logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Jay Johar aadivasiyon ki jameen unse Bina puche Di Nigam ko Gram Panchayat to yah Garib log ab jaenge Kahan aur kaun Karega ine logon ka Bhala vidhayak sarpanch ya Madhya Pradesh sarkar is app ke madhyam se Ham suchit karna chahte hain taki kuchh log hamara Sahyog Karen aur hamare yahan ka Adhikar aur hamare ghar bachane mein unka bada yogdan hoga

15 hrs ago
user_Rahul singare
Rahul singare
Voice of people राऊ, इंदौर, मध्य प्रदेश•
15 hrs ago

Jay Johar aadivasiyon ki jameen unse Bina puche Di Nigam ko Gram Panchayat to yah Garib log ab jaenge Kahan aur kaun Karega ine logon ka Bhala vidhayak sarpanch ya Madhya Pradesh sarkar is app ke madhyam se Ham suchit karna chahte hain taki kuchh log hamara Sahyog Karen aur hamare yahan ka Adhikar aur hamare ghar bachane mein unka bada yogdan hoga

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • इंदौर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है। Indore के कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस सिलेंडर की अनावश्यक बुकिंग न करें। 👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें । 👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
    1
    इंदौर में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में गैस की कोई कमी नहीं है। Indore के कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर गैस सिलेंडर की अनावश्यक बुकिंग न करें।
👉 ताज़ा ब्रेकिंग और स्थानीय खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें ।
👉 वीडियो को Like, Share और Comment ज़रूर करें ।
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक रोहित परमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक एक कार चालक ने पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना ही गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। पंप कर्मचारी रोहित परमार ने उसे रोकने की कोशिश की, तभी आरोपी कार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए रोहित को करीब 400 से 500 मीटर तक घसीट दिया। इस दौरान रोहित के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कजलाना स्थित पेट्रोल पंप पर काम करने वाले युवक रोहित परमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक एक कार चालक ने पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे दिए बिना ही गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की। पंप कर्मचारी रोहित परमार ने उसे रोकने की कोशिश की, तभी आरोपी कार चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए रोहित को करीब 400 से 500 मीटर तक घसीट दिया।
इस दौरान रोहित के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
पुलिस के अनुसार घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के महू से एक बड़ी खबर सामने आई है। महू की खान कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं इंदौर रेफर किए गए फरियादी ने आरोप लगाया है कि किरवानी मोहल्ले के अयान गैंग ने उन पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
    1
    मध्य प्रदेश के महू से एक बड़ी खबर सामने आई है।
महू की खान कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि इस हमले में दो युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
वहीं इंदौर रेफर किए गए फरियादी ने आरोप लगाया है कि किरवानी मोहल्ले के अयान गैंग ने उन पर हमला किया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार चालक ने युवक को सैकड़ों मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही परिजनों ने मृतक का शव रखकर चक्कजाम कर दिया उनकी मांग थी की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कार्यवाही की जाये. दरअसल इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के कजलाना स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रोहित परमार से एक कार चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक पैसे दिए बिना ही कार लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि यह देखकर पंप कर्मचारी रोहित परमार ने कार को रोकने और चालक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि कार चालक ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कुछ दूरी पर रोहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित पिता शंकरलाल परमार, निवासी मालीखेड़ी, तहसील सांवेर के रूप में हुई है। वहीं इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चलती हुई दिखाई दे रही है और रोहित उसके साथ भागता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
    1
    इंदौर जिले के सांवेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि पेट्रोल भरवाकर भाग रहे कार चालक ने युवक को सैकड़ों मीटर तक घसीट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
वही परिजनों ने मृतक का शव रखकर चक्कजाम कर दिया उनकी मांग थी की आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कार्यवाही की जाये.
दरअसल इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के कजलाना स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रोहित परमार से एक कार चालक ने अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवाया। पेट्रोल भरवाने के बाद चालक पैसे दिए बिना ही कार लेकर भागने लगा। बताया जा रहा है कि यह देखकर पंप कर्मचारी रोहित परमार ने कार को रोकने और चालक को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोप है कि कार चालक ने रोहित का हाथ पकड़ लिया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाते हुए उसे करीब 400 से 500 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। कुछ दूरी पर रोहित सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित पिता शंकरलाल परमार, निवासी मालीखेड़ी, तहसील सांवेर के रूप में हुई है। वहीं इंदौर ग्रामीण डीएसपी उमाकांत चौधरी के अनुसार मामले का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार चलती हुई दिखाई दे रही है और रोहित उसके साथ भागता नजर आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
    user_एस. एस. न्यूज सर्विस
    एस. एस. न्यूज सर्विस
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • 🔥 सयानी घोष का सरकार पर करारा हमला! उन्होंने सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। सियासी बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस हमले का जवाब सत्ता पक्ष कैसे देता है। ⚡ सियासत गरम… बयानबाज़ी तेज…!
    1
    🔥 सयानी घोष का सरकार पर करारा हमला!
उन्होंने सरकार की नीतियों और फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है।
सियासी बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि इस हमले का जवाब सत्ता पक्ष कैसे देता है।
⚡ सियासत गरम… बयानबाज़ी तेज…!
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • दिल्ली के उत्तमनगर में हुआ तरुण हत्याकांड न पहला है न आखिरी। हर निश्चित अंतराल पर वे कोई एक शिकार करते रहते हैं। ये एक प्रकार का युद्धाभ्यास है। ये युद्ध हम सबके दरवाजों पर आ चुका है, क्या हम इसके लिए तैयार हैं? प्रदेश खुलासा परिवार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह आने वाली सच्चाई को आगाह कर रहा है, इसलिए जनहित में प्रदेश खुलासा इस वीडियो को शुरू ऐप पर डाल रहा है ! हम किसी की मानसिकता को तो नहीं बदल सकते लेकिन अपने आप को बदलना जरूरी हो गया है
    1
    दिल्ली के उत्तमनगर में हुआ तरुण हत्याकांड न पहला है न आखिरी। हर निश्चित अंतराल पर वे कोई एक शिकार करते रहते हैं। ये एक प्रकार का युद्धाभ्यास है। ये युद्ध हम सबके दरवाजों पर आ चुका है, क्या हम इसके लिए तैयार हैं? प्रदेश खुलासा परिवार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह आने वाली सच्चाई को आगाह कर रहा है, इसलिए जनहित में प्रदेश खुलासा इस वीडियो को शुरू ऐप पर डाल रहा है ! हम किसी की मानसिकता को तो नहीं बदल सकते लेकिन अपने आप को बदलना जरूरी हो गया है
    user_प्रदेश खुलासा न्यूज
    प्रदेश खुलासा न्यूज
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • इंदौर में गैस सिलेंडर से जुड़े मामले में 44 प्रकरणों में 105 गैस सिलेंडर जप्त खाद्य, नापतोल विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देशन में चल रही है कार्रवाई अफवाह के कारण गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बड़ी विश्व में चल रहे कई देशों के बीच युद्ध से अफवाहें बढ़ रही हैं कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना पर्याप्त सुविधाएं संसाधन है नियम अनुसार ही गैस सिलेंडर घर तक पहुंचेगा एंकर इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लगातार कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत विभाग के द्वारा 44 प्रकरण में 105 सिलेंडर जप्त किए गए हैं। सहित कालाबाजारी रोकने को लेकर भी कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वियो इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उनके द्वारा बताया गया कि गोदाम के संचालक और कंपनियां के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक जा रही है अवंतिका गैस एजेंसी के द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से गैस सप्लाई की जा रही है तुम्हारी पर्याप्त भंडारण भी है लेकिन अफवाहें के कारण कुछ दिक्कतें हो रही है जिसको लेकर लगातार कारवाइयां की जा रही है अभी तक भंडारण और कालाबाजारी से जुड़े मामले में नापतोल और खाद्य विभाग सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाइयों के तहत 44 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें 105 से ज्यादा गैस सिलेंडरों को विभिन्न स्थानों से जप्त किया गया है साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर लोगों की स्पीड की धीमी गति को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ लोगों के द्वारा अधिक बार प्रयोग होने के कारण स्पीड धीमी हुई है लेकिन वह नियंत्रण जारी नहीं रहेगी उसे पर भी काम किया जा रहा है जो भी गैस की टंकी है वह नियम अनुसार आई थी उसी अनुसार आएगी केवल भ्रामक जानकारी पर विश्वास ना करें। बाइट शिवम वर्मा कलेक्टर इंदौर
    1
    इंदौर में गैस सिलेंडर से जुड़े मामले में 44 प्रकरणों में 105 गैस सिलेंडर जप्त
खाद्य, नापतोल विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई 
जिला प्रशासन के निर्देशन में चल रही है कार्रवाई 
अफवाह के कारण गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बड़ी 
विश्व में चल रहे कई देशों के बीच युद्ध से अफवाहें बढ़ रही हैं 
कलेक्टर शिवम वर्मा का कहना पर्याप्त सुविधाएं संसाधन है 
नियम अनुसार ही गैस सिलेंडर घर तक पहुंचेगा
एंकर इंदौर में जिला प्रशासन द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लगातार कार्रवाई करता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत विभाग के द्वारा 44 प्रकरण में 105 सिलेंडर जप्त किए गए हैं। सहित कालाबाजारी रोकने को लेकर भी कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
वियो इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के द्वारा लगातार एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उनके द्वारा बताया गया कि गोदाम के संचालक और कंपनियां के अधिकारियों के साथ लगातार बैठक जा रही है अवंतिका गैस एजेंसी के द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से गैस सप्लाई की जा रही है तुम्हारी पर्याप्त भंडारण भी है लेकिन अफवाहें के कारण कुछ दिक्कतें हो रही है जिसको लेकर लगातार कारवाइयां की जा रही है अभी तक भंडारण और कालाबाजारी से जुड़े मामले में नापतोल और खाद्य विभाग सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाइयों के तहत 44 प्रकरण दर्ज किए गए हैं जिसमें 105 से ज्यादा गैस सिलेंडरों को विभिन्न स्थानों से जप्त किया गया है साथ ही ऑनलाइन पोर्टल पर लोगों की स्पीड की धीमी गति को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ लोगों के द्वारा अधिक बार प्रयोग होने के कारण स्पीड धीमी हुई है लेकिन वह नियंत्रण जारी नहीं रहेगी उसे पर भी काम किया जा रहा है जो भी गैस की टंकी है वह नियम अनुसार आई थी उसी अनुसार आएगी केवल भ्रामक जानकारी पर विश्वास ना करें। 
बाइट शिवम वर्मा कलेक्टर इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • *ट्रंप की सलाह पड़ी भारी: खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमला* डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ पार करने की जल्दबाजी में दी गई सलाह आत्मघाती साबित हुई। इसके चलते ईरानी हमले में दो टैंकर धधक उठे। टैंकर ट्रैकर्स के मुताबिक, शिकार हुए जहाजों में अमेरिकी SafeSea विष्णु और ग्रीक का Zefyros शामिल हैं।
    1
    *ट्रंप की सलाह पड़ी भारी: खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमला*
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तेल टैंकरों को स्ट्रेट ऑफ होर्मूज़ पार करने की जल्दबाजी में दी गई सलाह आत्मघाती साबित हुई। इसके चलते ईरानी हमले में दो टैंकर धधक उठे। टैंकर ट्रैकर्स के मुताबिक, शिकार हुए जहाजों में अमेरिकी SafeSea विष्णु और ग्रीक का Zefyros शामिल हैं।
    user_Amin sisgar
    Amin sisgar
    Indore, Madhya Pradesh•
    13 hrs ago
  • इंदौर में पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल रही थीं। इन खबरों के बीच कलेक्टर शिवम वर्मा ने साफ शब्दों में स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर ने कहा कि इंदौर में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। शहर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि गैस की कमी को लेकर जो बातें सोशल मीडिया और बाजार में फैलाई जा रही हैं, वे सिर्फ भ्रांति और अफवाह हैं। जिला प्रशासन और गैस एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं और शहर में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर घबराहट का माहौल न बनाएं। प्रशासन का कहना है कि अगर किसी क्षेत्र में सप्लाई में अस्थायी देरी होती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा ताकि इंदौरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
    1
    इंदौर में पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की कमी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं और अफवाहें फैल रही थीं। इन खबरों के बीच कलेक्टर शिवम वर्मा ने साफ शब्दों में स्थिति स्पष्ट कर दी है।
कलेक्टर ने कहा कि इंदौर में घरेलू गैस की कोई किल्लत नहीं है। शहर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई भी लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि गैस की कमी को लेकर जो बातें सोशल मीडिया और बाजार में फैलाई जा रही हैं, वे सिर्फ भ्रांति और अफवाह हैं। जिला प्रशासन और गैस एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं और शहर में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत से ज्यादा सिलेंडर बुक कर घबराहट का माहौल न बनाएं।
प्रशासन का कहना है कि अगर किसी क्षेत्र में सप्लाई में अस्थायी देरी होती है तो उसे तुरंत ठीक किया जाएगा ताकि इंदौरवासियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
    user_Ramkrishna sheliya
    Ramkrishna sheliya
    Media company इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.