लातेहार में 'स्कूल रूआर 2026' अभियान की जोरदार शुरुआत: 15 से 30 अप्रैल तक हर बच्चा स्कूल पहुंचेगा! लातेहार, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में 'स्कूल रूआर 2026' (बैक टू स्कूल अभियान) की जोरदार तैयारी हुई। माननीय विधायक मनिका रामचंद्र सिंह व स्कूली छात्राओं ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। उपायुक्त ने कहा कि 5-18 वर्ष के सभी बच्चों को शिक्षा पूरी कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 15 से 30 अप्रैल तक पूरे जिले में चलने वाले इस अभियान से ड्रॉपआउट व प्रवासी बच्चों को स्कूल वापस लाया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों से सामूहिक प्रयास की अपील की। अभियान में स्कूल स्तर पर रोज नई गतिविधियां होंगी। विधायक रामचंद्र सिंह समेत उपस्थित अधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए नामांकन वंचित बच्चों को चिन्हित कर जोड़ने के निर्देश दिए। कार्यशाला में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती अल्का हेंब्रम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहु सहित अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

- लातेहार जिला भीमराव अंबेडकर 135 वा जयंती एवं शोभा यात्रा धूम धाम से मनाई गई वहीं भीम आर्मी झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार शोभा यात्रा पर शामिल हुएं शोभा यात्रा के दौरान अंबेडकर के चाहने वाले लोगों का हुक्म देखने को मिला लातेहार जिला अंबाला टिकर से लातेहार थाना चौंक होते हुए लातेहार पार्क अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्या यारपर्न करते हुए प्रोग्राम अस्थल वापिस लौट गए1
- लोहरदगा गुमला सेन्हा थाना के समीप टाना भगत समुदाय के द्वारा किया गया था जाम1
- रिपोर्ट: लोहरदगा जिले के कुडू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में आज स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुलती नजर आई। सरकार की ओर से ओपीडी (OPD) का समय सुबह 9:00 बजे निर्धारित है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। आज सुबह जब हमारी टीम कुडू CHC पहुंची, तो पाया कि सुबह के 10:00 बज चुके हैं, लेकिन अभी तक मरीजों का चेक-अप शुरू नहीं हुआ है। दूर-दराज के गांवों से आए दर्जनों मरीज और उनके परिजन घंटों से डॉक्टर का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों की कुर्सियां खाली पड़ी हैं। मरीजों की व्यथा: अस्पताल परिसर में कतार में खड़े मरीजों का कहना है कि वे सुबह 8:00 बजे से ही रजिस्ट्रेशन कराकर बैठे हैं। कई मरीज गंभीर हालत में हैं, लेकिन समय पर डॉक्टर न मिलने के कारण उनकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सवाल यह उठता है कि अगर सरकारी अस्पतालों में समय की पाबंदी नहीं होगी, तो गरीब जनता को सही इलाज कैसे मिलेगा?1
- लातेहार :विवेकानंद पार्क में मंगलवार को प्रदेश सचिव के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का काम कर रहे हैं।1
- डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी, लातेहार (झारखंड) द्वारा समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर जी के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में बसपा झारखंड के प्रदेश सचिव मुंगेश्वर राम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से अपील की कि अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए, ताकि समाज में जागरूकता और समानता का विस्तार हो सके। बच्चों के बीच पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर महासचिव सीतल राम, कमलेश कुमार, अनुप्रिया कुमारी, सोनिया देवी, लोहरा समाज अध्यक्ष मोहन लोहार, नेहा परवीन, नसरीन, प्रवीण, रमेश कंजू, सरिता देवी, सदन राम, सावित्री देवी, दीपिकी कुमारी और सुगंधी देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई, जिसमें सभी ने मिलकर अंबेडकर जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- Post by Jharkhand local news1
- Post by AAM JANATA1
- महुआडांड़ स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में आज आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह, गरिमा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके योगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रा शिल्पी कुमारी एवं इतिहास विभाग की प्राध्यापिका ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए डॉ. आंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में योगदान को विस्तार से बताया। उन्होंने वर्तमान समय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर भी जोर दिया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज को बदलने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि ज्ञान का उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समानता, न्याय, भाईचारा और मानवता के मूल्यों को अपनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में एक छात्र द्वारा प्रस्तुत कविता पाठ ने माहौल को भावनात्मक बना दिया और सभी को आंबेडकर जी के विचारों से जोड़ दिया। कार्यक्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया, जिससे पूरे आयोजन में अनुशासन और उत्साह बना रहा। अंत में इतिहास विभाग के अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक अविनाश यादव, शिल्पी होरो, विक्रम रजत डुंगडुंग तथा इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक सुबोध मिंज, स्वाति मिंज, अंजलि कुमारी सहित अन्य विभागों के सहायक प्राध्यापक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।2