Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया, में महामंडलेश्वर स्वामी श्री शिवम जी महाराज, जो सेना के जनबल अंगाध्यक्ष हैं, ने औरैया में यह घोषणा की औरैया, में महामंडलेश्वर स्वामी श्री शिवम जी महाराज, जो सेना के जनबल अंगाध्यक्ष हैं, ने औरैया में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा गौ संरक्षणऔर सांस्कृतिक जागरण रहेगा। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
Jahid Akhter
औरैया, में महामंडलेश्वर स्वामी श्री शिवम जी महाराज, जो सेना के जनबल अंगाध्यक्ष हैं, ने औरैया में यह घोषणा की औरैया, में महामंडलेश्वर स्वामी श्री शिवम जी महाराज, जो सेना के जनबल अंगाध्यक्ष हैं, ने औरैया में यह घोषणा की। उन्होंने बताया कि संगठन का प्रमुख उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा गौ संरक्षणऔर सांस्कृतिक जागरण रहेगा। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना इस अभियान का मुख्य लक्ष्य है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- डीआईजी ने किया औरैया में निरीक्षण कर पुलिस कार्य को सराहा कानपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक हरिश्चंद्र ने रविवार को औरैया जनपद का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में ककोर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और प्रशासनिक व्यवस्था को संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में उपमहानिरीक्षक ने बताया कि जनपद में तैनात पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि औरैया पुलिस लगातार बेहतर कार्य कर रही है। विशेष रूप से अपहरण जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर सफल बरामदगी पुलिस की सक्रियता को दर्शाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद में क्यूआर कोड प्रणाली लागू की जाए, जिससे पुलिस व्यवस्था अधिक पारदर्शी और आधुनिक बन सके। साथ ही बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा भी पुलिस कार्यों की प्रशंसा की गई है। प्रदेश स्तर पर उन्होंने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में लगभग 60 हजार नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।1
- औरैया के अजीतमल में 65, वर्षीय बुजुर्ग ने जिंदा रहते बाटे अपने ही तेरहवी संस्कार भंडारा के कार्ड,1
- औरैया। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर एसडीएम अजय आनन्द वर्मा ने मिर्जापुर, दयालपुर व आवास विकास स्थित गौशालाओं का निरीक्षण किया। गर्मी को देखते हुए चारा-पानी व साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।2
- दिबियापुर,औरैया। कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) ने रविवार को थाना दिबियापुर का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने पहुँचने पर महोदय को 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने 'मिशन शक्ति 5.0' के अंतर्गत नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र और पुलिसकर्मियों के लिए बनी नई मैस का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों, शस्त्रागार और बैरकों की स्थिति जांची। साथ ही, थाने में खड़े लावारिस वाहनों के जल्द निस्तारण और परिसर की साफ-सफाई के कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होना चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।3
- द्वितीय विश्व युद्ध के नायक स्व.पं. रामबाबू पाण्डेय निवासी ग्राम बिजलपुर थाना अयाना, औरैया उ.प्र. जिनके सुपुत्र श्रीधर पाण्डेय उर्फ़ मखलू पाण्डेय के द्वारा सन 1980 दशक उनके परिजनों के साथ दस्यू उत्पीड़न एवं उनका साहसिक जीवन परिचय1
- Post by दिलीप कुमार1
- औरैया जिले के एक गांव से ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। अकेलेपन और भविष्य की चिंता ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ऐसा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। औरैया जनपद के लक्ष्मणपुर गांव निवासी राकेश यादव ने सोमवार को जीते-जी अपनी ही तेरहवीं भोज आयोजित करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने गांव-गांव जाकर करीब 1900 लोगों को निमंत्रण भी भेजा है। बताया गया कि राकेश यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई चंद्रपाल यादव की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे भाई नरेश यादव की हत्या कर दी गई थी। तीनों भाइयों की शादी नहीं हुई थी। परिवार में अब उनकी एक विवाहित बहन हैं, लेकिन राकेश को भविष्य में अपने अंतिम संस्कार और तेरहवीं को लेकर चिंता सता रही है। राकेश यादव का कहना है कि बुढ़ापे में मेरा साथ देने वाला कोई नहीं है। मरने के बाद कौन अंतिम संस्कार करेगा और कौन तेरहवीं कराएगा, यही सोचकर मैंने जीते-जी भोज कराने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपना पैतृक घर एक रिश्तेदार को दान कर दिया है और अब वह एक साधारण मड़ैया में रह रहे हैं। राकेश का कहना है कि उन्हें रिश्तेदारों पर भी भरोसा नहीं है कि वे भविष्य में उनकी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस अनोखे आयोजन को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे अकेलेपन का दर्द बता रहा है, तो कोई इसे समाज के लिए एक भावुक संदेश मान रहा है। राकेश यादव ने साफ किया है कि यह आयोजन केवल भोज तक सीमित रहेगा, इसमें पिंडदान जैसी धार्मिक क्रियाएं नहीं कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिलती है और वर्षों की मेहनत-मजदूरी से बचाए गए पैसों से ही वह यह भंडारा करा रहे हैं।1
- भाजपा द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। औरैया जिले के तहसील मुख्यालय बिधूना के भरथना रोड स्थित मधुवन रिसोर्ट में अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिए गए सम्मान को लेकर आभार व्यक्त किया। इस दौरान जयश्रीराम के उद्घोष के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। बैठक के दौरान भाजपा द्वारा समाज के बासुदेव प्रजापति जिला पंचायत सदस्य को जिला मंत्री, श्रीमती सुलोचना प्रजापति को जिला कार्य समिति सदस्य तथा सतीश प्रजापति एडवोकेट को नगर पंचायत बिधूना में शासकीय सभासद नामित किए जाने पर प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। मुख्य वक्ताओं ने समाज को शिक्षित, संस्कारित और संगठित रहने का संदेश दिया तथा सामाजिक एकता पर बल दिया। साथ ही आगामी और नियमित कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा कर भविष्य की रणनीति तय की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के व्यवस्थापक शैलेन्द्र प्रजापति एडवोकेट जिलाध्यक्ष, अमित बाबू प्रजापति जिला मुख्य महासचिव, विद्यासागर प्रजापति जिला कोषाध्यक्ष, आलोक प्रजापति एडवोकेट (मण्डल अध्यक्ष कानपुर), महेश प्रजापति एडवोकेट, सहदेव सिंह प्रजापति, डा० उमेश प्रजापति, रमेश चन्द्र प्रजापति (हेलमेट बाबा), राजाराम प्रजापति, आर० के० हीरो मोटर्स एजेंसी बिधूना, डा० सुरेश प्रजापति, हाकिम प्रजापति, आशीष प्रजापति, मोनू प्रजापति, रजनीश प्रजापति, गजेन्द्र सिंह प्रजापति, अमित प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, संजीव प्रजापति सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।1
- औरैया। पुलिसकर्मियों की फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए आज कैम्प कार्यालय में नवनिर्मित हेल्थ क्लब (जिम) का शानदार आगाज हुआ। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) कानपुर परिक्षेत्र एवं पुलिस अधीक्षक औरैया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आधुनिक उपकरणों से लैस यह जिम पुलिस बल की कार्यक्षमता और शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा।2