Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर के मुडिला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या और प्रयाग से पधारे कथा व्यास पंडित अमरनाथ शास्त्री व मानस माधुरी सुनीता शास्त्री के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का अनुपम संगम बताया गया।
पत्रकार पांडे
सुल्तानपुर के मुडिला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या और प्रयाग से पधारे कथा व्यास पंडित अमरनाथ शास्त्री व मानस माधुरी सुनीता शास्त्री के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का अनुपम संगम बताया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुल्तानपुर जनपद मे गोवंश मौत कांड से सनसनी चौबीस सो अडतालीस घंटों में खुलासे का आश्वासन सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली की सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम माधवपुर टांडा में बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण किनारे खेमतारा के पास सोमवार सुबह खेत में करीब 20 गाय मृत और 5 गाय घायल व बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देखा कि कुछ गायें छटपटा रही थीं, जिसके बाद खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सकों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने घायल गायों का उपचार शुरू किया, जबकि मृत गायों का सैंपल लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती घटनाक्रम ने पूरे इलाके में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। करणी सेना के जिला अध्यक्ष अजय सिंह अंबेडकर, निषाद पार्टी के नेता सिद्धार्थ सिंह, सनातनी सुरेंद्र यादव और बजरंग दल के जिला सहसंयोजक यशदीप ठठेर समेत कई लोगों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों का जल्द से जल्द खुलासा कर कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन की ओर से 24 से 48 घंटे के भीतर पूरे प्रकरण का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मृत गोवंश का मौके पर ही अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुल्तानपुर जिले के ब्लॉक और तहसील के आला अधिकारी, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, ग्राम प्रधान वृजेश कुमार सिंह तथा देवरी तारन पट्टी के ग्राम प्रधान दुर्गेश मिश्रा भी मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।4
- उत्तर प्रदेश के धम्मौर में दबंगों ने एक दलित विधवा की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण शुरू कर दिया है। स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, जिससे परेशान महिला को जातिसूचक गालियाँ और जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।1
- सुल्तानपुर में छात्र का शव आम के पेड़ से लटकता मिला, इलाके में सनसनी सुल्तानपुर में छात्र का शव आम के पेड़ से लटकता मिला, इलाके में सनसनी सुल्तानपुर। जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र का शव आम के पेड़ से लटकता मिला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहा गांव निवासी सचिन वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा सुल्तानपुर के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, केनौरा में पिछले तीन वर्षों से पढ़ाई कर रहा था। वह कॉलेज के पास प्रधान लाख के यहां रहकर अध्ययन करता था। परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 10 मई 2026 की रात करीब 8:30 बजे सचिन घर से निकला था। देर रात उसका शव पीछे स्थित आम की बाग में एक पेड़ से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता राजेन्द्र वर्मा ने कोतवाली देहात पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- Post by Raju.u.p.441
- सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात से संबंधित है। दिनांक 10.05.2026 को रात्रि 10:00 बजे के आसपास *यह घटना जनपद सुलतानपुर के थाना कोतवाली देहात से संबंधित है। दिनांक 10.05.2026 को रात्रि 10:00 बजे के आसपास थाना कोतवाली देहात को यह सूचना प्राप्त होती है कि एक छात्र, जो कि राजकीय पॉलिटेक्निक कनौरा का है, के द्वारा आत्महत्या कर लिया गया है।इस सूचना पर स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंचती है, छानबीन करती है, तो यह तथ्य प्रकाश में आता है कि मृतक का नाम सचिन वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा, निवासी कालूराम पुरवा, लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ का रहने वाला है। जो कि राजकीय पॉलिटेक्निक कनौरा के तृतीय वर्ष मैकेनिकल का छात्र है।उक्त की परीक्षा आगामी 13 मई को प्रस्तावित थी। आसपास के लोगों के द्वारा पूछने पर यह बताया जा रहा था कि परीक्षा को लेकर छात्र थोड़े तनाव में भी था। मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह तथ्य प्रकाश में आ रहा है कि परीक्षा की वजह से हो सकता है छात्र के द्वारा आत्महत्या किया गया हो। किंतु मूल कारणों को जानने के लिए शव का पंचायतनामा किया जा रहा है, पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। फील्ड यूनिट की टीम मौके पर है, जांच की जा रही है और इसमें अन्य लोगों से वार्ता भी की जा रही है, साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है, अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह द्वारा दी गयी बाइटः-"*1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के माधवपुर गांव में एक स्कूल के सामने दर्जनों गोवंश के मृत शरीर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जयसिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और इन अज्ञात मौतों की जांच में जुट गई है।4
- सुलतानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र में अकेली रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं, लेकिन मौके पर लूटपाट के कोई सबूत नहीं मिले। पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत कई टीमें गठित की हैं।1
- सुल्तानपुर जनपद मे गोवंश मौत कांड से सनसनी चौबीस से अडतालीस घंटों में खुलासे का दावा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर कोतवाली की सेमरी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम माधवपुर टांडा में बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग के दक्षिण किनारे खेमतारा के पास सोमवार सुबह खेत में करीब 20 गाय मृत और 5 गाय घायल व बेहोशी की हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देखा कि कुछ गायें छटपटा रही थीं, जिसके बाद खबर तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना मिलते ही जयसिंहपुर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पशु चिकित्सकों को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने घायल गायों का उपचार शुरू किया, जबकि मृत गायों का सैंपल लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती घटनाक्रम ने पूरे इलाके में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। करणी सेना के जिला अध्यक्ष अजय सिंह अंबेडकर, निषाद पार्टी के नेता सिद्धार्थ सिंह, सनातनी सुरेंद्र यादव और बजरंग दल के जिला सहसंयोजक यशदीप ठठेर समेत कई लोगों ने प्रशासन के खिलाफ कड़ा विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर मांग की कि इस घटना के जिम्मेदार लोगों का जल्द से जल्द खुलासा कर कठोर कार्रवाई की जाए। प्रशासन की ओर से 24 से 48 घंटे के भीतर पूरे प्रकरण का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद प्रशासन, स्थानीय ग्रामीणों और हिंदू संगठनों की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से मृत गोवंश का मौके पर ही अंतिम संस्कार कराया गया। अंतिम संस्कार के दौरान सुल्तानपुर जिले के ब्लॉक और तहसील के आला अधिकारी, सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, ग्राम प्रधान वृजेश कुमार सिंह तथा देवरी तारन पट्टी के ग्राम प्रधान दुर्गेश मिश्रा भी मौजूद रहे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल बना हुआ है।3