***किसानों की समस्याओं पर डीएम सख्त, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण का अल्टीमेटम*** शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। बैठक में किसानों की समस्याओं और शिकायतों को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से काम करने और मामलों का प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सहित कृषि एवं संबंधित विभागों के अधिकारी, कृषक प्रतिनिधि और 33 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने किसानों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। कार्बन क्रेडिट के संबंध में प्रेजेंटेशन उपलब्ध न कराने पर डीएम ने डीएफओ से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं पशु बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाली धनराशि में वृद्धि के लिए शासन को पत्र भेजने को कहा। 👉रबी सीजन की तैयारियों पर जोर जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने रबी सत्र 2026-27 के लिए अनुदान पर बीज और निःशुल्क बीज मिनी किट उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी। किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कराने की जानकारी दी गई। किसान नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय या राजकीय कृषि बीज भंडार पर भी बुकिंग करा सकेंगे। ई-लॉटरी में चयनित किसानों को मोबाइल पर संदेश भेजे जाएंगे, जिसके आधार पर उन्हें राजकीय कृषि बीज भंडार से तोरिया मिनीकिट बीज मिलेगा। 👉फसल बचाव के बताए उपाय कृषि वैज्ञानिक डॉ. महेश कुमार ने बारिश के बाद फसलों के बचाव और प्रबंधन की जानकारी दी। धान और तिलहनी फसलों में रोग एवं कीट नियंत्रण के उपाय बताए गए। उन्होंने तिलहनी फसलों की बुवाई के लिए उचित समय, बीज दर, कतार दूरी और बीजोपचार की जानकारी देते हुए डीएपी के स्थान पर सिंगल सुपर फास्फेट के प्रयोग की सलाह दी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि किसानों को कृषि रक्षा रसायनों पर अनुदान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। किसान संबंधित कृषि रक्षा इकाई से रसायन खरीदकर केवल कृषक अंश का भुगतान करेंगे। 👉योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने पर जोर जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने पीएम सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बताया गया कि छोटे एवं सीमांत किसानों को मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत छह लाख रुपये तक का दीर्घकालीन ऋण छह प्रतिशत रियायती वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है। खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन इकाइयों के लिए परियोजना लागत पर 35 से 50 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान बताया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रताप सिंह ने लंपी स्किन रोग से बचाव के लिए चल रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान की जानकारी दी और किसानों से इसका लाभ उठाने की अपील की। बैठक में उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती, भूमि संरक्षण अधिकारी रामप्रकाश राण, सहायक अभियंता नलकूप नरोत्तम लाल दिवाकर, जिला प्रबंधक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शमी आलम समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कृषक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहजहांपुर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, शिकायत और वीडियो साक्ष्य के बावजूद कार्रवाई का इंतजार! 🔴 थाना सिधौली क्षेत्र की कोरोंकुइयां ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला सामने आया है। 🔴 शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्र में बिना वैध डिग्री/पंजीकरण के क्लिनिक संचालित किए जाने और मरीजों के उपचार से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। 🔴 मामले से संबंधित लिखित शिकायत और वीडियो साक्ष्य दिए जाने का भी दावा किया गया है। 🔴 आरोप है कि प्रचलित अखबारों के वितरण से जुड़े कुछ लोग भी मेडिकल क्लिनिक चलाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। 🔴 यदि संबंधित व्यक्ति के पास वैध चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण या आवश्यक लाइसेंस नहीं है, तो यह स्वास्थ्य विभाग की जांच का गंभीर विषय है। 🔴 सवाल यह है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद अब तक क्या कार्रवाई की गई? 🔴 क्या स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर जांच कर संबंधित क्लिनिक/मेडिकल स्टोर के दस्तावेजों का सत्यापन किया? 🔴 लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों पर विभाग की जांच, कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 📌 मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।1
- जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार #जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार #जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur1
- ******कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार****** शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत 24 वर्षीय गुलाम वारिस उर्फ राजा निवासी कांशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी 15 सितंबर की शाम बरेली-सीतापुर हाईवे पर चांदापुर कट से नए बन रहे रिंग रोड के पास की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुंशात रावत, कांस्टेबल रोहित कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।1
- गैंगस्टर एक्ट में वांछित 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तुर्कीखेड़ा निवासी हरिओम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे उसके मकान से सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक हरिओम के खिलाफ शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक विनित कुमार, विजय कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।1
- आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर पर पुलिस द्वारा अभद्रता करने पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया1
- मिलावट के खिलाफ प्रदर्शन आम आदमी हो रहा प्रताड़ित, न्याय की गुहार पेट्रोल और खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ व्यापार मण्डल के युवा जिला अध्यक्ष अनवार ने खोला मोर्चा, नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल (पंजी.) जिला इकाई शाहजहाँपुर ने आज शहर में पेट्रोल और अन्य खाद्य पदार्थों में हो रही अंधाधुंध मिलावट और घटतौली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस गंभीर समस्या के निवारण हेतु नगर मजिस्ट्रेट को एक लिखित ज्ञापन सौंपकर तुरंत सख्त कार्रवाई करने की माँग की है।गाड़ियों के इंजन हो रहे खराब, ग्राहकों को लग रहा चूनाव्यापार मण्डल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य रूप से पेट्रोल पम्पों पर होने वाली अनियमितताओं को उजागर किया गया1
- gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen follow Karen YouTube channel subscribe Karen gharelu nuskhe video ko like karo share karo follow karo YouTube channel subscribe Karen share Karen1
- गौशाला में कई दिनों से मृत पड़े मिले गोवंश, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैंडलाइन: ग्रामीणों ने मीडिया को दी सूचना, मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में मिले; ग्राम विकास अधिकारी का फोन नहीं उठा, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही जलालाबाद, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव बरूवारी स्थित गौशाला में गोवंशों की स्थिति को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला परिसर में चार-पांच गोवंश कई दिनों से मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। मृत गोवंशों से उठ रही दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने मामले की सूचना मीडिया कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक मृत गोवंश कई दिनों से इसी हालत में पड़े हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। मामले की जानकारी लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं, खंड विकास अधिकारी विकास किशोर शर्मा से मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब मामले की जानकारी मिली है और किसी अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। गौशाला में गोवंशों की मौत के कारण, मृत गोवंशों के निस्तारण में देरी और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति और जिम्मेदारी की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।1