Shuru
Apke Nagar Ki App…
*गौमाता जी को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करवाने हेतु* *गौ सम्मान आवाह्न अभियान* *27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पाली तहसील कार्यालय आने के लिए* *हस्ताक्षर करवा कर आमंत्रण दिया* *धन्यवाद पुखराज जी महेश्वरी साहब* *आपने आपकी फैक्ट्री व आस - पास के 50 लोगों के हस्ताक्षर करवाए* *7073274011 महावीर जैन पाली* *गौमाता जी को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करवाने हेतु* *गौ सम्मान आवाह्न अभियान* *27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पाली तहसील कार्यालय आने के लिए* *हस्ताक्षर करवा कर आमंत्रण दिया* *धन्यवाद पुखराज जी महेश्वरी साहब* *आपने आपकी फैक्ट्री व आस - पास के 50 लोगों के हस्ताक्षर करवाए* *7073274011 महावीर जैन पाली*
सांप पकड़ने वाले महावीर जैन , पाली
*गौमाता जी को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करवाने हेतु* *गौ सम्मान आवाह्न अभियान* *27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पाली तहसील कार्यालय आने के लिए* *हस्ताक्षर करवा कर आमंत्रण दिया* *धन्यवाद पुखराज जी महेश्वरी साहब* *आपने आपकी फैक्ट्री व आस - पास के 50 लोगों के हस्ताक्षर करवाए* *7073274011 महावीर जैन पाली* *गौमाता जी को राष्ट्रीय गौमाता घोषित करवाने हेतु* *गौ सम्मान आवाह्न अभियान* *27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे पाली तहसील कार्यालय आने के लिए* *हस्ताक्षर करवा कर आमंत्रण दिया* *धन्यवाद पुखराज जी महेश्वरी साहब* *आपने आपकी फैक्ट्री व आस - पास के 50 लोगों के हस्ताक्षर करवाए* *7073274011 महावीर जैन पाली*
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली। राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज पाली दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ धर्मपुरा स्थित पिंजरापाल गौशाला का निरीक्षण किया।निजी सहायक राजेश शर्मा ने बताया कि गौशाला भ्रमण के दौरान जूली ने गायों को गुड़ और चारा खिलाया। इस अवसर पर गौशाला समिति के पदाधिकारियों ने नेता प्रतिपक्ष जूली और जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह का दुपट्टा पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर भव्य स्वागत एवं बहुमान किया।un गौशाला के कार्यक्रम के पश्चात जूली जिला कांग्रेस भवन के लिए रवाना हुए, जहाँ वे संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद बाड़सा रिसोर्ट में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से रूबरू होंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश प्रभारी राजेंद्र मुंड, सह प्रभारी श्रवण पटेल, जालौर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल, संगीता बेनीवाल, नीलम बिड़ला, डिंपल राठौड़, जोगाराम सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- Post by Dhala Ram Dewasi1
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी कस्बे के रानी गांव स्थित न्यू मामाजी टेंट हाउस के गोदाम में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में गोदाम में रखा टेंट का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह गोदाम से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास शुरू किया आग तेजी से फैलती जा रही थी जिससे स्थिति गंभीर हो गई घटना की जानकारी मिलते ही सीआई आनंद कुमार पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे वहीं रानी फालना और सादड़ी से दमकल की गाड़ियों को भी बुलाया गया दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान टेंट हाउस के मालिक कमलेश कुमार घटना से घबरा कर बेहोश हो गए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अपने वाहन से तुरंत रानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी पहुंचाया जहां उनका उपचार किया गया आग बुझाने में स्थानीय लोगों ने भी भरपूर सहयोग किया मौके पर प्रशासक गुलाब सिंह पूर्व पंचायत समिति सदस्य हनुमान सिंह पूर्व सरपंच नरेश आगरी पुलिस कांस्टेबल विजेंद्र कुमार पवन कुमार सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है इस घटना ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं1
- युवाओ को प्रोत्साहन की जरूरत - सोडाला अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से सम्मान समारोह का हुआ आयोजन पाली 23 अप्रेल। अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान पाली की ओर से गुरूवार को सर्वोदय नगर स्थित जिला सभा भवन मे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे प्रदेश पदाधिकारियो से लेकर नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारियो का स्वागत किया गया। संस्थान के संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष ’रणजीत सिंह सोडाला ने कहा कि समाज मे तीसरी बार निर्विरोध निर्वाचन आपसी एकता का परिचय हैं हम सबको मिलकर समाज की विकास की ओर अग्रसर करने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। उन्होने कहा कि समाज के युवाओ मे कोई कमी नही है जरूरत है तो केवल उन्हे प्रोत्साहित करने की। उन्होने पाली जिलाध्यक्ष परिहार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। पूर्व जिलाध्यक्ष पाली एवम् वर्तमान प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत ने कहा कि संगठन मे ही शक्ति है अत: ऐसे मे समाज को उच्चाईओ की बुलन्दियो पर ले जाए। असफलता से नही घबराए - मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि कार्यक्रम मे नवचयनित राज्य प्रशासनिक अधिकारी आनन्द सिंह पंवार एवं विक्रम सिंह पंवार ने कहा कि यदि मन मे दृढ संकल्प और लगन हो तो सफलता अवश्य मिलती हैं । यदि कोई अपने एक प्रयास मे विफल हो जाए तो उन्हे घबराने की बजाय दुगुने जोश मे प्रयास मे जुट जाना चाहिए। कार्यक्रम को शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, अध्यक्ष साध श्री अनोपदास सेवा समिति पाली लाल सिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सिंधु कंवर, भाजपा जिला मंत्री,केसर सिंह परिहार, भाजपा नेता,रघुनाथ सिंह पंवार गुंदोज, शक्ति सिंह देवली ने भी संबोधित किया। संचालन दलपत सिंह भाटी सिरियारी ने किया। ये रहे मौजूद- कार्यक्रम मे केसर सिंह मांगलिया, ओम सिंह सोढा, राजू सिंह चौहान, एडवोकेट विक्रमं सिंह भेसांणा, कल्याण सिंह सोलंकी,रेखा कंवर मांगू सिंह टाईगर, राजू सिंह भाटी, नरपत सिंह सोलंकी, विजय सिंह निर्वाण, खीम सिंह भाटी, बाबू सिंहगहलोत, केशर सिंह झाला, मांगू सिंह गोयल, जगदीश सिंह इंदा, गोपाल सिंह चावडा, पूनम सिंह सोलंकी,समेत कई समाजबंधु मौजूद रहे।1
- Post by नरेश कुमार सिरवी1
- बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के दौरान हुआ बवाल, भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मारा उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को ग्रामीणों ने दौड़ा दौड़ा कर मारा, सुरक्षबलों को बड़ी मुश्किल से उन्हें बचाना पड़ा.... ये लोग सरकार पर पैसा बांटने का आरोप लग रहे जिसकी पुष्टि नही हो सकी....1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by नरेश कुमार सिरवी1