भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से, मृत 35 लोगों के अस्ति कलश, लेकर प्रयागराज जाएगा कांग्रेस सेवादल इंदौर के भागीरथपुरा में, दूषित पानी से हुई मौतों के बाद कांग्रेस सेवादल ने, शनिवार को इंदौर के भागीरथपुरा में बड़ा आयोजन किया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता मृतकों के अस्थि कलश लेकर हरिद्वार के लिए रवाना होंगे। इस दौरान पीड़ित परिवारों के साथ श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मृत लोगों के अस्थि कलश का पूजन किया गया। कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता करीब 20 पीड़ित परिवारों के साथ, अस्थि कलश लेकर प्रयागराज जाएंगे। कुल 55 लोगों का जत्था इंदौर से प्रयागराज ट्रेन से रवाना होगा, जहां मृतकों की अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा। इस मौके पर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है, कि पीड़ित परिवारों के साथ पार्टी हर कदम पर खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए वहीं इंदौर नगर निगम के बारे में कहा कि देश में जो स्वच्छता का नाम था वह दूषित पानी कांड से बदनाम हुआ है पटवारी ने नगर निगम में 2000 करोड़ के घोटाले का भी आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष का यह भी कहना है, कि लोगों के वोट से बनी नगर निगम को अहंकार आ गया है।

- Post by Khushbu Shrivastava1
- Post by Kalpana Chourasiya1
- वक़्त आ गया है हिंदुस्तान में राजनीति को बदलने का। सबकी हिस्सेदारी की राजनीति बहुजनों के अधिकार की राजनीति भारत के संविधान की दिखाई राजनीति राहुल गाँधी1
- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी का बयान आया सामने भागीरथपुरा इंदौर इंदौर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज भागीरथपुरा संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की और इन्होंने क्या कहा इन्हीं से सुनिए1
- इंदौर में वित्तीय वर्ष की आखरी और वर्ष की पहली नेशनल लोक अदालत आयोजित नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे बैंक से जुड़े हुए मामले की हल किए जाएंगे लोक अदालत में 9100 कैस जिन्हें 83 अदालते इन केश को सुनेंगे इस दौरान सर चार्ज में कई तरह की छूट दी जा रही है एंकर=इंदौर के जिला न्यायालय परिसर में वर्ष 2026 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया इस नेशनल लोक अदालत के संबंध में जानकारी देते हुए जिसमें कई विभागों के द्वारा संयुक्त रूप से अपनी-अपनी टेबल लगाई गई थी जहां पर विभिन्न प्रकरणों की सनी की गई जिसका उद्देश्य केवल लोगों निलंबित प्रकरण और अन्य जो मामले हैं उसमें राहत पहुंचाई जा सके। वियो लोक अदालत की जानकारी देते हुए जिला जज अयाज मोहम्मद खान साहब ने बताया की इस बार की नेशनल लोक अदालत में टैक्स जमा करने की छूट मिलेगी नगर निगम के सभी 22 जोनल कार्यालय रजिस्टर कार्यालय निगम मुख्यालय पर टैक्स जमा किया जाएगा निगम के राजस्व विभाग में डेढ़ सौ करोड़ से अधिक की राजस्व सूची लेकर लक्ष्य रखा गया है पिछली लोग अदालत में 100 करोड़ का राजस्व को प्राप्त हुआ था निगम मुख्यालय और जोनल कार्यालय पर विशेष इंतजाम किए गए हैं हालांकि इस दौरान पोर्टल के मददगार होने पर शक है क्योंकि लोक अदालत के दौरान यह ठप हो सकता है जिला जज अयाज मोहम्मद ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज की लोक अदालत में 9100 कैसे रखे गए हैं और 83 अदालते इन केश को सुनेंगे और आज की लोक अदालत में उन्हीं केस को रखा गया है जिनपर सुनवाई होगी सुलाह समझौते होंगे बैंक की तरफ से निगम की तरफ से कई तरह की छूट दी जाएगी और हमें पूर्ण उम्मीद है कि आज की लोक अदालत में सारे केसों पर समन्वय के साथ सुनवाई होगी जिसमें डिस्टिक कोर्ट के वकील साहब भी सहयोगी साबित होंगे ऐसी हमें उम्मीद है बाइट=अयाज मोहम्मद जिला जज नेशनल लोक अदालत के समन्वयक इंदौर1
- इंदौर। वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के दिग्गज खिलाड़ी 'द ग्रेट खली' हाल ही में इंदौर पहुंचे, जहाँ उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए सनातन प्रीमियर लीग (SPL) क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रति अपना समर्थन जताया। खली ने न केवल इस लीग की सराहना की, बल्कि देश के अन्य सेलिब्रिटीज से भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इसे प्रमोट करने की अपील की। मीडिया से बातचीत के दौरान खली ने कहा कि पूजनीय गुरुजी देवकीनंदन ठाकुर जी ने 'सनातन प्रीमियर लीग' के माध्यम से पूरे हिंदुओं को जगाने का जो संकल्प लिया है, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, "मैं सभी सेलिब्रिटीज को यह बताना चाहूंगा कि वे आगे आएं और इस सनातन लीग का समर्थन करें। अक्सर लोग तब जुड़ते हैं जब कोई चीज़ बहुत बड़ी हो जाती है, लेकिन एक भारतीय होने के नाते हमारा यह फर्ज है कि हम उन नए चेहरों और बच्चों को शुरुआत में ही सपोर्ट करें, जिन्हें प्लेटफॉर्म नहीं मिल पाता।1
- शहर के कुख्यात बदमाश लल्लू रईस के घर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में लल्लू के बेटे इमरान को गोली लगने की जानकारी सामने आई है। हमलावरों ने घर के बाहर पहुंचकर करीब 8 से 10 राउंड फायर किए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोली लगने से घायल इमरान को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायरिंग की इस घटना में शादाब गेट, शाबर मौलाना, गुड्डू स्टेशन और अल्लू परवेज पर गोली चलाने के आरोप लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।1
- मध्य प्रदेश में मार्च महीने से ही गर्मी शुरू हो जाती है और धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगता है।1
- इंदौर..... पाश कॉलोनी की सोसाइटी ने की लोगो के साथ करोडो की धोखाधड़ी.... - इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पॉश कॉलोनी ग्रीन वैली सिटी के रहवासियों ने सोसाइटी के पदाधिकारियों पर 1 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के गबन और आर्थिक अनियमितताओं का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पदाधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। वीओ - दरअसल ग्रीन वैली सिटी के रहवासियों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि सोसाइटी के वर्तमान पदाधिकारियों ने पिछले कुछ समय में वित्तीय लेनदेन में भारी हेरफेर की है। रहवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस और अन्य शुल्कों के नाम पर जो पैसा इकट्ठा किया गया, उसका न तो सही हिसाब-किताब दिया गया और न ही उसे विकास कार्यों में खर्च किया गया। जांच में यह बात सामने आई कि लगभग 1 करोड़ रुपए की राशि का गबन किया गया है। पदाधिकारियों ने न केवल नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि सोसाइटी के फंड का दुरुपयोग भी किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए बैंक खातों और सोसाइटी के दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी की जा सकती है। बाइट - राजेश दंडोतिया --- एडिशनल डीसीपी1