Shuru
Apke Nagar Ki App…
रोते हुए मां ने स्कूल पर लगाया आरोप, CMS ने कहा- बच्चा सकुशल घर पहुंचा लापरवाही का दावा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पीड़ित मां बदहवास हालत में स्कूल के बाहर इधर-उधर भागती हुई अपने बच्चे को तलाश रही है। वह रोते हुए कह रही है कि छुट्टी के बाद उसका बच्चा स्कूल के भीतर से ही गायब हुआ है सुरक्षा पर सवाल: इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल गेट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
आशीष मिश्रा
रोते हुए मां ने स्कूल पर लगाया आरोप, CMS ने कहा- बच्चा सकुशल घर पहुंचा लापरवाही का दावा: सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पीड़ित मां बदहवास हालत में स्कूल के बाहर इधर-उधर भागती हुई अपने बच्चे को तलाश रही है। वह रोते हुए कह रही है कि छुट्टी के बाद उसका बच्चा स्कूल के भीतर से ही गायब हुआ है सुरक्षा पर सवाल: इस घटना के सामने आने के बाद स्कूल गेट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रशासन को आड़े हाथों लिया। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भोपाल में शिवराज सिंह चौहान ने देखी फिल्म हनुमान अंश, बड़ी संख्या में रामधुन गाते साधु संत भी पहुंचे थिएटर नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश को देखने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह तमाम कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म देखने पहुंचे फिल्म देखने के बाद जमकर तारीफ करते हुए उन्होंने कहा बहुत दिन बाद आए, लेकिन आत्मा तृप्त हो गई...हनुमान जी की कृपा बरसी भगवान राम की भी कृपा बरसी... बाबा नीमकरोली की कृपा तो है ही जो भगवान के भक्त और अंश हैं....करोड़ों लोगों की आस्था और श्रद्धा के केंद्र है..जो भगवान हनुमान के भक्त और उनसे हैं बहुत दिनों बाद अपनी संस्कृति और आस्थाओं पर आधारित पिक्चर देखी बहुत अच्छा लगा। वही केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बाद शहर भर के साधु संत भी फिल्म देखने पहुंचे। उससे पहले सभी संत बोर्ड ऑफिस चौराहे पर एकत्रित हुए जहां से रैली की शक्ल में राम धुन गाते हुए वह थिएटर पहुंचे उनके जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बाईट - शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री3
- दमोह बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल का एक वीडियो मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जो उनके जन्मदिन पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इस वीडियो में गायक कलाकार के द्वारा बंडा शराब कांड जिसमें कई लोगों की मौत हुई है। परिहास करते हुए गाना गया जा रहा है। अब वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले की काफी आलोचना भी लोगों के द्वारा की जा रही है। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल का कहना है कि यदि किसी को बुरा लगा है तो मैं इसके लिए क्षमा चाहता हूं, लेकिन कलाकार के द्वारा लोगों से शराब न पीने की अपील की गई थी। जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत पटेल के पति गौरव पटेल की जन्मदिन पार्टी में दमोह सांसद राहुल सिंह, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसुमरिया के अलावा कई भाजपा के नेता मौजूद थे।1
- भोपाल। AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी UCC को लेकर बड़ा बयान दिया। ओवैसी ने कहा कि वे UCC के प्रावधानों के खिलाफ हैं और इसे संविधान की भावना के विरुद्ध मानते हैं। उन्होंने कहा कि UCC का विरोध आगे भी जारी रहेगा। ओवैसी के भोपाल दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज है। #bhopal #instagram #viral #owaisi1
- 🚨 ब्रेकिंग | UCC को लेकर मंत्री सारंग का बड़ा बयान 🔥 “देश में UCC लागू होगा, हमने इसे लागू भी किया है!” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के UCC को लेकर दिए बयान पर मंत्री विश्वास सारंग का बड़ा बयान सामने आया। 🗣️ मंत्री सारंग बोले— “देश का वर्तमान और भविष्य सुनहरे ढंग से निर्धारित करने में UCC की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारे गृह मंत्री अमित शाह ने जो कहा है, वह बिल्कुल सही बात है।” 👉 सारंग ने कहा कि देश में UCC लागू होगा और इसे लागू भी किया गया है। आने वाले समय में प्रदेशों में भी इसे लागू किया जाएगा। 📍 UCC को लेकर सियासी हलचल तेज! #BreakingNews #UCC #UniformCivilCode #AmitShah #VishwasSaran1
- चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, भोपाल से पकड़े गए आरोपी चाकू की नोक पर पेट्रोल पंप लूटने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, भोपाल से पकड़े गए आरोपी1
- मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजनियर एसोसिएशन अभियंता दिवस समारोह मनाया गया4
- भोपाल यह सिस्टम मृत हो चुका है, हम जगाने आए हैं!” — धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान। “यह सिस्टम मृत हो चुका है, हम जगाने आए हैं!” — धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, सरकार से आर-पार की लड़ाई का ऐलान। #अभ्यर्थी #धरना #आंदोलन #रोजगार #युवाओंकीआवाज #Bhopal #ViralVideo #BreakingNews1
- *भोपाल में AIMPLB की बैठक, UCC के विरोध में 17 सितंबर को दिल्ली प्रदर्शन का ऐलान* राजधानी भोपाल में आज ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी और बोर्ड के सदस्य और कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान समान नागरिक संहिता यानी UCC को लेकर बोर्ड की रणनीति और आगामी आंदोलन को लेकर जानकारी दी गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक और AIMPLB सदस्य आरिफ मसूद ने कहा कि UCC बिल को लेकर हमारी स्थिति पहले से ही स्पष्ट है। हम इस बिल को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बिल को समाप्त करवाने के लिए संविधान में दिए गए नियमों और लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया जाएगा। आरिफ मसूद ने कहा कि 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने मध्यप्रदेश के लोगों से भी बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि UCC के मुद्दे पर कानूनी लड़ाई की भी पूरी तैयारी है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को अदालत में चुनौती दी जाएगी। *अमित शाह के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 तक 21 राज्यों में UCC लागू किए जाने संबंधी बयान पर आरिफ मसूद ने कहा कि सरकार के इस कदम का विरोध किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देश के संविधान को खत्म करना चाहती है, जबकि वे संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि UCC के खिलाफ आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा और संवैधानिक तरीके से इसका विरोध किया जाएगा। *बाइट -आरिफ मसूद, सदस्य AIMPLB* *शहर काजी ने जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की* भोपाल के शहर काजी मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी ने भी 17 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों के पहुंचने की अपील की। उन्होंने UCC को लेकर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि इस मुद्दे पर समाज को लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए। शहर काजी ने RSS के पूर्व सरसंघचालक एम.एस. गोलवलकर के पुराने कथनों का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व में गोलवलकर भी UCC को लेकर अलग राय व्यक्त कर चुके हैं और इसे लागू करने की आवश्यकता नहीं बताई गई थी। *बाइट -मौलाना सैयद मुश्ताक अली नदवी, शहर काज़ी, भोपाल* बैठक और प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान AIMPLB की ओर से साफ किया गया कि UCC के विरोध में आंदोलन, जनसंपर्क और कानूनी लड़ाई—तीनों स्तरों पर आगे की रणनीति तैयार की जा रही है। आगामी 17 सितंबर का दिल्ली प्रदर्शन इसी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है।1