logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

✍️ जयपुर पंचायती राज चुनाव- 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी* *जयपुर।* पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय हो गई है। अब यह लॉटरी 23 और 24 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। पहले यह लॉटरी 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। *◆ 23 सितंबर को जिला स्तर पर* जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। *◆ 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर* सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ होगी। पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। Laxman Ram..✍️✍️✍️

12 hrs ago
user_Laxman Ram
Laxman Ram
खींवसर, नागौर, राजस्थान•
12 hrs ago
8cb25bf8-ac9e-4fc5-8592-c56665d9bde6

✍️ जयपुर पंचायती राज चुनाव- 23 और 24 सितंबर को निकलेगी आरक्षण की लॉटरी* *जयपुर।* पंचायतीराज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय हो गई है। अब यह लॉटरी 23 और 24 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी। पहले यह लॉटरी 17 और 18 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव के चलते कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। *◆ 23 सितंबर को जिला स्तर पर* जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण की लॉटरी निकलेगी। *◆ 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर* सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की तस्वीर साफ होगी। पंचायतीराज विभाग ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। Laxman Ram..✍️✍️✍️

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नागौर-टांकला में बाबा रामदेव जी के जागरण की भक्ति से सराबोर शाम नागौर-टांकला में बाबा रामदेव जी के जागरण के दौरान देसी आवाज़ में भजनों की शानदार प्रस्तुति ने भक्तिमय माहौल बना दिया। 🎶🙏 75 वर्ष की उम्र में पेमाराम जी पवार एवं ओम प्रकाश पवार ने अपनी मधुर देसी आवाज़ में बाबा रामदेव जी के भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तों का मन मोह लिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी भक्ति के प्रति उनका उत्साह और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। ❤️🙏 भजनों की मधुर धुन सुनकर जागरण में मौजूद सभी बाबा रामदेव जी के भगत आनंद में झूमते नजर आए और चारों ओर बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। 🚩 जिसके सिर पर हाथ हो बाबा रामदेव जी का, उसका जीवन धन्य हो जाए। बाबा की भक्ति में जो मन लगा ले, उसके मन को सच्चा सुकून मिल जाए। **रामदेव जी पीर महाराज की महिमा अपरंपार है, उनके दरबार में हर भक्त की आस है
    1
    नागौर-टांकला में बाबा रामदेव जी के जागरण की भक्ति से सराबोर शाम 
नागौर-टांकला में बाबा रामदेव जी के जागरण के दौरान देसी आवाज़ में भजनों की शानदार प्रस्तुति ने भक्तिमय माहौल बना दिया। 🎶🙏
75 वर्ष की उम्र में पेमाराम जी पवार एवं ओम प्रकाश पवार ने अपनी मधुर देसी आवाज़ में बाबा रामदेव जी के भजनों की प्रस्तुति देकर सभी भक्तों का मन मोह लिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी भक्ति के प्रति उनका उत्साह और समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायक है। ❤️🙏
भजनों की मधुर धुन सुनकर जागरण में मौजूद सभी बाबा रामदेव जी के भगत आनंद में झूमते नजर आए और चारों ओर बाबा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। 🚩
जिसके सिर पर हाथ हो बाबा रामदेव जी का,
उसका जीवन धन्य हो जाए।
बाबा की भक्ति में जो मन लगा ले,
उसके मन को सच्चा सुकून मिल जाए।
**रामदेव जी पीर महाराज की महिमा अपरंपार है,
उनके दरबार में हर भक्त की आस है
    user_Laxman Ram
    Laxman Ram
    खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • नागौर ओर हरिमा एवं आसपास गांवों में में अच्छी बारिश लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी कटी मूंग की फसले हुई बर्बाद नागौर ओर हरिमा एवं आसपास गांवों में में अच्छी बारिश लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी कटी मूंग की फसले हुई बर्बाद
    1
    नागौर ओर हरिमा एवं आसपास गांवों में में अच्छी बारिश लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी कटी मूंग की फसले हुई बर्बाद
नागौर ओर हरिमा एवं आसपास गांवों में में अच्छी बारिश लेकिन किसानों के चेहरों पर मायूसी कटी मूंग की फसले हुई बर्बाद
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज, रिपोलिंग के बाद आया फैसला, BJP प्रत्याशी विजयी 338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज?
    1
    338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज,
रिपोलिंग के बाद आया फैसला, BJP प्रत्याशी विजयी

338 बूथ पर रिपोलिंग के बाद किसके सिर सजा जीत का ताज?
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Rajendra
    1
    Post by Rajendra
    user_Rajendra
    Rajendra
    Advertising Photographer Riyan Badi, Nagaur•
    10 hrs ago
  • नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 का मतगणना परिणाम घोषित राजस्थान रिपोर्टर दीपक सिंह निर्वाण जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1,725 मत प्राप्त कर 83 मतों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत (1,641 ईवीएम एवं 1 डाक मतपत्र) प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 तथा निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
    2
    नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 का मतगणना परिणाम घोषित
राजस्थान
रिपोर्टर दीपक सिंह निर्वाण 
जोधपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हेमा राम चौधरी 1,725 मत प्राप्त कर 83 मतों के अंतर से विजयी रहे। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी युवराज को 1,642 मत (1,641 ईवीएम एवं 1 डाक मतपत्र) प्राप्त हुए।
निर्दलीय प्रत्याशी रिंकू मेवाड़ा को 540, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी दीपक जाँगिड़ को 155 तथा निर्दलीय प्रत्याशी देशराज सिंह को 113 मत प्राप्त हुए। 82 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना।
    user_Deepak Singh Nirvan Nirvan
    Deepak Singh Nirvan Nirvan
    Media house जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा। रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी। शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले। इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी। नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।
    1
    रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी।

शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले।

इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी।

नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।
रियान बड़ी में नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को उपखंड मुख्यालय पर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं। भाजपा और कांग्रेस सहित कई दलों के उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
नामांकन के बाद निर्वाचित भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने उपखंड अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी विनीत कुमार सुखाड़िया के सामने शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई और उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। प्रमाण पत्र मिलने के बाद पार्षदों और उम्मीदवारों के चेहरे पर खुशी दिखी।
शपथ और प्रमाण पत्र वितरण के बाद पार्टी नेता अपने समर्थक पार्षदों को गाड़ियों में बैठाकर ले गए। उपखंड मुख्यालय से निकलते ही पार्टी की गाड़ियां उम्मीदवारों और पार्षदों को लेकर रवाना हो गईं। इससे नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सियासी हलचल और तेज होने के संकेत मिले।
इस दौरान कई पार्षदों और उम्मीदवारों से मिलने उनके परिजन भी उपखंड मुख्यालय पहुंचे। लंबे समय से चल रही चुनावी प्रक्रिया के बाद निर्वाचन प्रमाण पत्र मिलने पर समर्थकों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी।
नगर पालिका के पहले अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। नामांकन के बाद अब सभी की नजर अध्यक्ष पद के चुनाव और पार्षदों के समर्थन के समीकरणों पर टिकी है। आने वाले समय में कौन सा राजनीतिक समीकरण बनता है, यह अध्यक्ष पद के चुनाव में साफ होगा।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • श्रीकोलायत के शिवदान सिंह राजपुरोहित को केंद्र सरकार के उपक्रम में मिली बड़ी जिम्मेदारी श्रीकोलायत क्षेत्र के निवासी शिवदान सिंह राजपुरोहित को भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के अंतर्गत आने वाले उपक्रम प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) में स्वतंत्र निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट से लेकर श्रीकोलायत तक विभिन्न स्थानों पर शिवदान सिंह राजपुरोहित का जोरदार स्वागत किया गया। नाल एयरपोर्ट से उनका काफिला गजनेर, गोलरी, टेचरी फांटा और कोटड़ी फांटा होते हुए श्रीकोलायत पहुंचा। रास्ते में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया। श्रीकोलायत मुख्यालय पहुंचने पर झझू चौराहे से लेकर कपिल मुनि मंदिर तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा। कपिल मुनि मंदिर, बारह महादेव, अम्बेडकर सर्किल, स्टेशन रोड, कपिल मुनि रोड, सदर बाजार और बैंक रोड सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान शिवदान सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। स्वागत कार्यक्रम में सुंदर कांटिया, मुरलीधर सेन, खींयाराम सेन, बजरंग पंवार, हनुमान पंवार, अशोक मेघवाल, मोहनलाल ढाल, कैलाश जाजड़ा, धर्मवीर गिरी, संजना कुमावत, छगनलाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    श्रीकोलायत के शिवदान सिंह राजपुरोहित को केंद्र सरकार के उपक्रम में मिली बड़ी जिम्मेदारी
श्रीकोलायत क्षेत्र के निवासी शिवदान सिंह राजपुरोहित को भारत सरकार के रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के उर्वरक विभाग के अंतर्गत आने वाले उपक्रम प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) में स्वतंत्र निदेशक की जिम्मेदारी मिली है।
जिम्मेदारी मिलने के बाद गुरुवार को बीकानेर पहुंचने पर नाल एयरपोर्ट से लेकर श्रीकोलायत तक विभिन्न स्थानों पर शिवदान सिंह राजपुरोहित का जोरदार स्वागत किया गया। नाल एयरपोर्ट से उनका काफिला गजनेर, गोलरी, टेचरी फांटा और कोटड़ी फांटा होते हुए श्रीकोलायत पहुंचा। रास्ते में ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने माला पहनाकर एवं साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।
श्रीकोलायत मुख्यालय पहुंचने पर झझू चौराहे से लेकर कपिल मुनि मंदिर तक स्वागत का सिलसिला जारी रहा। कपिल मुनि मंदिर, बारह महादेव, अम्बेडकर सर्किल, स्टेशन रोड, कपिल मुनि रोड, सदर बाजार और बैंक रोड सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान शिवदान सिंह राजपुरोहित ने कहा कि भारत सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने केंद्र सरकार के प्रति आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए स्वागत के लिए धन्यवाद दिया।
स्वागत कार्यक्रम में सुंदर कांटिया, मुरलीधर सेन, खींयाराम सेन, बजरंग पंवार, हनुमान पंवार, अशोक मेघवाल, मोहनलाल ढाल, कैलाश जाजड़ा, धर्मवीर गिरी, संजना कुमावत, छगनलाल सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मछियों का चौक। मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से मछियों का चौक में पिछले 19 वर्षों से गणेश महोत्सव का किया जा रहा है आयोजन नागौर / मछियों का चौक मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से मछियों का चौक में पिछले 19 वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी 14 तारीख से अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव के दौरान पंडित गिरीराज पारिक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती करवाई जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है। आयोजन के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। दोपहर एवं रात्रि के समय पुरुषों और महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। पूरे पांडाल की व्यवस्था एवं देखरेख की जिम्मेदारी मोहल्लेवासी सामूहिक रूप से संभाल रहे हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण मिट्टी से निर्मित गणपति की प्रतिमा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणपति प्रतिमा का विसर्जन भी प्राकृतिक कुंड बनाकर किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव के समापन पर अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से गणपति विसर्जन किया जाएगा।
    2
    मछियों का चौक। मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से मछियों का चौक में पिछले 19 वर्षों से गणेश महोत्सव का किया जा रहा है आयोजन
नागौर / मछियों का चौक मोहल्लेवासियों के सामूहिक सहयोग से मछियों का चौक में पिछले 19 वर्षों से गणेश महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। इस वर्ष भी 14 तारीख से अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव के दौरान पंडित गिरीराज पारिक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती करवाई जा रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तों द्वारा प्रसाद का वितरण भी किया जा रहा है।
आयोजन के तहत धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। दोपहर एवं रात्रि के समय पुरुषों और महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन किए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।
पूरे पांडाल की व्यवस्था एवं देखरेख की जिम्मेदारी मोहल्लेवासी सामूहिक रूप से संभाल रहे हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस बार महोत्सव का मुख्य आकर्षण मिट्टी से निर्मित गणपति की प्रतिमा है। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए गणपति प्रतिमा का विसर्जन भी प्राकृतिक कुंड बनाकर किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव के समापन पर अनंत चतुर्दशी के दिन विधि-विधान से गणपति विसर्जन किया जाएगा।
    user_प्रदीप कुमार डागा
    प्रदीप कुमार डागा
    Local News Reporter नागौर, नागौर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.