*प्रयागराज बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग बना जानलेवा, हादसे को दे रहा दावत* प्रयागराज बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग बना जानलेवा, हादसे को दे रहा दावत योगी जी कहते हैं गड्ढा मुक्त, लोक निर्माण विभाग ने बना दिया गड्ढा युक्त लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा, विभाग मौन, बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन रवीन्द्र श्रीवास्तव, प्रभात भेदी नेटवर्क प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गड्ढा मुक्त सड़क की बात कहते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रयागराज-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। पूरा मामला जसरा बाजार से एक किलोमीटर आगे चिल्ला मोड़ के पास कोटवारन का पूरा का है, जहां राजू कोटार्य के दरवाजे के पास सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं को हो रही है। जहां एक ओर सूबे के मुखिया गड्ढा मुक्त सड़क की बात कर रहे हैं, वहीं कोटवारन का पूरा में गड्ढा युक्त सड़क अपने आप में एक जीता-जागता उदाहरण है। इस पर लोक निर्माण विभाग पूरी तरह मौन बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि जब से जसरा बाईपास बना है, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगातार अनदेखी करते आ रहे हैं। करीब साल भर से यह सड़क टूटी है, बनवाने वाला कोई नहीं है। जब कोई बड़ी घटना घटित होगी तब लोक निर्माण विभाग नींद से जागेगा। स्थानीय लोगों ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी प्रयागराज से इस गंभीर समस्या के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि कब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और जिला अधिकारी महोदय मामले को संज्ञान में लेते हैं। या यूंही किसी बड़ी घटना का इंतजार रहेगा।
*प्रयागराज बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग बना जानलेवा, हादसे को दे रहा दावत* प्रयागराज बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग बना जानलेवा, हादसे को दे रहा दावत योगी जी कहते हैं गड्ढा मुक्त, लोक निर्माण विभाग ने बना दिया गड्ढा युक्त लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा, विभाग मौन, बड़ा हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन रवीन्द्र श्रीवास्तव, प्रभात भेदी नेटवर्क प्रयागराज।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार गड्ढा मुक्त सड़क की बात कहते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। प्रयागराज-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज भी बड़े-बड़े गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। पूरा मामला जसरा बाजार से एक किलोमीटर आगे चिल्ला मोड़ के पास कोटवारन का पूरा का है, जहां राजू कोटार्य के दरवाजे के पास सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती
महिलाओं को हो रही है। जहां एक ओर सूबे के मुखिया गड्ढा मुक्त सड़क की बात कर रहे हैं, वहीं कोटवारन का पूरा में गड्ढा युक्त सड़क अपने आप में एक जीता-जागता उदाहरण है। इस पर लोक निर्माण विभाग पूरी तरह मौन बना हुआ है। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि जब से जसरा बाईपास बना है, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी लगातार अनदेखी करते आ रहे हैं। करीब साल भर से यह सड़क टूटी है, बनवाने वाला कोई नहीं है। जब कोई बड़ी घटना घटित होगी तब लोक निर्माण विभाग नींद से जागेगा। स्थानीय लोगों ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी प्रयागराज से इस गंभीर समस्या के शीघ्र निस्तारण की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि कब सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ और जिला अधिकारी महोदय मामले को संज्ञान में लेते हैं। या यूंही किसी बड़ी घटना का इंतजार रहेगा।
- अमन और अकीदत का पैगाम लेकर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी घूरपुर, प्रयागराज। ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर घूरपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़ी शान और अकीदत के साथ निकाला गया। जुलूस घूरपुर रीवां रोड स्थित ईदगाह के समीप से शुरू हुआ। बोंगी ग्राम सभा के लोग भी अपने गांव से पहुंचकर जुलूस में शामिल हुए और सभी लोग एक साथ घूरपुर चौराहे की ओर रवाना हुए। जुलूस में बड़ी तादाद में बच्चे, बुजुर्ग और नवजवान शामिल रहे। लोग नात-ए-पाक और दरूद-ओ-सलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। जुलूस में मक्का-मदीना की खूबसूरत झांकी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। रास्ते में जगह-जगह सिन्नी, शरबत, मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। उलेमा-ए-कराम के नेतृत्व में जुलूस में शामिल लोगों ने पूरे अकीदत और अनुशासन के साथ शिरकत की। जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द का संदेश दिया गया। आयोजकों की ओर से बताया गया कि जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से निकाला गया। घूरपुर चौराहे पर जुलूस करीब 20 मिनट रुका। इस दौरान मुफ्ती मोहम्मद शोएब और मौलाना शमशीर जलाली ने तकरीर की। इसके बाद सलाम पढ़ा गया तथा देश में अमन-ओ-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर उलेमा-ए-कराम ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की पूरी जिंदगी इंसानियत, मोहब्बत, रहम, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देती है। ईद मिलादुन्नबी का मुबारक अवसर हमें उनकी सीरत पर अमल करने और समाज में शांति एवं भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देता है। जुलूस के समापन के दौरान नारे तकबीर, नारे रिसालत, सरकार की आमद मरहबा और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हुआ। पूरे जुलूस के दौरान घूरपुर थाने की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रही और पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जुलूस में मुख्य रूप से मो. जफर, रिजवान अहमद, जाबिर अली, कासिम अली, रफाकत अली, अच्छन अली, मुजीबुर्रहमान, मिन्हाजुद्दीन, सिरताज अहमद, अमजद अली, साहेब अली, जाहिद अली, मोहम्मद कमर, अंसार अहमद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।4
- बारा में मानक विहीन ब्लास्टिंग के खिलाफ किसानों का हल्ला-बोल, जांच के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना प्रयागराज, बारा। धरा-बांकीपुर पहाड़ पर हो रही हैवी ब्लास्टिंग के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (प्रयाग) का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को समाप्त हो गया। किसानों ने खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि मानक से अधिक विस्फोटक इस्तेमाल से मकानों में दरारें आ रही हैं और गोवंश दहशत में रस्सी तोड़कर भाग रहे हैं। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ऋषि पांडे ने की। किसानों ने मांग की कि ब्लास्टिंग का समय तय हो, नियंत्रित मात्रा में विस्फोट हो और प्रभावितों को मुआवजा मिले। खनन इंस्पेक्टर ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित किया गया।3
- घूरपुर रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा कक्षा 6 का छात्र ऋषभ घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा बड़ी खबर: घूरपुर / रिंग रोड देवरी नहर के पास हादसा: मौनी बाबा आश्रम के सामने क्रेन ने कक्षा 6 के छात्र को मारा टक्कर, 12 वर्षीय ऋषभ गंभीर घायल प्रयागराज / घूरपुर। घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रिंग रोड पर तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से एक स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना का विवरण हादसा घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरी नहर के पास, मौनी बाबा आश्रम के सामने रिंग रोड पर हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय छात्र ऋषभ यादव कक्षा-6सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस की कार्रवाई हादसे की सूचना मिलते ही घूरपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल छात्र को तुरंत एंबुलेंस से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में ले लिया है और चालक से पूछताछ कर रही है।बताया जा रहा है कि रिंग रोड पर निर्माण कार्य के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है और तेज रफ्तार के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने रिंग रोड पर गति सीमा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है।छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। घूरपुर: रिंग रोड पर क्रेन ने 12 वर्षीय छात्र को रौंदा, कक्षा 6 का ऋषभ गंभीर घायल मौनी बाबा आश्रम के सामने हुआ हादसा1
- 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं। 3 घंटे बाद पहुंचे एसडीएम,अक्रोशित हुए ग्रामीण मांडा में बिजली के टावर पर युवक के सुबह 9 बजे चढ़ने की सूचना के बाद 12:37 है दोपहर मेजा एसडीएम अजीत प्रताप सिंह पहुंचे।इस दौरान ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तीखा सवाल जवाब किया।ग्रामीणों ने कहा की तहसील के जिम्मेदार अधिकारी जब लापरवाही पर उतर जायेगे तो आम जनता को न्याय केसे मिलेगा। गांव का सबसे बड़ा काश्तकार है युवक मांडा के ढिलिया गांव के सुशील गांव के सबसे बड़े काश्तकार हैं।उनके पास कुल 50 बीघा जमीन है।जिसमें उन्होंने लाखो की लागत से धान की रोपाई कराई।इसके बाद फसल की अच्छी पैदावार के लिए खाद डाला।तभी बारिश के तबाही मचाई और पूरी फसल जल निकासी के अभाव के डूब गई। पिता राजमणि और छोटे भाई संतोष की पूर्व के मौत हो चुकी है।युवक सुशील की पत्नी उषा देवी गृहणी हैं।बेटा वीनू और भतीजा बादल पढ़ाई करते हैं। 50 बीघा धान की फसल बर्बाद ढिलिया इलाके में एक हजार बीघा धान की फसल बारिश आई पानी में डूबकर तबाह हो गई है।किसान पंचम लाल बिंद,सुपारी लाल,दिनेश यादव आदि किसानों ने बताया की पिछले साल मुआवजे के लिए कुल 60 किसान चिन्हित किए गए थे,लेकिन केवल 4 किसानों को ही सरकार की ओर से मुआवजा दिया गया।वहीं इस बार फसल डूबने से अभी किसान अक्रोशित हैं।1
- ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम ट्रेन की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम करछना। करछना थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में सफाई कर्मी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दिनेश कुमार हरिजन (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार सफाई कर्मी के रूप में कार्य करते थे। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही करछना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जो सभी नाबालिग बताए जा रहे हैं। दिनेश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव और क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मामले की जांच-पड़ताल में जुटा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है तथा घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।1
- *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!* *आने वाले 36 घंटे बिहार के लिए बहुत मुश्किल से भरा होने वाला है!*1
- पट्टी नाथ राय तकिया पर बारावफात पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी* *तिरंगा लहराते हुए दिया भाईचारे का पैगाम, 'आई लव यू माय इंडिया' के पोस्टर रहे आकर्षण का केंद्र* सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार बुद्धसेन वर्मा1
- करछना वीरपुर छीटियां में विधवा से 50 हजार की ठगी का आरोप ग्राम प्रधान रवि पटेल पर गंभीर आरोप पीड़िता ने लगा रही न्याय की गुहार प्रयागराज करछना ब्लॉक के ग्राम पंचायत वीरपुर छीटिया से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक गरीब विधवा महिला ने ग्राम प्रधान पर मनरेगा की मजदूरी और आवास के नाम पर 50 हजार रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता स्व.राम सिंह पटेल की विधवा पत्नी निवासी वीरपुर छीटिया, करछना ने बताया कि वह बेहद गरीब और बेसहारा है। मनरेगा का पैसा हड़पा महिला का आरोप है कि उसने मनरेगा में मजदूरी की, लेकिन उसका पैसा ग्राम प्रधान रवि पटेल ने नहीं दिया और हड़प लिया।आवास के नाम पर 50 हजार की वसूली महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर प्रधान ने कहा किअधिकारियों को पैसा देना पड़ेगा नहीं तो आवास नहीं मिलेगा इस डर से विधवा ने किसी तरह कर्ज लेकर 50,000 रुपये प्रधान को दिए, लेकिन आज तक न तो आवास मिला और न ही पैसे वापस मिले। पीड़िता ने बताया कि वह प्रधान के घर का कई बार चक्कर लगा चुकी है, लेकिन उसे धमकाकर भगा दिया जाता है शिकायत और मांग बेसहारा विधवा ने अब जिलाधिकारी प्रयागराज, CDO से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने मांग की है कि उसका मनरेगा का बकाया पैसा दिलाया जाए आवास के नाम पर लिए गए 50 हजार रुपये वापस दिलाए जाएं ग्राम प्रधान रवि पटेल की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए ग्रामीणों में भी प्रधान के इस रवैये को लेकर भारी आक्रोश है। करछना में प्रधान की दबंगई: विधवा की मनरेगा मजदूरी हजम, आवास के नाम पर ऐंठे 50 हजार पीड़िता ने लगाई DM से गुहार*1