद हाईवे पर भीषण जाम लग गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहा टैंकर रात करीब 10 बजे लोंहदा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गया। सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराने के बाद टैंकर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया और तार नीचे लटक गए, जिससे शार्ट सर्किट होने पर टैंकर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों से इलाके में दहशत फैल गई। आग लगने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर करीब पांच-पांच किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। घटना की सूचना पर सैनी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पथरावां, अजुहा चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। खबर लिखे जाने तक न तो आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका था और न ही यातायात व्यवस्था बहाल हो सकी थी। पुलिस के मुताबिक टैंकर में चालक या अन्य किसी व्यक्ति के फंसे होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। सैनी थाना प्रभारी ने बताया कि आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।1
- लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान यह वह सरकार है जो विरोध स्वीकार ही नहीं सकती और अपना राग गाते रहते हैं- अखिलेश इतनी झूठी सरकार हमने आपने नहीं देखी होगी- अखिलेश विकसित भारत राम जी योजना में इनका बजट कम हो गया-अखिलेश भाजपा की सरकार में जितनी भी पानी की टंकियां बन रही हैं, वह भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं, जिसकी वजह से टूट रही हैं-अखिलेश केवल मुसलमानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीबों का फॉर्म 7 से नोटिस देकर वोट कटवा रहे हैं- अखिलेश Gen Z बड़े जागरूक नौजवान लोग हैं, उन्होंने CM का मतलब ‘corrupt mouth’ निकाला है-अखिलेश जो मुख्यमंत्री बिष्ट जी हैं, उनके अन रजिस्टर्ड संघी साथियों ने वंदे मातरम् कभी नहीं गाया- अखिलेश न आज़ादी के पहले गाया, न आज़ादी के बाद-अखिलेश JPNIC जिसने बनाया वो बीजेपी में चला गया- अखिलेश पहले बीजेपी से मैं कहूंगा, जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो- अखिलेश यह सरकार विरोध सहन नहीं करती- अखिलेश झूठ और भ्रष्टाचार की सरकार चल रही हैं - अखिलेश गरीबों और पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है-अखिलेश नई योजनाओं का बजट कम किया जा रहा है- अखिलेश हमारी आवाज़ दबाई जा रही है, लोकतंत्र खतरे में है- अखिलेश यादव1