मुख्यमंत्री ने अभया ब्रिगेड के लिंए 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण बिहार की बहनें बदलेंगी बिहार की तकदीर पटना, 26 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पुलिस दीदी के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण करते हुये कहा कि इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 40 हजार महिला पुलिस बल में है। महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या देश के किसी भी राज्य की पुलिस बल में नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ही समृद्ध बिहार की तस्वीर है। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार की महिलाएँ अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर राज्य की तकदीर बदलें तथा समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बनें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ किया। इसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को चार वर्षों तक 10,000 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना का भी शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत महिला उद्यमियों को अपने नवाचार एवं उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए 50,000 रूपये से 2 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 2100 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे बेटियों में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार की अर्थव्यवस्था में जीविका दीदियाँ 1.36 लाख करोड़ रूपये का योगदान कर रही हैं। राज्य की 43 लाख जीविका दीदियाँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में एक करोड़ और जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवा 112 का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से कम हो गया है। नई व्यवस्थाओं के लागू होने के बाद इसे 5-7 मिनट से भी कम करने का लक्ष्य है, ताकि जरूरत के समय महिलाओं सहित सभी नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए भी व्यापक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की बहनें राज्य की समृद्धि की प्रतीक बनें और विकास की मुख्य धारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का अभियान जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को जीविका, दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन आदि रोजगार से जोड़ना है। पंचायतों और नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। बिहार में 50 प्रतिशत से अधिक करीब 59 प्रतिशत महिलायें जनप्रतिनिधि चुनकर आती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सरकार महिलाओं को सुरक्षित एवं सक्षम वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। सरकार की इन पहलों से बेटियों को सुरक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, विधि व्यवस्था एवं कमजोर वर्ग की एडीजी श्रीमती केएस अनुपम, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के शर्मा सहित गृह विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में पुलिस दीदियां उपस्थित थी।
मुख्यमंत्री ने अभया ब्रिगेड के लिंए 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण बिहार की बहनें बदलेंगी बिहार की तकदीर पटना, 26 अगस्त । मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर बिहार की बेटियों और बहनों के सम्मान, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आज तीन महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की। पटना के ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पुलिस दीदी के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) की महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर बेटियों और बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) के लिए 4,700 स्कूटर एवं मोटरसाइकिल का लोकार्पण करते हुये कहा कि इन वाहनों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा एवं संरक्षण के साथ-साथ महिला सुरक्षा से जुड़े कार्यों को और प्रभावी ढंग से संचालित करेंगी। उन्होंने कहा कि बिहार में करीब 40 हजार महिला पुलिस बल में है। महिलाओं की इतनी बड़ी संख्या देश के किसी भी राज्य की पुलिस बल में नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज महिलाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ही समृद्ध बिहार की तस्वीर है। सरकार का लक्ष्य है कि बिहार की महिलाएँ अपनी प्रतिभा और क्षमता के बल पर राज्य की तकदीर बदलें तथा समृद्ध बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार बनें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप का शुभारंभ किया। इसके तहत लगभग 1,000 छात्राओं को चार वर्षों तक 10,000 रूपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा और शोध के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना का भी शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत महिला उद्यमियों को अपने नवाचार एवं उद्यम को आगे बढ़ाने के लिए 50,000 रूपये से 2 लाख रूपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 2100 महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। इससे बेटियों में उद्यमिता, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बिहार की अर्थव्यवस्था में जीविका दीदियाँ 1.36 लाख करोड़ रूपये का योगदान कर रही हैं। राज्य की 43 लाख जीविका दीदियाँ लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि आने
वाले वर्षों में एक करोड़ और जीविका दीदियों को लखपति दीदी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपातकालीन सेवा 112 का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से कम हो गया है। नई व्यवस्थाओं के लागू होने के बाद इसे 5-7 मिनट से भी कम करने का लक्ष्य है, ताकि जरूरत के समय महिलाओं सहित सभी नागरिकों को त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के लिए भी व्यापक स्तर पर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार की बहनें राज्य की समृद्धि की प्रतीक बनें और विकास की मुख्य धारा में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसको लेकर सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का अभियान जारी रहेगा। सरकार का लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को जीविका, दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन आदि रोजगार से जोड़ना है। पंचायतों और नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। बिहार में 50 प्रतिशत से अधिक करीब 59 प्रतिशत महिलायें जनप्रतिनिधि चुनकर आती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की उन्नति ही बिहार की प्रगति है। बेटियों और बहनों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सरकार महिलाओं को सुरक्षित एवं सक्षम वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियों को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। सरकार की इन पहलों से बेटियों को सुरक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा, शोध, नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने का नया अवसर मिलेगा। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री श्री संजय सिंह टाइगर, शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, शिक्षा विभाग के सचिव श्री राजीव रौशन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, विधि व्यवस्था एवं कमजोर वर्ग की एडीजी श्रीमती केएस अनुपम, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के शर्मा सहित गृह विभाग, उच्च शिक्षा विभाग और शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में पुलिस दीदियां उपस्थित थी।
- भिखुआ में दो पक्षों के बीच मारपीट, एक-दूसरे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप फतुहा। थाना क्षेत्र के भिखुआ गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से फतुहा थाने में अलग-अलग आवेदन देकर एक-दूसरे पर घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पहले पक्ष की राममितर देवी ने आवेदन में आरोप लगाया है कि 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे गांव के कुछ लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गयी और बाल पकड़कर घर से बाहर घसीटने का आरोप लगाया गया है। महिला के अनुसार, बचाने पहुंचे उनके बेटे शिवजी के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट की गयी। बीच-बचाव के दौरान उनका हाथ ऐंठ दिया गया, जिससे उंगली में चोट और सूजन हो गयी। वहीं, दूसरे पक्ष की सविता देवी ने 26 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे की घटना को लेकर आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के लोग उनके घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद ईंट से हमला किया गया, जिससे उनकी दायीं आंख के नीचे गंभीर चोट लगी और खून निकलने लगा। सविता देवी ने अपने बच्चों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से जान-माल का खतरा बताते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।1
- वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम #StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo वायरल Gen Alfa Aditya Raj का नरेंद्र मोदी को सीधा अल्टीमेटम #StudentProtest #NarendraModi #genalfa #trendingvideo1
- *स्टोरी :-* सहरसा में आपसी विवाद के दौरान गोलीबारी, चाय दुकानदार महिला के पैर में लगी गोली। एंकर :-* खबर सहरसा से है जहाँ दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना में वहां मौजूद एक महिला गोली लगने से जख्मी हो गई. घायल महिला की पहचान सुमित्रा देवी के रूप में की गई है जो एक चाय का दुकान चलाती है. मामला जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चपराम कोठी के समीप की है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था इस दौरान विवाद काफी बढ़ गया और फिर गोलीबारी शुरू हो गई इस दौरान पास में मौजूद महिला सुमित्रा देवी के पैर में गोली लग गई जिसके बाद घायल महिला को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सिमरीबख्तियारपुर के प्रभारी SDPO धीरेंद्र पांडे मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए, प्रभारी SDPO ने बताया कि आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई इस बीच वहाँ मौजूद एक महिला के पैर में गोली लग गई है. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है दोषी व्यक्ति के खिलाफ विधि सम्वत कार्रवाई की जाएगी. *BYTE :-* धीरेंद्र पांडे, प्रभारी SDPO सिमरीबख्तियारपुर.1
- 10 सर्कुलर रोड अब माता शबरी सेवा सदन हो गया है। आज भव्य गृह प्रवेश है। लालू यादव और राबड़ी देवी इसी 10 सर्कुलर रोड में पिछले 20 सालों से रह रहे थे और अब भाजपा कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को यह आवास आवंटित हो गया है। हरा रंग से भगवा कलर में तब्दील हो गया है। 10 सर्कुलर रोड अब माता शबरी सेवा सदन हो गया है। आज भव्य गृह प्रवेश है। लालू यादव और राबड़ी देवी इसी 10 सर्कुलर रोड में पिछले 20 सालों से रह रहे थे और अब भाजपा कोटे से मंत्री नंदकिशोर राम को यह आवास आवंटित हो गया है। हरा रंग से भगवा कलर में तब्दील हो गया है।1
- हम कह रहे हैं, हमरा प्रधानमंत्री बनने का मन है, के बना देता है? - अनंत सिंह हम कह रहे हैं, हमरा प्रधानमंत्री बनने का मन है, के बना देता है? - अनंत सिंह #Bihar #AnantSingh1
- जनहित लोक दल पार्टी का हुआ गठन, जनहित पारदर्शिता जवाब देही और बेहतर शासन है उद्देश्य1
- मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि निशांत एक अच्छे मुख्यमंत्री साबित हो सकते है बिहार के लिए। मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह ने यह कहकर राजनीतिक सनसनी मचा दी की निशांत बिहार के अच्छे मुख्यमंत्री साबित हो सकते है।सुनिए क्या कह रहे है।1
- फतुहा में दिन में बंद घर का ताला तोड़कर 65 ग्राम सोने के जेवर यानी आठ लाख रुपए जेवर की चारों ने कर ली चोरी. फतुहा के पूर्व उप प्रमुख संतोष कुमार के मकान में किराए में रह थी शिक्षिका. फतुहा. थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर में तीन मंजिले मकान के तीसरे तल्ले पर 24 अगस्त की दिन में ही किराए के घर ने रहने वाली शिक्षिका के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 65 ग्राम सोने के जेवरात चोरी कर ली.जिसकी कीमत लगभग अमृत लाख रुपए बताई जाती है. घटना की जानकारी घर के मालिक शिक्षिका को फोन पर मिली, जिसके बाद उन्होंने 25,अगस्त को फतुहा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाने में दिये आवेदन के अनुसार, पीड़ित शिक्षिका जुली सिंह जो कोलहर हाई स्कूल कार्यरत हैं.20 अगस्त अपने ससुराल बेगूसराय अपने पति के पास गई हुई थी.उनके पति भी एसबीआई में पोस्टेड हैं. इसी दौरान 24 अगस्त की दोपहर करीब तीन बजे उन्हें पड़ोसी से सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है घर का अंदर का सामान बिखरा हुआ है. सूचना मिलने के बाद दोनों पति पत्नी 25 अगस्त को फतूहा अपने डेरा पहुंचे और देखा कि उनके आलमीरा के ताला को तोड़कर उसमें रखे सभी ज्वेलरी के समान चोरी कर ली गई है और कमरे का सभी सामान बिखरा हुआ है. चोरी गये सामान में सोने का मंगलसूत्र, अंगूठी, गले का हार ,दो हाथ का कंगन और झुमका समेत अन्य जेवर शामिल हैं. चोरी गये सोने के जेवर का कुल वजन करीब 65 ग्राम है जिसकी कीमत आठ लाख रुपए से ज्यादा की है. जुली सिंह मूलरूप से भोजपुर जिले के जगमदीशपुर थानाक्षेत्र पोखरा जगदीशपुर के रहने वाली हैं.जो फतुहा के यदुवंशनगर में फतूहा के पूर्व उप प्रमुख कोहलर निवासी संतोष कुमार के मकान में किराए तीसरे तल्ले में रहती हैं. घटना के बाद पीड़ित ने फतुहा थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया है मिले आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. और आसपास के कमरे को खंगाल रही है.4