logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

फौजी ढाबा लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार: जसवंतनगर पुलिस ने आगरा-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित फौजी ढाबा में हुई लूट और मारपीट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 16 हजार रुपये नकद, एक क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन, एक कुल्हाड़ी, 315 बोर के सात जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, ग्राम नगला भिखन निवासी राजीव कुमार ने थाने में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च की रात करीब नौ बजे वह मलाजनी स्थित अपने फौजी ढाबे पर मौजूद थे। तभी चार युवक ढाबे पर आए और खाना पैक करने को कहा। जब राजीव ने भुगतान मांगा, तो आरोपियों ने तलवार, फरसा और लोहे की रॉड से ढाबा संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद आरोपियों ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। उन्होंने गद्दी से नकदी और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा, वे ढाबा संचालक की लाइसेंसी राइफल और कारतूस भी लेकर स्कॉर्पियो कार से फरार हो गए। पीछा करने पर आरोपियों ने राइफल से फायर भी किया था। इस संबंध में जसवंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम गुरुवार देर रात क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी स्कॉर्पियो कार के साथ जौनई फार्म के पास खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पटना साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर लुधियाना लौट रहे थे। रास्ते में ढाबे पर खाना खाने के दौरान पैसे को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर उन्होंने मारपीट की और ढाबे की गद्दी से करीब 16 हजार रुपये निकाल लिए। अपनी पहचान छिपाने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह, प्रीत सिंह, जगदीप सिंह और हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। ये सभी लुधियाना (पंजाब) जिले के निवासी हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है। मामले में दर्ज मुकदमे में अन्य धाराओं की बढ़ोतरी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rohit Kumar
    3
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • करहल लखनऊ एक्सप्रेसवे के 92 माइलस्टोन टोल प्लाजा पर लगी भीषण आग आग लगने से लाइट केबिल जली, टोल नंबर 6 से करहल से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए टोल बंद कर दिया गया है। मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों का टोल जो लखनऊ जाता है वह खुला है।
    1
    करहल लखनऊ एक्सप्रेसवे के 92 माइलस्टोन टोल प्लाजा पर लगी भीषण आग
आग लगने से लाइट केबिल जली, टोल नंबर 6 से करहल से लखनऊ जाने वाले वाहनों के लिए टोल बंद कर दिया गया है। मैनपुरी की तरफ से आने वाले वाहनों का टोल जो लखनऊ जाता है वह खुला है।
    user_अंकित कुमार पत्रकार
    अंकित कुमार पत्रकार
    Karhal, Mainpuri•
    5 hrs ago
  • इटावा एचपी गैस गोदाम पर ग्राहकों की लगी लंबी लाइन, ग्राहकों को हो रही परेशानी।
    1
    इटावा एचपी गैस गोदाम पर ग्राहकों की लगी लंबी लाइन, ग्राहकों को हो रही परेशानी।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • mata rani 👑🙏🚩
    1
    mata rani 👑🙏🚩
    user_Sumit Rajput
    Sumit Rajput
    Farmer इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग/बरेली साहू गोपीनाथ के पास दो समुदाय के पास हुआ बवाल, कई लोग जख्मी एवं कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद, स्थिति कंट्रोल मे.......
    1
    ब्रेकिंग/बरेली
साहू गोपीनाथ के पास दो समुदाय के पास हुआ बवाल, कई लोग जख्मी एवं कई थानों की पुलिस फ़ोर्स मौके पर मौजूद, स्थिति कंट्रोल मे.......
    user_Vikas Babu
    Vikas Babu
    Public relations firm Karhal, Mainpuri•
    11 hrs ago
  • इटावा जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। साथ ही पुलिस लाइन के जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए। इसके बाद एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया और दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य संसाधनों की जांच की। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। इस दौरान आरटीसी कार्यालय, बैरक और पुलिस मेस का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    1
    इटावा जनपद में पुलिस बल की कार्यकुशलता और फिटनेस बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने परेड की सलामी लेकर पुलिस बल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
परेड के दौरान पुलिसकर्मियों की शारीरिक व मानसिक फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दौड़ लगवाई गई तथा अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। साथ ही पुलिस लाइन के जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए।
इसके बाद एसएसपी ने यूपी-112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया और दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट सहित अन्य संसाधनों की जांच की। उन्होंने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
इस दौरान आरटीसी कार्यालय, बैरक और पुलिस मेस का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से 33 केवी की बिजली केबल कट गई। इससे बलरई, जुगोरा, सिरसा और बीबामऊ फीडरों से जुड़े एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब एक बजे से देर रात तक बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बाधित होने से जुगौरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं, गारमपुर, नगला तौर, नगला सलहदी, नगला विशुन और बाउथ सहित कई गांवों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। ग्रामीणों को घरेलू कामकाज के साथ ही पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस संबंध में एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से की जा रही खुदाई में 33 केवी केबल कट गई। इसके बाद जेसीबी चालक मशीन लेकर मौके से फरार हो गया। पहले लाइनों की पेट्रोलिंग कराई गई, लेकिन कोई फॉल्ट नहीं मिला। देर शाम पता चला कि खुदाई के दौरान केबल दो हिस्सों में कट गई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर नगर पालिका के ईओ को अवगत कराया गया और इटावा से रात आठ बजे तकनीकी टीम बुलवाई गई है। टीम केबल की मरम्मत कर बॉक्स भरने का कार्य करेगी, जिसके बाद रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था और जेसीबी मालिक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
    1
    जसवंतनगर/इटावा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से 33 केवी की बिजली केबल कट गई। इससे बलरई, जुगोरा, सिरसा और बीबामऊ फीडरों से जुड़े एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब एक बजे से देर रात तक बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली बाधित होने से जुगौरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं, गारमपुर, नगला तौर, नगला सलहदी, नगला विशुन और बाउथ सहित कई गांवों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। ग्रामीणों को घरेलू कामकाज के साथ ही पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में एसडीओ आनंद पाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण के दौरान जेसीबी से की जा रही खुदाई में 33 केवी केबल कट गई। इसके बाद जेसीबी चालक मशीन लेकर मौके से फरार हो गया। पहले लाइनों की पेट्रोलिंग कराई गई, लेकिन कोई फॉल्ट नहीं मिला। देर शाम पता चला कि खुदाई के दौरान केबल दो हिस्सों में कट गई है।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर नगर पालिका के ईओ को अवगत कराया गया और इटावा से रात आठ बजे तकनीकी टीम बुलवाई गई है। टीम केबल की मरम्मत कर बॉक्स भरने का कार्य करेगी, जिसके बाद रात 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल होने की संभावना है। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्था और जेसीबी मालिक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • इटावा एचपी गैस गोदाम पर ग्राहकों की लगी लंबी लाइन,ग्राहक हो रहे परेशान।
    1
    इटावा एचपी गैस गोदाम पर ग्राहकों की लगी लंबी लाइन,ग्राहक हो रहे परेशान।
    user_Rohit Singh Chauhan
    Rohit Singh Chauhan
    Court reporter इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सामाजिक में अपहरण हो रहा है वह भी किसी भाई की बहन होगी तेरे भी लड़की होगी
    1
    सामाजिक में अपहरण हो रहा है 
वह भी किसी भाई की बहन होगी 
तेरे भी लड़की होगी
    user_Sandesh yadav ji
    Sandesh yadav ji
    Graphic designer करहल, मैनपुरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.