Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज दिनांक 15.02.2026 को थाना अंतू क्षेत्र के बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बोर्ड स्थापित करते समय हाइड्रा का बेल्ट टूटने से खंभा सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। वाहन स्वामी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें CHC सड़वा चंद्रिका में मृत घोषित किया गया। *स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण बैस का बयान
Krishnaabhan singh
आज दिनांक 15.02.2026 को थाना अंतू क्षेत्र के बाबूगंज स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बोर्ड स्थापित करते समय हाइड्रा का बेल्ट टूटने से खंभा सड़क से गुजर रही कार पर गिर गया। वाहन स्वामी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें CHC सड़वा चंद्रिका में मृत घोषित किया गया। *स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण बैस का बयान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुंडा धाम में भगवान शिव का हुआ जलाभिषेक पट्टी क्षेत्र के दाउदपुर कुंडा धाम में भोर से दोपहर तक शंकर भगवान के जिला अभिषेक के लिए भक्तों की उमड़ी भारी भीड़ पट्टी विकासखंड क्षेत्र के दाउदपुर गांव सभा स्थित कुंडा धाम में शंकर भगवान के जला अभिषेक को लेकर रविवार की भोर से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी रविवार के दोपहर तक भक्तों का रेल काम नहीं हुआ यह आस्था विश्वास का महासंगम रहा भगवान शिव को जलाभिषेक कर भक्तगण अपने आप को धन्यवाद रहे थे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे के लगते रहे मंदिर के महंत कैलाश दास जी ने बताया कि शिवरात्रि के दिन विगत कई वर्षों से कुंडा धाम में जलाभिषेक को लेकर भक्तों की भारी भीड़ होती है इनका कहना था की शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को जो जलाभिषेक करता है भगवान शिव की कृपा से उसकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। शिवरात्रि के पर्व पर मंदिर में जलाभिषेक के लिए ग्राम प्रधान रोहित सिंह,राम शरण यादव BDC, राजमणि यादव,राजनाथ शाहिद सैकड़ो लोग जलाभिषेक किये।1
- *महाशिवरात्रि पर रकमल महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा सोहगौली सधारीपुर* सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम पंचायत सोहगौली सधारीपुर* पर स्थित देवों के देव आदि देव रकमल *महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि* के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में लगी दुकानों और मेले ने भक्तों का ध्यान आकर्षित किया। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं के साथ-साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों में भी उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आपसी सौहार्द और शांति का परिचय दिया, किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था या परेशानी नहीं देखी गई। महाशिवरात्रि पर्व पर गांव में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। इस मौके पर पत्रकार राजेश बाबा बृजेश प्रजापति राहुल चौहान अभिषेक दुबे कुलदीप पाठक दिनेश प्रजापति लालू सेठ आशीष कुमार अश्विनी शिवा प्रजापति लालचंद प्रजापति विनायक उपाध्याय,अतुल उपाध्याय,अंश उपाध्याय आदि सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे *🕉️ भोले बाबा *शिव शंकर कृपा करहु, मिटे सकल संसार,* *भोलेनाथ के नाम से, कट जाए सब विकार।* ✍️ भोले बाबा *भोले की भक्ति में जो झुक जाए वो इंसान धन्य है,* *हर हर महादेव की गूंज से गगन भी* *1
- 🔱 श्री आनंद देवी प्राचीन मंदिर भीतरगांव में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब 🔱 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री आनंद देवी प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं।1
- राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीकांत त्यागी ने आशुतोष पांडेय उर्फ आशुतोष ब्रह्मचारी के खिलाफ खोला मोर्चा। एक ही बयान में उनका पूरा इतिहास बता डाला।1
- लम्भुआ/सुलतानपुर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बाबा जनवारी नाथ धाम में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। अनुमानित 20 हजार से अधिक भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। सिपाहियों और दरोगाओं ने मोर्चा संभाले रखा, जिससे पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुदृढ़ और अनुशासित बनी रही। व्यवस्था को सुचारु बनाने में मलखान सिंह, अर्पित, सोनू, उमेश यादव और पुष्पेंद्र सिंह सहित पुलिसकर्मियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। वहीं व्यवस्थापक मंडल से विवेक बरनवाल, संतोष पांडे और नीरज शर्मा ने भी जिम्मेदारी के साथ मोर्चा संभाला और हर व्यवस्था पर नजर बनाए रखी। प्रशासनिक स्तर पर प्रांजल तिवारी और शिवानंद राय की मौजूदगी से आयोजन और अधिक सशक्त नजर आया। पुलिस व कमेटी के बेहतर समन्वय का ही परिणाम रहा कि भारी भीड़ के बावजूद कहीं भी अव्यवस्था देखने को नहीं मिली और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण माहौल में दर्शन किए। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए पुलिस, प्रशासन और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आस्था, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रबंधन ने इस महापर्व को यादगार बना दिया।4
- ब्रेकिंग: प्रतापगढ़ पेट्रोल पम्प का साइन बॉर्ड गिरने से सपा नेता लाल बहादुर यादव की दर्दनाक मौत अंतू बाबूगंज निवासी लाल बहादुर यादव बाबूगंज बाजार में कार से जाते समय पेट्रोल पम्प पर साइन बोर्ड लगाया जा रहा था तभी बोर्ड सड़क पर जा रही कार पर गिरने से हुआ हादसा सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया #pratapgarhnews #latestnews #virelnews1
- रामप्रसाद इंटर कॉलेज तरदहा में वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर लोग मन मुग्ध हुये पट्टी क्षेत्र के तरदहा गांव स्थित राम प्रसाद इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होमगार्ड जिला कमांडेंट कौशांबी विनोद कुमार द्विवेदी रहे विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार द्विवेदी द्वारा विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण व पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया विशिष्ट अतिथि द्वारा राजेश्वरी प्रसाद खरे तीर्थराज पांडे आदि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट विनोद कुमार द्विवेदी ने बोलते हुए कहा कि बच्चे भविष्य के कर्णधार हैं विद्यालय के बच्चे जिस तरह से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वास्तव में बहुत मनमोहक रहा हमारी शुभकामना है इस विद्यालय के बच्चे पढ़ लिख कर देश की सेवा में अपनी सहभागिता दें अनुशासन ही बच्चों को महान बनाता है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा हरिशंकर तिवारी प्रमोद कुमार पांडे निलेश कुमार उपाध्याय नारायण शर्मा रूपम सिंह लक्ष्मी साहू सहित आदि अध्यापक एवं विद्यालय के बच्चे उपस्थित रहे। अतिथिगण में रमेश द्विवेदी अमरेंद्र मिश्रा विद्या शंकर पांडे राजेश्वरी प्रसाद खरे आदि उपस्थित रहे।1
- नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब भाषण देने के साथ-साथ शेरो-शायरी भी खूब करते हैं.. आज सपा के मंच पर बोले तो समां बांध दिया. खूब तालियां बटोरीं.. लगता है सपा को सुरेश खन्ना जी को कड़ी टक्कर देने वाला कोई मिल गया है..1
- शिवरात्रि के पावन अवसर पर बदलापुर क्षेत्र के चंदापुर कुही कला स्थित गौरीशंकर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज़ क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के जलाभिषेक और दर्शन के लिए पहुंचे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर पूजा की टोकरी और हाथों में बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल तथा गंगाजल लेकर कतार में खड़ी दिखाई दीं। कई श्रद्धालु व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर को आकर्षक फूल-मालाओं और रंगीन झालरों से सजाया गया था, जिससे परिसर की शोभा और बढ़ गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग की गई थी और पुलिस बल तैनात रहा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी रहे। सुरक्षा की दृष्टि से महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई थीं। साथ ही पेयजल, प्राथमिक उपचार और साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रबंधन समिति और स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से दर्शन कराने में अहम भूमिका निभाई। प्रशासन की सतर्कता के चलते पूरे दिन दर्शन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होते रहे। शिवरात्रि के इस पावन पर्व पर गौरीशंकर धाम में आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।4