टिहरी से बड़ी खबर : 25 दिन बाद ही बुक होगा अगला गैस सिलेंडर, डीएम ने एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक आज दिनांक 11 मार्च 2026 बुद्धवार को जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने जिला पूर्ति अधिकारी एवं जनपद में स्थित गैस एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ जनपद में एल०पी०जी० की प्राप्ति, आपूर्ति आदि के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक कर जनपद मे एल०पी०जी० की उपलब्धता सम्बन्धी जानकारी ली । बैठक में गैस ऐजेसियों के प्रतिनिधियो के द्वारा अवगत कराया गया कि घरेलू एल०पी०जी० सिलेण्डरो की पूर्व की भांति प्राप्ति एवं आपूर्ति नियमित है। उपभोक्ताओं को निर्वाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। भण्डारण की कोई समस्या नहीं है। उनके द्वारा यह भी बताया गया है कि अब उपभोक्ता अपने पिछले सिलेण्डर की डिलीवरी के 25 दिनो के बाद अगला सिलेण्डर बुक करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने समस्त गैस ऐजेन्सी संचालको को निर्देश दिये कि सभी गैस ऐजेन्सियां उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि नियमों की अवहेलना पर सम्बन्धितों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी साथ ही जिला पूर्ति अधिकारी मनोज डोभाल को निर्देश दिये कि वह सभी गैस ऐजेन्सियों का नियमित निरीक्षण कर स्टॉक की दैनिक सूचना उपलब्ध कराएं साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि किसी भी दशा में एल०पी०जी० की कालाबाजारी, अवैध भण्डारण, व दुरूपयोग न होने पाये । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आमजनमानस से यह भी अपील की कि एल०पी०जी० की घरेलू उपलब्धता की स्थिति सामान्य है तथा किसी को भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। साथ ही सभी उपभोक्ताओं से यह भी अपील की कि अधिकतम ऑनलाईन माध्यम से गैस सिलेण्डर बुक कर अपने समय व श्रम की बचत कर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें। प्रशासन एल०पी०जी० की निर्बाध आपूर्ति किये जाने हेतु कटिबद्ध है ।

- टिहरी जनपद के दूरस्थ सामुदायिक केन्द्रो को जल्द मिलेंगे डॉक्टर, रेडिओलॉजिस्ट की कमी भी होगी दूर1
- मंदार गांव में पानी को लेकर बड़ा संकट | PWD और जल निगम की लापरवाही से महीनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश | सड़क पर उतरने की चेतावनी #UttarakhandNews #TehriGarhwal #MandarGaon #WaterCrisis #JalNigam #PWD #PahadKiSamasyaye #VillageNews #GroundReport1
- The Aman Times हर्रा वाला/डोईवाला से खबर हैं _ देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार परवीन (2 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा को टैक्सी चालक अनुराग निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा ने अपनी टैक्सी से कुचल दिया। चालक घायल बच्चे को लेकर खुद रायपुर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। वहीं टैक्सी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मृतक बच्चे की मां रिंकू देवी की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में FIR संख्या 62/26 धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- Post by Graphics Solution1
- 🔥 Prime Location House For Sale In Dehradun | GMS Road Engineer Enclave अगर आप Dehradun में prime location पर ready beautiful house ढूंढ रहे हैं तो यह property आपके लिए perfect हो सकती है। 🏡 Beautiful 3BHK House for Sale – Engineer Enclave, GMS Road, Dehradun Prime location पर बना हुआ 170 गज का शानदार घर sale के लिए available है। Family living के लिए perfect property। ✨ House Features: • 3BHK Spacious House • Beautiful Garden Area 🌿 • Separate Car & Scooty Parking 🚗🛵 • Spacious Dining Area • Ground Floor + First Floor Well Designed Rooms • Peaceful & Premium Residential Location 📍 Nearby Locations: Clock Tower – 6 km ISBT – 4 km FRI – 5 km Army Public School – 2.5 km Indresh Hospital – 3 km Nearby CBSE Schools & Colleges यह property living और investment दोनों के लिए perfect option है। 📞 Call Now: 9528242511 | 8077606460 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd., Dehradun #DehradunProperty #HouseForSale #DehradunRealEstate #3BHKHouse #PropertyInDehradun #GMSRoadDehradun #DreamHomeDehradun #UttarakhandHousingDevelopers #DehradunBuilder #PropertyInvestment #DehradunHomes #RealEstateIndia1
- उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों मौसम असामान्य रूप से बदला नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं बादलों की मौजूदगी के कारण आसमान में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में तो पिछले दो दिनों से सुबह दिसंबर की तरह धुंध देखने को मिल रही है। हालांकि फिलहाल बारिश कहीं दर्ज नहीं की गई है और तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में अभी आंशिक बादल बने रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रह सकता है।1
- 🚨 हरिद्वार में बिना सत्यापन रहने वालों पर पुलिस का शिकंजा 🔴 1500 लोगों की जांच, 260 मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालकों पर 26 लाख का चालान ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार, 11 मार्च 2026। तीर्थनगरी हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ा और सख्त सत्यापन अभियान चलाया। थाना क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे मजदूरों, कर्मचारियों, किरायेदारों तथा फड़-ठेली संचालकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गईं। 🔎 होटल, धर्मशाला और कॉलोनियों में पुलिस की अचानक जांच अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने होटल, धर्मशाला, जिम, आवासीय कॉलोनियों और किराए के मकानों में काम करने वाले कर्मचारियों तथा रहने वाले व्यक्तियों की मौके पर ही जांच और सत्यापन किया। जांच में यह भी सामने आया कि कई मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालक बिना सत्यापन के ही कर्मचारियों और किरायेदारों को रखे हुए थे। ⚡ 1500 लोगों का सत्यापन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं जिन मकान मालिकों, होटल संचालकों और धर्मशाला प्रबंधकों ने कर्मचारियों या किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा-83 के तहत 260 चालान करते हुए ₹26,00,000 (छब्बीस लाख रुपये) का कोर्ट चालान किया है और संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है। ⚠️ तीर्थनगरी की सुरक्षा से समझौता नहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराना कानून व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी है। 📢 मकान मालिकों को सख्त चेतावनी पुलिस ने मकान मालिकों, होटल संचालकों और संस्थानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किरायेदारों, नौकरों और कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🚔 अभियान जारी रहेगा कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य तीर्थनगरी में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाना और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हरिद्वार में बिना सत्यापन रह रहे लोगों और उन्हें शरण देने वाले मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।4
- राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऎश्वर्या रावत पहुँची टिहरी, जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्याएं1