logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने किया हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना..... हाथरस जिले के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विद्यानगर के जोगिया मार्ग पर स्थित खेतों के पास टहल रहे पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, गनीमत रही कि कुत्ता बाल-बाल बच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। तेंदुए के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

22 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
22 hrs ago

पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने किया हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना..... हाथरस जिले के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विद्यानगर के जोगिया मार्ग पर स्थित खेतों के पास टहल रहे पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, गनीमत रही कि कुत्ता बाल-बाल बच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जा सका। तेंदुए के न पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सासनी। गांव नया नगला में मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष खन्ना ठाकुर के नेतृत्व में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के मंदिरों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय श्री राम के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सनी कुशवाहा, प्रशांत कुमार, विष्णु, रवि, लक्ष्मण और विवेक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
    3
    सासनी। गांव नया नगला में मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रखंड उपाध्यक्ष खन्ना ठाकुर के नेतृत्व में भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव के मंदिरों में हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर चोला चढ़ाया और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय श्री राम के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे आयोजनों से युवाओं को अपनी संस्कृति और धर्म से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर सनी कुशवाहा, प्रशांत कुमार, विष्णु, रवि, लक्ष्मण और विवेक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by डॉ राहुल कुमार
    1
    Post by डॉ राहुल कुमार
    user_डॉ राहुल कुमार
    डॉ राहुल कुमार
    Electrician इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बड़ी खबर: गोरई पुलिस का बड़ा धमाका, अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़! इगलास (अलीगढ़): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत इगलास के गोरई क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोरई पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध तमंचा और पिस्टल बनाने वाली एक धधकती फैक्ट्री को पकड़ा है। 💥 कार्रवाई की मुख्य बातें: सटीक घेराबंदी: पुलिस टीम ने गोरई क्षेत्र के एक सुनसान ठिकाने पर दबिश देकर मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं। बरामदगी: मौके से कई अवैध तमंचे, पिस्टल और शस्त्र बनाने के उपकरण (वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन आदि) जब्त किए गए हैं। शातिर गिरफ्तार: पुलिस ने मौके से आरोपियों को धर दबोचा है, जो लंबे समय से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। 🔥 चुनाव और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी कामयाबी माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी चुनावों या बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। पुलिस की इस मुस्तैदी ने किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया है। "अपराधियों के लिए इगलास में कोई जगह नहीं है। अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।" — पुलिस प्रशासन
    1
    बड़ी खबर: गोरई पुलिस का बड़ा धमाका, अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़!
इगलास (अलीगढ़): अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत इगलास के गोरई क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोरई पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए अवैध तमंचा और पिस्टल बनाने वाली एक धधकती फैक्ट्री को पकड़ा है।
💥 कार्रवाई की मुख्य बातें:
सटीक घेराबंदी: पुलिस टीम ने गोरई क्षेत्र के एक सुनसान ठिकाने पर दबिश देकर मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं।
बरामदगी: मौके से कई अवैध तमंचे, पिस्टल और शस्त्र बनाने के उपकरण (वेल्डिंग मशीन, ग्राइंडर, ड्रिल मशीन आदि) जब्त किए गए हैं।
शातिर गिरफ्तार: पुलिस ने मौके से आरोपियों को धर दबोचा है, जो लंबे समय से क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहे थे।
🔥 चुनाव और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी कामयाबी
माना जा रहा है कि इन हथियारों का इस्तेमाल आगामी चुनावों या बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। पुलिस की इस मुस्तैदी ने किसी बड़ी अनहोनी को टाल दिया है।
"अपराधियों के लिए इगलास में कोई जगह नहीं है। अवैध हथियारों के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।" — पुलिस प्रशासन
    user_सचिन कुमार
    सचिन कुमार
    Social Media Manager Iglas, Aligarh•
    18 hrs ago
  • बजट पेश किया गया।
    1
    बजट पेश किया गया।
    user_अविनाश कुमार पत्रकार
    अविनाश कुमार पत्रकार
    Doctor इगलास, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अवैध तमंचा फैक्ट्री पर गोरई पुलिस की रेड 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार अलीगढ़ -थाना गोरई इंचार्ज ज्योति श्रीवास्तव पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई। अवैध शस्त्र फैक्ट्री में निर्मित 9 तमंचा एवं औजार तमंचा बनाने की टूल किट पुलिस टीम द्वारा जप्त किए गए।गोरई व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त पुलिस टीमों ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध बने व अधवने तमंचे बरामद अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र बनाने/बिक्री करने वाले शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग देहात की संयुक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर 5 शातिर अभियुक्तों को बेसवां रोड पर बन्द पड़े भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने एवं अवैध देशी शस्त्रों का निर्माण करते हुए भारी मात्रा में बने व अधबने तमचे के साथ शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डफोड करते हुए गिरफ्तार किया गया।पूछताछ पर अभियुक्तो ने बताया कि तमचे बनाने का समान रॉ मैटेरियल अलीगढ़ में मदारगेट से तथा तमंचे के लिए नाल छीपी टोला आगरा से खरीदते हैं जिसमें एक तमंचा बनाने की लागत 1000 से 1500 रुपये आती है तथा एक तमंचा को 6 से 7 हजार रुपए में बेचते हैं। ऑर्डर के अनुसार तमचे तैयार करते हैं तथा तमंचे बनाने के लिए अपनी जगह बदलते रहते हैं जिससे किसी को शक न हो इसलिए सुनसान जगहों पर बनाते हैं जिससे लोगों का आवागमन कम हो। सब लोग मिलकर पार्टनर शिप में फैक्ट्री चला रहे थे जो माल बिकता है उसको सब बराबर- बराबर बांट लेते।
    3
    अवैध तमंचा फैक्ट्री पर गोरई पुलिस की रेड 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार
अलीगढ़ -थाना गोरई इंचार्ज ज्योति श्रीवास्तव  पुलिस टीम द्वारा अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी गई। अवैध शस्त्र फैक्ट्री में निर्मित 9 तमंचा एवं औजार तमंचा बनाने की टूल किट  पुलिस टीम द्वारा जप्त किए गए।गोरई व क्रिमिनल इंटेलीजेंस विंग देहात की संयुक्त पुलिस टीमों ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का किया भण्डाफोड़, 5 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध बने व अधवने तमंचे बरामद 
अलीगढ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र बनाने/बिक्री करने वाले शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु वलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी इगलास महेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना गोरई पुलिस व क्रिमिनल इंटेलीजेन्स विंग देहात की संयुक्त टीमों द्वारा मुखबिर की सूचना पर 5 शातिर अभियुक्तों को बेसवां रोड पर बन्द पड़े भट्टे से अवैध शस्त्र फैक्ट्री का संचालन करने एवं अवैध देशी शस्त्रों का निर्माण करते हुए भारी मात्रा में बने व अधबने तमचे के साथ शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भण्डफोड करते हुए गिरफ्तार किया गया।पूछताछ पर अभियुक्तो ने बताया कि तमचे बनाने का समान रॉ मैटेरियल अलीगढ़ में मदारगेट से तथा तमंचे के लिए नाल छीपी टोला आगरा से खरीदते हैं जिसमें एक तमंचा बनाने की लागत 1000 से 1500 रुपये आती है तथा एक तमंचा को 6 से 7 हजार रुपए में बेचते हैं। ऑर्डर के अनुसार तमचे तैयार करते हैं तथा तमंचे बनाने के लिए अपनी जगह बदलते रहते हैं जिससे किसी को शक न हो इसलिए सुनसान जगहों पर बनाते हैं जिससे लोगों का आवागमन कम हो। सब लोग मिलकर पार्टनर शिप में फैक्ट्री चला रहे थे जो माल बिकता है उसको सब बराबर- बराबर बांट लेते।
    user_राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी
    राजेंद्र प्रसाद चतुर्वेदी
    पत्रकार Iglas, Aligarh•
    23 hrs ago
  • बजरंग दल को दो मिनट में सही करने वाले इंस्पेक्टर का तबादला हो गया कि सस्पेंड हुआ..🧐
    1
    बजरंग दल को दो मिनट में सही करने वाले इंस्पेक्टर का तबादला हो गया कि सस्पेंड हुआ..🧐
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • यूपी के हाथरस में सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर महिला बाबू बबीता सिंह को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बी-फार्मा के एक मेडिकल छात्र से इंटर्नशिप के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को महिला थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    यूपी के हाथरस में सीएमओ कार्यालय में एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर महिला बाबू बबीता सिंह को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने बी-फार्मा के एक मेडिकल छात्र से इंटर्नशिप के नाम पर रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर अलीगढ़ एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को महिला थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ जारी है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    पत्रकार हाथरस, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • हाथरस के सासनी स्थित गांव नया नगला में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। गांव की नालियां पूरी तरह चौक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे पूरी सड़क कीचड़ और गंदगी के ढेर में तब्दील हो चुकी है। इस नारकीय स्थिति के बीच ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फैला सड़ांध मारता पानी न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना है, बल्कि इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर भी सताने लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी न होने से उत्पन्न हुई यह गंदगी अब किसी बड़ी महामारी का संकेत दे रही है, फिर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
    3
    हाथरस के सासनी स्थित गांव नया नगला में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों का जीना दूभर हो गया है। गांव की नालियां पूरी तरह चौक होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे पूरी सड़क कीचड़ और गंदगी के ढेर में तब्दील हो चुकी है। इस नारकीय स्थिति के बीच ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर फैला सड़ांध मारता पानी न केवल राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना है, बल्कि इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर भी सताने लगा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल निकासी न होने से उत्पन्न हुई यह गंदगी अब किसी बड़ी महामारी का संकेत दे रही है, फिर भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
    user_Journalists Sasni
    Journalists Sasni
    पत्रकार सासनी, हाथरस, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बिग ब्रेकिंग भा कि यू के राष्ट्रीय महासचिव ने दिया स्तीफा, रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय महासचिव शिव प्रताप सिंह (आंशु भईया) ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी के महत्वपूर्ण पद को छोड़ दिया है। इस आशय की जानकारी उन्होने स्वयं के एक वीडियो के माध्यम से दी है। खास बात यह भी है की उन्होने संगठन पर किसी भी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है।
    2
    बिग ब्रेकिंग 
भा कि यू के राष्ट्रीय महासचिव  ने दिया स्तीफा,
रवेन्द्र जादौन की खास रिपोर्ट एटा 
भारतीय किसान यूनियन (किसान)  के राष्ट्रीय महासचिव  शिव प्रताप सिंह  (आंशु  भईया)  ने संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारणी के महत्वपूर्ण  पद  को छोड़ दिया है।
इस आशय की जानकारी उन्होने  स्वयं  के एक वीडियो के  माध्यम  से दी है। खास बात यह भी है  की उन्होने  संगठन पर   किसी भी प्रकार का आरोप नहीं  लगाया है।
    user_आदित्य कुमार  पत्रकार
    आदित्य कुमार पत्रकार
    पत्रकार जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.