संस्कृत विद्यालय सावर ने रचा कीर्तिमान, प्रीति सेन का प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्याय (कक्षा 12) परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सावर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रीति सेन ने 486 अंक प्राप्त कर 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। इसी क्रम में छात्रा राधिका लक्षकार ने 467 अंक (93.40 प्रतिशत) तथा छात्र विकास कुमावत ने 461 अंक (92.20 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की। विद्यालय के संस्था प्रधान हेमराज मीणा ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
संस्कृत विद्यालय सावर ने रचा कीर्तिमान, प्रीति सेन का प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्याय (कक्षा 12) परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सावर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय की मेधावी छात्रा प्रीति सेन ने
486 अंक प्राप्त कर 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, जो प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस सफलता से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। इसी क्रम में छात्रा राधिका लक्षकार ने 467 अंक (93.40 प्रतिशत) तथा छात्र विकास कुमावत ने 461 अंक (92.20 प्रतिशत) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता अर्जित की। विद्यालय के
संस्था प्रधान हेमराज मीणा ने विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
- *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।* *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*4
- ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l1
- पोकरण हादसा, दो स्कॉर्पियो भिड़ीं, एक परिवार के पांच घायल,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews1
- Post by Rajesh Kumawat1
- टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली एक वृद्ध महिला के गले से सोने का मांदलिया लूटने की कौशिश का मामला सामने आया है ,जिसमें महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन हमलावर ने धारदार हथियार से वृद्ध महिला के उंगलियां पर हमला किया जिससे महिला को चोट आई, वृद्ध महिला की बहादुरी से वह लूट की कोशिश में नाकाम हो गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया है जिससे पूछताछ जारी है ।देखें पूरा वीडियो1
- Post by Dev karan Mali1
- नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस2
- अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate1