करनाल तहसील में फर्जी रजिस्ट्रियों का मामला:कृषि मंत्री ने 4 रजिस्ट्रियां रद्द करने के दिए निर्देश,कष्ट निवारण समिति में उठा मामला करनाल जिले की असंध तहसील में जमीन की रजिस्ट्रियों में कथित गड़बड़ी का मामला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचा। मंगलवार को पंचायत भवन में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए फर्जी तरीके से कराई गई चार रजिस्ट्रियों को कैंसिल करने के निर्देश दिए। मामले में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ पुलिस केस भी दर्ज हो चुका है। असंध से विधायक योगेंद्र राणा ने भी तहसील में गलत तरीके से रजिस्ट्री किए जाने की बात बैठक में रखी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जमीन की रजिस्ट्रियों में नियमों को दरकिनार कर गड़बड़ी की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को चारों रजिस्ट्रियों की जांच कर उन्हें रद्द करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी रखने को कहा। खुद की जमीन, फिर भी रजिस्ट्री में गड़बड़ी का आरोप शिकायतकर्ता उदय सिंह की ओर से जमीन से जुड़े दस्तावेज और रजिस्ट्री प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए। शिकायत में कहा गया कि जमीन उनकी अपनी है, इसके बावजूद तहसील स्तर पर रजिस्ट्री प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। मामले में तहसीलदार की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं तहसीलदार ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इस मामले में केस दर्ज हो चुका है और आरोपी भी गिरफ्तार हो चुका है। अल्फा सिटी में रास्ते को लेकर भी शिकायत बैठक में गांव कंबोपुरा के पास स्थित अल्फा सिटी में रास्ते को लेकर भी शिकायत सामने आई। शिकायतकर्ता ने डीटीपी विभाग पर मिलीभगत के आरोप लगाए। इस दौरान संबंधित कंपनी के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे और उन्होंने अपना पक्ष रखा। कंपनी अधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से सेक्टर के लिए सड़क निकालने की योजना थी। इसके लिए कंपनी की ओर से सरकार को करीब 100 करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह रास्ता अल्फा सिटी में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए निकाला गया है। 12 शिकायतें सुनीं, 7 का मौके पर समाधान कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने कुल 12 शिकायतें सुनीं। इनमें से 7 का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि 5 शिकायतें लंबित रहीं। मंत्री ने कहा कि इन मामलों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और अगली बैठक में इनका समाधान किया जाएगा। बैठक के बाद कृषि मंत्री ने चीनी के बढ़ते दाम, राम रहीम की पैरोल, विधानसभा सत्र, धान-राइस मिलरों की समस्या और सफाई कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी मीडिया के सवालों के जवाब दिए। चीनी के दाम बढ़ने पर बोले- सरकार नहीं बढ़ने देगी कीमत चीनी के बढ़ते दामों को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि कई बार बाजार में चीनी के दाम बढ़ते हैं, लेकिन सरकार के पास पर्याप्त स्टॉक है। जरूरत पड़ने पर सरकार बाहर से भी चीनी मंगवा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार चीनी के दाम अनियंत्रित तरीके से नहीं बढ़ने देगी। केंद्रीय कृषि मंत्री से राइस मिलरों की समस्या पर की बात धान और राइस मिलरों की समस्याओं को लेकर कृषि मंत्री ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने हरियाणा के राइस मिलरों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के राइस मिलरों की मदद की जानी चाहिए और उनके चावल की खरीद की व्यवस्था को लेकर भी बात हुई है। सफाई कर्मचारियों से बोले- पहले जिम्मेदारी निभाएं शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल और सफाई व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर श्याम सिंह राणा ने कहा कि कर्मचारियों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन उन्हें अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह अपना काम ईमानदारी से करे। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ी जिम्मेदारी है और इसमें सभी की भागीदारी जरूरी है। कर्मचारियों की बात भी सुनी जानी चाहिए, लेकिन उन्हें भी अपनी जिम्मेदारी का ध्यान रखना चाहिए।

- विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही विधायक सतपाल जांबा महापंचायत में हर्ष को न्याय ना मिलने पर इस्तीफा देने की बात कही1
- धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी धर्मेंद्र हुड्डा की मुहिम और सम्मेलन का बन रहा मजाक, समाज में हो रही किरकिरी1
- शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खेडा कुरतान गांव में तीन दबंगों ने युवक को बेल्ट से पिटा, वीडियो वायरल।1
- भरी कोर्ट में गोली मारेंगे गाना गाने वाले हरियाणवी सिंगर की शामली शहर में गोली बरसा कर हत्या, एक खटोला जेल के भीतर गाना भी गाकर फेमस हुए थे अंकित बालियान1
- खबर का असर पालिका प्रशासन जागा कुंभकर्णी नींद से सफाई अभियान शुरू1
- हिमाचल उना धार्मिक कार्यक्रम में गए ट्रक के पलटने से 50 से 55 लोग घायल एक बच्ची की मौत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पोस्टमार्टम हाउस में करवाया गया पोस्टमार्टम हिमाचल उना धार्मिक कार्यक्रम में गए ट्रक के पलटने से 50 से 55 लोग घायल एक बच्ची की मौत कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पोस्टमार्टम हाउस में करवाया गया पोस्टमार्टम1
- शामली में दिनदहाड़े हरियाणवी सिंगार की गोलियों से भूनकर हत्या शामली में गांव बंतीखेडा निवासी हरियाणवी सिंगार एवं यूटूबर अंकित बालियान की जिम से निकलते ही हमलावरों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी2
- दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका दिनदहाड़े गोलियों से छलनी हुआ युवक, हत्या से दहला इलाका शामली। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे युवक अंकित बालियान पर बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने युवक पर दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। अंकित बालियान बंटी खेड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। वह संगीत के क्षेत्र में भी जाना-पहचाना नाम था और कई चर्चित सॉन्ग कर चुका था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पिस्टल से लगातार फायरिंग की आवाजों से पूरा इलाका गूंज उठा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। खुलेआम हुई इस सनसनीखेज वारदात ने शामली में कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।1