logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*!!.मध्य प्रदेश सियासत के दो पहलवान हुए एक साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीएम डॉ. मोहन यादव की बढ़ाई टेंशन.!!* *पंकज पाराशर छतरपुर✍️* मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। नरोत्तम मिश्रा ने कम मोहन यादव से काफी नाराज हैं । जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि बातचीत के प्रमुख बिंदुओं को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी के भीतर सियासी गतिविधियां तेज हुई थीं और जिला कार्यकारिणी पर कार्रवाई के साथ नरोत्तम मिश्रा का नाम भी चर्चाओं में रहा था। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की लगातार उनसे हो रही मुलाकातों को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब विजयवर्गीय की मुलाकात ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

56 min ago
user_Ramnaresh vishwkarma
Ramnaresh vishwkarma
Advertising Photographer Housing Colony, Bhind•
56 min ago
7033a8b2-16b8-4292-95cc-3d2772532420

*!!.मध्य प्रदेश सियासत के दो पहलवान हुए एक साथ नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने सीएम डॉ. मोहन यादव की बढ़ाई टेंशन.!!* *पंकज पाराशर छतरपुर✍️* मध्य प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के निवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत हुई। नरोत्तम मिश्रा ने कम मोहन यादव से काफी नाराज हैं । जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई, हालांकि बातचीत के प्रमुख बिंदुओं को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार के बाद पार्टी के भीतर सियासी गतिविधियां तेज हुई थीं और जिला कार्यकारिणी पर कार्रवाई के साथ नरोत्तम मिश्रा का नाम भी चर्चाओं में रहा था। ऐसे में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों की लगातार उनसे हो रही मुलाकातों को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब विजयवर्गीय की मुलाकात ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अटेर के सांकरी गांव में देर रात मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़कर काबू में किया मगरमच्छ,सेंचुरी टीम नें किया रेस्क्यू, चंबल नदी में छोड़ा भिण्ड। अटेर क्षेत्र के सांकरी गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर किसी तरह मगरमच्छ को पकड़कर काबू में कर लिया। इसके बाद करीब 10 घंटे तक ग्रामीण वन विभाग की रेस्क्यू टीम का इंतजार करते रहे।ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मगरमच्छ के घर में घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। इंद्रपाल सिंह ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया इसी दौरान उसने हमला कर उनके पैर को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण रात करीब 1 बजे से सुबह 11 बजे तक मगरमच्छ के रेस्क्यू का इंतजार करनें के बाद दोपहर बाद मुरैना के अम्बाह से सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मगर को चंबल नदी में छोड़ा गया।
    1
    अटेर के सांकरी गांव में देर रात मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने पकड़कर काबू में किया मगरमच्छ,सेंचुरी टीम नें किया रेस्क्यू, चंबल नदी में छोड़ा 
भिण्ड। अटेर क्षेत्र के सांकरी गांव में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे एक मगरमच्छ के घर में घुसने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे इंद्रपाल सिंह भदौरिया पर उसने हमला कर दिया, जिससे उनके पैर में चोट आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर किसी तरह मगरमच्छ को पकड़कर काबू में कर लिया। इसके बाद करीब 10 घंटे तक ग्रामीण वन विभाग की रेस्क्यू टीम का इंतजार करते रहे।ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब 12 बजे मगरमच्छ के घर में घुसने की जानकारी मिली। इसके बाद गांव में दहशत फैल गई। इंद्रपाल सिंह ने मगरमच्छ को भगाने का प्रयास किया इसी दौरान उसने हमला कर उनके पैर को घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाकर मगरमच्छ को पकड़ लिया।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को कई बार फोन कर घटना की सूचना दी लेकिन स्थानीय स्तर पर रेस्क्यू टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण रात करीब 1 बजे से सुबह 11 बजे तक मगरमच्छ के रेस्क्यू का इंतजार करनें के बाद दोपहर बाद मुरैना के अम्बाह से सेंचुरी की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू कर मगर को चंबल नदी में छोड़ा गया।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 min ago
  • भिंड में सरेआम किराना व्यापारी का अपहरण,स्कॉर्पियो में डालकर भागे बदमाश,चंद घंटों में बदमाशों को चंबल के बीहड़ से दबोचा भिंड, एमपी ​भिंड के सबसे व्यस्ततम सदर बाजार इलाके में मंगलवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,जब बेखौफ बदमाशों ने एक प्रमुख किराना व्यापारी नीलेश जैन का सरेआम अपहरण कर लिया। भीड़भाड़ वाले इलाके से सरेराह हुई इस वारदात के बाद पूरे व्यापारिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। ​दुकान में घुसे और जबरन स्कोर्पियो में खींच ले गए..... जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी अपनी दुकान पर रोजाना की तरह काम कर रहा था। तभी अचानक एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी दुकान के बाहर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दबंग सीधे दुकान के भीतर दाखिल हुए और व्यापारी के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करते हुए उसे घसीटकर बाहर लाए। इसके बाद व्यापारी को जबरन स्कोर्पियो में पटककर आरोपी तेजी से फरार हो गए। ​सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली वारदात...... यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाश सरेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापारी को उठाकर ले जा रहे हैं। बाजार में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी व्यापारी को लेकर रफुचक्कर हो चुके थे। ​लेन-देन के विवाद की आशंका, नाकेबंदी में जुटी पुलिस........ घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में मामला आपसी पैसे के लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। ​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों और उनकी स्कोर्पियो गाड़ी की पहचान शुरू कर दी है। जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। अपहृत व्यापारी को चंबल के बीहड़ों से कराया मुक्त ​पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए अपहरण की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किए गए एक व्यापारी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर अटेर के बीहड़ों से सकुशल मुक्त करा लिया है। साथ ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    भिंड में सरेआम किराना व्यापारी का अपहरण,स्कॉर्पियो में डालकर भागे बदमाश,चंद घंटों में बदमाशों को चंबल के बीहड़ से दबोचा
भिंड, एमपी 
​भिंड के सबसे व्यस्ततम सदर बाजार इलाके में मंगलवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,जब बेखौफ बदमाशों ने  एक प्रमुख किराना व्यापारी नीलेश जैन का  सरेआम अपहरण कर लिया। भीड़भाड़ वाले इलाके से सरेराह हुई इस वारदात के बाद पूरे व्यापारिक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
​दुकान में घुसे और जबरन स्कोर्पियो में खींच ले गए.....
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी अपनी दुकान पर रोजाना की तरह काम कर रहा था। तभी अचानक एक काले रंग की स्कोर्पियो गाड़ी दुकान के बाहर आकर रुकी। गाड़ी से उतरे दबंग सीधे दुकान के भीतर दाखिल हुए और व्यापारी के साथ मारपीट व धक्का-मुक्की करते हुए उसे घसीटकर बाहर लाए। इसके बाद व्यापारी को जबरन स्कोर्पियो में पटककर आरोपी तेजी से फरार हो गए।
​सीसीटीवी में कैद हुई रोंगटे खड़े करने वाली वारदात......
यह पूरी सनसनीखेज वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ बदमाश सरेआम कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए व्यापारी को उठाकर ले जा रहे हैं। बाजार में मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी व्यापारी को लेकर रफुचक्कर हो चुके थे।
​लेन-देन के विवाद की आशंका, नाकेबंदी में जुटी पुलिस........
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में मामला आपसी पैसे के लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
​पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों और उनकी स्कोर्पियो गाड़ी की पहचान शुरू कर दी है। जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख रास्तों पर नाकेबंदी कर दी गई है। कोतवाली पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर व्यापारी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
अपहृत व्यापारी को चंबल के बीहड़ों से कराया मुक्त
​पुलिस ने तत्परता और मुस्तैदी का परिचय देते हुए अपहरण की एक बड़ी वारदात को नाकाम कर दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किए गए एक व्यापारी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर अटेर के बीहड़ों से सकुशल मुक्त करा लिया है। साथ ही बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी* राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी* *शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन,मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
    1
    राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी*
राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास,कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी*
*शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन,मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Bhind : भिंड में नहीं थम रहा क्राइम दिनदहाड़े किराना व्यापारी को अपहरण करने की कोशिश काली स्कॉर्पियो में डालकर ले गए थे Bhind : भिंड में नहीं थम रहा क्राइम दिनदहाड़े किराना व्यापारी को अपहरण करने की कोशिश काली स्कॉर्पियो में डालकर ले गए थे व्यापारी को 1 घंटे बाद पुलिस ने उसे छुड़ाया डेढ़ से दो करोड़ के लेनदेन का बताया जा रहा है मामला पूरी खबर देखें विस्तार से #BhindNews #bhind #breakingnewstoday #fb #fbyシvideo #fbviral #fbpost Collector Office Bhind CM Madhya Pradesh @highlight Jansampark Madhya Pradesh
    1
    Bhind : भिंड में नहीं थम रहा क्राइम दिनदहाड़े किराना व्यापारी को अपहरण करने की कोशिश काली स्कॉर्पियो में डालकर ले गए थे
Bhind : भिंड में नहीं थम रहा क्राइम दिनदहाड़े किराना व्यापारी को अपहरण करने की कोशिश काली स्कॉर्पियो में डालकर ले गए थे व्यापारी को 1 घंटे बाद पुलिस ने उसे छुड़ाया डेढ़ से दो करोड़ के लेनदेन का बताया जा रहा है मामला पूरी खबर देखें विस्तार से #BhindNews #bhind #breakingnewstoday #fb #fbyシvideo #fbviral #fbpost Collector Office Bhind CM Madhya Pradesh @highlight Jansampark Madhya Pradesh
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गृहक्लेश से नाराज युवक 11 हजार वोल्ट के तारों के बीच ट्रांसफार्मर पर चढ़ा एक घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी ने समझाकर सकुशल नीचे उतारा, मौके पर मची रही अफरा-तफरी जसवंतनगर। नवीन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गृहक्लेश से नाराज एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे रखे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी कौशल पांडे मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया। बताया गया है कि मोहल्ला न्यू गुलाबबाड़ी निवासी 30 वर्षीय शीलू पुत्र हरमुख यादव किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज था। गृहक्लेश के चलते वह नवीन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार के पास पहुंच गया और वहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के साथ रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर बैठ गया। युवक को ट्रांसफार्मर पर बैठा देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी विद्युत विभाग के कर्मचारी कौशल पांडे को दी गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। युवक किसी भी सूरत में नीचे उतरने को तैयार नहीं था। परिजनों ने भी उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद कौशल पांडे ने युवक से लगातार बातचीत करते हुए उसे समझाया और शांत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक उनकी बात मान गया और सकुशल ट्रांसफार्मर से नीचे उतर आया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक अविवाहित बताया गया है। घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब युवक के पहुंच जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी रही। Gelukkig, विद्युत विभाग के कर्मचारी की सूझबूझ और समझाने-बुझाने से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
    1
    गृहक्लेश से नाराज युवक 11 हजार वोल्ट के तारों के बीच ट्रांसफार्मर पर चढ़ा
एक घंटे की मशक्कत के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी ने समझाकर सकुशल नीचे उतारा, मौके पर मची रही अफरा-तफरी
जसवंतनगर। नवीन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गृहक्लेश से नाराज एक युवक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के नीचे रखे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बैठ गया। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कर्मचारी कौशल पांडे मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।
बताया गया है कि मोहल्ला न्यू गुलाबबाड़ी निवासी 30 वर्षीय शीलू पुत्र हरमुख यादव किसी बात को लेकर अपने परिजनों से नाराज था। गृहक्लेश के चलते वह नवीन गल्ला मंडी के मुख्य द्वार के पास पहुंच गया और वहां 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के साथ रखे ट्रांसफार्मर के ऊपर चढ़कर बैठ गया। युवक को ट्रांसफार्मर पर बैठा देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी विद्युत विभाग के कर्मचारी कौशल पांडे को दी गई। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। युवक किसी भी सूरत में नीचे उतरने को तैयार नहीं था। परिजनों ने भी उसे काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उनकी बात मानने को तैयार नहीं हुआ।
इसके बाद कौशल पांडे ने युवक से लगातार बातचीत करते हुए उसे समझाया और शांत कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक उनकी बात मान गया और सकुशल ट्रांसफार्मर से नीचे उतर आया। इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। युवक अविवाहित बताया गया है।
घटना के दौरान मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब युवक के पहुंच जाने से बड़ा हादसा होने की आशंका भी बनी रही। Gelukkig, विद्युत विभाग के कर्मचारी की सूझबूझ और समझाने-बुझाने से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • थाना इकदिल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पशु बाड़े में किसान का शव मिला ! किसान का पशु बाड़े में मिला शव,परिवारजनों ने धार दार हत्यार से हत्या होने की जताई आशंका। थाना इकदिल पुलिस घटना की जांच पड़ताल जुटी।
    1
    थाना इकदिल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब पशु बाड़े में किसान का शव मिला !


किसान का पशु बाड़े में मिला शव,परिवारजनों ने धार दार हत्यार से हत्या होने की जताई आशंका।
थाना इकदिल पुलिस घटना की जांच पड़ताल जुटी।
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाइवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, ट्रैफिक बाधित भिंड | शहर से 5 किमी दूर डिड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह अचानक इटावा की ओर जा रहा तेल से भरा टैंकर पलट गया। हाइवे पर सुबह टैंकर पलटने से रोड पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 6 बजे क करीब ग्वालियर से सरसों का तेल लेकर इटावा जा रहे टैंकर ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण खो गया और वाहन हाइवे पर पलट गया।जिससे सरसों का तेल फैल गया ग्रामीणों नें बाल्टी और डिब्बे को लेकर पहुंचे और सरसों के तेल को भरकर के ले गए।
    1
    हाइवे पर पलटा तेल से भरा टैंकर, ट्रैफिक बाधित

भिंड | शहर से 5 किमी दूर डिड़ी गांव के पास मंगलवार सुबह अचानक इटावा की ओर जा रहा तेल से भरा टैंकर पलट गया। हाइवे पर सुबह टैंकर पलटने से रोड पर यातायात बाधित हो गया। सुबह 6 बजे क करीब ग्वालियर से सरसों का तेल लेकर इटावा जा रहे टैंकर ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। इससे ड्राइवर का टैंकर से नियंत्रण खो गया और वाहन हाइवे पर पलट गया।जिससे सरसों का तेल फैल गया ग्रामीणों नें बाल्टी और डिब्बे को लेकर पहुंचे और सरसों के तेल को भरकर के ले गए।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर... आगरा ब्रेकिंग!!! सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर... महिला की मौत के बाद जागा नगर निगम, कमजोर स्लैब वाली दुकानों को तोड़ने पहुंची टीम सुभाष बाजार में आज टूटेंगी 7 दुकानें, मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचा नगर निगम 8 जुलाई के हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, महावीर नाले पर बनी दुकानों का होगा ध्वस्तीकरण तीन ने खाली की दुकान, चार ने मांगा वक्त...फिर भी कार्रवाई के लिए पहुंच गया नगर निगम कमजोर स्लैब और मौत के हादसे के बाद सख्त एक्शन, सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण आज नगर निगम की टीम मैदान में, महावीर नाले पर बनी अवैध और जर्जर दुकानों पर कार्रवाई सुभाष बाजार में बुलडोजर की दस्तक! सात दुकानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी पूरी हादसे वाली जगह पर आज बड़ा एक्शन, दुकानें गिराने के लिए पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी महिला की जान जाने के करीब दो महीने बाद कार्रवाई, सुभाष बाजार में नगर निगम का अभियान नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुईं चार दुकानें, अब नगर निगम करेगा ध्वस्तीकरण सुभाष बाजार में आज चलेगा नगर निगम का हथौड़ा, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानें निशाने पर...
    4
    आगरा ब्रेकिंग!!!

 सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर...
आगरा ब्रेकिंग!!!
सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर...
महिला की मौत के बाद जागा नगर निगम, कमजोर स्लैब वाली दुकानों को तोड़ने पहुंची टीम
सुभाष बाजार में आज टूटेंगी 7 दुकानें, मशीनरी लेकर मौके पर पहुंचा नगर निगम
8 जुलाई के हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई, महावीर नाले पर बनी दुकानों का होगा ध्वस्तीकरण
तीन ने खाली की दुकान, चार ने मांगा वक्त...फिर भी कार्रवाई के लिए पहुंच गया नगर निगम
कमजोर स्लैब और मौत के हादसे के बाद सख्त एक्शन, सुभाष बाजार में ध्वस्तीकरण आज
नगर निगम की टीम मैदान में, महावीर नाले पर बनी अवैध और जर्जर दुकानों पर कार्रवाई
सुभाष बाजार में बुलडोजर की दस्तक! सात दुकानों के ध्वस्तीकरण की तैयारी पूरी
हादसे वाली जगह पर आज बड़ा एक्शन, दुकानें गिराने के लिए पहुंचाई जा रही भारी मशीनरी
महिला की जान जाने के करीब दो महीने बाद कार्रवाई, सुभाष बाजार में नगर निगम का अभियान
नोटिस के बाद भी नहीं खाली हुईं चार दुकानें, अब नगर निगम करेगा ध्वस्तीकरण
सुभाष बाजार में आज चलेगा नगर निगम का हथौड़ा, महावीर नाले पर बनी 7 दुकानें निशाने पर...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.