logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*शादी समारोह के दौरान चाकू से हमला कर युवक की हत्या* *खाने पीने को ले कर आरोपी हलवाई से हुआ था विवाद* सतना। जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत रनेहीं गांव में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक की जान चली गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान रोहित डोहर (24 वर्ष) पिता रामलाल डोहर निवासी गौरा मेदनीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह में शामिल होने रनेही गांव गया हुआ था। इसी दौरान खाने पीने को लेकर हलवाई सतीश डोहर से विवाद शुरू हो गया। वहीं जब युवक अपने गांव लौट रहा था तभी आरोपी सतीश ने अपने साथियों के साथ मिलकर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में छोड़ आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौजूद लोगों ने उसे तत्काल उपचार के लिए कोठी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और शादी का माहौल शोक में बदल गया। सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी और मृतक एक ही गांव के रहने वाले हैं। मृतक वकालत की प्रैक्टिस कर रहा था जबकि आरोपी हलवाई का काम करता है।फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

2 hrs ago
user_रूप कुमार हरबोल
रूप कुमार हरबोल
Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मैहर में पेट्रोल-डीजल संकट पर बवाल, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी का अल्टीमेटम—व्यवस्था सुधरो, वरना आंदोलन तय मैहर। मैहर में पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर हालात अब विस्फोटक होते जा रहे हैं। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार हो रही कमी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे प्रशासनिक नाकामी करार दिया है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर हालात बदतर बने हुए हैं—कहीं लंबी-लंबी कतारें, तो कहीं नो स्टॉक के बोर्ड लगे नजर आ रहे हैं। आम जनता, व्यापारी और रोजमर्रा के वाहन चालक इस संकट से जूझ रहे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रभात द्विवेदी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह केवल सप्लाई की समस्या नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की लापरवाही और समन्वय की कमी का परिणाम है। उन्होंने संबंधित विभाग और तेल कंपनियों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तत्काल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अन्यथा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था दोबारा न हो। शहर में इस मुद्दे को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो मैहर में बड़ा जनआंदोलन खड़ा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    1
    मैहर में पेट्रोल-डीजल संकट पर बवाल, नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी का अल्टीमेटम—व्यवस्था सुधरो, वरना आंदोलन तय
मैहर। मैहर में पेट्रोलियम आपूर्ति को लेकर हालात अब विस्फोटक होते जा रहे हैं। नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने पेट्रोल-डीजल की लगातार हो रही कमी पर तीखा हमला बोलते हुए इसे प्रशासनिक नाकामी करार दिया है। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर हालात बदतर बने हुए हैं—कहीं लंबी-लंबी कतारें, तो कहीं नो स्टॉक के बोर्ड लगे नजर आ रहे हैं। आम जनता, व्यापारी और रोजमर्रा के वाहन चालक इस संकट से जूझ रहे हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। प्रभात द्विवेदी ने दो टूक शब्दों में कहा कि यह केवल सप्लाई की समस्या नहीं, बल्कि पूरी व्यवस्था की लापरवाही और समन्वय की कमी का परिणाम है। उन्होंने संबंधित विभाग और तेल कंपनियों को कड़ा अल्टीमेटम देते हुए कहा कि तत्काल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अन्यथा सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी अव्यवस्था दोबारा न हो। शहर में इस मुद्दे को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब सभी की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो मैहर में बड़ा जनआंदोलन खड़ा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *आज दि. 01.05.2026 के "संध्या कालीन आरती" पूजन दर्शन "श्रीलक्ष्मीजगदीशजी" भगवान मंदिर श्री गोनेर धाम जयपुर राजस्थान 🙏*
    1
    *आज दि. 01.05.2026 के "संध्या कालीन आरती" पूजन दर्शन "श्रीलक्ष्मीजगदीशजी" भगवान मंदिर श्री गोनेर धाम जयपुर राजस्थान 🙏*
    user_रोहित कुमार पाठक
    रोहित कुमार पाठक
    Lawyer अमरपाटन, सतना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में हुए एक घोटाले पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अनुकम्पा नियुक्ति दे दी गई.
    1
    रीवा स्कूल शिक्षा विभाग में हुए एक घोटाले पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए अनुकम्पा नियुक्ति दे दी गई.
    user_Ladli Bharat News
    Ladli Bharat News
    Amarpatan, Satna•
    11 hrs ago
  • रीवा स्तिथ शिल्पी प्लाजा से अभिषेक शर्मा पुत्र भोला प्रसाद शर्मा कपूरहाई मुकुंदपुर की अपाचे bike जिसका नंबर MP17 MD 9812 लॉक तोड़कर हुआ फरार जो भी इस व्यक्ति को पहचानते हो प्लीज इस नंबर पर सूचित करें पता बताने वाले को उचित नाम दिया जाएगा मोबाइल नम्बर 9340297158
    1
    रीवा स्तिथ शिल्पी प्लाजा से अभिषेक शर्मा पुत्र भोला प्रसाद शर्मा कपूरहाई मुकुंदपुर की अपाचे bike जिसका नंबर MP17 MD 9812 लॉक तोड़कर हुआ फरार जो भी इस व्यक्ति को पहचानते हो प्लीज इस नंबर पर सूचित करें पता बताने वाले को उचित नाम दिया जाएगा मोबाइल नम्बर 9340297158
    user_Rohit sharma
    Rohit sharma
    नागौद, सतना, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *गोवराव कला में व्याप्त जल संकट को लेकर जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू जिला प्रशासन पर साधा निशाना।* नागौद विधान सभा क्षेत्र का गोवराव कला एकलौता ऐसा गाव है,जहा की जनता आज के इस आधुनिक युग मे भी भीषण जल संकट से जूझने को मजबूर है।जिस मुद्दे को जिला पंचायत सदस्य व शभा पति ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के द्वारा उठाया गया।लेकिन समस्या जस की तश बनी हुई है।जिस बात से नाराज जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने समान्यय शभा की बैठक में जिला प्रशासन पर जम कर साधा निशाना।
    1
    *गोवराव कला में व्याप्त जल संकट को लेकर जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू जिला प्रशासन पर साधा निशाना।*
नागौद विधान सभा क्षेत्र का गोवराव कला एकलौता ऐसा गाव है,जहा की जनता आज के इस आधुनिक युग मे भी भीषण जल संकट से जूझने को मजबूर है।जिस मुद्दे को जिला पंचायत सदस्य व शभा पति ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के द्वारा उठाया गया।लेकिन समस्या जस की तश बनी हुई है।जिस बात से नाराज जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने समान्यय शभा की बैठक में जिला प्रशासन पर जम कर साधा निशाना।
    user_रूप कुमार हरबोल
    रूप कुमार हरबोल
    Court reporter उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Sharda Shrivastava
    1
    Post by Sharda Shrivastava
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    1
    Post by BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    user_BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    BJMP जिला अध्यक्ष सतना भूपेंद्
    Local Politician मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.