दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध विदेशी सिगरेट के कारोबार पर बड़ी चोट करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई और अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच की जा रही है। VO: नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी राहुल अलवाल के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी ऑपरेशन सतेंद्र कुमार की निगरानी और इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के नेतृत्व में टीम ने करावल नगर के नाला रोड, महालक्ष्मी विहार स्थित विशाल मेगा मार्ट के सामने जाल बिछाया। शाम करीब साढ़े चार बजे दो बोरियों और एक मोटरसाइकिल के साथ पहुंचे तीन संदिग्धों को पुलिस ने घेरकर दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित, विशाल और राहुल के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 79 कार्टन में रखी 12,640 "IN BLACK" (Made in Indonesia) ब्रांड की प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद हुईं। जांच में सामने आया कि इन सिगरेट पैकेटों पर भारत में अनिवार्य स्वास्थ्य चेतावनी अंकित नहीं थी, जो सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (COTPA) का उल्लंघन है। इसके बाद करावल नगर थाने में एफआईआर संख्या 203/2026 दर्ज की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने सप्लायर नीरज कपूर का नाम बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर बुढ़पुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गोदाम पर छापा मारकर विभिन्न ब्रांडों की करीब 2.70 लाख प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद की गईं। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 2,82,640 प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है, बरामद की हैं। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस अब इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन, वित्तीय लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

- दिल्ली में कहा पकड़ी गई करोड़ो की विदेशी सिगरेट, देखें पूरी खबर सिगरेट पीना सेहत के लिए हानिकारक होता है और उत्तर पूर्व भी दिल्ली में ऐसी ही खतरनाक सिगरेट की एक बड़ी सब को पकड़ा है जो कि विदेशों से लाकर उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में सप्लाई की जा रही थी यह सिगरेट दे हिंदुस्तान में पूरी तरह से प्रतिबंधित है1
- #अनूपशहर #डीपीबीएस_कॉलेज में #बैंकिंग क्षेत्र में #भविष्य_चुनौतियाँ व #समाधान_विषय पर #विशेष_व्याख्यान_आयोजित #अनूपशहर #डीपीबीएस_कॉलेज में #बैंकिंग क्षेत्र में #भविष्य_चुनौतियाँ व #समाधान_विषय पर #विशेष_व्याख्यान_आयोजित1
- बदलाव चाहिए तो BJKS चुनें देश और प्रदेश में बदलाव का हिस्सा बनिए BJKS Join likhe WhatsApp Kare Jude Jai hind1
- अयोध्या के राम मंदिर में हुई चोरी पर जनता के सवालों से घिरी भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी पर घिरी भाजपा सरकार। जनता ने कहा-चौकीदार की निगरानी में लगातार चोरी होती रही। इसमें जितनी गलती चोर की है उससे कई ज्यादा गलती चौकीदार की है क्योंकि चौकीदार चोर से मिला हुआ है।। #चंदा_चोर_गद्दी_छोड़1
- सीलमपुर कावड़ सेवा समिति कैंप में आ रहे हैं शिव भक्त कावड़ लेकर पुलिस की दिखाई दी सुरक्षा व्यवस्था सीलमपुर कावड़ सेवा समिति कैंप में आ रहे हैं शिव भक्त कावड़ लेकर पुलिस की दिखाई दी सुरक्षा व्यवस्था यहां पर डॉक्टर की भी फैसिलिटी है खाने पीने की फैसिलिटी पुलिस और सरकार की गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है यह कावड़ शिविर पिछले 42 साल से लगाया जा रहा है1
- #अनूपशहर #नालों व #नालियों की #अव्यवस्था से #पानी_निकासी #बाधित #राहगीरों व #वाहनों को हुई भारी #परेशानी #अनूपशहर #नालों व #नालियों की #अव्यवस्था से #पानी_निकासी #बाधित #राहगीरों व #वाहनों को हुई भारी #परेशानी1
- आगरा मण्डल में गांव-गांव जाकर लोगों की समस्या का निस्तारण करते हुए भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद आगरा: भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार आजाद लगातार गांव गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं उनकी समस्याएं सुनते हुए तत्काल निस्तारण करवा रहे हैं। भीम आर्मी का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा होगा ताकि देश भर में लोकतंत्र व संविधान को बचाया जा सके।।1
- हिंदी में: उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन कृष्ण पक्ष अष्टमी के पावन अवसर पर बाबा महाकाल की भव्य भस्म आरती संपन्न हुई। प्रातःकाल बाबा महाकाल का विशेष पूजन एवं श्रृंगार किया गया। भस्म आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। सावन माह के कारण महाकाल मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।1
- राजस्थान के चुरू जिले में एक महिला मरीज अपना इलाज कराने सरकारी अस्पताल में आई थी। डॉक्टर तो बाद में देखते, पहले ऊपर से मौत आने को तैयार थी।1