पीथमपुर के नेट्रेक्स ट्रैक में 'बोमा तकनीक' से नीलगायों का सफल रेस्क्यू; 25 नीलगाय गांधी सागर अभयारण्य शिफ्ट धार 15 अप्रैल, 2026। धार पीथमपुर स्थित नेट्रेक्स (NATRAX) ऑटो टेस्टिंग ट्रैक परिसर में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वन मंडल अधिकारी, धार श्री विजयानंथम टी. आर. के कुशल मार्गदर्शन में 'अफ्रीकन बोमा पद्धति' का उपयोग कर नीलगायों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। ऑपरेशन की मुख्य विशेषताएँ: रणनीति और तकनीक: रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत कार्ययोजना दिनांक 13 अप्रैल को तैयार की गई थी। इसके अंतर्गत नीलगायों को बिना किसी शारीरिक हानि पहुँचाए पकड़ने के लिए विश्व प्रसिद्ध 'बोमा तकनीक' (Enclosure Technique) का चयन किया गया। उद्देश्य: वन विभाग की यह पहल न केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) को कम करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नेट्रेक्स जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। सफलतापूर्ण स्थानांतरण: अभियान के पहले दिन (14 अप्रैल) को 10 नीलगाय और दूसरे दिन (15 अप्रैल) को 15 नीलगाय, इस प्रकार कुल 25 नीलगायों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया है। संयुक्त टीम वर्क: इस जटिल ऑपरेशन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, रातापानी टाइगर रिजर्व और वन मंडल राजगढ़ के विशेषज्ञों सहित रालामंडल अभयारण्य के रेस्क्यू दल ने सहभागिता की। सराहनीय योगदान: इस अभियान की सफलता में उप वन मंडल अधिकारी श्री सुनील सुलिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी (मांडव) श्री सचिन सयदे, सुश्री संगीता रावत (धामनोद), श्री अजय चौहान, श्री आशीष सिंह सिकरवार एवं धार वन मंडल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
पीथमपुर के नेट्रेक्स ट्रैक में 'बोमा तकनीक' से नीलगायों का सफल रेस्क्यू; 25 नीलगाय गांधी सागर अभयारण्य शिफ्ट धार 15 अप्रैल, 2026। धार पीथमपुर स्थित नेट्रेक्स (NATRAX) ऑटो टेस्टिंग ट्रैक परिसर में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। वन मंडल अधिकारी, धार श्री विजयानंथम टी. आर. के कुशल मार्गदर्शन में 'अफ्रीकन बोमा पद्धति' का उपयोग कर नीलगायों को सुरक्षित रेस्क्यू करने का अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। ऑपरेशन की मुख्य विशेषताएँ: रणनीति और तकनीक: रेस्क्यू ऑपरेशन की विस्तृत कार्ययोजना दिनांक 13 अप्रैल को तैयार की गई थी। इसके अंतर्गत नीलगायों को बिना किसी शारीरिक हानि पहुँचाए पकड़ने के लिए विश्व प्रसिद्ध 'बोमा तकनीक' (Enclosure Technique) का चयन किया गया। उद्देश्य: वन विभाग की यह पहल न केवल मानव-वन्यजीव संघर्ष (Human-Wildlife Conflict) को कम करने में सहायक सिद्ध होगी, बल्कि नेट्रेक्स जैसे
संवेदनशील क्षेत्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि यह रेस्क्यू ऑपरेशन आगामी दिनों में भी निरंतर जारी रहेगा। सफलतापूर्ण स्थानांतरण: अभियान के पहले दिन (14 अप्रैल) को 10 नीलगाय और दूसरे दिन (15 अप्रैल) को 15 नीलगाय, इस प्रकार कुल 25 नीलगायों को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर गांधी सागर अभयारण्य में स्थानांतरित किया गया है। संयुक्त टीम वर्क: इस जटिल ऑपरेशन में सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, रातापानी टाइगर रिजर्व और वन मंडल राजगढ़ के विशेषज्ञों सहित रालामंडल अभयारण्य के रेस्क्यू दल ने सहभागिता की। सराहनीय योगदान: इस अभियान की सफलता में उप वन मंडल अधिकारी श्री सुनील सुलिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी (मांडव) श्री सचिन सयदे, सुश्री संगीता रावत (धामनोद), श्री अजय चौहान, श्री आशीष सिंह सिकरवार एवं धार वन मंडल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
- Post by Surendra prasad Dubey1
- *तहसीलदार के आदेश के बावजूद परेशान किसान* *जमीन के रास्ते विवाद में दबंगो ने गेहूं से भरा खेत जलाया* *ना थाने कार्यवाही कर रहा है ना विभाग -क्या बिना नेता नगरी के नहीं मिल सकता न्याय?* धार जिले के ग्राम एकलदुना दिग्ठान में खेत की जमीन के रास्ते को लेकर विवाद में हंजाबाई पति कालूराम जाती कुलमी के द्वारा डेहरी सराय पीथमपुर में मनीष पिता पवन जाति कुलमी पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना दिग्ठान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई जिसमें बता गया कि प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आवेदक हंजाबाई पति कालुराम जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलुदना दिग्ठान तहसील पीथमपुर जिला धार द्वारा अनावेदक मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना दिग्ठान तहसील पीथमपुर जिला धार के विरूद्ध मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 131 के अंतर्गत आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया कि आवेदक की स्वामित्व एवं आधिपत्य की कृषि भूमि जिसका भूमि सर्वे नंबर 352, 353, 354, 380, 355 कुल रकबा 0.272 हैक्ट की भूमि ग्राम एकलदुना दिग्ठान में स्थित है जिसमें आवेदक द्वारा अपनी भूमि सर्वे नंबर 352, 353, 354, 380, 355 पर कृषि कार्य हेतु औजार, हल, बैल, टेक्ट्रर, ट्राली एवं अन्य कृषि संसाधन से लाने ले जाने के लिये ग्राम एकलदुना दिग्ठान से बछडावदा वाले मार्ग से होकर सर्वे कमांक 348 की भूमि में से होकर आगे उत्तर की ओर बढकर सर्वे क्रमांक 382/1 जो कि अनावेदकगण मनीष पिता पवन की भूमि सर्वे नम्बर से होकर पश्चिम से पूर्व दिशा कि ओर स्थित रास्ते का उपयोग करते है। उक्त रास्ते के आवगमन में अनावेदकगण द्वारा अपनी भूमि सर्वे नं. 382/1 के पूर्वी सेडे पर तार फेसिंग कर अवरूद्ध कर दिया हैं। आवेदक द्वारा अवरूद्ध रास्ते को खुलवाये जाने हेतु निवेदन कई बार जिला कलेक्टर धार को जनसुनवाई में आवेदन दिए वही sdm पीथमपुर तहसील दार सागौर में कई बार आवेदन कर चुके हैं वही दबंग मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना जमीन के रास्ते विवाद के बाद हंजाबाई के खड़ी गेहूं की फसल में आग लगा दी गई वही मनीष पिता पवन, पवन पिता परमानंद जाति कुलमी निवासी ग्राम एकलदुना के खिलाफ हंजाबाई के बेटे संजय के द्वारा डेहरी सराय चौकी पर इन व्यक्तियों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज करवाई गई उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई पीडित परिवार के द्वारा cm हेल्पलाइन जिला कलेक्टर sdm पीथमपुर तहसीलदार सागौर पर कई बार शिकायत दर्ज करवाई उसके बाद इन दबंगों कर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई बताया जा रहा है कि विपक्षी पक्ष् की राजनीतिक पकड होने से राजस्व न्यायालय से पीडीता के खेत का रास्ता नहीं खोलने दिया जा रहा है वतर्मान में पीडीता के खेत की फसल भी जला दी गई है जिससे पीडीता का समय पर रास्ता न खुलने की दशा में पीडीता आत्मदाह कर लेगी जिसके जवाबदार विपक्षी पक्ष एवं प्रशासन होगा4
- इंदौर में सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर की पुलिस के साथ बैठक हुई चर्चा पुलिस कमिश्नर ने की सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के साथ बैठक सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर शहर हित में करें कंटेंट क्रिएट : पुलिस कमिश्नर पुलिस कमिश्नर ने सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर किया मोटीवेट, टॉपिक्स भी दिए सीपी की पाठशाला में पहुंचें सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर एंकर इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार को सैकड़ों सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और शहर हित में कंटेंट क्रिएट करने के लिए न केवल मोटीवेट किया बल्कि उन्हें सकारात्मक टॉपिक्स भी दिए। इस मौके पर अच्छा काम करने वाले कुछ सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स को सर्टिफिकेट भी दिए गएं। वीओ आज के दौर में सोशल मीडिया किसी भी बात को जन जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने इंदौर पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में सैकड़ों सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के साथ बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के समक्ष शहर हित में अनेक विषयों रखें और इन विषयों पर सकारात्मकता के साथ कंटेंट क्रिएट करने की प्रेरणा दी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर सिंह ने सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर की दिक्कतों को न केवल सुना बल्कि उनका समाधान भी किया। साथ ही ये भी कहा कि कुछ लोगों ने अपने प्लेटफॉर्म दुरुपयोग कर अपराधिक कृत्य किया है जिस पर कार्यवाही की गई है। बाइट संतोष कुमार सिंह पुलिस कमिश्नर इंदौर वीओ दरअसल इंदौर पुलिस, सोशल पुलिसिंग के मामले में हर दौर में अव्वल रही है, ऐसे में कम्युनिटी बेस पुलिसिंग के साथ ही सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के माध्यम से ऐसे कंटेंट क्रिएट करवाना चाहती है जिससे साइबर क्राइम, ट्रैफिक मैनेजमेंट, नशे के खिलाफ चल रहे अभियान जन जन तक आसानी से पहुंच सकें जिसका लाभ जन सामान्य को मिल सके। पुलिस कमिश्नर की ओर से सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के समक्ष एक प्रजेंटेशन भी दिया गया जिसमें यह दर्शाया गया कैसे सोशल मीडिया इन्फ्लूंसर के साथ मिलकर सकारात्मकता के साथ आम शहरियों को सभी विषयों में जागरूक कर आगे बढ़ा जा सकता है।1
- मध्य प्रदेश की राजगढ़ पुलिस ने 9 साल बालक और 8 बालिका का विवाह संपन्न करने पर माता-पिता सहित टेंट संचालक, घोड़ी संचालक, प्रिंटिंग प्रेस संचालक, हलवाई, एवं पंडित के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नाबालिक दूल्हे की हल्दी, मेहंदी और बारात की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इसके बाद प्रशासन की टीम हरकत में आई और राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के कुशालपुरा गांव पहुंचकर कार्रवाई की। महिला एवं बाल विकास विभाग और प्रशासन के द्वारा बाल विवाह की रोकथाम को लेकर लगातार अभियान चलाकर इसकी रोकथाम की बात कही जा रही है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए नाबालिक दूल्हा-दुल्हन के बाल विवाह की वीडियो ने प्रशासन के अभियान की पोल खोल दी है। करनवास थाना क्षेत्र में भी एक नववर्ष की बच्ची की सगाई कर उसकी शादी 26 अप्रैल को तय कर दी गई। बिना परिजनों की सहमति के ही रिश्तेदारों ने यह विवाहित कर दिया। अब विवाह नहीं करने पर झगड़े में 9 लाख रुपए की मांग भी की जा रही है। इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस और महिला बाल विकास से की है।1
- अर्पित गुप्ता से नोग्रडा में जाकर अर्पित गुप्ता के मोबाईल पर व्हाट्सअप काल करके 10 करोड रुपये की रंगदारी मांगी गयी व ना देने पर परिणाम से भुगतने व छोटे बच्चे होने का भय दिखाया गया 109 व्तीय तल सेक्टर 04 वेव सिटी उम्र 25 वर्ष।3. सविता उर्फ सवी चौधरी पत्नी दिनेश चौधरी नि० म०न0-3/352 ग्राउड फ्लोर किंग बुड एनक्लेव सैक्टर-03 वेव,सिटी उम्र 44 वर्ष।अभियुक्तों से बरामदगी का विवरण-1 घटना में प्रयुक्त 01 मोबाइल फोन रेडमी कंपनी।2 अन्य 04 मोबाईल फोन।गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीमः-1. स्वॉट टीम, अपराध शाखा पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद 2. थाना इन्दिरापुरम, पुलिस कमिश्नरेट महोदय जे० रविंद्र गौड़ गाजियाबाद, द्वारा पुरूस्कार की घोषणा की गई- अपर पुलिस आयुक्त, मुख्यालय / अपराध द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 50,000 रुपये के1
- Post by Vishal Jadhav1
- मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष 12वीं का पास प्रतिशत 76.01% रहा है, जो पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है। वहीं 10वीं में 73.42% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वयं परिणाम जारी करते हुए कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार के नवाचार और छात्रहित योजनाओं का सकारात्मक असर अब साफ दिखाई दे रहा है। इस बार खास बात यह रही कि जनजातीय और आदिवासी क्षेत्रों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जो यह दर्शाता है कि शिक्षा अब दूर-दराज़ इलाकों तक पहुंच रही है। इसके अलावा शासकीय स्कूलों के छात्रों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। 10वीं में सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 76.80% रहा, जो शिक्षा व्यवस्था में सुधार का संकेत देता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कूटी, साइकिल, लैपटॉप वितरण और मेधावी छात्र सम्मान जैसी योजनाओं ने छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ाया है।1
- संतशिरोमणी श्री सेन जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया। समाज के लोगों ने नगर में निकाला भव्य शोभायात्रा राहुल सेन मांडव मो 9669141814 देदला न्यूज/ग्राम देदला धाम में सेन जी महाराज का जन्मोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया गया जिसमें सेन समाज के द्वारा दोपहर 2 बजे से भगवान सत्यनारायण जी की कथा का आयोजन क्या गया वही सेन जी महाराज की महाआरती की गई वही भव्य शोभा यात्रा पूरे देदला नगर में निकली संत शिरोमणी सेन जी महाराज की तेल चित्र बगी पर रख कर डीजे बैंड ढोल ताशे के साथ नगर में सेन समाज के लोगों के द्वारा भव्य शोभायात्रा नगर में निकली वही शोभायात्रा में समाज के युवक युवतियां भजनों पर झूमते रहे वही शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे राधा कृष्ण की झाकियां शिव पार्वती हनुमान जी वही पूरे नगर में शोभायात्रा का भव्य स्वागत रहा वही धार जिले के कई क्षेत्र सेन समाज के लोगों ने रामायण भवन कार्यक्रम का आयोजन क्या जिसमें उपस्थित देदला सेन समाज संरक्षक डॉक्टर कांतिलाल सेन देदला सेन समाज अध्यक्ष डॉ मंगेश सेन सेन उपाध्यक्ष अमृत लाल भाटी सचिव जगदीश भाटी कोषाध्यक्ष विजय भाटी सह सचिव मुकेश भाटी सदस्य संतोष जी भाटी आर्मी संतोष गुरु शंकर भाटी हुकमी चंद परमार प्रकाश परमार वाइकिंग भाटी कमल भाटी शुभम भाटी वही बाहर से आए अतिथि सुरेश भाटी लुन्हेरा ,मधुसूदन सेन मांडव,कपिल परमार नारायणपूरा, बाबूलाल जी परमार बगड़ी ,भोलाराम तलवाड़ा,कैलाश जी बागड़िया, शांतिलाल जी धरावरा, बाबूलाल जी रतवाई,रितेश जी नयापुरा , अशोक जी सलकनपुर, वही इस शोभायात्रा का स्वागत करता रघुवंशी समाज से श्री देवेंद्र जी रघुवंशी श्रीदामोदरजी रघुवंशी श्रीशंकर जी रघुवंशी तेजवीर सेना जाट समाज के श्री रोहित जाट कोहली श्री विजेश जी जाट राहुल जी जाट शक्ति जी जाट द्वारा पुष्प वर्षा की गई4